Samanya Gyan

बैंकिंग सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

बैंकिंग सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

आज हम आपको इस पोस्ट में बैंकिंग एग्जाम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे.  इस पोस्ट में हम आपको बैंकिंग से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रशन उत्तर और कुछ महत्वपूर्ण फुल फॉर्म  आपको बताएंगे यह  फुल फॉर्म और प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह बैंक एग्जाम में भी पूछे जाते हैं इसलिए आप इन्हें अच्छी तरह से याद करें और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो शेयर करना ना भूलें अगर आपका इसके बारे में कोई सवाल है सो जाओ तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं

1. बैंकिंग शब्दावली में NEFT और RTGS से क्या तात्पर्य है
उत्तर.  एक बैंक से दूसरे बैंक में इलेक्ट्रानिक निधि अंतरण 
2. NEFT का पूरा नाम क्या है
उत्तर. National Electronic Funds Transfer 
3. RTGS से क्या तात्पर्य है
उत्तर.  Real Time Gross Settlement 
4. बैंकिंग लोकपाल से किसका समाधान करना होता है
उत्तर.  ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करना 
5. संकट के समय में वाणिज्यिक बैंकों की जो आरक्षितियां बतौर बफर चलनिधि काम कर सकती है, वह क्या है
उत्तर.  SLR  
6. धनशोधन से क्या तात्पर्य है
उत्तर.  अवैध रूप से प्राप्त धन का परिवर्तन 
7. गतावधि चेक क्या होता है
उत्तर. चेक जिसके जारी होने की तारीख से छह महीने पूरे हो गए हों 
8. विलास वस्तुओं के क्रय के लिए बैंकों द्वारा दिया जाने वाला ऋण वह कोन सा ऋण होता है
उत्तर. टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु ऋण 
9. मुद्रास्फीति के नियंत्रण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाने वाला उपाय क्या है
उत्तर.  रेपो/रिवर्स रेपो दर बढ़ाना 
10. पद ‘बंधक’ से क्या तात्पर्य है
उत्तर. उधारकर्ता द्वारा आवास ऋण के कवर के रूप में उपलब्ध अचल संपत्ति को प्रतिभूति बनाना 
11. जिस कार्ड से बैंक को उच्च ऋण जोखिम होता है वह कोंन सा कार्ड होता है
उत्तर.  क्रेडिट कार्ड 
12. पद ‘बैंकेश्यूरेंस’ से क्या तात्पर्य है
उत्तर.  बैंकों द्वारा दी जा रही कंपोजिट वित्तीय सेवा जिसमें बीमा उत्पाद शामिल हैं। 
13. कौन-सा संगठन उधारकर्ताओं की ऋण पृष्ठभूमि रखता/उपलब्ध करता है
उत्तर.  CIBIL  
14. KYC का पूरा नाम क्या है
उत्तर. Know Your Customer 
15. वह कौन-सी दर जिस पर कॉमर्शियल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक से रुपए उधार लेते हैं
उत्तर.  रेपो दर 

16. राष्ट्रीयकृत बैंक को दुसरे किस नाम से भी बुलाया जाता है
उत्तर.  सरकारी क्षेत्र का बैंक
17. किस पंचवर्षीय योजना को समाप्त होने से एक वर्ष पूर्व ही समाप्त कर दिया गया था?
उत्तर.  पांचवीं योजना को 
18. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष हुआ?
उत्तर.  1949 में 
19. भारत में श्वेत क्रांति का प्रथम चरण कब प्रारंभ किया गया था?
उत्तर.  1970 में 
20. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई
उत्तर. 1964 में 
21. भारत में किस संस्था द्वारा राष्ट्रीय आय के आंकड़ों का संकलन किया जाता है
उत्तर.  केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन 
22. स्वतंत्र विदेशी बाजार में यदि किसी स्थान पर कोई मुद्रा कम मूल्य पर खरीदी जाए तथा तुरंत ही अन्यत्र किसी स्थान पर ऊंचे मूल्य पर बेच दी जाए तो इस क्रिया को क्या कहते है?
उत्तर.  आर्बिट्रेज 
23. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ की गई थी?
उत्तर.  1 अप्रैल, 1969 को 
24. प्रथम वित्त आयोग का गठन कब किया गया था?
उत्तर.  1951 ई. में 
25. बैंक दर से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. वह दर जिस पर भारतयी रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है। 
26. संविधान के अंतर्गत सार्वजनिक कोष को उगाहने और व्यय करने का अधिकार किसे है? 
उत्तर. केंद्र और राज्य सरकारों को 
27. प्रत्यक्ष कर क्या होता है?
उत्तर.  वह कर, जो जिस व्यक्ति पर लगाया जाता है वही उसका भुगतान करता है, प्रत्यक्ष कर कहलाता है। 
28. इफ्को क्या है?
उत्तर.   भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था
29. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कौन-सा बैंक सबसे बड़ा बैंक है?
उत्तर.  भारतीय स्टेट बैंक 
30. मंदड़िया किसे कहते हैं?
उत्तर.  स्टॉक एक्सचेंज में वह व्यक्ति जो स्टॉक या शेयरों की कीमतें गिरने की आशा में वस्तु को भविष्य में देने का वायदा कर बेचता है।

31. करेंसी एंड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट किस बैंक का प्रकाशन किया जाता है
उत्तर.  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 
32. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई
उत्तर.  वर्ष 1935 में 
33. नरसिंहमन समिति ने देश में बैंकिंग ढांचे को कितने स्तरीय बनाने की संस्तुति की थी?
उत्तर.   चार 
34. राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना कब हुई
उत्तर. वर्ष 1988 
35. दस रुपये के नोट पर हस्ताक्षर किसके होते हैं
उत्तर. रिजर्व बैंक के गवर्नर के 
36. भारत में करेंसी नोट जारी कौन करता है
उत्तर.  रिजर्व बैंक 
37. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की स्थापना कब हुई थी
उत्तर.  1988 में 
38. मंदड़िया व तेजड़िया शब्दावली किससे संबंधित है
उत्तर.  शेयर बाजार से 
39. दलाल स्ट्रीट कहाँ स्थित है
उत्तर.  मुंबई में 
40. भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेन्ज कहाँ है
उत्तर.  बम्बई स्टॉक एक्सचेंज 
41. भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड संगठन कौन-सा है
उत्तर.  यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (UTI) 
42. वास्तविक राष्ट्रीय आय किस पर दर्शाती है
उत्तर.  स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय 
43. भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सकल राष्ट्रीय उत्पादन में सबसे अधिक योगदान करता है
उत्तर.  तृतीयक क्षेत्र 
44. केंद्र सरकार को सबसे अधिक शुद्ध राजस्व कहा से मिलता है
उत्तर.  एक्साइज ड्यूटी से 
45. भारत में पहली औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई थी
उत्तर.  1 जनवरी, 1951 को

46. सामान्यतः बैंक जिस दर से कम पर उधार नहीं दे सकते हैं, उस दर को क्या कहते हैं
उत्तर.  आधार दर 
47. ग्रामीण टेक्नालॉजी संबंधी स्वायत्त संगठन का नाम क्या है
उत्तर.  CAPART  
48. जब किसी बैंक को, आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल किया जाता है, तब उसे क्या कहते हैं
उत्तर.  अनुसूचित बैंक 
49. बैंकों और वित्तीय संस्थानों में समान डाटा संचार के लिए RBI द्वारा शुरू किया गया कौन-सा नेटवर्क है
उत्तर.  बैंकनेट 
50. भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कितने चरणों में हुआ था
उत्तर.  2 चरणों में 
51. वह कौन-सी पहली समिति जिसने बैंकिंग प्रणाली के यंत्रीकरण से संबंधित सिफारिशें दी
उत्तर. रंगराजन समिति 
52. बंद अर्थव्यवस्था क्या
उत्तर. वह अर्थव्यवस्था है जिसमें न तो निर्यात और न ही आयात होता है 
53. केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन का मुख्य कार्य क्या है
उत्तर.  अनुमानित राष्ट्रीय आय प्रकाशित करना 
54. टोबिन टैक्स चार्ज किया जाने वाला कौन-सा कर है
उत्तर.  विदेशी मुद्रा में लेनदेन 
55. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को कब स्थापित किया गया था
उत्तर. वर्ष 1975 
56. स्वर्ण कोटा से कौन-सी प्रणाली है
उत्तर. आईएमएफ द्वारा अपने सदस्यों को दी गई एक क्रेडिट प्रणाली 
57. नियर मनी का उदाहरण क्या है
उत्तर. ट्रेजरी बिल 
58. चेक का उदाहरण क्या है
उत्तर. क्रेडिट मनी का 
59. भारत में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी संगठन/एजेंसी का गठन किया गया है
उत्तर.  नाबार्ड 
60. भारत में कौन-सी एजेंसी/संगठन द्वारा औद्योगिक उत्पादन के डाटा का संकलन किया जाता है
उत्तर.   केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय 

इस पोस्ट में हमने आपको बैंकिंग सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न,बैंकिंग सामान्य ज्ञान 2017 बैंकिंग प्रश्न भारतीय बैंकिंग सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी बैंकिंग प्रणाली बैंकिंग शब्दावली pdf सामान्य ज्ञान के प्रश्न,से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए हैं और यह प्रश्न उत्तर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ें और यदि यह प्रश्न उत्तर आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और यदि इसके बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. बैंकिंग एंड फाइनेंस का प्रश्न ओर उत्तर चाहिए सेमेस्टर 4 में मेरा सब्जेक्ट दिया गया है और उसका कोई गैस पेपर नही मिल रहा है प्लीज मेरा मदद करे उससे संबदिध क्वेश्चन ओर उत्तर दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *