राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’का भावार्थ लिखें।
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’का भावार्थ लिखें। वन्दे मातरम् गीत के लेखक कौन थे *? सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम कब गाया गया? वन्दे मातरम का मतलब क्या है?
हे भारत माता! मैं आपके सामने नतमस्तक होता हूँ। हे माता! तेरे पानी से सींची,फलों से लदी हुई फसलें और दक्षिण से आने वाली सुगन्धित शीतल हवा हमारे मन को मोहित करती है। हे मातृभूमि! मैं तुझे बार-बार नमस्कार करता हूँ। तेरी रातें चन्द्रमा के समान सफेद खिले हुए प्रकाश में प्रफुल्लित हो रही हैं। तेरी धरती खिले हुए फूलों से लदी है और हरे-भरे वृक्षों के कारण सुशोभित हो रही है। तेरी मुस्कान और वाणी की मिठास हमें वरदान देने वाली, आनन्द देने वाली है। हम तुझे बार-बार नमस्कार करते हैं।