Mock TestSubjects

Class 6th Social Science Geography Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पृथ्वी के परिमण्डलों की संख्या कितनी है ?

उत्तर-चार।

प्रश्न 2. जीवन के लिए आवश्यक तीन तत्त्वों के नाम बताओ।

उत्तर-भूमि, जल तथा हवा।

प्रश्न 3. भूमण्डल किसे कहते हैं ?

उत्तर-पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं, भूमण्डल कहलाता है।

प्रश्न 4. वायुमण्डल किसे कहते हैं ?

उत्तर-गैस की परतें जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए हैं, उसे वायुमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 5. जलमण्डल किसे कहते हैं ?

उत्तर-पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल का आवरण फैला हुआ है, जिसे जलमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 6. जीवमण्डल किसे कहते हैं ?

उत्तर-वह सीमित क्षेत्र जहाँ जल, थल और वायु मिलकर जीवन का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 7. भूमण्डल किस चीज से बना है ?

उत्तर-भूमण्डल भूपर्पटी की चट्टानों तथा मिट्टी की पतली परतों से बना है।

प्रश्न 8. महाद्वीपों की संख्या कितनी है ?

उत्तर-सात।

प्रश्न 9. महासागरों की संख्या कितनी है ?

उत्तर-चार।

प्रश्न 10. सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर-एशिया।

प्रश्न 11. सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है ?

उत्तर-ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न 12. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?

उत्तर-माउण्ट एवरेस्ट।

प्रश्न 13. माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है ?

उत्तर-8848 मीटर।

प्रश्न 14. विश्व का सबसे गहरा भाग कौन-सा है ?

उत्तर-प्रशान्त महासागर में स्थित मेरियाना गर्त।

प्रश्न 15. मेरियाना गर्त की गहराई कितनी है ?

उत्तर-लगभग 11022 मीटर।

प्रश्न 16. एशिया महाद्वीप कुल क्षेत्रफल के कितने भाग पर फैला हुआ है ?

उत्तर-एक तिहाई भाग पर।

प्रश्न 17. कौन-सी रेखा एशिया महाद्वीप के बीच से गुजरती है ?

उत्तर-कर्क रेखा।

प्रश्न 18. कौन-सा पर्वत एशिया को यूरोप से अलग करता है ?

उत्तर-यूराल पर्वत।

प्रश्न 19. यूरोप तथा एशिया के संयुक्त भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर-यूरेशिया।

प्रश्न 20. किस महाद्वीप से कर्क, विषुवत् तथा मकर तीनों रेखाएँ गुज़रती हैं ?

उत्तर-अफ्रीका महाद्वीप से।

 

प्रश्न 21. विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौन-सा है ?

उत्तर-सहारा।

प्रश्न 22. विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ?

उत्तर-नील नदी।

प्रश्न 23. उत्तर अमेरिका किस स्थल सन्धि के द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से जड़ा।

उत्तर-पनाम स्थल सन्धि के द्वारा।

प्रश्न 24. विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

उत्तर-एण्डीज पर्वत श्रृंखला।

प्रश्न 25. कौन-सा महाद्वीप हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है ?

उत्तर-अंटार्कटिका महाद्वीप।

प्रश्न 26. पृथ्वी को किस ग्रह के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर-नीला ग्रह।

प्रश्न 27. पृथ्वी के धरातल के कितने प्रतिशत भाग पर जल है ?

उत्तर-71 प्रतिशत भाग पर।

प्रश्न 28. पृथ्वी के धरातल का कितने प्रतिशत भाग स्थल है ?

उत्तर-29 प्रतिशत।

प्रश्न 29. सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है ?

उत्तर-प्रशान्त महासागर।

प्रश्न 30. किस महासागर का नाम भारत के नाम पर रखा गया है ?

उत्तर-हिन्द महासागर।

प्रश्न 31. वायुमण्डल कितनी ऊँचाई तक फैला हुआ है ?

उत्तर- 1600 कि०मी० की ऊँचाई तक।

प्रश्न 32. वायुमण्डल की कितनी परतें हैं ?

उत्तर- पाँच।

प्रश्न 33. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है ?

उत्तर-नाइट्रोजन।

‘प्रश्न 34. वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा बताइए।

उत्तर- 78 प्रतिशत।

प्रश्न 35. वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा बताइए।

उत्तर- 21 प्रतिशत।

प्रश्न 36. साँस लेने के लिए हमें किस गैस की आवश्यकता होती है ?

उत्तर-ऑक्सीजन की।

प्रश्न 37. वायुमण्डल की सबसे निचली परत जिसमें हम रहते हैं उसका क्या नाम है ?

उत्तर-क्षोभमण्डल।

प्रश्न 38. वायुमण्डल की सबसे ऊपरी परत का क्या नाम है ?

उत्तर-बहिर्मण्डल।

प्रश्न 39. जीवमण्डल के कौन-से दो मुख्य भाग हैं ?

उत्तर-जन्तु जगत तथा पादप जगत।

प्रश्न 40. भूमण्डलीय तापन क्या है ?

उत्तर-कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में होने वाली वृद्धि को भूमण्डलीय तापन कहते हैं।

इस पोस्ट में आपको Class 6 Geography Chapter 5 in Hindi pdf पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के प्रश्न उत्तर Class 6 Geography Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Prithvi Ke Pramukh Parimandal Class 6 Questions Answers major domains of the earth class 6 pdf class 6 social science chapter 5 question answer class 6 geography chapter 5 notes Class 6 Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Previous page 1 2

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *