Samanya Gyan

रेडियो एवं दूरदर्शन से सबंधित प्रश्न उत्तर

रेडियो एवं दूरदर्शन से सबंधित प्रश्न उत्तर

आज से लगभग कुछ समय पहले तक रेडियो का बहुत ज्यादा  प्रचलित था लेकिन आज के समय में जैसे-जैसे इंटरनेट और मोबाइल बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे  रेडियो से लोग दूर होते जा रहे हैं लेकिन आज भी बहुत लोग हैं जो सिर्फ रेडियो ही सुनते हैं जब मोबाइल या टेलीविजन नहीं थे तो लोग रेडियो के माध्यम से ही समाचार संगीत व अन्य चीजें सुनते थे रेडियो का आविष्कार बहुत पहले हो चुका था.

तो आज हम आपको इस पोस्ट में रेडियो से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर बताएंगे जो कि रेडियो दूरदर्शन के बारे में आप को जानकारी देंगे नीचे हम आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दे रहे हैं तो आप ही ने अच्छी तरह से याद करें क्योंकि यह कई बार आपके एग्जाम में पूछे जाते हैं यह आपके सामान्य ज्ञान के लिए जानना भी   बहुत जरूरी है यदि आपको यह जानकारी पसंद आए तो शेयर करना ना भूले यदि आप इसके बारे में कुछ और पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं.

1. भारत में पहली बार मुम्बई व कोलकाता से निजी ट्रान्समीटरों द्वारा रेडियों प्रसारण का प्रारम्भ कब हुआ?
उत्तर. 1927 में
2. भारत सरकार ने वर्ष 1930 में रेडियो प्रसारण को अपने हाथ में लिया और उस समय इसे किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर. भारतीय प्रसारण सेवा
3. भारतीय प्रसारण सेवा का नामकरण ‘आल इणिडया रेडियो’ किस वर्ष किया गया?
उत्तर. 1936 में
4. भारतीय रेडियो सेवा का विशिष्ट नाम ‘आकाशवाणी’ कब रखा गया?
उत्तर. 1957 में
5. आकाशवाणी की ‘विदेशी सेवा प्रभाग’ विश्व की कितनी भाषाओं में विदेशी श्रोताओं के लिए अपने कार्यक्रम प्रसारित करती है?
उत्तर. 24 भाषाओं
6. भारत में विदेशी प्रसारणों की मीनिटरिंग कब प्रारम्भ हुई?
उत्तर. 1 नवम्बर, 1939 को
7. मुम्बई, नागपुर-पुणे से विज्ञापन प्रसारण ( आज विविध भारती के नाम से विख्यात ) कब प्रारम्भ हुई?
उत्तर. नवम्बर, 1967 में
8. विज्ञापनों की प्रायोजित सेवा कब शुरू हुई?
उत्तर. मई 1970 में

9. आल इणिडया रेडियो सबसे पहले युवाओं के लिए प्रोग्राम ‘युववाणी’ किस आकाशवाणी द्वारा 1969 में शुरू किया गया था?
उत्तर. आकाशवाणी दिल्ली से
10. आल इणिडया रेडियो ने भारत में टेलीविजन कार्यक्रम कब और कहाँ से शुरू किया।
उत्तर. 15 सितम्बर, 1959 को दिल्ली से
11. भारत में टेलीविजन की शुरूआत कब हुई?
उत्तर. दिल्ली में, 15 सितम्बर, 1959 को
12. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बार कब प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया?
उत्तर. 1960 में
13. 17 अक्टूबर, 1981 में प्रायोगिक रूप से रंगीन टेलीविजन का परीक्षण हुआ तथा कब से रंगीन टेलीविजन का नियमित प्रसारण प्रारम्भ हुआ?
उत्तर. 15 अगस्त, 1982 से
14. टेलीविजन की नियमित सेवाएँ कब प्रारम्भ हुई थी?
उत्तर. 1965 में
15. दूरदर्शन ने अपनी प्रात: कालीन सभा कब प्रारम्भ की थी?
उत्तर. 23 फरवरी, 1987
16. दूरदर्शन पर विज्ञापन 1 जनवरी, 1976 से किस केन्द्र से शुरू किए गए?
उत्तर. दिल्ली केन्द्र

17. दूरदर्शन पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था तथा कब शुरू किया गया?
उत्तर. राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देकर भारतवासियों में एकता, बंधुत्व और गर्व की भावना पैदा करना था तथा 15 अगस्त, 1982 को शुरू किया गया
18. भारत में दूरदर्शन की शुरूआत के साथ दूरदर्शन के पर्दे पर सबसे पहले किसका चेहरा उभरा था?
उत्तर. प्रतिमा पुरी
19. स्काटलैण्ड के जान लोगी बेयर्ड द्वारा यानित्रक टेलीविजन का निर्माण किस वर्ष हुआ?
उत्तर. 1926 में
20. दिल्ली में दूरदर्शन का चेनल-2 कब क्रियाशील हुआ?
उत्तर. सितम्बर 1985 में
21. दूरदर्शन के दोपहर प्रसारण ( मुम्बई दूरदर्शन केन्द्र से ) की शुरूआत कब हुई?
उत्तर. 26 जनवरी, 1989 में
22. संसदीय कार्यवाहियों का दूरदर्शन द्वारा सीधा प्रसारण कब शुरू हुआ?
उत्तर. 3 दिसम्बर, 1991 में

इस पोस्ट में हमने आपको रेडियो एवं दूरदर्शन से सबंधित प्रश्न उत्तर,भारत में रेडियो का इतिहास आल इंडिया रेडियो की स्थापना भारत में रेडियो की शुरुआत कब हुई आकाशवाणी का इतिहास रेडियो प्रसारण,से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए हैं और यह प्रश्न उत्तर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ें और यदि यह प्रश्न उत्तर आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और यदि इसके बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!