Samanya Gyan

अंतरिक्ष के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

अंतरिक्ष के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

बहुत से लोगों का सपना होता कि वे अंतरिक्ष में जाएं और उसके लिए बहुत मेहनत करते हैं और पढ़ाई भी करते हैं अंतरिक्ष में बहुत से लोग गए हैं जिन्होंने की बहुत सी खोज भी की है और उनके बारे में आपको जानना बहुत जरुरी होता है तो आज हम आपको अंतरिक्ष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पर्सन इस जानकारी में देंगे.जैसे की प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन था प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी इस तरह की कुछ जानकारी आपको देंगे यह प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान के लिए बहुत ही आवश्यक है कई बार यह प्रशन आप के एग्जाम में भी आते हैं इसलिए आप नीचे दिए गए इन प्रश्नों को अच्छी तरह से याद करें और यदि आपको अंतरिक्ष के बारे में दी गई है जानकारी पसंद आए तो शेयर करना ना भूलें.

1. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन का गठन 1969 में किया गया। इसका मुख्यालय कहाँ हैं?
उत्तर. बंगलुरू
2. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर. यूरी गगारिन ( रूस )
3. चन्द्रमा पर चरण रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
उत्तर. नील ए. आर्मस्ट्रांग
4. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन हैं?
उत्तर. वेलेन्टीना तेरेश्कोवा ( रूस )
5. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?
उत्तर. राकेश शर्मा
6. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कौन हैं?
उत्तर. कल्पना चावला
7. अन्तरिक्ष में सर्वाधिक दिन प्रवास, चहलकदमी व अन्तरिक्ष प्रवास के दौरान मैराथन दौड़ में भाग लेने वाली प्रथम महिला कौन है?
उत्तर. सुनीता विलियम्स ( भारतीय मूल की अमरीकी )
8. पहली बार अन्तरिक्ष में जाने वाला जानवर कौन सा है ?
उत्तर. लाइका नाम की कुतिया
9. विश्व के प्रथम अंतरिक्ष पर्यटक कौन है ?
उत्तर. डेनिस टीटो
10. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम क्या हैं?
उत्तर. आर्यभटट
11. क्रोयोजेनिक इंजन का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर. स्पेस शटल में
12. अमरीका के प्रथम स्पेस शटल का नाम क्या है  ?
उत्तर. कोलमिबया
13. भारत का पहला मौसम उपग्रह कौनसा है?
उत्तर. मैटसैट ( कल्पना –I )
14. चन्द्रमा की धरती पर भारत का पहला अन्तरिक्ष यान चन्द्रयान-1 का प्रक्षेपण किस तिथि को सफलतापूर्वक किया गया?
उत्तर. 22 अक्टूबर, 2008
15. आन्ध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर का नया नाम क्या है?
उत्तर. प्रो. सतीश धवन स्पेश सेंटर
16. भारत में अन्तरिक्ष अनुसंधान की शुरूआत का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर. विक्रम साराभाई को
17. भारत की प्रथम महिला अन्तरिक्ष वैज्ञानिक का क्या नाम है ?
उत्तर. सविता रानी
18. इसरो (ISRO) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन
19. इनसेट ( INSAT) का पूरा नाम क्या है?
उत्तर. भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली
20. प्रथम उपग्रह आर्यभटट का प्रक्षेपण कब किया गया था?
उत्तर. 19 अप्रैल, 1975 की

21. भारत का प्रथम संचार उपग्रह कौन-सा था?
उत्तर. एप्पल
22. इनसेट श्रृंखला का पहला उपग्रह कौनसा था?
उत्तर. इनसेट -1A
23. भारत का प्रथम दूरसंवेदी उपग्रह कौन सा था?
उत्तर. SROSS–A
24. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. अन्तरिक्ष विज्ञान, अन्तरिक्ष प्रौधोगिकी और अन्तरिक्ष अनुप्रयोग में राष्ट्र की बढ़ती हुई गतिविधियों की योजना बनाना, उन्हें व्यवस्थित करना और उन्हें कार्यानिवत करना
25. भारत सरकार द्वारा अन्तरिक्ष आयोग की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1972
26. अन्तरिक्ष आयोग का मुख्यालय कहां है?
उत्तर. बंगलुरु
27. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन किस के अधीन उसके अनुसंधान और विकास संगठन के रूप में कार्य करता है?
उत्तर. अन्तरिक्ष विभाग
28. भारत का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कहां से छोड़ा गया था?
उत्तर. बैकानूर
29. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान समिति का गठन कब किया गया था?
उत्तर. 1962
30. विश्व में उपग्रह छोड़ने की क्षमता रखने वाले देशों की संख्या कितनी हैं?
उत्तर. 7
31. वह प्रथम मानव रहित बग्गी जिसे चंद्रतल पर चलने का गौरव प्राप्त हैं वह कौन है ?
उत्तर. लूनाखोद –1 ( रूस )
32. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम अमेरिकी महिला कौन हैं?
उत्तर. सैली राइड ( 1983 में )
33. चंद्रतल पर मनुष्य को उतारने वाला प्रथम देश कौन सा हैं?
उत्तर. अमेरिका
34. अन्तरिक्ष में तैरने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर. अलेक्सी लियोनोव ( रूस, 1965 )
35. अन्तरिक्ष में विचरण करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर. एडवर्ड व्हाइट

36. राकेश शर्मा की अन्तरिक्ष यात्रा के साथ ही भारत अन्तरिक्ष में मानव भेजने वाला विश्व का कौन सा राष्ट्र बना?
उत्तर. 14 वां
37. अमेरिकी स्पेस शटल की पहली महिला चालक कौन थी?
उत्तर. एलिन कोलिन्स
38. चंद्रमा के लिए यात्रा करने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यान कौन सा है?
उत्तर. अपोलो-8
39. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम एशियाई कौन हैं?
उत्तर. फाम तुआन ( वियतनाम, 1980 )
40. सर्वाधिक सात बार अन्तरिक्ष यात्रा करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
उत्तर. जेरी रौस ( अमेरिका, 2002 )
41. भारत के किस प्रधानमंत्री ने ‘जय विज्ञान’ का नारा दिया था?
उत्तर. श्री अटल बिहारी वाजपेयी
42. राकेट से अन्तरिक्ष में गया पहला जानवर कौन सा हैं?
उत्तर. अलबर्ट नामक बंदर
43. प्रथम भारतीय उपग्रह ‘आर्यभटट’ को अन्तरिक्ष में कब स्थापित किया गया?
उत्तर. 19 अप्रैल, 1975 को
44. प्रथम स्वदेश निर्मित उपग्रह इन्सेट-2ए किस तिथि को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया?
उत्तर. 10 जुलाई 1992 को
45. भारत का प्रथम उपग्रह कहां से प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर. रूस के कोस्मोड्रोम से
46. भारत का प्रथम संचार उपग्रह केंद्र कहां स्थापित किया गया?
उत्तर. महाराष्ट्र के आवी में
47. प्रथम वाणिजियक संचार उपग्रह का नाम क्या था ?
उत्तर. अली बर्ड
48. भारत के पहले दूर संवेदी उपग्रह का क्या नाम था ?
उत्तर. आई.आर.एस. – 1ए
49. विश्व में सिर्फ तीन राष्ट्र अन्तरिक्ष में मानवयुक्त उड़ान की क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं, वे राष्ट्र कौन-कौन हैं?
उत्तर. सं.रा. अमेरिका, रूस व चीन
50. संयुक्त राज्य अमेरिका का वह अन्तरिक्ष यान कौन सा है जिस के विस्फोटित होने से कल्पना चावला की मृत्यु हुई?
उत्तर. कोलंबिया

इस पोस्ट में आपको इसरो के अध्यक्ष 2017 उपग्रह के बारे में जानकारी इसरो केंद्र इसरो के बारे में जानकारी विज्ञान के अति महत्वपूर्ण प्रश्न अंतरिक्ष से संबंधित प्रश्न अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम indian space quiz questions and answers space quiz questions and answers pdf universe quiz questions with answers hard questions about space indian space quiz questions and answers pdf solar system quiz questions and answers,उपग्रह के बारे में जानकारी इसरो के अध्यक्ष 2017 इसरो के बारे में जानकारी अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला इसरो केंद्र अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत का योगदान से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *