विज्ञान

Class 10th Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण

Class 10th Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण

NCERT Solutions for Science Class 10th Chapter 15 हमारा पर्यावरण – बहुत से विद्यार्थी हर साल दसवीं की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 15 (हमारा पर्यावरण) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions for Class 10th Our Environment  दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.पर्यावरण के बारे में जानकारी होना हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है .इसलिए आप Ch 15 हमारा पर्यावरण प्रश्नोत्तर विज्ञान को अच्छे से पढ़े .

पाठ्य-पुस्तक के (Textual Questions)

प्रश्न 1. क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजैव निम्नीकरणीय ?
उत्तर- वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रमों से अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। ये पदार्थ जीवाणुओं द्वारा उत्पन्न एंजाइमों की की मदद से कुछ समय के अंतराल में सरल अणुओं में परिवर्तित हो जाते हैं.

अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैविक प्रक्रमों से अपघटित नहीं होते। यह पदार्थ सामान्यतः अक्रिय हैं, और लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं

प्रश्न 2. ऐसे दो तरीके सुझाइए जिनमें जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।

उत्तर- (i) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ बड़ी मात्रा में पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। इनसे दुर्गंध और गंदगी फैलती है।

(ii) जैव निम्नीकरणीय पदार्थों में कार्बन की मात्रा ज़्यादा होती है इनके पदार्थों के अपघटन से वातावरण में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है और ये पर्यावरण को दूषित करती है

प्रश्न 3. ऐसे दो तरीके बताइए जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।

उत्तर-(i) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ अपघटित न होने के कारण पर्यावरण में लंबे समय तक रहते है . वे उद्योगों में तरह-तरह के रासायनिक पदार्थों से तैयार होते है .जिससे कारण पर्यावरण दूषित होता है
(ii) वे खाद्य शृंखला में मिलकर जैव आवर्धन करते हैं और मनुष्यों को हानि पहुँचाते हैं।
प्रश्न 1. पोषी स्तर क्या है ? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बनाइए।
उत्तर- आहार श्रंखला में उत्पादक और उपभोक्ता का स्थान ग्रहण करने वाले जीव जीवमंडल को कोई संरचना प्रदान करते हैं और इसे पोषी स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला में उत्पादक का पहला स्थान होता है.शाकाहारियों में सिर्फ उत्पादक(पौधे) उपभोक्ता होता है और माँसाहारियों की श्रृंखला में उपभोक्ता अधिक होते हैं


प्रश्न 2. पारितंत्र में अपमार्जकों का क्या महत्त्व/भूमिका है ?
उत्तर- पारितंत्र में अपमार्जक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ये मृत शरीरों का अपने भोजन के लिए उपयोग करते हैं। वे जटिल कार्बन पदार्थों को सरल पदार्थों में बदल देते हैं।पेड़ पौधों के सड़े- गले भाग, गाय- भैंस के गोबर, सड़े- गले फल, जैविक कचरा, सब्ज़ियों के छिलके आदि का कुछ समय के अंतराल में अपघटन कर देते हैं।अपमार्जक जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं जो मिट्टी में मिलकर पौधों द्वारा पुनः उपयोग में लाए जाते हैं
 प्रश्न 1. ओजोन क्या है तथा यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ?
उत्तर- ओज़ोन (O3) आक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना अणु होता है। जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरणों से पृथ्वी की सुरक्षा करता है। पराबैंगनी विकिरण जीवों के लिए बहुत हानिकारक है। इन विकिरणों से त्वचा कैंसर होता है। सन् 1980 से वायुमंडल में ओजोन की मात्रा में तेजी से गिरावट आने लगी ह

प्रश्न 2. आप कचरा निपटान की समस्या कम करने में क्या योगदान कर सकते हैं ? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए। |

उत्तर- कचरा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए बहुत हानिकारक है क्योंकि इससे केवल गंदगी ही नहीं फैलती बल्कि इसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां भी फैलती है। इसे निपटाने के लिए निम्नलिखित तरीकों को अपनाया जा सकता है

1) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का कम से कम उपयोग।
2) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों जैसे प्लास्टिक का पुनः चक्रण।
3) अजैव निम्नीकरणीय और जैव निम्नीकरणीय पदार्थों को अलग-अलग कूड़ेदान में डालना।
4) कचरे की मात्रा भस्मक में जलाकर कम करना।
5) खाद का उत्पादन, जैव निम्नीकरणीय कचरे से जैव गैस का उत्पादन।

1 2Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

  1. कक्षा 10 के विज्ञान के जो महत्वपूर्ण प्रश्न है उसे अलग से डाल दीजिए। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *