Samanya Gyanविज्ञान

कक्षा 10वीं का विज्ञान का पेपर 2019

कक्षा 10वीं का विज्ञान का पेपर 2019

Class 10 Science Question Paper 2019 – अगर विद्यार्थी दसवीं कक्षा में अच्छे अंक पाना चाहता है ,उसे 10th Science के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसलिए दसवीं कक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को Science के पिछले साल के क्वेश्चन पेपर को देखकर तैयारी करनी चाहिए .इससे उनकी तैयारी भी अच्छे से हो जाती है ओए उन्हें पता भी चल जाता है पेपर कैसा आता है .इसलिए आज इस पोस्ट में cbse class 10 science question paper 2019 class 10 science board question paper 2019 with solutions science question paper 2019 class 10 से संबंधित क्वेश्चन पेपर दिए गए है.इन्हें आप अच्छे से करे .यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

विज्ञान SCIENCE

निर्धारित समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80

 

सामान्य निर्देश :

(i) इस प्रश्न-पत्र को पांच भागों, अ,ब ,स ,द और य, में बाँटा गया है। आपको सभी भागों के प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) आपको भाग-ब ,स ,द और य,  के प्रश्नों में आंतरिक दिया गया हैं।
(iv) भाग-स के प्रश्न संख्या 1 और 2 एक-एक अंक के प्रश्न हैं। इनके उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में दीजिए।
(v) भाग-ब के प्रश्न संख्या 3 से 5 दो-दो अंकों के प्रश्न हैं। इनके उत्तर लगभग 30 शब्दों में देने हैं।
(vi) भाग-अ के प्रश्न संख्या 6 से 15 तीन-तीन अंकों के प्रश्न हैं। इनके उत्तर लगभग 50 शब्दों में देने हैं।
(vii)< भाग-द के प्रश्न संख्या 16 से 21 पाँच-पाँच अंकों के प्रश्न हैं। इनके उत्तर लगभग 70 शब्दों में देने हैं।
(viii) भाग-य के प्रश्न संख्या 22 से 27 प्रयोगात्मक कौशल पर आधारित दो-दो अंकों के प्रश्न हैं। इनके उत्तर संक्षिप्त में देने हैं।

भाग-अ

1. विद्युत परिपथ में गैल्वेनोमीटर का क्या कार्य होता है?

2. बायोगैस (जैव गैस) को उत्कृष्ट (उत्तम) ईंधन क्यों माना जाता है?

भाग-ब

3. यह कैसे सत्यापित किया जा सकता है कि आधुनिक आवर्त सारणी विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर आधारित है?

                                                 अथवा 

किसी तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 4 है :
(a) आधुनिक आवर्त सारणी में इस तत्व की ग्रुप संख्या और आवर्त संख्या लिखिए।
(b) इस तत्व का नाम और इसका एक भौतिक गुणधर्म लिखिए।

4. ऊर्जा प्रदान करने के लिए मानव शरीर में होने वाले ग्लूकोज़ के उपचयन (विखण्डन) के दो विभिन्न ढंग लिखिए। प्रत्येक में बनने वाले उत्पाद लिखिए।

5. नेत्र की समंजन क्षमता की परिभाषा लिखिए। नेत्र लेंस की वक्रता में होने वाले उस संशोधन का उल्लेख कीजिए जिसके कारण हम पास के बिम्बों को स्पष्ट देख सकने योग्य बनते हैं।

भाग-स

6. किसी चायना डिश में 2 g सिल्वर क्लोराइड लेकर उसे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश में रखा गया है। इस प्रकरण में आप क्या प्रेक्षण करेंगे? होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए। इस रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार को पहचानकर लिखिए।

                                                   अथवा

नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकरण में होने वाली अभिक्रिया के प्रकार को पहचानिए और उसके लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(a) जिंक सिल्वर नाइट्रेट से अभिक्रिया करके जिंक नाइट्रेट और सिल्वर बनाता है।
(b) पोटैशियम आयोडाइड लैड नाइट्रेट से अभिक्रिया करके पोटैशियम नाइट्रेट और लैड आयोडाइड बनाता है।

7. उस अम्ल और क्षार की पहचान कीजिए जिनसे सोडियम क्लोराइड प्राप्त होता है।
यह किस प्रकार का लवण है? इसे खनिज नमक कब कहा जाता है? खनिज नमक किस प्रकार बना है?

8.तत्वों के समूह की संयोजकता के आधार पर, प्रत्येक के लिए कारण सहित पुष्टि करते हुए, नीचे दिए गए यौगिकों के आण्विक-सूत्र लिखिए:
(i) समूह (ग्रुप) 1 के तत्वों का ऑक्साइड
(ii) समूह 13 के तत्वों का हैलाइड
(iii) समूह 2 के तत्व A और समूह 17 के तत्व B के संयोजन से बने यौगिक

9. तीन प्रकार की रुधिर वाहिकाओं के नाम लिखिए। प्रत्येक के एक विशिष्ट लक्षण का उल्लेख कीजिए।

10. उन घटनाओं के क्रम को लिखिए जो आपकी आँखों में तीव्र प्रकाश को फोकसित करने पर होते हैं।

11. पादप हॉर्मोन क्या होते हैं? निम्नलिखित के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन के नाम लिखिए :

(i) तने की वृद्धि में सहायक
(ii) कोशिका विभाजन को प्रेरित करना
(iii) वृद्धि का संदमन
(iv) कोशिका की लम्बाई में वृद्धि में सहायक

12. उस पादप का नाम लिखिए जिसका उपयोग मेंडल ने अपने प्रयोगों में किया था। जब उन्होंने लम्बे और बौने पादपों का संकरण कराया तो उन्हें F और F, पीढ़ियों में संततियों के कौन से प्रकार प्राप्त हुए? F, पीढ़ी में उन्हें प्राप्त पौधों में अनुपात लिखिए।

                                                      अथवा

प्रत्येक का एक-एक उदाहरण देते हुए उपार्जित और आनुवंशिक लक्षणों के बीच दो अन्तरों की सूची बनाइए।

13. इन्द्रधनुष क्या है ? इन्द्रधनुष बनना दर्शाने के लिए नामांकित आरेख खींचिए।

14. अपशिष्ट के निपटारे की समस्या को कम करने में हम किस प्रकार सहायता कर सकते हैं? तीन विधियाँ सुझाइए।

                                                      अथवा

पारितंत्र की परिभाषा लिखिए। किसी पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह दर्शाने के लिए ब्लॉक आरेख खींचिए।

15. जल संग्रहण किसे कहते हैं? सामुदायिक स्तर पर जल संग्रहण से संबंधित दो प्रमुख लाभों की सूची बनाइए। भूजल की संपोषित उपलब्धता में असफलता के दो कारण लिखिए।

भाग-द

16. (a) तालिका के रूप में उन तीन रासायनिक गुणधर्मों की सूची बनाइए जिनके ‘आधार पर हम धातु और अधातु के बीच विभेदन कर सकते हैं।

(b) निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : ____ (i) अधिकांश धातुएँ विद्युत का भलीभांति चालन करती हैं।
(ii) आयरन (III) ऑक्साइड [Fe203] की तप्त ऐलुमिनियम के साथ अभिक्रिया का उपयोग मशीनी पुों की दरारों को जोड़ने में किया जाता है।

17. उस यौगिक का नाम और रासायनिक सूत्र लिखिए जो सभी ऐल्कोहॉली पेय पदार्थों का महत्वपूर्ण अवयव है। इसके दो उपयोगों की सूची बनाइए। होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण तथा उत्पाद का नाम लिखिए जब यह यौगिक – (i) सोडियम धातु से अभिक्रिया करता है। (ii) गर्म सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया करता है।

                                                    अथवा

मैथेन क्या है? इसकी इलेक्ट्रॉन-बिन्दु संरचना खींचिए। इस यौगिक में बनने वाले आबन्धों का प्रकार लिखिए। इस प्रकार के यौगिक

(i) विद्युत के कुचालक तथा
(ii) कम गलनांक और कम क्वथनांक वाले क्यों होते हैं? क्या होता है जब इस यौगिक का ऑक्सीजन में दहन होता है?

18. परागण की परिभाषा लिखिए। विभिन्न प्रकार के परागणों की व्याख्या कीजिए। परागण के दो एजेण्टों (वाहकों) की सूची बनाइए। उपयुक्त परागण किस प्रकार निषेचन की ओर ले जाने का कारण बनता है?

                                                 अथवा

(a) दिए गए आरेख को पहचानिए। इसके भाग 1 से 5 तक के नाम लिखिए।

(b) गर्भ निरोधन किसे कहते हैं ? गर्भ-निरोधक विधियाँ __ अपनाने के तीन लाभों की सूची बनाइए।

19. कोई बिम्ब 30 cm फोकस दूरी के किसी अवतल लेंस से 60 cm दूरी पर स्थित

(i) लेंस सूत्र का उपयोग करके लेंस से प्रतिबिम्ब की दूरी ज्ञात कीजिए।
(ii) इस प्रकरण में बनने वाले प्रतिबिम्ब के चार अभिलक्षणों (प्रकृति, स्थिति, साइज़, सीधा/उल्टा) की सूची बनाइए।
(iii) भाग (ii) में दिए गए अपने उत्तर की पुष्टि के लिए किरण आरेख खींचिए।

