Subjects

Class 8 Social Science Geography Chapter 5 – उद्योग

Class 8 Social Science Geography Chapter 5 – उद्योग

NCERT Solutions For Class 8th Social Science Geography Chapter 5 उद्योग – ऐसे छात्र जो कक्षा 8 भूगोल विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th भूगोल अध्याय 5 (उद्योग) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solution For Class 8 Geography Chapter 5 Industries दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.इसलिए आप Class 8 Geography Chapter 5 उद्योग के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 8th Class
अध्याय: Chapter 5
नाम: उद्योग
भाषा: Hindi
पुस्तक: संसाधन एवं विकास

NCERT Solutions For Class 8 भूगोल (संसाधन एवं विकास) Chapter 5 उद्योग

अध्याय के सभी प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?

उत्तर- उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है, कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है।

(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं ?

उत्तर- उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तथ्य हैं

(i) कच्चे माल की उपलब्धता
(ii) श्रम
(iii) पूँजी
(iv) बाजार
(v) जल
(vi) संचार
(vii) परिवहन
(viii) भूमि
(ix) विद्युत

(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर- लोहा और इस्पात उद्योग को प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड कहा जाता है। यह कई अन्य उत्पादों के विनिर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है; जैसे भारी मशीनों, भवन निर्माण सामग्री तथा रेल के डिब्बे बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेज़ी से क्यों विकसित हुआ है ?

उत्तर- भारत में सूती वस्त्र उद्योग का पहला सफल मिल 1854 में मुंबई में स्थापित किया गया। मुंबई में सूती वस्त्र (कपास) उद्योग के तेजी से विकसित होने के कारण निम्नलिखित थे

  • जलवायु-मुंबई की जलवायु सम और आर्द्र है जिससे सूती कपड़े का धागा नहीं टूटता है।
  • कच्चे माल की उपलब्धता-मुंबई के आस-पास के क्षेत्रों में उत्तम किस्म की कपास का उत्पादन होता है जिससे इस उद्योग का तेजी से विकास हुआ।
  • बंदरगाह मुंबई भारत की एक प्रमुख बंदरगाह है जिससे भारी मशीनरी के आयात और माल के निर्यात में सुविधा रहती है।
  • दक्ष श्रमिक-मुंबई में सूती वस्त्र उद्योग में काम करने के लिए दक्ष श्रमिक पर्याप्त संख्या में मिल जाते हैं।
  • परिवहन-मुंबई सड़क और रेलमार्ग द्वारा लगभग सारे देश से जुड़ा हुआ है। मुंबई में तैयार माल को आसानी से देश के कोने-कोने तक भेजा जा सकता है।

(v) बंगलुरू (बंगलौर) और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है?

उत्तर- बंगलुरू (बंगलौर) और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच निम्नलिखित समानताएँ हैं

(1) बंगलुरू (बंगलौर) शहर और कैलिफोर्निया शहर में जलवायु की बहुत समानता है। दोनों स्थानों पर लगभग सारा साल सामान्य सा तापमान बना रहता है। ये दोनों स्थान अपने शीतोष्ण जलवायु के कारण समानता रखते हैं।
(2) दोनों शहरों को मध्यम और उच्च प्रबंधन प्रतिभा बड़ी संख्या में उपलब्ध है।
(3) दोनों शहर प्रदूषण मुक्त हैं।
(4) दोनों शहर सूचना और प्रौद्योगिकी के अनुसंधान के घर हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए

(i) फोर्ट गैलेस्टर अवस्थित है

(क) पश्चिम बंगाल में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) गुजरात में

(ii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है?

(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक

उत्तर- (i) (ख) कैलिफोर्निया में (ii) (ख) जूट

प्रश्न 3. अन्तर स्पष्ट कीजिए

(i) कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग।

उत्तर-

कृषि आधारित उद्योग खनिज आधारित उद्योग
1. इन उद्योगों को कच्चा माल कृषि उपजों से प्राप्त उत्पादों से मिलता है 1.
  1. इन उद्योगों को कच्चा माल खनिजों से मिलता है
2. सूती वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग, वनस्पति तेल उद्योग तथा खाद्य संसाधन उद्योग प्रमुख कृषि आधारित उद्योग हैं 2. भारी मशीनें, भवन निर्माण सामग्री तथा रेल के डिब्बे बनाने के उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

उत्तर-

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
1. इन उद्योगों पर सरकार का स्वामित्व होता है और इनका संचालन भी सरकार के द्वारा किया जाता है 1. इन उद्योगों का संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है
2. इन उद्योगों में सरकार निवेश करती है और लाभ-हानि के लिए सरकार का ही उत्तरदायित्व होता है 2. इनमें राज्य और निजी स्वामियों दोनों के द्वारा निवेश किया जाता है और लाभ-हानि का उत्तरदायित्व दोनों पर होता है
3. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड इस श्रेणी के उद्योग हैं 3. मारुति उद्योग लिमिटेड इस श्रेणी के उद्योग का उदाहरण हैं
प्रश्न 4. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए

(i) कच्चा माल : ……………….. और
(ii) अंतिम उत्पाद : ……………….. और ………………..
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : ……………….. और ……..
(iv) कृषि-आधारित उद्योग : ……………….. और ………..
(v) कुटीर उद्योग : ……………….. और ………….. (vi) सहकारिता : ……………….. और …

उत्तर- (i) कपास, गन्ना (ii) कमीज, चीनी (iii) बैंकिंग, बीमा (iv) सूती वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग (v) हथकरघा उद्योग, खिलौने बनाना (vi) आनन्द मिल्क यूनियन लिमिटेड, सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम

प्रश्न 5. क्रियाकलाप उद्योग स्थापित करने के लिए अवस्थिति की पहचान कैसे की जाए

अपनी कक्षा को समूह में बाँटें। प्रत्येक समूह, निदेशकमंडल है जिसने देवलोपन द्वीप में लोहा-इस्पात उद्योग के लिए उपयुक्त स्थान चयन करना है। तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल ने टिप्पणी और मानचित्र के साथ एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। दल ने लौह-अयस्क, कोयला, जल और चूना-पत्थर के साथ-साथ मुख्य बाजार, श्रमिकों के स्रोत और पत्तन सुविधाओं की पहुँच पर विचार किया। दल ने X और Y दो स्थानों का सुझाव दिया। निदेशकमंडल को अंतिम निर्णय लेना है कि इस्पात उद्योग को कहाँ स्थापित करना है।

  • दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पढ़ें।
  • प्रत्येक स्थान से संसाधनों की दूरियाँ ज्ञात करने के लिए मानचित्र का अध्ययन करें।
साधन x से दूरी Y से दूरी अंक 1-10* X दूरी x स्थान के लिए अं X दूरी Y स्थान के लिए अंक
लौह-अयस्क
कोयला
चूना-पत्थर
जल
मुख्य बाजार
श्रम आपूर्ति
कुल =

* जितना अधिक अभिकर्षण, उतने अधिक अंक।

उत्तर- विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

उद्योग के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

1. कृषि आधारित उद्योग है-

(A) खाद्य संसाधन
(B) वनस्पति तेल
(C) सूती वस्त्र .
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

2. उद्योगों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?

(A) कच्चे माल के आधार पर
(B) आकार के आधार पर
(C) स्वामित्व के आधार पर
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

3. छोटे पैमाने का उद्योग है

(A) टोकरी बनाना
(B) ऑटोमोबाइल बनाना
(C) सूती वस्त्र उद्योग
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – टोकरी बनाना

4. स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया किस क्षेत्र का उद्योग है ?

(A) निजी
(B) सार्वजनिक
(C) संयुक्त
(D) सहकारी
उत्तर – सार्वजनिक

5. सुधा डेयरी किस क्षेत्र का उद्योग है ?

(A) निजी .
(B) सार्वजनिक
(C) संयुक्त
(D) सहकारी
उत्तर – सहकारी

6. मारुति उद्योग लिमिटेड किस क्षेत्र का उद्योग है ?

(A) निजी
(B) सार्वजनिक
(C) संयुक्त
(D) सरकारी
उत्तर – संयुक्त

7. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाला कारक कौन-सा है?

(A) कच्चा माल
(B) श्रम
(C) विद्युत
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी

8. बंगलुरू (बंगलौर) किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

(A) सूचना-प्रौद्योगिकी
(B) वस्त्र
(C) चीनी
(D) लोहा
उत्तर – सूचना-प्रौद्योगिकी

9. किस शहर को भारत के मानचेस्टर के नाम से जाना जाता है ?

(A) हैदराबाद
(B) अहमदाबाद
(C) मुंबई
(D) बंगलुरू (बंगलौर)
उत्तर – अहमदाबाद

10. टिस्को कारखाने की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1900 में
(B) 1907 में
(C) 1910 में
(D) 1924 में
उत्तर – 1907 में

11. मुंबई में आधुनिक वस्त्र उद्योग की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1854 में
(B) 1860 में
(C) 1890 में
(D) 1907 में
उत्तर – 1854 में

12. अहमदाबाद में पहली सूती मिल की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1854 में
(B) 1859 में
(C) 1864 में
(D) 1907. में
उत्तर – 1859 में

इस पोस्ट में आपको Class 8 Geography Chapter 5 Question answer उद्योग पाठ के प्रश्न उत्तर Class 8 Geography Social Science Chapter 5 Industries कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 उद्योग NCERT GEOGRAPHY Class-8 Chapter-5 उद्योग question उद्योग कक्षा 8 वस्तुनिष्ठ प्रश्न उद्योग कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 महत्वपूर्ण MCQs class 8 geography chapter 5 mcq in hindi कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 MCQ class 8 geography chapter 5 industries pdf कक्षा 8 भूगोल अध्याय 5 नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *