औपनिवेशिक (अंग्रेज़ी) सरकार ने मानचित्र बनाने पर विशेष ध्यान क्यों दिया?
औपनिवेशिक (अंग्रेज़ी) सरकार ने मानचित्र बनाने पर विशेष ध्यान क्यों दिया? Feedback औपनिवेशिक शासन के आर्थिक प्रभाव औपनिवेशिक शब्द का अर्थ औपनिवेशिक शासन के दौरान सर्वेक्षण का चलन क्यों बढ़ गया? औपनिवेशिक शासन की क्या विशेषता थी प्रारंभिक वर्षों से ही औपनिवेशिक सरकार ने भारतीय शहरों के मानचित्र तैयार करने पर खास ध्यान क्यों दिया? कोई दो कारण दीजिए।
औपनिवेशिक सरकार ने आरंभ से ही मानचित्र तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया
(1) सरकार का मानना था कि किसी स्थान की बनावट और भू-दृश्य को समझने के लिए मानचित्र ज़रूरी होते हैं। इस जानकारी के आधार पर वे शहरी प्रदेश पर नियंत्रण बनाए रख सकते थे।
(2) जब शहर बढ़ने लगे तो न केवल उनके विकास की योजना तैयार करने के लिए बल्कि मानचित्र को विकसित करने और अपनी सत्ता मज़बूत बनाने के लिए भी मानचित्र बनाए जाने लगे।
(3) शहरों के मानचित्रों से हमें उसकी पहाड़ियों, नदियों तथा हरियाली का पता चलता है। यह जानकारी रक्षा संबंधी उद्देश्यों के लिए योजना बनाने में बहुत काम आती हैं।
(4) इसके अतिरिक्त घाटों की स्थिति, मकानों की सघनता और गुणवत्ता तथा सड़कों की स्थिति आदि से किसी प्रदेश की व्यावसायिक संभावनाओं का पता लगाने और कराधान (टैक्स व्यवस्था) की रणनीति बनाने में सहायता मिलती है।