Mock TestSubjects

Class 6th Social Science Geography Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल

Class 6th Social Science Geography Chapter 5 – पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5. (पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions For Class 6th Geography Chapter 5 . Major Domains of the Earth की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. कक्षा 6 के छात्रों के लिए ये एनसीईआरटी समाधान बहुत उपयोगी हैं। पृथ्वी: हमारा आवास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल नीचे दिए हुए है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 5
नाम: पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमण्डल कौन-कौन से हैं ?

उत्तर-पृथ्वी के चार प्रमुख परिमण्डल निम्नलिखित हैं

(1) स्थलमण्डल, (2) वायुमण्डल, (3) जलमण्डल, (4) जीवमण्डल।

(i) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर-पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों की संख्या 7 है

(1) एशिया, (2) यूरोप, (3) अफ्रीका, (4) उत्तर अमेरिका, (5) दक्षिण अमेरिका, (6) ऑस्ट्रेलिया, (7) अंटार्कटिका।

(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हों।

उत्तर-(1) अंटार्कटिका महाद्वीप, (2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप।

(iv) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।

उत्तर- वायुमण्डल की परतों की संख्या 5 है-(1) क्षोभमण्डल, (2) समतापमण्डल, (3) मध्यमण्डल, (4) आयनमण्डल, (5) बहिर्मण्डल।

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है ?

उत्तर-पृथ्वी के कुल धरातल के 71 प्रतिशत भाग पर जल पाया जाता है। जल की अधिकता के कारण अन्तरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है। इसी कारण पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

(vi) उत्तरी गोलार्द्ध को स्थलीय गोलार्द्ध क्यों कहा जाता है ?

उत्तर-उत्तरी गोलार्द्ध का अधिकतर भाग स्थल है। इस गोलार्द्ध में सागरों और महासागरों का विस्तार कम है। इसलिए उत्तरी गोलार्द्ध को स्थलीय गोलार्द्ध कहा जाता है।

(vi) जीवित प्राणियों के लिए जीवमण्डल क्यों महत्त्वपूर्ण है ?

उत्तर-जीवमण्डल स्थल, जल व हवा के बीच का वह सीमित भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ पर जीवों की बहुत-सी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी एक-दूसरे से तथा जीवमण्डल से जुड़े रहते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (1) कीजिए

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है ?

क. एण्डीज

ख. हिमालय

ग. यूराल

(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है ?

क. स्थलसन्धि

ख. जलसन्धि

ग. नहर

(ii) वायुमण्डल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है ?

क. नाइट्रोजन

ख. ऑक्सीजन

ग. कार्बन डाइऑक्साइड

(iv) पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना है ?

क. वायुमण्डल

ख. जलमण्डल

ग. थलमण्डल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

क. अफ्रीका

ख. एशिया

ग. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर--(i) ग, (ii) क, (iii) क, (iv) ग, (v) ख।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ………………….. प्रशान्त महासागर में स्थित है।

(ii)……………” महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

(iii) …………………… स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ …………………… कहा जाता है।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर …………………… है।

उत्तर-(i) मेरियाना गर्त, (ii) हिन्द, (iii) जीवमण्डल, (iv) यूरेशिया, (v) माउण्ट एवरेस्ट। :M परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1 2Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *