Subjects

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान का पेपर 2022

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान का पेपर 2022

Class 8 Social Science Sample Paper | कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2022 – जो विद्यार्थी 8वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के क्वेश्चन पेपरों को देखकर करनी चाहिए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में 8th क्लास का सामाजिक विज्ञान विषय क्वेश्चन पेपर दिया गया है .जिसे देखकर आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है .और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप इस Class 8 Question Paper 2022 for Social Science को अच्छे से करे यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .इसके अलवा भी हमारी वेबसाइट पर Class 8 Social Science Question Paper दिए है.

विषय-सामाजिक विज्ञान

कक्षा-आठवीं

समय : 3 घंटे]    [ पूर्णांक : 80

निर्देश-
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखें। ,
• भारत के मानचित्र को भरकर अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ अवश्य नत्थी करें।

Q 1. भारत में प्रथम ब्रिटिश गवर्नर-जनरल था
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्ज
(ग) लॉर्ड वेलेज्ली
(घ) लॉर्ड कार्नवालिस
Ans. लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्ज

Q 2. स्थाई बंदोबस्त किसने लागू किया?
(क) लॉर्ड डलहौज़ी
(ख) रॉबर्ट क्लाइव
(ग) लॉर्ड वेलेज़्ली
(घ) लॉर्ड कॉर्नवालिस
Ans. लॉर्ड कॉर्नवालिस

Q 3. आदिवासी किस प्रकार की खेती पसंद करते थे?
(क) झूम
(ख) स्थायी
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) और (ख) दोनों

Q 4. वाष्प इंजन का आविष्कार कब हुआ?
(क) 1736 ई० में
(ख) 1768 ई० में
(ग) 1786 ई० में
(घ) 1796 ई० में
Ans. 1736 ई० में

Q 5. किसने अपने चित्रों में भारतीयों को दब्बू और कमतर स्थिति में दिखाया ?
(क) डेनियल बंधु
(ख) योहान जोफनी
(ग) जॉर्ज विलिसन
(घ) फ्रांसिस हेमेन
Ans. डेनियल बंधु

Q 6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक्ट 1878 में पारित किया गया?
(क) आर्म्स एक्ट
(ख) रौलट एक्ट
(ग) इल्बर्ट बिल
(घ) पिट एक्ट
Ans. आर्म्स एक्ट

Q 7. निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का परंपरागत स्रोत नहीं है?
(क) कोयला
(ख) बायो गैस
(ग) पेट्रोलियम
(घ) प्राकृतिक गैस
Ans. बायो गैस

Q 8. कॉफी का प्रमुख उत्पादक हैं
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
(घ) चीन
Ans. ब्राजील

Q 9. उद्योगों का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?
(क) कच्चे माल के आधार पर ।
(ख) आकार के आधार पर
(ग) स्वामित्व के आधार पर
(घ) उपरोक्त सभी
Ans. उपरोक्त सभी

Q 10. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाला कारक है
(क) स्थलाकृति
(ख) जलवायु
(ग) शिक्षा
(घ) उपरोक्त सभी
Ans. स्थलाकृति

Q 11. वर्तमान में भारतीय संविधान में नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं?
(क) 5
(ख), 6
(ग) 7
(घ) 8
Ans. 7

Q 12. क्या भारत सरकार धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकती है? ,
(क) हाँ
(ख) नहीं
(ग) शायद हाँ
(घ) शायद नहीं
Ans. हाँ

Q 13. अदालत में राज्य का पक्ष कौन प्रस्तुत करता है?
(क) सरकारी वकील
(ख) बचाव पक्ष का वकील
(ग) पुलिस
(घ) न्यायाधीश
Ans. सरकारी वकील

Q 14. आदिवासी मुख्य रूप से कौन-सी भाषा बोलते हैं?
(क) हिंदी
(ख) बांग्ला
(ग) संथाली
(घ) उड़िया
Ans. संथाली

Q 15. भारत के नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
(क) 4
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 7
Ans. 6

Q 16. बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच किन बातों पर विवाद थे?

Ans. बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच निम्नलिखित बातों पर विवाद थे
(1) बंगाल के नवाबों ने कंपनी को रियायतें देने से इंकार कर दिया तथा व्यापार का अधिकार देने के लिए कंपनी से नज़राने माँगने लगे।
(2) नवाबों ने कंपनी को सिक्के ढालने का अधिकार नहीं दिया तथा उनकी किलेबंदी को बढ़ाने से रोक दिया।
(3) कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नवाबों ने दलील दी कि उनकी वजह से बंगाल सरकार की राजस्व वसूली कम होती जा रही है।
(4) कंपनी टैक्स चुकाने को तैयार नहीं थी, उसके अफसरों ने अपमानजनक चिट्ठियाँ लिखीं और नवाबों तथा उनके अधिकारियों को अपमानित करने का प्रयास किया।

Q 17. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेज़ों से ऐसी क्या माँग थी जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया

Ans. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से माँग की थी कि कंपनी उसके पति की मृत्यु के बाद उनके गोद लिए हुए बेटे को राजा मान ले। रानी की इस माँग को अंग्रेज़ों ने ठुकरा दिया।

Q 18. दयानंद सरस्वती ने किन सामाजिक विचारों का समर्थन और प्रसार किया?

Ans. दयानंद सरस्वती ने निम्नलिखित सामाजिक विचारों का समर्थन और प्रसार किया
(1) 1875 में आर्य समाज की स्थापना की।
(2) स्त्री. शिक्षा पर बल दिया।
(3) हिंदू धर्म को सुधारने का प्रयास किया।
(4) वेदों की ओर लौटने का प्रयास किया।

Q 19. नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों से क्या अभिप्राय है?

Ans.नवीकरणीय संसाधन – वे संसाधन , जिनका उत्पादन एवं उपयोग बार – बार किया जा सके तथा इसकी आपूर्ति दुबारा आसानी से सम्भव हो , नवीकरणीय संसाधन कहलाते है | ये संसाधन असीमित है |
उदाहरण- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा |

अनवीकरणीय संसाधन – वे संसाधन , जिन्हें पुनः उत्पादित नहीं किया जा सकता | यदि जीवन में एक बार ये समाप्त दिए दिए जाते है तो ये पुनः प्राप्त नहीं किए जा सकते है क्योंकि ये हमेशा के लिए चले जाते है या फिर इनके निर्माण में बहुत अधिक समय लगता है अनवीकरणीय संसाधन कहलाते है |
उदाहरण – कोयला , पेट्रोलियम |

Q 20. अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं। कारण बताइए ।

Ans. अधिकांश उद्योगों को चलाने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कोयला ऊर्जा का एक सबसे महत्त्वपूर्ण साधन है। कोयले का उपयोग विभिन्न उद्योगों को चलाने के लिए तापीय विद्युत का उत्पादन किया जाता है। कोयला एक भारी खनिज है। इसकी ढुलाई करने पर काफी खर्च हो जाता है इसलिए अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित हैं।

Q 21. जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?

Ans. जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन में निम्नलिखित तत्त्वों का मिश्रण है
1. स्त्री-पुरुष अनुपात, 2. आयु वर्ग, 3. शिक्षा का स्तर, 4. व्यवसाय, 5. आय का स्तर, 6. स्वास्थ्य दशाएँ

Q 22. क्या आपको लगता है कि हमारे देश में जनसुविधाओं का वितरण पर्याप्त और निष्पक्ष है? अपनी बात के समर्थन __में एक उदाहरण दें।

Ans. हमारे देश में जनसुविधाओं का वितरण पर्याप्त और निष्पक्ष नहीं है। चेन्नई का अन्नानगर इलाका जिसमें रामगोपाल जैसे आला सरकारी अफसर रहते हैं, के नलों में 24 घंटे पानी रहता है जबकि मैलापुर इलाके में नगरपालिका दो दिन में एक बार पानी उपलब्ध कराती है। मैलापुर के लोगों को पानी का टैंकर खरीदने के लिए प्रति परिवार हर महीने 500-600 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। मडीपाक्कम इलाके में जहाँ शिवा रहता है, उसे चार दिन में एक बार पानी मिलता है।

Q 23. न्यायिक प्रक्रिया में शामिल चार व्यक्तियों के नाम लिखकर प्रत्येक का एक-एक कार्य लिखें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 24. मिट्टी को प्रदूषित करने वाले स्रोतों का वर्णन करें।

उत्तर- मृदा प्रदूषण के प्रमुख स्रोत– (i) आधुनिक खेती में कीटनाशकों तथा उर्वरक का उपयोग। (ii) संपूषणीय खेती का अभाव। (iii) उपयोगी पदार्थों का मृदा से हटना तथा हानिकारक पदार्थों का मृदा में मिलना, जो कि मृदा की उर्वरता को प्रभावित करते हैं। (iv) मृदा के कणों का वायु तथा जल के साथ मिलकर स्थानान्तरित होना।

Q 25. जीवन के अधिकार का क्या अर्थ है?

Ans.जीवन का अधिकार अन्य सभी अधिकारों में सबसे बुनियादी है। मूल रूप से, यह अधिकार राज्य द्वारा मानव जीवन के अन्यायपूर्ण उल्लंघन की रक्षा करना चाहता है। यह निर्धारित करता है कि कानून के अलावा किसी को भी उसके जीवन से वंचित नहीं किया जा सकता है।

Q 26. पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन-से आर्थिक प्रभाव पड़े?

Ans.1) पहले विश्व युद्ध के कारण भारत के ब्रिटिश सरकार के रक्षा खर्च में काफी वृद्धि हुई।
(2) इस खर्च को पूरा करने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक लाभ पर कर में वृद्धि कर दी।
(3) सैनिक बल में वृद्धि तथा युद्धक की प्राप्ति के कारण आवश्यक चीजों के मूल्य में भारी उछाल आया जिससे आम लोगों का जीवन कठिन हो गया।
(4) इस युद्ध के कारण औद्योगिक चीजों की मांग बढ़ा गई और अन्य देशों से भारत से आने वाले माल में कमी ला दी थी। फलस्वरूप युद्ध के दौरान भारतीय उद्योगों में वृद्धि हुई
(5) वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाने से भारतीय व्यापारियों ने खूब फायदा कमाने लगे।

Q 27. लड़कियों को स्कूल न भेजने के पीछे लोगों के पास कौन-कौन से कारण होते थे?

Ans. लड़कियों को स्कूल न भेजने के पीछे लोगों के पास निम्नलिखित कारण होते थे
(1) लोगों को भय था कि स्कूल वाले लड़कियों को घर से भगा ले जाएँगे और उन्हें घरेलू काम-काज नहीं करने देंगे।
(2) स्कूल जाने के लिए लड़कियों को सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरना पड़ता था।
(3) बहुत सारे लोगों को लगता था कि स्कूल जाने से लड़कियाँ बिगड़ जाएँगी।
(4) बहुत सारे लोग पुरुष शिक्षकों या सह-शिक्षा वाले स्कूलों में अपनी लड़कियों को पढ़ने भेजने के लिए तैयार नहीं होते थे।
(5) बहुत सारे लोगों का मानना था कि लड़कियों को सार्वजनिक स्थानों से दूर ही रहना चाहिए।
(6) कुछ परिवारों में महिलाओं को उनके उदार विचारों वाले पिता या पति के द्वारा घर पर ही पढ़ाया जाता रहा।

Q 28. स्थाई बंदोबस्त क्या था? इससे अंग्रेजी सरकार को क्या लाभ हुए?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 29. औपनिवेशिक शासन के तहत आदिवासी मुखियाओं की ताकत में क्या बदलाव आए?

Ans. अंग्रेज़ों के आगमन से पहले बहुत सारे क्षेत्रों में आदिवासियों के मुखियाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान होता था। उनके पास दूसरों से अधिक आर्थिक शक्ति होती थी और वे अपने क्षेत्र पर नियंत्रण रखते थे। कई स्थानों पर उनकी अपनी पुलिस होती थी और वे जमीन एवं वन प्रबंधन के स्थानीय नियम स्वयं बनाते थे। ब्रिटिश शासन के अधीन आदिवासी मुखियाओं के कामकाज और अधिकार बहुत बदल गए थे। इन बदलावों का वर्णन इस प्रकार से है
(1) आदिवासी मुखियाओं को जमीन का मालिकाना हक तो मिला लेकिन उनकी शासकीय शक्तियाँ छिन गईं।
(2) उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों को मानने के लिए बाध्य होना पड़ा।
(3) उन्हें अंग्रेजों को नजराना देना पड़ता था।
(4) उन्हें अंग्रेजों के प्रतिनिधि की हैसियत से अपने समूहों को अनुशासन में रखना पड़ता था।
(5) पहले उनके पास जो ताकत थी वह अब नहीं रही और वे परंपरागत कामों को करने से लाचार हो गए।

Q 30. दिए गए विश्व के मानचित्र पर तीन प्रमुख खनिज तेल क्षेत्रों को दर्शाइए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 31. संसाधन कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक प्रकार के संसाधन के तीन-तीन उदाहरण दीजिए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 32. निर्वाह कृषि और गहन कृषि में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Ans. निर्वाह कृषि- (i) केवल कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाने वाली कृषि निर्वाह कृषि कहते हैं|
(ii) निर्वाह कृषि के अंतर्गत एक वर्ष में केवल एक ही फसल उगाई जाती हैं|
(iii) इसमें कृस्घी के परंरापरागत तरीके उपयोग में लाए जाते हैं|

गहन कृषि- (i) भूमि के एक छोटे टुकड़े पर अधिक परिश्रम द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त किया जाता हैं|
(ii) गहन कृषि के अतर्गत एक वर्ष में एक से अधिक फसलें उगाई जाती हैं|
(iii) इसमें प्रति इसके पूँजी श्रम की मात्र अधिक होती हैं|

Q 33. भारतीय धर्म निरपेक्षता की मुख्य विशेषताएँ बताइए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 34. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार की विवेचना कीजिए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 35. राज्यसभा की रचना का वर्णन करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 36. उन्नीसवीं सदी तक आदिवासी समूहों के जीवन का विस्तारपूर्वक वर्णन करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 37. परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 38. भारत के संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

इस पोस्ट में आपको Class 8 Social Science Paper 2022 class 8 social science question paper 2022 pdf Class 8 Social Science Question with Solutions Class 8 Social Science Sample Paper Class 8 Samajik Vigyan Paper कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान का सैंपल पेपर कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2022 PDF सामाजिक विज्ञान का पेपर कक्षा 8 कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान के प्रश्न उत्तर कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *