हिंदी

क्रिया किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

क्रिया किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

‘क्रिया’ किसे कहते हैं? परिभाषा, भेद एवं उदारहण | kriya Kise Kahate Hain:- क्रिया हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण और ज़रूरी हिस्सा है, जिसे समझने में छात्रों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्रिया शब्द का शाब्दिक अर्थ काम होता है, अर्थात किसी वाक्य में कर्ता द्वारा किया जाने वाला कार्य ही क्रिया होती है। आज हम इस पोस्ट में पढ़ेंगे क्रिया किसे कहते है? क्रिया के कितने प्रकार होते है। निचे दिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े

क्रिया किसे कहते हैं

जिस शब्द से किसी काम का होना या करना पाया जाए , उसे क्रिया कहते है जैसे –
1. मोहन पढ़ता है
2. कमला लिखती है
3. सोहन जा रहा है
4. राजेश गाना गा रहा है
5. भगत सिंह बड़े वीर थे
6. सरोज खाना खा रही है
7. गीता चाय बना रही है।
8. महेश पत्र लिखता है।
9. उसी ने बोला था।
10. राम ही सदा लिखता है।
11. अध्यापक छात्रों को पाठ पढ़ा रहा था।
12. राम ने कृष्ण को पत्र लिखा।
13. आज सभी पतंग उड़ा रहे हैं।
14. धनश्याम दूध पी रहा है।

इन वाक्यों में पढ़ता है, लिखता है ,जा रहा है,गा रहा है आदि यह सभी शब्द से किसी कार्य के करने अथवा होने का पता चलता है|इसे क्रिया कहते है

धातु – यदि किसी क्रिया के विभिन्न रूपों को देखा जाए ;जैसे – करेगा ,कर रहा है ,कर चुका ,कर लेगा ,करता है ,होगा करना चाहिए ,करो करवाइए आदि इन सब क्रिया में कर ऐसा अंश है जो सभी क्रिया रूपों में समान रूप से आ रहा है |इस समान रूप से मिलने वाले अंश को ही क्रिया की धातु कहा जाता है.

क्रिया के दो प्रकार है
1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया

1. सकर्मक क्रिया

वह क्रिया जो वाक्य में कर्म की अपेक्षा करती अर्थात जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की आवश्यकता पडती है उसे सकर्मक क्रिया कहते है दूसरे शब्दों में जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्म पर पड़ता है उसे सकर्मक क्रिया कहते है जैसे –
सुनील पत्र लिखता है
1. मोहन भागता है
2. विनोद खाना खाएगा
3. टिंकू ने दूध पिया है
4. सरोज पुस्तक लाती है
इन वाक्यों में लिखता,भागता,खाएगा,पिया,तथा लाती इन शब्दों को सकर्मक क्रिया कहते है
सकर्मक क्रिया तीन तरह की होती है

1. पूर्ण एककर्मक सकर्मक क्रियाएँ
2. पूर्ण द्विकर्मक सकर्मक क्रियाएँ
3. अपूर्ण सकर्मक क्रियाएँ

2. अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्म की आवश्यकता नहीं होती अर्थात दूसरे शब्दों में जिस क्रिया के फल और व्यापार दोनों में कर्ता रहते है , उसे अकर्मक क्रिया कहते है अर्थात जिस क्रिया में कर्म की अपेक्षा नहीं रखती है जैसे –
1. सोहन हँसता है
2. राम सोता है
3. गाड़ी चलती है
4. राहुल दौड़ता है
इन वाक्यों में हँसता ,सोता,चलती,और दौड़ता आदि अकर्मक क्रिया है
अकर्मक क्रियाएँ तीन तरह की है
1. स्थित्यर्थक पूर्ण अकर्मक क्रिया
2. गत्यर्थक पूर्ण अकर्मक क्रिया
3. अपूर्ण अकर्मक क्रिया