20. (a) किसी उपयुक्त परिपथ आरेख की सहायता से यह सिद्ध कीजिए कि पार्श्वक्रम में संयोजित प्रतिरोधो के समूह के तुल्य प्रतिरोध का व्युत्क्रम पृथक प्रतिरोधों के व्युत्क्रमों के योग के बराबर होता है।
(b) किसी परिपथ में 120 के दो प्रतिरोधक 6 V की बैटरी के सिरों से पार्श्वक्रम में संयोजित हैं। बैटरी से ली गई धारा ज्ञात कीजिए।

                                                     अथवा

परिपथ में दर्शाए अनुसार 6 V की किसी बैटरी से 20 2 प्रतिरोध का कोई विद्युत लैम्प 42 प्रतिरोध के चालक से संयोजित है। निम्नलिखित का मान परिकलित कीजिए:

(a) परिपथ का कुल प्रतिरोध,
(b) परिपथ में प्रवाहित धारा,
(c) (i) विद्युत लैम्प और
(ii) चालक के सिरों पर विभवान्तर तथा
(d) लैम्प की शक्ति।

21. परिनालिका किसे कहते है (i) किसी धारावाही परिनालिका और (ii) किसी छड़ चुम्बक की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का पैटर्न आरेखित कीजिए। इन दोनों क्षेत्रों के दो विभेदनकारी लक्षणों की सूची बनाइए।

 भाग-य

22. दो परखनलियों A और B जिनमें क्रमश: तनु HC| और NaOH विलयन भरे हैं, में नीले लिटमस का विलयन मिलाया गया है। इनमें से किस परखनली में रंग में परिवर्तन दिखाई देगा? इस रंग परिवर्तन का उल्लेख कीजिए और इसका कारण दीजिए।

                                                        अथवा

किसी स्वच्छ और शुष्क परखनली, जिसमें 1 g सोडियम कार्बोनेट लिया गया है, 2mL तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाने पर आप क्या प्रेक्षण करते हैं? होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।

23. तीन परखनलियों A, B और C में क्रमशः तीन विभिन्न द्रव-आसुत जल, भूजल और आसुत जल जिसमें एक चुटकी कैल्सियम सल्फेट घुला है, लिए गए हैं। प्रत्येक ‘परखनली में समान मात्रा में साबुन का विलयन मिलाकर भलीभांति हिलाया गया है। इनमें से किस परखनली में झाग की लम्बाई अधिकतम होगी? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

24. कोई छात्र किसी सूक्ष्मदर्शी में पत्ती के छिलके के अस्थायी आरोपण का प्रेक्षण कर रहा है। सूक्ष्मदर्शी में दिए अनुसार रंध्र की संरचना का नामांकित आरेख खींचिए।
                                                       अथवा
हाइड्रा में मुकुलन को दर्शाने के लिए उचित क्रम में नामांकित आरेख खींचिए।

25. “श्वसन की अवधि में CO, निकलती है” इस प्रयोग की प्रायोगिक व्यवस्था में उस पदार्थ का नाम लिखिए जिसे शंक्वाकार फ्लास्क में बन्द छोटी परखनली में लिया जाता है। इस पदार्थ का कार्य और इसके उपयोग के परिणाम का उल्लेख कीजिए।

26.किसी प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा (I) पर उस प्रतिरोधक के सिरों पर विभवान्तर (V) की निर्भरता का अध्ययन करते समय प्रतिरोधक का प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए किसी छात्र ने धारा के विभिन्न मानों के लिए 5 पाठ्यांक लेकर V और के बीच ग्राफ खींचा। यह ग्राफ मूल बिन्दु से गुजरने वाली सरल रेखा था। यह ग्राफ क्या सूचित करता है? इस ग्राफ का उपयोग करके प्रतिरोधक का प्रतिरोध निर्धारित करने की विधि लिखिए।
                                                         अथवा
उस स्थिति में आप किसी छात्र को क्या सुझाव देंगे जब वह यह पाता है कि परिपथ खुला होने पर भी अमीटर और वोल्टमीटर के संकेतक/सुइयां इनके पैमानों पर अंकित शून्य चिह्नों के संपाती नहीं हैं? प्रयोगशाला में अतिरिक्त अमीटर/ वोल्टमीटर उपलब्ध नहीं हैं।

27. उन चार सावधानियों की सूची बनाइए जिनका पालन किसी छात्र को, उस समय करना चाहिए जब वह दिए गए उत्तल लेंस की फोकस दूरी किसी दूरस्थ बिम्ब के प्रतिबिम्ब को किसी पर्दे पर प्राप्त करके निर्धारित करता है।

इस पोस्ट में आपको CBSE Board class 10th Science Question Paper 2019 cbse board exam 2019 science question paper class 10 कक्षा दसवीं का विज्ञान का पेपर कक्षा 10 विज्ञान पेपर 2019 mp 10 वीं बोर्ड पेपर 2019 कक्षा 10 विज्ञान पेपर 2020 10th Class Science Question Paper in Hindi Class 10th Sample Paper Exam 2019 कक्षा 10 विज्ञान प्रश्न पत्र  से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *