हिंदी

कक्षा 8 हिंदी मॉडल पेपर 2023

कक्षा 8 हिंदी मॉडल पेपर 2023

Class 8 Hindi Model Paper 2023 Class 8 Hindi Sample Paper 2022 -23 कक्षा 8वीं हिंदी विषय का प्रश्न पत्र : – कक्षा 8 हिंदी विषय की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सेट ,मॉडल पेपर ,क्वेश्चन पेपर इत्यादि से तैयारी करनी चाहिए .इससे उम्मीदवार की परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो जाती और उन्हें मालूम हो जाता है की इसमें कैसे प्रश्न आते है . इसलिए Class 8 Hindi की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में Class 8 Hindi Question Paper नीचे दिया गया है इस पेपर में जो प्रश्न उत्तर दिए गए ,उन्हें अच्छे से पढ़े यह प्रश्न आगे परीक्षा में भी आ सकते है

विषय-हिंदी

कक्षा- आठवीं

समय : 3 घंटे]   [पूर्णांक : 80

निर्देश :
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
3. प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखिए।

Q 1. ‘अनंत’ का अर्थ है
(क) अंत
(ख) जिसका कोई अंत न हो
(ग) असीम
(घ) आरंभ
Ans. जिसका कोई अंत न हो

Q 2. प्राणांत का अर्थ क्या है?
(क) प्राण का आना.
(ख) अंतिम प्राण
(ग) मृत्यु
(घ) प्राणों की समाप्ति
Ans. मृत्यु

Q 3. ‘दीवानों की हस्ती’ कविता के कवि का नाम बताइए
(क) भगवतीचरण वर्मा
(ख) सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला’
(ग) रामदरश मिश्र
(घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’.
Ans. भगवतीचरण वर्मा

Q 4. “भगवान के डाकिए’ कविता का प्रमुख संदेश क्या है?
(क) देशभक्ति
(ख) विश्व-बंधुत्व की भावना
(ग) सामाजिक जागृति
(घ) दहेज विरोधी भावना
Ans. विश्व-बंधुत्व की भावना

Q 5. निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा नहीं है
(क) काँच
(ख) सुन्दरता
(ग) प्रसन्नता
(घ) नाजुक
Ans. सुन्दरता

Q 6. लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी की दृष्टि में मनुष्य का कौन-सा गुण महान् है?
(क) रूप-सौंदर्य का
(ख) आंतरिक गुण
(ग) बनावटीपन का
(घ) व्यस्तता का
Ans. आंतरिक गुण

Q 7. साधु से क्या पूछना चाहिए?
(क) भविष्य
(ख) जाति
(ग) ज्ञान
(घ) आयु
Ans. ज्ञान

Q 8. अब्बा जी ने काम न करने वाले के लिए क्या सजा सुनाई थी?
(क) चार कोड़े लगाना .
(ख) दो रुपए जुर्माना
(ग) रात का भोजन बंद
(घ) उठक-बैठक लगवाना
Ans. रात का भोजन बंद

Q 9. ‘शाही फरमान’ का अर्थ है
(क) अवज्ञा
(ख) राजाज्ञा
(ग) कानून
(घ) शाही निमंत्रण
Ans. शाही निमंत्रण

Q 10. ‘आलम आरा’ फिल्म के नायक का क्या नाम था?
(क) दिलीप कुमार
(ख) देवानंद
(ग) अशोक कुमार
(घ) विठ्ठल
Ans. विठ्ठल

Q 11. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया के परिणाम से क्या बना?
(क) पानी
(ख) खनिज
(ग) धातु
(घ) धूल के कण

Ans. पानी

Q 12. टैगोर ने किस शिक्षा संस्था की स्थापना की थी?
(क) गुरुकुल
(ख) शांति निकेतन
(ग) दयानंद विश्वविद्यालय
(घ) हिंदू शिक्षा समिति

Ans. शांति निकेतन

Q 13. टीपू सुल्तान कहाँ का राजा था?
(क) बंगाल का
(ख) मैसूर का
(ग) बिहार का
(घ) मध्य प्रदेश का
Ans. मैसूर का

Q 14. ‘आर्य समाज’ के संस्थापक का क्या नाम है?
(क) दयानंद सरस्वती
(ख) गरीबदास
(ग) राजा राममोहन राय
(घ) रामकृष्ण परमहंस
Ans. दयानंद सरस्वती

Q 15. “मैंने क्या खोजा, क्या पाया है” शब्द किसने कहे हैं?
(क) पंडित जवाहरलाल नेहरू ने
(ख) महात्मा गाँधी ने
(ग) रवींद्रनाथ टैगोर ने
(घ) लाला लाजपतराय ने
Ans.

Q 16. ‘दीवानों की हस्ती’ कविता में ऐसी कौन-सी बात है जो आपको सबसे अच्छी लगी?  

Ans. कविता में हमें दीवानों की वह बात अच्छी लगी कि जहाँ भी वे जाते हैं अपने साथ मस्ती भरा वातावरण भी ले जाते हैं। वे सुख-दुःख दोनों को समभाव से सहन करते हैं। मानव के जीवन की मस्ती का यही कारण होता है। इसलिए मस्ती के आलम में जीते हुए अपना प्यार लुटाना दुनिया की सबसे अच्छी बात है।

Q 17. पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश क्यों नहीं दे सकता?

Ans. पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश नहीं दे सकता क्योंकि पत्रों का संदेश स्थायी होता है। उनमें मानवीय प्रेम एवं संवेदनशीलता होती है। पत्रों को हम सँभालकर रख सकते हैं। किंतु फोन पर की गई बात साथ-साथ ही समाप्त हो जाती है और यह कार्य सभी के लिए संभव भी नहीं है। एसएमएस में संदेश बहुत ही सीमित शब्दों में होता है। हमारे देश में बहुत-से गाँव एवं जिले ऐसे हैं जहाँ दूरभाष सेवाएँ उपलब्ध नहीं हैं जबकि डाकघर की सुविधा प्रत्येक गाँव और कस्बे में उपलब्ध है। पत्र सदैव भावना प्रधान एवं प्रेरणास्पद होते हैं। पत्रों का संकलन करके पुस्तक का आधार भी दिया जा सकता है।

Q 18. पक्षी और बादल द्वारा लाई गई चिट्ठियों को कौन-कौन पढ़ पाते हैं? सोचकर लिखिए।

Ans. पक्षी और बादल द्वारा लाई गई चिट्ठियों को पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ आदि पढ़ पाते हैं, क्योंकि ये प्रकृति के विभिन्न अवयव हैं और यहीं इनकी भाषा को समझ सकते हैं।

Q 19. हमारे महापुरुषों के सपनों के भारत का क्या स्वरूप था?

उत्तर- उन्हें आजादी मिलने की ख़ुशी से कहीं अधिक बिखरते भारत की चिन्ता थी। वे चाहते थे कि देश का प्रत्येक नागरिक समान रूप से आजादी और समृद्धि को प्राप्त करे। … गाँधी जी ने अपनी प्रसिद्ध कृति ‘मेरे सपनो का भारत’ में लिखा है “मैं भारत को स्वतन्त्र और बलवान बना हुआ देखना चाहता हूँ।

Q 20. क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएँगे।

Ans. बच्चों का काम न करने का निर्णय सही नहीं है। ऐसा करने पर तो वे कभी भी काम करना सीख ही नहीं सकेंगे। काम किए बिना समाज में उनका सम्मान भी नहीं होगा। उन्हें सदा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसलिए बच्चों का यह निर्णय कदापि उचित नहीं कहा जा सकता।

Q 21. लेखक को ओस की बूंद कहाँ मिली?

Ans. रात के समय लेखक कहीं जा रहा था। जब वह बेर की झाड़ी के पास से गुजरा तो उसके हाथ पर ओस की एक बूंद आकर गिरी। यह बूंद मोती के समान चमक रही थी, जिसे देखकर लेखक आश्चर्य में पड़ गया था। .

Q 22. गवरइया की टोपी पर दर्जी ने पाँच फुदने क्यों जड़ दिए?

Ans. गवरइया ने दर्जी को कपड़ा देते हुए यह कहा कि उस कपड़े से तुम दो टोपियाँ सिल देना। इनमें एक अपने लिए मेहनताने के रूप में रख लेना। दर्जी गवरइया की बात से बहुत खुश हुआ। इसलिए उसने गवरइया की टोपी पर पाँच फुदने जड़ दिए।

Q 23. ‘अतीत का दबाव’ से क्या अभिप्राय है?

Ans. अतीत के दबाव से अभिप्राय-अपने बीते हुए समय, अपनी परंपराओं, सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है। इसे हम अपनी विरासत भी कहते हैं, जिसे हम अपने हज़ारों वर्ष के लंबे समय से प्राप्त करते हैं।

Q 24. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखें
(i) सूर्य
(ii) दूध।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 25. मूल शब्द एवं उपसर्ग अलग-अलग कीजिए
(i) प्रमुख,
(ii) विनय,
(iii) उपप्रधान,
(iv) नास्तिक।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 26. राजा राममोहन राय ने धर्म के आधार पर क्या परिवर्तन किए और क्यों? केशवचंद्र ने उसे क्या मोड़ दिया?

Ans. भारतीय धर्म में रूढ़िवादी रीति-रिवाजों के होने के कारण राजा राममोहन राय ने समाज सुधारवादी आधार पर अनेक परिवर्तन किए। उन्होंने इस उद्देश्य से ब्रह्म-समाज की स्थापना की। उनके शिष्य केशवचंद्र ने इस धर्म को ईसाई धर्म का रूप ही दे डाला अर्थात् उसमें ईसाई धर्म के नियमों को स्वीकृति दे दी। फलस्वरूप यह कुछ ही भारतीयों तक सीमित रह गया।

Q 27. कविता का सप्रसंग भाव स्पष्ट करें
माला तो कर में फिरै, जीभि फिरै मुख माँहि।
मनुवाँ तो दहुँ दिसि फिरै, यह तो सुमिरन नाहिं ॥

Ans. दोहे में संत कबीर दास जी कहते है कि हाथ में माला फेरना और मुख्य में जीभ से कुछ भजन करने से ईश्वर का सच्चा सुमिरन नहीं होता है यदि मन में ही लगन न हो। दिखावा करने से कुछ नहीं होता , जब तक हम ईश्वर की भक्ति सच्चे दिल से न करें और अपना मन एक तरफ़ रखना चाहिए | दिखावा और ढोंग करने से कुछ नहीं होता |

Q 28. बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी?

Ans. बदलू के मन में इस बात की व्यथा थी कि मशीनी युग के आने से उसका चूड़ी बनाने का काम बंद हो गया है। वह बेरोज़गार हो गया है। उसकी आमदनी का साधन ही समाप्त हो गया है। वह बेरोज़गारी और उपेक्षा का शिकार हो गया है। अब लोग उसकी कारीगरी का सम्मान नहीं करते। वे दिखावटी चमक की ओर अधिक ध्यान देने लगे हैं। लोग मशीन के द्वारा बनाई गई चूड़ियाँ खरीदना अधिक पसंद करते हैं।

Q 29. तक्षशिला विश्वविद्यालय के विषय में क्या बताया गया है? 

Ans. तक्षशिला प्राचीन भारत का महान शिक्षा का केंद्र था। यह पुराने पंजाब में पेशावर के पास स्थित था। इसमें विशेष रूप से विज्ञान, चिकित्सा-शास्त्र और विभिन्न कलाओं की शिक्षा दी जाती थी। यहाँ विद्यार्थियों का बहुत सम्मान किया जाता था। महान वैयाकरण पाणिनी ने भी यहीं शिक्षा प्राप्त की थी। किंतु बौद्धकाल में यह बौद्ध-ज्ञान का केंद्र बन गया था। भारत और बाहर के बौद्ध विद्यार्थी यहाँ खिंचे चले आते थे।
Q 30. पक्षी और बादल की चिट्ठियों के आदान-प्रदान को आप किस दृष्टि से देख सकते हैं?