सरचना के आधार पर क्रिया निम्नलिखित प्रकार की होती है

1. सामान्य क्रिया – क्रिया के जिस रूप से काल – विशेष का पता न हो और उसके पीछे ना लगा हो उसे क्रिया का सामान्य रूप कहा जाता है,अर्थात जहाँ केवल एक क्रिया का प्रयोग होता है वह सामान्य क्रिया कहलाती है जैसे – रोना, धोना, खाना ,पीना , नाचना आदि

2. संयुक्त क्रिया – संयुक्त क्रिया भी दो क्रियाओं के योग से बनती है ,जब वाक्य में दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनी क्रियाएँ की जाती है वे संयुक्त क्रिया कहलाती है जैसे –
1. मोहन नाचने लगा ,
2. प्रियंका ने दूध पी लिया
3. उसने कर लिया
4. वह खा चुका
इन वाक्यों में नाचने लगा,पी लिया,कर लिया, खा चुका इन शब्दों को संयुक्त क्रिया कहते है इनमे दो क्रियाएँ का योग है इसमें पहली क्रिया मुख्य क्रिया होती है और दूसरी क्रिया सहायक क्रिया के रूप में मुख्य क्रिया में विशेषता लाती है

3. नामधातु क्रिया – क्रिया की जो धातुएं संज्ञा ,सर्वनाम विशेषण आदि से बनती है वे नामधातु क्रियाएँ कहलाती है जैसे – टकराना ,शरमाना ,ललचना ,सठियाना ,गरमाना ,अपनाना ,दोहराना ,चिकनापन आदि

4. प्रेरणार्थक क्रिया – जब कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी अन्य से उस कार्य को करने की प्रेरणा देता है ,उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते है जैसे –सुनना ,लिखना ,पढ़ाना,कराना
1. अध्यापक बच्चे से पाठ पढवाता है
2. रमेश अपने बेटे से काम करवाता है

5. पूर्वकालिक क्रिया – जिन वाक्यों में दो क्रियाओं की आवश्यकता पड़ती है और जो क्रिया मुख्य क्रिया से पहले समाप्त हो जाती है उस क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते है जैसे –
1. ख़िलाड़ी क्रिकेट खेलकर बैठ गए
2. श्याम पढ़कर सो गया
3. अनुज खाना खाकर स्कूल गया
4. बच्चा दूध पीते ही सो गया।
6. तात्कालिक क्रिया – यह क्रिया भी मुख्य क्रिया से पहले समाप्त हो जाती है ,पर इसमें और मुख्य क्रय में समय का अंतर नहीं होता ,केवल क्रम का अंतर होता है जैसे –
1. वह आते ही सो गया
2. शेर को देखते ही वह बेहोश हो गया

7. कृदत क्रिया – जब किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसका नया क्रिया रूप बनाया जाता है तो उसे कृदत क्रिया कहते है

8. यौगिक क्रिया – जिस वाक्य में दो क्रियाएँ एक साथ आती हो और दोनों मिलकर मुख्य क्रिया का काम करती हो ,उसे यौगिक क्रिया कहते है इसमें पहली क्रिया पूर्णकालिक होती है जैसे –
1. वह समान रख गया
2. परीक्षा सिर पर आ पहुँची है
3. मैंने पत्र लिख भेजा

9. द्विकर्मक क्रिया – जिस सकर्मक क्रिया का फल दो कर्मों पर पड़े , उसे द्विकर्मक क्रिया कहते है जैसे –
1. रमेश ने साँप को डंडा मारा
2. सोहन दूध पी रहा है

अपूर्ण क्रिया

कर्ता के रहते जो अकर्मक क्रिया तथा कर्ता और कर्म के रहते जो सकर्मक क्रिया पूरा अर्थ न दे ,उसे अपूर्ण क्रिया कहते है जैसे –
1. मैं अगले वर्ष बन जाऊंगा
2. जवाहरलाल नेहरु भारत के थे
अपूर्ण क्रिया के अर्थ को पूरा करने के लिए जो शब्द लगाया जाता है ,उसे पूरक कहते है ;जैसे –
1. मैं अगले वर्ष अध्यापक बन जाऊंगा
2. जवाहरलाल नेहरु भारत के प्रधानमंत्री थे

सकर्मक व अकर्मक क्रिया में अंतर

Sr. N. अकर्मक क्रिया सकर्मक क्रिया
1. अकर्मक क्रिया बिना कर्म के होती है। सकर्मक क्रिया में कर्म होता है।
2. यदि ‘ क्या ‘ अथवा ‘ किसको ‘ लगाकर प्रश्न करने पर यदि उत्तर न मिले तो क्रिया अकर्मक होती है। . यदि ‘ क्या ‘ अथवा ‘ किसको ‘ लगाकर प्रश्न करने पर यदि उत्तर मिले तो क्रिया सकर्मक होती है।
3. अकर्मक क्रिया का फल कर्ता पर पड़ता है । सकर्मक क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है।

 

इस पोस्ट में हमने आपको ऊपर क्रिया किसे कहते हैं PDF क्रिया किसे कहते हैं उदाहरण सहित सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए क्रिया शब्द के उदाहरण तात्कालिक क्रिया किसे कहते हैं क्रिया किसे कहते हैं इसके कितने भेद हैं क्रिया के उदाहरण , सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं , प्रेरणार्थक क्रिया udaharan , पूर्वकालिक क्रिया , प्रेरणार्थक क्रिया ke udaharan , प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया विशेषण क्रिया की परिभाषा क्रिया के भेद क्रियात्मक अनुसंधान क्रिया किसे कहते हैं क्रियान्वयन क्रिया योग क्रियात्मक शोध क्रिया योग कैसे करे क्रिया प्रसूत अनुबंधन से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके बारे में अभी भी आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें.

kriya Kise Kahate Hai FAQ (क्रिया से जुड़े कुछ सवाल)

प्रश्न: पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर: पूर्णकालिक शब्द का अर्थ होता है पहले समय में किसी कार्य का होना। जब किसी वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले ही कोई दूसरी क्रिया आ जाए तो उसे पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं।

प्रश्न: सहायक क्रिया किसे कहते हैं
उत्तर: वाक्य में मुख्य क्रिया के साथ जुड़कर क्रिया के अर्थ में विशेषता लाने व क्रिया का काल बताने का कार्य करने वाली क्रिया सहायक क्रिया कहलाती है ।

प्रश्न: एककर्मक क्रिया किसे कहते हैं

उत्तर: एककर्मक क्रिया: जब किसी वाक्य में प्रिया के केवल एक कर्म पूरे होने का बोध होता है उससे पूर्ण एककर्मक क्रिया कहते हैं।

प्रश्न: द्विकर्मक क्रिया किसे कहते हैं

उत्तर: द्विकर्मक क्रिया: द्विकर्मक का अर्थ होता है दो कार्यों सहित या दो कार्यों के साथ जब किसी वाक्य में किसी एक क्रिया के साथ 2 कर्मों के पूर्ण होने का पता चलता है ऐसे क्रिया को द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

प्रश्न: अपूर्ण क्रिया किसे कहते हैं

उत्तर: अपूर्ण क्रिया: जब किसी वाक्य में क्रिया तथा कर्म के होते हुए भी अपने वाक्य के पूर्व तो इस भाव को स्पष्ट ना करें ऐसी क्रियाओं को हम अपूर्ण क्रिया कहते हैं।
जैसे: तुम हो- तुम एक भारतीय नागरिक हो। मैं अगले वर्ष बन जाऊंगा। – मैं अगले वर्ष अध्यापक बन जाऊंगा।

प्रश्न: तात्कालिक क्रिया किसे कहते हैं

उत्तर: ऐसी वाक्य जिनमें एक क्रिया खत्म होने के बाद तुरंत दूसरे क्रिया प्रारंभ हो जाती है इस प्रकार के वाक्यों में उपयोग हुए क्रिया को हम तात्कालिक क्रिया कहते हैं।

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *