राष्ट्रीय एकता में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपायों या सुझावों का उल्लेख करें।
राष्ट्रीय एकता में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपायों या सुझावों का उल्लेख करें। राष्ट्रीय एकता कैसे बनाई जा सकती है? राष्ट्रीय एकता क्या है समझाइए? राष्ट्रीय एकीकरण से आप क्या समझते हैं? राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए?
राष्ट्रीय एकता में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं
(i) धर्म या संप्रदाय के साथ जुड़े हुए राजनीतिक दलों या संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
(ii) जातिवाद को समाप्त करने के लिए वर्गों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।
(iii) क्षेत्रवाद, भाषावाद व संप्रदायवाद आदि को पैदा करने वाली बातों पर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
(iv) केंद्र सरकार के द्वारा तीन भाषाओं वाला फार्मूला पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।
(v) सभी राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एक ही स्थान पर कराए जाने चाहिएँ, जिससे आपसी सांस्कृतिक संपर्क बढ़ेगा और इससे परस्पर सद्भाव एवं सहयोग की भावना बढ़ेगी।
(vi) विभिन्न राजनीतिक दलों का नैतिक विकास होने की बहुत आवश्यकता है।
(vii) देश के युवा वर्ग में फैलने वाले असंतोष को दूर करना चाहिए।