Grammarविज्ञान

Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार

Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार

NCERT Solutions for Class 8th Science chapter-17. तारे एवं सौर परिवार – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th विज्ञान अध्याय 17 (तारे एवं सौर परिवार) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for class 6 Science chapter 17 Stars and Solar System की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. अगर आप इस समाधान को PDF फाइल के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे आपको इसका डाउनलोड लिंक भी दिया गया है.

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है ?
(क) क्षुद्रग्रह
(ख) उपग्रह
(ग) तारामंडल
(घ) धूमकेतु। उत्तर. (घ) धूमकेतु।।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है ?
(क) सीरियस
(ख) बुध
(ग) शनि
(घ) पृथ्वी। उत्तर. (क) सीरियस।।
प्रश्न 3. चंद्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि
(क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।
(ख) हमारी चंद्रमा से दूरी परिवर्तित होती रहती है।
(ग) पृथ्वी की छाया चंद्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भागों को ही ढकती है।
(घ) चंद्रमा के वायुमंडल की मोटाई नियत नहीं है। उत्तर. (क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।
प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) सूर्य से सबसे अधिक दूरी वाला ग्रह ………है।
(ख) वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह ……….. है।
(ग) तारों के ऐसे समूह को जो कोई पैटर्न बनाता है ………. कहते है
(घ) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को …………………. कहते है
(ङ) शूटिंग स्टार वास्तव में ……………….. नहीं है।
(च) क्षुद्र ग्रह …….तथा ……. की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं। उत्तर. (क) नेप्ट्यू न (ख) मंगल (ग) तारामंडल (घ) उपग्रह (ङ) तारा (च) मंगल, बृहस्पति ।
प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T) अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए
(क) ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है।
(ख) बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है।
(ग) यूरेनस सौर परिवार को दूरतम ग्रह है।
(घ) INSAT एक कृत्रिम उपग्रह है।
(ङ) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।
(च) ओरॉयन तारामंडल केवल दूरदर्शक द्वारा देखा जा सकता है। उत्तर. (क) (F) (ख) (T) (ग) (F) (घ) (T) (ङ) (F) (च) (F).
प्रश्न 7. यदि शुक्र सांध्य तारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे ?
उत्तर. आकाश के पश्चिम भाग में।
प्रश्न 8. सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर. बृहस्पति ।
प्रश्न 9. तारामंडल क्या होता है ? किन्हीं दो तारामंडलों के नाम लिखिए।
उत्तर. तारामंडल-तारों के समूह, जो पहचानने योग्य आकृतियां बनाते हैं और सभी तारे समूह में इकट्ठे रहते हैं। और उनकी स्थिति एक-दूसरे के सामने स्थिर है। उदाहरण-ऊर्सा मेजर, ओरॉयन।

प्रश्न 10. (i) सप्तर्षि तथा (ii) ओरॉयन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थितियां दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।

उत्तर.[/su_note]
प्रश्न 11. ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर. क्षुद्र ग्रह, उल्का, प्राकृतिक उपग्रह।
प्रश्न 12. व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से भुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे ?
उत्तर.ऊर्सा मेजर आकाश में तीन घंटे बाद अपनी स्थिति बदलता है और एक स्थिर तारे के चारों तरफ परिक्रमा करता है। यह स्थिर तारा, ध्रुव तारा है।
प्रश्न 13. क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर. ध्रुव तारे को छोड़कर सभी तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर गति करती है। ध्रुव तारा स्थिर है क्योंकि वह पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।
प्रश्न 14. तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं ? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है ?
उत्तर. तारों के बीच की दूरियाँ बहुत अधिक हैं। यह दूरियाँ मिलियन अथवा बिलियन किलोमीटर से भी अधिक हैं। इसलिए दूरियों को किलोमीटर में व्यक्त करना मुश्किल है। इसलिए एक बड़े मात्रक प्रकाश वर्ष से तारों के बीच की दूरियों को व्यक्त करते हैं। प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है।
जब एक तारा आठ प्रकाश वर्ष दूर है, तो इसका तात्पर्य है कि प्रकाश अपने वेग 3 x 108 m/s से 8 साल में पृथ्वी से उस तारे तक पहुँचेगा।

अब 1 प्रकाश वर्ष = 9.46 x 1015 मीटर
8 प्रकाश वर्ष = 8 x 9.46 x 1015 मीटर
75.6 x 1015 मीटर
अतः तारा पृथ्वी से 7.56 x 1016 मीटर दूर है।

प्रश्न 16.मो ने सौर परिवार का निम्नलिखित आरेख खींचा। क्या यह आरेख सही है ? यदि नहीं, तो इसे संशोधित कीजिए।
उत्तर.

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. सूर्य के अतिरिक्त पृथ्वी से निकटतम तारे का नाम बताओ।
उत्तर. ऐल्फा सेन्टारी (Alpha Centuri)।
प्रश्न 2. ऐल्फा सेन्टारी से प्रकाश कितने समय में पृथ्वी पर पहुँचता है ?
उत्तर. 4.3 वर्ष।
प्रश्न 3. कौन-सा तारामंडल एक लंबी पूंछ वाली पतंग जैसा प्रतीत होता है ?
उत्तर. ऊस मेजर तारामंडल।
प्रश्न 4. कौन-सा तारामंडल आकाश में चमकीले पत्थरों के समूह जैसा है ?
उत्तर. Pleides.
प्रश्न 3. प्रकाश पर्व की परिभाषा लिखें।
उत्तर. प्रकाश वर्ष-प्रकाश दुवारा एक वर्ष में तय की गई पूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है।
प्रश्न 6. सूर्य पृथ्वी से कितनी दूर है ?
उत्तर. सूर्य पृथ्वी से 1.5 x 108 किलोमीटर दूर है।
प्रश्न 7. लाल ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर. मंगल ग्रह।
प्रश्न 8. कौन-सा ग्रह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर गति करता है ?
उत्तर. यूरेनस।
प्रश्न 9. कौन-सा बल ग्रहों को सूर्य के चारों ओर परिक्रमा में बांधे रखता है ?
उत्तर. गुरुत्व बल ग्रहों को सूर्य के चारों तरफ परिक्रमा में बांधे रखता है।
प्रश्न 10. क्षुद्रग्रह (Asteroids) क्या है ?
उत्तर. क्षुद्रग्रह (Asteroids)–बृहस्पति और मंगल की कक्षाओं के बीच पाए जाने वाले छोटे-छोटे पिंडों को क्षुद्रग्रह कहते हैं। यह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
प्रश्न 11. उल्का पिंड (Meteorites) क्या है ?
उत्तर. उल्का पिंड-वह उल्का, जो आकार में बड़ी होती है और वायुमंडल में पूर्णतः वाष्पित नहीं हो पाती और पृथ्वी की सतह पर पहुँचती है, उल्का पिंड कहलाती है।
प्रश्न 12. चंद्रमा की कलाएँ क्या हैं ?
उत्तर. चंद्रमा की कलाएँ-चंद्रमा एक छोटे दीप्त भाग (बालचंद्र) से बढ़ते हुए पूर्ण चक्र और पूर्ण चक्र से घटते हुए शून्य चंद्रमा तक अपनी आकृतियाँ बदलता रहता है। इन बदलती आकृतियों को चंद्रमा की कलाएँ कहते हैं।
प्रश्न 13. कृत्रिम उपग्रह क्या है ?
उत्तर. कृत्रिम उपग्रह-एक ऐसा पिंड, जो पृथ्वी की परिक्रमा करने में समर्थ हो।
प्रश्न 14. कृत्रिम उपग्रहों के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर. कृत्रिम उपग्रहों के उपयोग -कृत्रिम उपग्रह सुदूर संवेदन, अनुसंधान, संचार के लिए उपयोग में लाए जाते हैं
प्रश्न 15. कौन-से ग्रह के अधिकतम प्राकृतिक उपग्रह हैं ?
उत्तर. बृहस्पति।
प्रश्न 16. ध्रुव तारा स्थिर क्यों है ?
उत्तर. क्योंकि ध्रुव तारा पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।
प्रश्न 17. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौन-सा है ?
उत्तर. चंद्रमा।
प्रश्न 18. चंद्रमा का पृष्ठ संचार के लिए उपयोग क्यों नहीं किया जाता ?
उत्तर. चंद्रमा पर कोई वातावरण नहीं है।
प्रश्न 19. सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर. बृहस्पति।
प्रश्न 20. पृथ्वी के निकटतम ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर. मंगल।।
प्रश्न 21. आकाश की कौन-सी दिशा में और किस समय निम्न तारामंडल दिखाई पड़ते हैं ? वृश्चिक (Scorpio), ग्रेट बियर (Great Bear), ध्रुवतारा (Pole Star), ओरॉयन (Orion)।
उत्तर. (क) वृश्चिक गर्मियों में नजर आता है।
(ख) ग्रेट बियर अथवा सप्तर्षि गर्मियों में उत्तरी गोलाद्र्ध में नजर आता है।
(ग) ध्रुव तारा पूरे वर्ष में उत्तर में दिखाई देता है।
(घ) शिकारी अथवा ओरॉयन सर्दियों में दक्षिण आकाश में दिखाई देता है।
प्रश्न 22. हैले धूमकेतु कब देखा गया ?
उत्तर. सन् 1986 में।
प्रश्न 23. सूर्य के निकटतम और दूरस्थ ग्रह के नाम बताइए।
उत्तर. सूर्य के निकटतम ग्रह बुध है और दूरस्थ ग्रह नेप्ट्यून है।
प्रश्न 24. निम्न ग्रहों के नाम लिखिए
(i) सबसे छोटा ग्रह।
(ii) सबसे गर्म ग्रह।
(iii) सूर्य से दूरस्थ ग्रह।
(iv) जिस पर जीवन उपस्थित है।
(v) बृहस्पति और पृथ्वी के बीच का ग्रह।
उत्तर. (i) बुध (ii) बुध (iii) नेप्ट्यू न (iv) पृथ्वी () मंगल।
प्रश्न 25. उन तारों के समूह को क्या कहते हैं जो ग्रह बनाने में असफल रहे ?
उत्तर. क्षुद्र ग्रह।
प्रश्न 26. क्षुद्र ग्रह किन दो ग्रहों के बीच परिक्रमा करते हैं ?
उत्तर. (i) मंगल (ii) बृहस्पति।

इस पोस्ट में आपको Class 8 Science Chapter 17 Stars and the Solar System notes of science class 8 chapter 17 stars and solar system class 8 notes stars and solar system class 8 ncert नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 17. तारे एवं सौर परिवार, तारे एवं सौर परिवार प्रश्न उत्तर Class 8 Science in hindi Medium chapter 17. तारे एवं सौर परिवार stars and solar system class 8 extra questions with answers कशा 8 पाठ 17 विज्ञान से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान (NCERT Solutions for class 8 Science)

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *