गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर नोट लिखें।
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर नोट लिखें। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? रिपब्लिक डे कैसे लिखा जाता है? 26 जनवरी को स्पीच कैसे दें? Republic Day Speech In Hindi 26 जनवरी पर निबंध हिंदी में
26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यालयों, जिलों, तहसीलों, शिक्षा-संस्थाओं आदि में यह दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश की राजधानी में भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बहुत से दर्शक आते हैं। विजय चौक व राजपथ के दोनों ओर भारी भीड एकत्र होती है। राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं। इसके बाद सेना के तीनों अंगों के जवान तथा पुलिस बल विजय चौक पर राष्ट्रपति को सलामी देते हुए निकलते हैं। इन्हीं के साथ-साथ प्रक्षेपास्त्र, युद्ध-सामग्री और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक पालकियों का भी प्रदर्शन किया जाता है। स्कूलों के बच्चे और विभिन्न राज्यों से आए लोक-नर्तक अपने-अपने रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से सबका मन मोह लेते हैं। परेड विजय चौक से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होती है।
26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है। यह पर्व हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर हमें स्वाधीनता का उपहार प्रदान किया। अतः हमें इस दिन देश की एकता और अखंडता की रक्षा का प्रण लेना चाहिए और देश की प्रगति में भागीदार बनना चाहिए।