Ans. पक्षी और बादल की चिट्ठियों के आदान-प्रदान को हम अपने-पराए व भेदभाव की दृष्टि को त्यागकर समभाव की दृष्टि से देख सकते हैं। जिस प्रकार पक्षी और बादल बिना किसी भेदभाव और सीमा के बंधन को स्वतंत्र रूप से सुगंध एवं पानी को एक देश से दूसरे देश तक पहुँचाते रहते हैं; उसी प्रकार हमें भी मानव-मानव में भेदभाव नहीं समझना चाहिए। हमें सभी को प्रेम और सद्भाव की दृष्टि से देखना चाहिए। मानव को भी जातिगत एवं क्षेत्रीयता के भाव एवं बंधनों को तोड़कर मुक्तभाव से मिल-जुलकर रहना चाहिए।

Q 31. महाभारत से प्राप्त प्रमुख शिक्षाओं का सार रूप में उल्लेख कीजिए ।

Ans. महाभारत एक महान महाकाव्य है, जिसमें जीवन से संबंधित अनेक शिक्षाएँ हैं। उनमें से प्रमुख शिक्षाएँ निम्नलिखित हैं

(1) दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार न करें, जिसे हम स्वयं के लिए स्वीकार नहीं करते।
(2)जो कार्य लोक -हित में नहीं है या जिसे करते हुए लज्जा अनुभव हो, उसे कभी न करें।
(3) असंतोष ही प्रगति का प्रेरक है।
(4) सच्चे सुख या आनंद की अनुभूति दुख या कष्ट के बाद ही होती है।
(5) सत्य, आत्म-संयम, अहिंसा, उदारता, धर्म का पालन आदि जीवन में सफलता के मार्ग हैं।
(6) जाति या कुल के बड़ा होने से कोई बड़ा नहीं होता, बल्कि व्यक्ति अपने कर्म से बड़ा होता है।
(7) धन का लालच नहीं करना चाहिए, रेशम का कीड़ा अपने धन के कारण ही मरता है।

Q 32. डब फिल्में किसे कहते हैं? कभी-कभी डब फिल्मों में अभिनेता के मुँह खोलने और आवाज़ में अंतर आ जाता है । इसका कारण क्या हो सकता है ?

Ans. जिस फिल्म में अभिनय करने वाले और संवाद बोलने वाले व्यक्ति अलग-अलग होते हैं, उन्हें डब फिल्में कहते हैं। ऐसी फिल्मों में कभी-कभी अभिनेता के मुँह खोलने और आवाज़ में अंतर आ जाता है क्योंकि डब करने वाले या अभिनय करने वाले • की बोलने की गति समान नहीं होती। कभी-कभी अन्य कारण भी होता है कि आवाज़ और अभिनय करने वाले के होंठ आपसी तालमेल नहीं बिठा सकते। इन्हीं कारणों से डब की हुई फिल्मों में यह दोष देखा जाता है।

Q 33. भरा-पूरा परिवार कैसे सुखद बन सकता है और कैसे दुखद? कामचोर कहानी के आधार पर निर्णय कीजिए।

Ans. कोई परिवार सुखद तब बन सकता है जब उस परिवार के सभी सदस्य अपना-अपना कार्य स्वयं करें। साथ ही एक-दूसरे के कार्य में भी थोड़ी सहायता करें। एक परिवार दुखी तब होता है, जब परिवार में लोग अपना कार्य न करें। त्याग की भावना की अपेक्षा स्वार्थ की भावना से काम करें। एक व्यक्ति सारा काम करे और दूसरे आराम करें। ऐसा करने से ही परिवार दुखद बन जाता है।
कामचोर कहानी के आधार पर कह सकते हैं कि बच्चों को काम करना नहीं सिखाया गया था। वे नौकरों के सहारे रहते थे और उन पर हुक्म चलाते थे। घर के सारे काम अम्मा या नौकर ही करते थे। इसलिए उस परिवार के बच्चों को कोई भी काम ठीक ढंग से करना नहीं आता था। जब उन्हें काम करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोई कार्य ठीक ढंग से नहीं किया। इसलिए अब्बा और अम्मा को बहुत दुख हुआ। यदि बच्चों को आरंभ से ही अपना-अपना काम करना सिखाया जाता, तो यह नौबत ही नहीं आती। उनका परिवार भी सुखद बन सकता था।

Q 34. ‘क्या निराश हुआ जाए” पाठ के आधार पर बताएँ आपके सपनों का भारत कैसा होना चाहिए?

Ans. हम चाहते हैं कि भारतवर्ष में हर प्रकार का विकास हो। वह पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो। यहाँ सबको यथोचित्त रोज़गार मिले। सबकी मूलभूत आवश्यकताओं की सरलता से पूर्ति हो। सब मिल-जुलकर रहें। सभी अपने-आपको शक्तिशाली बनाएँ, ताकि बाहरी शत्रु भारत को किसी प्रकार की हानि न पहुँचा सके। सब बिना किसी प्रकार के भेदभाव के सप्रेम जीवन व्यतीत करें। ऐसा भारत जो विश्व के लिए आदर्श बन सके। भारत में उद्योग और अर्थव्यवस्था मज़बूत हो। पर्यावरण की दृष्टि से भी देश सुरक्षित हो। सभी भारतवासियों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना हो।

Q 35. अपने छोटे भाई को खेलों का महत्त्व बताते हुए पत्र लिखें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 36. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें
क्या यही भारतवर्ष है जिसका सपना तिलक और गांधी ने देखा था? रवींद्रनाथ ठाकुर और मदनमोहन मालवीय का महान संस्कृति-सभ्य भारतवर्ष किस अतीत के गह्वर में डूब गया? आर्य और द्रविड़, हिंदू और मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलन-भूमि ‘मानव महा समुद्र’ क्या सूख ही गया? मेरा मन कहता है ऐसा हो नहीं सकता। हमारे महान मनीषियों के सपनों का भारत है और रहेगा।

(क) पाठ तथा लेखक का नाम बताइए।
(ख) लेखक ने भारतवर्ष को किसका सपना बताया है?
(ग) रवींद्रनाथ ठाकुर तथा मदनमोहन मालवीय का महान संस्कृति-सभ्य भारत कहाँ डूब गया?
(घ) लेखक को क्या विश्वास है?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 37. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें
भारत एक विशाल देश है। यहाँ धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चलकर ही एकता बनाए रखी जा सकती है। यदि प्रशासन अपने नागरिकों को समभाव से नहीं देखता, उनमें भेदभाव करता है, तो सांप्रदायिक द्वेष बढ़ेगा ही। तुष्टिकरण की नीति राष्ट्र के लिए घातक है। सांप्रदायिकता बहुसंख्यक वर्ग की हो अथवा अल्पसंख्यक वर्ग की, दोनों से कठोरतापूर्वक निपटा जाना चाहिए। कुछ लोग बहुसंख्यक समाज को सांप्रदायिकता को तो कुचलने की बात करते हैं परंतु अल्पसंख्यकों की सांप्रदायिकता को सांप्रदायिकता ही नहीं मानते। इस प्रकार का दृष्टिकोण राष्ट्र-निर्माण में सहायक नहीं हो सकता। धर्मनिरपेक्षता को सुदृढ़ करने की दृष्टि से यह आवश्यक है कि धर्म और राजनीति को अलग किया जाए। भारत का अधिकतर मतदाता अशिक्षित है जो धार्मिक अपील में बहकर ही प्रायः मतदान करता है। यह स्वस्थ राजनीति का लक्षण नहीं है।

(क) भारत में किस प्रकार के सिद्धांत पर चलकर एकता बनाए रखी जा सकती है?
(ख) सांप्रदायिकता से क्यों कठोरतापूर्वक निपटा जाना चाहिए?
(ग) धर्मनिरपेक्षता को सुदृढ़ करने के लिए क्या करना होगा?
(घ) “द्वेष’ और ‘सुदृढ़’ शब्दों के अर्थ लिखिए।
(ङ) इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 38. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 100-120 शब्दों का अनुच्छेद लिखें
(क) समय का सदुपयोग
(ख) हमारे राष्ट्रीय प्रतीक
(ग) विद्यार्थी जीवन

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

इस पोस्ट में आपको Class 8 hindi model paper Class 8 Hindi Sample Paper 2023 Class 8 Hindi Previous Year Question Paper 8th Class Hindi exam Paper ncert sample papers for class 8 hindi sa1 Kaksha 8 Hindi Model Paper कक्षा 8 का मॉडल पेपर 2022 हिंदी कक्षा 8 हिंदी क्वेश्चन पेपर कक्षा 8 हिंदी पिछले वर्ष प्रश्न पत्र कक्षा 8 हिंदी प्रश्न पत्र कक्षा 8 हिंदी मॉडल पेपर 2024 मुफ़्त पीडीएफ कक्षा 8 ,कक्षा 8 विषय हिंदी अर्धवार्षिक पेपर Class 8th Hindi Varshik Paper 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है . तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *