Solved Paperविज्ञान

पर्यावरण प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब

पर्यावरण प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब

पर्यावरण से संबंधित हमें विज्ञान के अंतर्गत पढ़ाया जाता है. और इससे संबंधित हमें दसवीं कक्षा से ही बताया जाता है. सामान्य विज्ञान की परीक्षाओं में पर्यावरण से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं.इसलिए जो उम्मीदवार पर्यावरण के प्रश्न ढूढ़ रहे है ,उन सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में पर्यावरण से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं. यह प्रश्न पहले भी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जाने की संभावना है तो इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अगर आपको यह प्रश्न फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.

1. जल के तापीय प्रदूषण का प्रमुख स्त्रोत क्या है?
उत्तर. उद्योगों में जल का शीतलन के लिए उपयोग
2. पर्यावरण किससे बनता है?
उत्तर. जीवीय घटकों से, भू-आकृतिक घटकों से, अजैव घटकों से
3. पूर्वी हिमालय भारत की ऊंची स्थानिकता वाला एक प्रमुख क्षेत्र कौन सा है?
उत्तर. पश्चिमी घाट
4. भारत का कौन सा क्षेत्र जैव विविधता प्रखर स्थल नहीं है?
उत्तर. पश्चिमी हिमालय
5. भारत के किस क्षेत्र को जाती उद्भव का स्त्रोत क्षेत्र कहा जाता है?
उत्तर. पूर्वी हिमालय
6. पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना किसने दी थी?
उत्तर. टेंसले
7. सार्वधिक पादप विविधता किस जीवोम में पाई जाती हैं?
उत्तर.उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
8. नामदफा क्षेत्र में पाया जाने वाला एक स्थानिक प्राणी कौन है?
उत्तर. उड़ने वाली गिलहरी
9. किस मानवीय क्रिया से भूदूषण की समस्या उत्पन्न नहीं होती?
उत्तर. वानिकी
10. मॉण्ट्रियाल प्रोटोकॉल किससे संबंधित था?
उत्तर. ओजोन अवक्षय को रोकना

11. जरायुज अथवा सजीव प्रजक से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. ऐसे पौधे जिनके बीज फल अथवा पौधों पर ही अंकुरित हो जाते हैं
12. किसी पारितंत्र में बैक्टीरिया की प्रकाशक भूमिका क्या होती है?
उत्तर. खनिजों का चक्रीय संचलन
13. भारत में पश्चिमी घाट के वरिष्ठ छायाचित्र में किस बायोम का विस्तार पाया जाता है?
उत्तर. अर्धमरुस्थलीय
14. पारिस्थितिक तंत्र के जैविक व अजैविक घटकों को कौन जोड़ते हैं?
उत्तर. अकार्बनिक पदार्थ
15. वायव जड़े किस बायोम की वनस्पति का प्रमुख लक्षण है?
उत्तर.मैंग्रोव
16. किसी पारितंत्र को प्रकार्यक बनाए रखने के लिए क्या आवश्यक नहीं है?
उत्तर. मांसाहारी जीव
17. जैवविविधता प्रखर स्थलों की पहचान सर्वप्रथम किसने की थी?
उत्तर.नॉमर्न मेयर्स
18. पृथ्वी के अपने ध्रुवीय अक्ष पर विस्थापन को जलवायु परिवर्तन का कारण किसने माना था?
उत्तर. रॉबर्ट हुक
19. जंगली गधे की आश्रय स्थली किस मानवीय क्रिया से सर्वाधिक प्रभावित हो रही है जिससे इस प्रजाति का अस्तित्व खतरे में है?
उत्तर. नमक उत्पादन
20. पर्यावरण अपकर्ष से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. प्रयावरणीय गुणों का पूर्ण रूप से निम्नीकरण, मानवीय क्रियाकलापों से विपरीत परिवर्तन लाना, परिस्थितिकीय विभिन्नता के परिणाम स्वरुप पारिस्थितिकी असंतुलन

21. पृथ्वी की धुरी के झुकाव काकून 221 डिग्री से 245 डिग्री के मध्य परिवर्तित होता रहता है इस प्रक्रिया की अवधि कितने वर्ष की है?
उत्तर. 41000 वर्ष
22. मैंग्रोव वनस्पति का कौन सा लक्षण समुद्री लहरों की उर्जा को कम कर देता है?
उत्तर. अति विकसित जड़ तंत्र
23. मौसम संबंधी तत्वों के शुद्ध माप के लिए विश्वसनीय थर्मामीटर तथा वैरामीटर का विकास कब हुआ?
उत्तर. 17 वी शताब्दी
24. शेषचलम जैव आरक्षित मंडल किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. आंध्र प्रदेश
25. जरायुज अथवा सजीव प्रजक पौधे अधिकतर किस जीवन में संबंध होते हैं?
उत्तर. मैंग्रोव
26. किसी खाद्य श्रृंखला के अंतिम पोषी स्तर पर ऊर्जा दक्षता में वृद्धि का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर. स्वांगीकरण दक्षता में वृद्धि
27. ध्रुवीय भालू तथा ध्रुवीयलोमड़ी किस बायोम के जंतु है?
उत्तर. टुंड्रा
28. गिर क्या है?
उत्तर. राष्ट्रीय उद्यान
29. मिलांकोविच ने अपने जलवायु परिवर्तन संबंधी गणितीय मॉडल में किस कारक को सम्मिलित नहीं किया था?
उत्तर.पृथ्वी की घूर्णन गति में परिवर्तन
30. पारितंत्र के संतुलन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर. जैविक पदार्थ के उत्पादन तथा उपभोग में समानता

31. शीत मरुस्थलीय जैव आरक्षित मंडल किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. हिमाचल प्रदेश
32. कार्बन मोनोऑक्साइड जंतु के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की अपेक्षा अधिक हानिकारक क्यों होती है?
उत्तर. यह गैस हीमोग्लोबिन की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को घटा देती है
33. समुद्र वर्षा वन की संज्ञा किस बायोम को दी जाती है?
उत्तर. प्रवाल भित्ति जीवन
34. भारत में गैंडों की सबसे अधिक संख्या कहां पाई जाती है?
उत्तर. काजीरंगा
35. 15 वी शताब्दी मैं जलवायु के अपेक्षतया ठंडे और कठोर होने के परिणाम स्वरुप बाइकिंग लोग ग्रीनलैंड से विस्थापित हो गए थे वह वहां किस शताब्दी में आए थे?
उत्तर. दसवीं
36. भारत में पाए जाने वाले जंगली गधे की आश्रय स्थली किस प्रकार की है?
उत्तर.लवणीय घास भूमि
37. जल के रासायनिक प्रदूषण से कौनसा परिणाम होता है?
उत्तर. खाद्य श्रृंखला में रसायनिक प्रदूषकों का संकेंद्रण
38. टुंड्रा क्षेत्र में पौधों का आकार छोटा होने क्या कारण है?
उत्तर. मिट्टी की कम गहराई
39. पशुपालन का जैव विविधता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. इससे जैव विविधता में कमी हुई है
40. पूरे संसार के लिए दैनिक तापमान के आंकड़ों को रखने की प्रथा कब से आरंभ हुई?
उत्तर. वर्ष 1850 के लगभग

इस पोस्ट में आपको पर्यावरण प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब 2018 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 2017 पर्यावरण प्रश्नोत्तरी pdf पर्यावरण प्रदूषण पर प्रश्न पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न पर्यावरण पर प्रश्नोत्तरी current पर्यावरण दिवस प्रश्नोत्तरी पर्यावरण से सम्बन्धित प्रश्न पर्यावरण पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न पर्यावरण प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब पीडीएफ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *