Subjects

विद्रोही और राज के महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

विद्रोही और राज के महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Rebel and Raj Important Question Answer – कक्षा 12 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 12वीं इतिहास के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में विद्रोही और राज के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन्हें आप ध्यान पूर्वक याद करे क्योंकि यह प्रश्न कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है .इसलिए आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े

NCERT Solutions For Class 12th History Chapter- 11 विद्रोही और राज

विद्रोही और राज के अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 1857 का विद्रोह कब और कहाँ से आरंभ हुआ? इसे आरंभ करने वाले कौन थे?

उत्तर – 1857 का विद्रोह 10 मई को मेरठ छावनी से आरंभ हुआ। इसे आरंभ करने वाले भारतीय सेना के पैदल सैनिक थे।

प्रश्न 2. 1857 के विद्रोह के छिड़ने में चर्बी वाले कारतूसों की क्या भूमिका थी?
अथवा
1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?

उत्तर – 1857 में सैनिकों को प्रयोग करने के लिए नए कारतूस दिए गए थे जिन्हें प्रयोग करने से पहले दाँतों से छीलना पड़ता था। अफ़वाह थी कि इन पर गाय तथा सूअर की चर्बी लगी है। अपना धर्म भ्रष्ट होने के भय से हिंदू तथा मुसलमान सैनिकों ने इनका प्रयोग करने से इनकार कर दिया और विद्रोह पर उतर आए।

प्रश्न 3. दिल्ली में विद्रोह (1857 ) का नेतृत्व किसने किया? दिल्ली पर विद्रोहियों के कब्जे का विद्रोह पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर – दिल्ली में विद्रोह का नेतृत्व अंतिम मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ने किया। दिल्ली पर विद्रोहियों के कब्ज़े के समाचार ने गंगा घाटी तथा दिल्ली के पश्चिम की कुछ छावनियों में विद्रोह को तीव्रता प्रदान की।

प्रश्न 4. निम्नलिखित स्थानों पर विद्रोह का नेतृत्व क्रमशः किसने कियाकानपुर, झाँसी, बिहार तथा लखनऊ (अवध)

उत्तर – कानपुर-नाना साहिब; झाँसी–रानी लक्ष्मीबाई बिहार-कुँवर सिंह; लखनऊ (अवध)-बिरजिस कद्र।

प्रश्न 5. विद्रोह का प्रचार करने वालों में कौन-कौन से लोग शामिल थे?

उत्तर – (1) आम पुरुष तथा महिलाएँ
(2) धार्मिक लोग
(3) स्वयंभू पैगंबर
(4) स्थानीय नेता आदि।

प्रश्न 6. 1857 की क्रांति (विद्रोह) के कोई दो सामाजिक कारण बताओ।

उत्तर – (1) रूढ़िवादी भारतीयों को अंग्रेजों द्वारा सती–प्रथा को समाप्त करने (1829) तथा विधवा-विवाह को वैधता प्रदान करने की नीति पर आपत्ति थी।
(2) भारतीयों को लगता था कि अंग्रेज़ पश्चिमी विज्ञान तथा पश्चिमी (अंग्रेज़ी) शिक्षा के माध्यम से भारत का पश्चिमीकरण कर रहे हैं।

प्रश्न 7. 1857 की क्रांति के कोई दो राजनीतिक (प्रशासनिक ) कारण बताओ।

उत्तर – (1) कुशासन तथा पुत्र गोद लेने को अवैध घोषित कर देने की आड़ में अंग्रेजों ने अवध तथा झाँसी और सतारा जैसी बहुत-सी रियासतों को कब्जे में ले लिया था।
(2) जैसे ही ऐसी कोई रियासत अंग्रेजों के अधिकार में आती थी, वहाँ अंग्रेज़ अपने ढंग की शासन-व्यवस्था, अपने कानून, भूमि विवादों के निपटारे की अपनी पद्धति और भू-राजस्व वसूली की अपनी व्यवस्था लागू कर देते थे। इससे उत्तर भारत के लोगों में असंतोष फैला हुआ था।

प्रश्न 8. 1857 के विद्रोह के कोई दो धार्मिक कारण बताइए।

उत्तर – (1) भारतीयों को लगता था कि वे जिन परंपराओं का आदर करते आ रहे थे अथवा जिन बातों को पवित्र मानते आ रहे थे, उन्हें समाप्त किया जा रहा है।
(2) ईसाई प्रचारकों की गतिविधियों ने उनकी सोच को और भी पक्का बना दिया। अतः अब वे अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति चाहते थे।

प्रश्न 9. 1857 की क्रांति के तीन सैनिक कारण बताओ।

उत्तर – (1) 1840 के दशक में अंग्रेज़ अफ़सरों में श्रेष्ठता का भाव पैदा होने लगा और वे सिपाहियों को कमतर नस्ल का मानने लगे। परिणामस्वरूप उनके प्रति गाली-गलौज और शारीरिक हिंसा सामान्य बात बन गई।
(2) चिकनाईयुक्त कारतूसों के प्रचलन से सैनिकों को गहरी चोट पहुँची थी।
(3) सिपाहियों का ग्रामीण जनता से गहरा संबंध था। अतः विद्रोह के समय ग्रामीण जनता ने सिपाहियों का साथ दिया।

प्रश्न 10. 1857 के विद्रोह से पूर्व हुए किसी एक प्रमुख कबीले के विद्रोह का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर – 1857 ई० के विद्रोह से पूर्व देश के कई भागों में किसान विद्रोह हुए। उदाहरण के लिए फरायजियों ने जमींदारों और अंग्रेज़ों द्वारा किसानों के शोषण के विरुद्ध विद्रोह किया। ये लोग मुसलमानों के एक संप्रदाय के अनुयायी थे।

प्रश्न 11. भारत में स्वतंत्रता संग्राम कहाँ-कहाँ लड़ा गया? अंग्रेजों ने इसका दमन किस प्रकार किया?

उत्तर – स्वतंत्रता संग्राम दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब आदि स्थानों पर लड़ा गया। अंग्रेजों ने अपनी शक्ति तथा कुछ भारतीय नरेशों के सहयोग से इसका दमन किया।

प्रश्न 12. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दो आर्थिक कारण बताओ।

उत्तर – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के आर्थिक कारण निम्नलिखित थे
(i) अंग्रेजों की औद्योगिक नीति के कारण भारतीय उद्योग लगभग ठप्प हो गए, जिससे कारीगरों की रोटी का साधन छिन गया।
(ii) अंग्रेजों के शासनकाल में कृषि और कृषक की दशा भी खराब हो गई थी।

प्रश्न 13. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का भारतीय इतिहास में क्या महत्त्व है?
अथवा 1857 ई० की क्रांति को स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहते हैं?

उत्तर – (1) इस संग्राम में भारतीय जनता तथा सैनिकों ने मिलकर शत्रु का सामना किया था।
(2) इस संग्राम में सब जातियों ने मिलकर स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष किया था।

प्रश्न 14. प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की असफलता के दो कारण बताओ।

उत्तर – (1) प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम निश्चित तिथि से पहले आरंभ हो गया। फलस्वरूप भारतीयों में एकता न रह सकी।
(2) यह भारत के सभी भागों में न फैला।

प्रश्न 15. 1857 के विद्रोह को वैधता किस प्रकार प्राप्त हुई ?

उत्तर – मुग़ल सम्राट बहादुर शाह ने विद्रोहियों का नेतृत्व करना स्वीकार कर लिया था। अब विद्रोह को उसके नाम पर चलाया जा सकता था। इस प्रकार विद्रोह को वैधता प्राप्त हो गई।

प्रश्न 16. किन दो बातों के कारण 1857 के विद्रोह में 13 मई के बाद एकाएक तेजी आ गई?

उत्तर – (1) दिल्ली पर विद्रोहियों का अधिकार होना।
(2) मुग़ल सम्राट बहादुर शाह द्वारा विद्रोह को अपना समर्थन देना।

प्रश्न 17. विद्रोही सिपाहियों ( 1857 ) ने किसी-न-किसी विशेष संकेत के साथ अपनी कार्रवाई आरंभ की। इस संबंध में कोई दो संकेत बताएँ।

उत्तर – (1) कई स्थानों पर शाम के समय तोप का गोला दाग़ा गया।
(2) कहीं बिगुल बजाकर विद्रोह का संकेत दिया गया।

प्रश्न 18. 1857 के विद्रोह से पूर्व कई अफ़वाहों तथा भविष्यवाणियों ने भारतीयों में बेचैनी उत्पन्न की। इनमें से किन्हीं दो अफ़वाहों अथवा भविष्यवाणियों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर – (1) यह अफ़वाह जोरों पर थी कि अंग्रेजों ने हिंदुओं तथा मुसलमानों का धर्म भ्रष्ट करने के लिए बाजार में मिलने वाले आटे में गाय और सूअर की हड्डियों का चूरा मिलवा दिया है।
(2) यह भविष्यवाणी की गई कि प्लासी की लड़ाई के 100 साल पूरे होते ही 23 जून, 1857 को अंग्रेजी राज का अंत हो जाएगा।

प्रश्न 19. अंग्रेजों की किन दो बातों के कारण अवध पर अधिकार में रुचि बढ़ती जा रही थी ?

उत्तर – (1) अंग्रेज़ों को लगता था कि अवध की ज़मीन नील और कपास की खेती के लिए उत्तम है। |
(2) इस प्रदेश को उत्तरी भारत के एक बड़े बाज़ार के रूप में भी विकसित किया जा सकता था।

प्रश्न 20. अवध को अंग्रेजी साम्राज्य में कब और किसने मिलाया?

उत्तर – अवध को 1856 में लॉर्ड डलहौज़ी ने अंग्रेज़ी साम्राज्य में मिलाया।

इस पोस्ट में विद्रोही और राज महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर विद्रोही और राज प्रश्न उत्तर Class 12 इतिहास कक्षा 12 वीं अध्याय 11 question Answer विद्रोही और राज प्रश्न उत्तर NCERT विद्रोही और राज पाठ के प्रश्न उत्तर बताइए rebels and the raj question answer rebels and raj class 12 notes rebels and raj class 12 mcq class 12 history chapter 11 questions and answers विद्रोही और राज MCQ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *