Answer KeysSolved Paper

RPSC 1st Grade Hindi Exam Paper – 3 January 2020 (Answer Key)

RPSC 1st Grade Hindi Exam Paper – 3 January 2020 (Answer Key)

RPSC School Lecturer exam paper 3 January 2020- 1st grade Hindi (Answer Key) – राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC 1st Grade Hindi की परीक्षा 3 जनवरी 2020 को सफलतापुर्वक आयोजित की है. जिन उम्मीदवारों ने 03 जनवरी 2020 को RPSC 1st grade Hindi परीक्षा दी है .वह यहा से नीचे दिए गए एग्जाम पेपर से अपने उत्तर कुंजी कि जाचं कर सकते है.

  • Exam Paper: RPSC School Lecturer exam  2020
  • Subject: Hindi
  • Exam Organiser: RPSC (Rajasthan Public Service Commission)
  • Exam Date & Time: 03/01/2020 (2 PM to 5 PM)
  • Total Question: 150

RPSC 1st grade Hindi Question Paper 3 January 2020 with Answer Key

3 जनवरी 2020 को आरपीएससी 1 ग्रेड हिंदी परीक्षा पेपर में पूछे गए प्रश्न

निर्देश- प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए
अपठित गद्यांश काफी लम्बे इतिहास के अन्दर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया. उससे वह एक ऐसा देश बन गया, जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बन्द थे। समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारण, बाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्त्राब्दियों के भीतर, बाहर से लोगों के बड़े-बड़े झुंड भारत में आए. किंतु आर्यों के आगमन के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ. जब बाहरी लोग बहुत बड़ी संख्या में भारत आए हों। ठीक इसके विपरीत, एशिया और यूरोप के आर-पार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे, एक जाति दूसरी जाति को खदेड़कर वहाँ खुद बसती रही और इस प्रकार जनसंख्या की बुनावट में बहुत बड़ा परिवर्तन होता रहा। भारत में, आर्यों के आगमन के बाद, बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे। उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पड़ा, किन्तु उससे यहाँ की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया।

1. उपर्युक्त गद्यांश में इनमें से किस बिन्दु पर चर्चा नहीं हुई है
(1) भौगोलिक स्थिति
(2) ऐतिहासिक घटनाक्रम
(3) सामाजिक संरचना
(4) आर्थिक विकास
उत्तर.

2. भारत की जनसंख्या के स्वरूप में लम्चे इतिहास में बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं आया। इसका एक बड़ा कारण है
(1) आर्यों के बाद भारत में बाहर से कोई नहीं आया।
(2) भौगोलिक कारणों से बड़ी संख्या में भारत पहुँचना आसान न था।
(3) भारत के पास पर्याप्त सैन्य बल था।
(4) एक जाति दूसरी जाति को खदेडकर यहाँ बसी अतः पुरानी जाति के चिन्ह मिटते गए।
उत्तर.

3. उपर्यक्त गद्यांश के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है
(1) कई सहस्त्राब्दियों के भीतर बाहर से लोगों के अनेक झुण्ड भारत में आए।
(2) भारत की परिसीमा लोगों को यहाँ आने के लिए आमंत्रित करती है।
(3) जातियों के आपसी संघर्ष जनसंख्या के स्वरूप को प्रभावित करते हैं।।
(4) भारत के संदर्भ में इसकी भौगोलिक सीमाएँ इसकी रक्षक सिद्ध हुई हैं।
उत्तर.

निर्देश-प्रश्न संख्या 4 से 6 के उत्तर निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर दीजिए –
स्नेह-सिंचित न्याय पर नव विश्व का निर्माण।
एक नर में अन्य का निःशक, दृढ़ विश्वास,
धर्म दीप्त मनुष्य का उज्जवल नया इतिहास –
समर, शोषण, ह्रास की विरुदावली से हीन,
पृष्ठ जिसका एक भी होगा न दग्ध, मलीन।
मनुज का इतिहास, जो होगा सुधामय कोष,
छलकता होगा सभी नर का जहाँ सन्तोष ।
4. उपर्युक्त अवतरण के अनुसार मानव का नया इतिहास’ कैसा होगा?
(1) सबको आजीविका प्रदान करने वाला
(2) सबको संतोष प्रदान करने वाला
(3) धनधान्य से परिपूर्ण
(4) सब प्रकार की सुविधाओं से सम्पन्न
उत्तर.

5. नए विश्व के निर्माण का आधार इनमें से क्या होगा?
(1) तकनीकी विकास
(2) कठोर न्याय व्यवस्था
(3) मानव एकता
(4) स्नेह युक्त न्याय
उत्तर.

6. इस अवतरण में किस प्रकार के ज्ञान को मानव के लिए कल्याणकारी माना है?
(1) आध्यात्मिक ज्ञान
(2) लोक कल्याणकारी ज्ञान
(3) तकनीकी ज्ञान
(4) समता विधायक ज्ञान
उत्तर.

7. ‘सुबरन को ढूंढत फिरै कवि कामी अरु चोर’
उपर्युक्त पंक्ति से इनमें से कौन-सा अलंकार है?
(1) व्यतिरेक
(2) यमक
(3) भ्रान्तिमान
(4) श्लेष
उत्तर.

8. “निम्नलिखित कहानियों को उनके कहानीकारों के साथ सुमेलित कीजिए
कहानी – कहानीकार
(अ) चतुरी चमार (i) जैनेंद्र
(ब) नीलम देश की राजकन्या (ii) उपेंद्रनाथ ‘अश्क’
(स) डाची (iii) निराला
(द) परिंदे (iv) निर्मल वर्मा
(1) (अ)-(i), (ब)-(iv), (स)-(ii), (द) (iii)
(2) (अ)-(ii), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(i)
(3) (अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(ii), (द)-(i)
(4) (अ)-(iii), (ब)-(i), (स)-(ii), (द)-(iv)
उत्तर.

9. ‘ज्ञान तभी उपयोगी है जब वह स्वयं के निरीक्षण के द्वारा प्राप्त किया गया हो, सिद्धांत है
(1) यूरिस्टिक विधि
(2) क्रिया विधि
(3) प्रदर्शन विधि
(4) साक्षात्कार विधि
उत्तर.

10. निम्नलिखित में से कौन प्रभुत्ववादी अनुदेशनात्मक आव्यूह का प्रकार नहीं है?
(1) अनुवर्ग शिक्षण
(2) पाठ प्रदर्शन
(3) योजना विधि
(4) व्याख्यान विधि
उत्तर.

11. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य कौन सा है?
(1) तुलसी ने मानस की रचना लिखी है।
(2) लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम विलाप करके रोने लगे।
(3) अपराधी को मृत्युदण्ड दिया गया।
(4) कालचक्र के पहिये से बचना संभव नहीं है।
उत्तर.

12. ‘भोर का तारा’ एकांकी की पात्र छाया के अनुसार प्रत्येक पुरुष के लिए स्त्री इनमें से क्या है?
(1) श्रृंगार मूर्ति
(2) कविता
(3) कल्पना
(4) देवी
उत्तर.

13. “अखिल भुवन चर अचर सब, हरि मुख में लखि मात।
चकित भई गद्गद् वचन, विकसित दृग पुलकात।।
इन पंक्तियों में निम्नलिखित में से कौनसा रस है?
(1) वीर रस
(2) अदभुत रस
(3) श्रृंगार रस
(4) करुण रस
उत्तर.

14. रीतिमुक्त कवियों के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(1) रीतिमुक्त कवियों के प्रेम वर्णन में विरह व्यथा प्रधान है।
(2) रीतिमुक्त कवियों में रीतिबद्ध कवियों जैसी ऐन्द्रिय वासना नहीं है।
(3) रीतिमुक्त काव्य में कवियों की प्रेमानुभूति को आत्माभिव्यक्ति की शैली में स्थान प्राप्त हुआ है।
(4) रीतिमुक्त कवियों ने प्राचीन काव्य परम्परा को बड़ी गहराई से ग्रहण किया है।
उत्तर.

15. हिन्दी साहित्य का आरंभ 693 ई. से मानने वाले इतिहासकार इनमें से कौन है?
(1) डॉ. नगेन्द्र
(2) रामचन्द्र शुक्ल
(3) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(4) राम कुमार वर्मा
उत्तर.

16. सरकारी प्रतिष्ठानों द्वारा सामान आपूर्ति या निर्माण आदि कार्यों हेतु इनमें से कौन सा पत्र समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है?
(1) परिपत्र
(2) अधिसूचना
(3) निविदा
(4) ज्ञापन
उत्तर.

17. निम्नलिखित में से कौन से कवि ‘अष्टछाप’ के नहीं हैं?
(1) दामोदरदास
(2) कुंभनदास
(3) कृष्णदास
(4) छीतस्वामी
उत्तर.

18. सही मिलान कीजिए
संज्ञानवादी अवधारणा – मुख्य प्रवर्तक
(1) अभिग्राही अधिगम – (अ) बेरी जिमरमैन
(2) सतही एवं गहन उपागम – (ब) पियाजे
(3) स्वनियमित अधिगम – (स) ऑसबेल
(4) विकासवादी सिद्धांत पर आधारित अधिगम (द) फेरेन्स मटन
(1) (1)-(द), (2)-(ब), (3)-(स), (4)-(अ)
(2) (1)-(स), (2)-(द), (3)-(अ), (4)-(ब)
(3) (1)-(द), (2)-(स), (3)-(ब), (4)-(अ)
(4) (1)-(ब), (2)-(अ). (3)-(स), (4)-(द)
उत्तर.

19. निम्नलिखित का सही युग्म बनाइये –
अधिगम – धारणाप्रतिपादक/समर्थक
(अ) उद्दीपक-अनुक्रिया सम्बंधों की संरचना (1) कोहलर
(ब) संकेत अधिगम (2) कुर्ट लेनिन
(स) क्षेत्र सिद्धांत (3) थॉर्नडाइक
(द) अन्तर्दृष्टि अधिगम (4) टोलमैन
(1) (अ)-3, (ब)-4, (स)-2, (द)-1
(2) (अ)-2, (ब)-4, (स)-3. (द)-1
(3) (अ)-4, (ब)-3, (स)-1 (द)-2
(4) (अ)-3, (ब)-1, (स)-2, (द)-4
उत्तर.

20. कष्ण भक्ति काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है?
(1) सखी संप्रदाय को प्रवर्तन स्वामी हरिदास द्वारा किया गया।
(2) राधावल्लभ संप्रदाय में राधा का स्थान गौण तथा कृष्ण का स्थान प्रधान तथा उच्च माना गया है।
(3) नन्ददासन नन्ददास ने ‘भँवरगीत’ नामक ग्रंथ की रचना की थी।
(4) भगवत्कृपा की प्राप्ति के लिए सूर की भक्ति पद्धति में अनुग्रह का प्राधान्य है।
उत्तर.

21. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित पृथ्वीराज रासो के संस्करण को प्रामाणिक मानने वाले विद्वान इनमें से कौन हैं?
(1) श्यामलदास
(2) कर्नल टॉड
(3) राम चन्द्र शुक्ल
(4) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
उत्तर.

22. शक्तिनिपुणता लोकशास्त्रकाव्याद्यवेक्षणात्।
काव्यज्ञशिक्षयाभ्यास इति हेतुस्तदुद्भवे।।”
काव्य हेतु विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?
(1) वामन
(2) दण्डी
(3) मम्मट
(4) हेमचन्द्र
उत्तर.

23. ‘काव्यस्यात्मा ध्वनिरिति बुधैर्यः समाम्नात पूर्व स्तस्याभावं जगदुरपरे भाक्तमाहुस्तमन्ये।” यह कथन इनमें से किस आचार्य का है?
(1) अभिनव गुप्त
(2) आनन्द वर्धन
(3) मम्मट
(4) वामन
उत्तर.

24. रीतिकाल के कवि रसलीन का लिखा ग्रंथ इनमें से कौन सा है?
(1) रस रत्नाकर
(2) ब्रजविलास
(3) अंग दर्पण
(4) यमुना लहरी
उत्तर.

25. ‘अपरा’ में संकलित ‘भारतीय नारी’ नामक निबंध में स्वामी विवेकानंद के अनुसार आर्यों के नारी विषयक विचार इनमें से किस विकल्प में हैं?
(1) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।
(2) आर्य लोग नारी की उपस्थिति को उपासना-विधि में घोर विघ्न स्वरूप मानते है।
(3) आर्यों के अनुसार नारी के लिए आहार हेतु पक्षी मारना भी निषिद्ध है।
(4) आर्यों के अनुसार स्त्री को किसी प्रकार के धर्म-कर्म का अधिकार नहीं है।
उत्तर.

26. इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) समाचार लेखन की सबसे उपयोगी व लोकप्रिय शैली ‘उल्टा पिरामिड शैली’ है।
(2) समाचार की शुरुआत जिन पंक्तियों से होती है उसे समाचार का इंट्रो’ कहा जाता है।
(3) समाचार के छह ‘ककार (छह सवाल) होते हैं।
(4) प्रथम चार ककार’ के उत्तर समाचार के निचले भाग में दिए जाते हैं।
उत्तर.

27. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
(1) गगन, शून्य
(2) कच, कुंतल
(3) तट, मंदार
(4) दुकूल, वसन
उत्तर.

28. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध है।
(1) तदुपरांत, प्रकृति
(2), सदोपदेश, निष्कपटी
(3) निरपराध, पत्नि
(4) निरनुनासिक, प्रतिक्षा
उत्तर.

29. रानी लक्ष्मी बाई का जन्म कहाँ और कब हुआ? ‘आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।
(1) ग्वालियर में 19 नवम्बर 1836 को
(2) वाराणसी में नवम्बर 1835 को
(3) कानपुर में 19 नवम्बर 1834 को
(4) झाँसी में 19 नवम्बर 1833 को
उत्तर.

30. ‘संत काव्य’ के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
(1) संत काव्य में धार्मिक रूढियों और परम्पराओं के अन्धानुकरण का विरोध है।
(2) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है।
(3) संत काव्य की भाषा जन सामान्य की भाषा है।
(4) संत काव्य आत्मानुभूति पर अधिक बल देता .
उत्तर.

31. ‘प्रज्ञा प्रवाह में संकलित ‘निराला भाई’ नामक संस्मरण के अनुसार निराला जी को अपरा’ पर कितनी राशि का पुरस्कार मिला था?
(1) इक्यावन सौ रुपये
(2) इक्कीस सौ रुपये
(3) सात हजार रुपये
(4) ग्यारह हजार रुपये
उत्तर.

32. “काव्यं यशसेऽर्थकृते व्यवहारविदे शिवतरक्षतये।
सद्यः परनिर्वृतये कान्तासम्मितयोपदेशयुजे।।
‘काव्य प्रयोजन’ विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?
(1) वामन
(2) भरत
(3) भामह
(4) मम्मट
उत्तर.

33. किस विकल्प में रचना और उसका प्रकाशन वर्ष सही नहीं है?
(1) जूही की कली (निराला) – 1916
(2) युगान्त (पन्त) – 1936
(3 कामायनी (प्रसाद) – 1938
(4) यामा (महादेवी) – 1940
उत्तर.

34. औदात्य सिद्धान्त के सम्बन्ध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
(1) गरिमामय रचना-विधान औदात्य का महत्वपूर्ण तत्व है।
(2) भावावेश की तीव्रता औदात्य का आवश्यक तत्व एवं अंतरंग पक्ष है।
(3) लोंजाइनस के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम है- पेरिइप्सुस है।
(4) ‘बालेयता’ औदात्य का आवश्यक तत्व है।
उत्तर.

35. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(1) निर्गुण भक्त वर्ण व्यवस्था के पक्षधर नहीं थे।
(2) निर्गुण भक्त सत्य के शोधक हैं।
(3) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।
(4) निर्गुण भक्ति में विश्वात्मा प्रभु के विश्वव्य अस्तित्व में आस्था प्रकट की गयी है।
उत्तर.

36. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का प्रथम कवि इनमें से किसे माना है?
(1) कण्हपाद
(2) शालिभद्र सूरि
(3) पुष्य
(4) सरहपाद
उत्तर.

37. निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण कौन सा नहीं है?
(1) महौत्सुक्य
(2) पवित्र
(3) महैश्वर्य
(4) लोकैषणा
उत्तर.

38. निम्नलिखित में से कौन ‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005’ के मार्गदर्शक सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है?
(1) पढ़ाई रटंत प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना
(2) परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना
(3) ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना
(4) स्कूली शिक्षा में नवउदारवाद की अवधारणा को विकसित करना
उत्तर.

39. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(1) द्रुत विलंबित छद में प्रत्येक चरण 12 वर्ण तथा ‘न भ भ र’ का क्रम होता है।
(2) कुण्डलिया छन्द सोरठा और रोला के मेल से बनता है।
(3) गीतिका छन्द के प्रत्येक चरण में 26 मात्राएँ होती हैं।
(4) दोहा छद में विषम चरण में 13 और सम चरण में 11 मात्राएँ होती हैं।
उत्तर.

40. पीयूष प्रवाह’ में संकलित गौरा नामक रेखाचित्र के अनुसार बछड़े का क्या नाम रखा गया?
(1) नागमणि
(2) नीलमणि
(3) लालमणि
(4) रक्तमणि
उत्तर.

41. मान सहित विष खाय के. संभु भये जगदीस,
बिना मान अमृत पिये, राहु कटायो सीस।
‘सृजन’ में संकलित ये पंक्तियों इनमें से किस कवि की हैं?
(1) बिहारी
(2) कृपा राम
(3) कबीर
(4) रहीम
उत्तर.

42. ‘आलोक’ में संकलित निबंध ‘विष पिया, अमृत दिया’- के रचनाकार इनमें से कौन हैं?
(1) लाल शंकर
(2) हितेश शंकर
(3) प्रभा शंकर
(4) यमुना शंकर
उत्तर.

43. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?
(1) श्रृंगार सागर – आलम
(2) रस रहस्य – कुलपति मिश्र
(3) रस सारांश – भिखारीदास
(4) कविकुल कंठाभरण – दुलह
उत्तर.

44. कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(1) कबीर के काव्य में रहस्यवाद मिलता है।
(2) कबीर ने समाज में व्याप्त पाखण्ड का पुरजोर विरोध किया।
(3) कबीर के काव्य में दाम्पत्य के द्योतक प्रतीकों का सुंदर प्रयोग हुआ है।
(4) काव्य-रचना कबीर का प्रथम लक्ष्य था।
उत्तर.

45. शिक्षा मनोविज्ञान की ‘विषय वस्तु’ की व्याख्या के लिए उपयुक्त पद है
(1) निश्चयात्मकता
(2) विकासशीलता
(3) सम्भावनापूर्णता
(4) पूर्वनियतता
उत्तर.

46. साक्षात (sakshat) मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आई.सी.टी.(सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी) पर लाई गई
(1) एक किताब है।
(2) एक ‘वन स्टॉप पोर्टल’ है।
(3) एक परियोजना है।
(4) एक अभियान है।
उत्तर.

47. चिक्करहिं दिग्गज डोल महि. गिरि लोल सागर खरभरे।
मन हरष सब गंधर्व-सुर-मुनि, नाग-किन्नर दुःख टरे।।
कटकटहिं मर्कट विकट भट, बहु कोटि कोटिन्ह धावहीं।
जयराम प्रबल प्रताप, कोसलनाथ गुन गन गावहीं।।
उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन सा काव्य-गुण है?
(1) प्रसाद एवं माधुर्य
(2) माधुर्य
(3) ओज
(4) प्रसाद
उत्तर.

48. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘कृत्’ प्रत्यय नहीं है?
(1) दानव
(2) लड़ाकू
(3) करणीय
(4) मारक
उत्तर.

49. साधारणीकरण के संदर्भ में कहा गया यह वाक्य-भावकत्वं साधारणीकरणं- निम्नलिखित में से किस आचार्य का है?
(1) भट्टनायक
(2) जगन्नाथ
(3) रुद्रट
(4) विश्वनाथ
उत्तर.

50. इनमें से किस कवि का संबंध ‘तीसरा सप्तक’ से है?
(1) केदारनाथ सिंह ,
(2) शमशेर बहादुर सिंह
(3) रघुवीर सहाय
(4) राजेंद्र किशोर
उत्तर.

51. मंदाकिनी पुस्तक में संकलित निबंध राष्ट्र का स्वरूप’ के लेखक का नाम क्या है?
(1) रामवृक्ष बेनीपुरी
(2) डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल
(3) एकनाथ रानाडे
(4) शैवाल सत्यार्थी
उत्तर.

52. ‘अद्य-आद्य’ शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है?
(1) प्रथम-प्राचीन
(2) प्राचीन-प्रथम
(३) अधिक-पुराना
(4) आज-प्रथम
उत्तर.

53. निम्नलिखित में से किसे एक प्रणाली के रूप में नहीं देखा जा सकता है?
(1) मूल्यांकन
(2) विद्यालय
(3) पुस्तकालय
(4) प्रशासन
उत्तर.

54. डायरी-लेखन के विषय में कौनसा कथन सुसगत नहीं है?
(1) इसमें समय और स्थान के सदर्भ में अभिव्यक्ति दी जाती है।
(2) इसमें लेखक के आत्मीय गण तथा प्रवृत्तिया की अभिव्यक्ति होती है।
(3) इसमें व्यक्ति-निरपेक्षता रहती है।
(4) इसमें तात्कालिक सवेदनात्मक भावों की अभिव्यक्ति होती है।
उत्तर.

55. आदिकाल के कवि सरहपाद की काव्य परम्परा में विकसित नाथ पथ के हठयोग का पल्लवन आगे चलकर इनमें से किस कवि में हुआ?
(1) कबीर
(2) जायसी
(3) देवसेन
(4) तुलसी
उत्तर.

56. सीखने के लिए सीखना, जो सीखा है उसे छोड़ने की और दुबारा सीखने की तत्परता नयी परिस्थितियों के प्रति लेचीले व रचनात्मक तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर जोर डालने की आवश्यकता है -यह महत्वपूर्ण उद्देश्य था
(1) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005
(2) शिक्षा बिना बोझ के प्रतिवेदन-1993
(3) माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरक प्रतिवेदन-2005
(4) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986
उत्तर.

57. आभासी अनुभव किसके माध्यम से बेहतर दिया जा सकता है?
(1) प्रतिमान
(2) क्षेत्र भ्रमण
(3) स्वयं करके सीखने का अनुभव
(4) कम्प्यूटर (संगणक)
उत्तर.

58. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द इनमें से कौन-सा है?
(1) अपराधी
(2) अभियुक्त
(3) वादी
(4) अभियोगी
उत्तर.

59. ‘एलीफेण्टा’ गुफाएँ मुख्यतः किस मत से सम्बद्ध हैं? ‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित यात्रावृतान्त को बताइये?
(1) जैन मत
(2) शैव मत
(3) शाक्त मत
(4) बौद्ध मत
उत्तर.

60. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में ‘अनु’ उपसर्ग नहीं है!
(1) अन्वय, अनुशासन
(2) अनुदात्त, अनुर्वर
(3) अनुराग, अनुचर
(4) अन्वेषण, अनुभव
उत्तर.

61. रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) नेमिनाथ चरिउ – हरिभद्र सूरि
(2) पाहुड़ दोहा – रामसिंह
(3) प्रबंध चिंतामणि – विनयचंद्र सूरि
(4) भविसयत्त कहा – धनपाल
उत्तर.

62. निम्नलिखित में से रचनाकार और रचना की दृष्टि से कौन सा विकल्प गलत है?
(1) शंकर शेष – एक और द्रोणाचार्य
(2) सुरेन्द्र वर्मा – आठवाँ सर्ग
(3) धर्मवीर भारती – अन्धा कुआँ
(4) भीष्म साहनी – हानूश
उत्तर.

63. निम्नांकित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) रिपोर्ताज में कथा तत्व नहीं होना चाहिए।
(2) रिपोर्ताज आँखों देखी- कानों सुनी घटना पर आधारित होता है, कल्पना पर नहीं।
(3) रिपोर्ताज में तथ्यों के साथ ही भावप्रवणता भी रहती है।
(4) रिपोर्ताज लेखक को पत्रकार और कला की दोहरी भूमिका निभानी पड़ती है।
उत्तर.

64. स्थापना(Assertion) (A) : प्रगतिवाद की मूल स्थापना सैद्धांतिक रूप से प्रगतिशील थी।
तर्क(Reason) (R) : क्योंकि उसका लक्ष्य भौतिक यथार्थवाद के आधार पर निर्मित मूल्यों को प्रतिपादित करना था।
(1) A गलत R सही
(2) A और R दोनों सही
(3) A सही R गलत
(4) A और R दोनों गलत
उत्तर.

65. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए
रचना – रचनाकार
(अ) साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है (i) विद्यानिवास मिश्र
(ब) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है (i) बालकृष्ण भट्ट
(स) प्रिया नीलकंठी (iii) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) नाखून क्यों बढ़ते हैं (iv) कुबेरनाथ राय
(1) (अ)-(iv), (ब)-(i), (स)-(i), (द)-(iii)
(2) (अ)-(i), (ब)-(i), (स)–(ii), (द)-(iv)
(3) (अ)-(iii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(4) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iv), (द)-(iii)
उत्तर.

66. इनमें से कवि देव का लिखा ग्रंथ कौन सा नहीं है?
(1) रस विलास
(2) भवानी विलास
(3) भाव विलास
(4) विष्णु विलास
उत्तर.

67. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
(1) व्यावसायिक, शुद्धीकरण
(2) श्रृंगार, केन्द्रीय
(3) ऊर्ध्व, अध्यात्मिक
(4) सन्यासी, मृत्युपरांत
उत्तर.

68. किस विकल्प में सभी शब्द ‘सरस्वती’ के पर्यायवाची नहीं हैं? मनाया
(1) सुरभि, वीणापाणि
(2) गिरा, हंसवाहिनी
(3) शारदा, भारती
(4) वागीश्वरी, वाङ्मयी
उत्तर.

69. “भीलों में रण-झंकार अभी, लटकी कटि में तलवार अभी।
भोलेपन में ललकार अभी, आँखों में है अंगार अभी।”
‘प्रज्ञा प्रवाह’ से उद्धृत उपर्युक्त पक्तियाँ किस कवि की हैं?
(1) रामधारी सिंह दिनकर
(2) कन्हैया लाल सेठिया
(3) श्याम नारायण पाण्डेय
(4) मैथिलीशरण गुप्त
उत्तर.

70. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?
(1) स्मारिका
(2) वे दिन वे लोग
(3) पथ के साथी
(4) अतीत के चलचित्र
उत्तर.

71. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द द्विगु समास के उदाहरण हैं?
(1) चतुर्भुज, प्रत्यक्ष
(2) त्रिलोचन, चौबीस
(3) दशानन, यथेच्छा
(4) सप्ताह, शताब्दी
उत्तर.

72. “……तुम्हें मुझसे घृणा है, मेरे स्वभाव से घृणा है।
तुम्हारा वातावरण मेरे वातावरण से घृणा करता है।”
‘सृजन’ में संकलित तौलिये’ एकांकी का यह संवाद किसने किससे कहा?
(1) मधु ने मंगला से
(2) वसन्त ने मधु से
(3) मधु ने चिंती से
(4) मधु ने वसन्त से
उत्तर.

73. सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी द्वारा शिक्षा एक राष्ट्रीय अभियान के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य नहीं है?
(1) ई- विषयवस्तु का उत्पादन
(2) किताबी ज्ञान को समाप्त करना
(3) जैविक उपस्थिति प्रमाण
(4) विद्यालयों को तकनीकी के क्षेत्र से बाहर रखना
उत्तर.

74. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य नहीं है?
(1) ना तो सामाजिक और ना ही सांस्कतिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया हिस्सा बनाया जाए।
(2) केवल सांस्कृतिक अनुभवों का पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
(3) केवल सामाजिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
(4) दोनों सामाजिक सांस्कृतिक अनुभवा का पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
उत्तर.

75. ‘पारब्रह्म के तेज का, कैसा है उनमान।
कहिबे कूँ सोभा नहीं देख्या ही परमान।।’
‘सरयू में संकलित उक्त काव्य-पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(1) सेनापति
(2) कबीर
(3) रहीम
(4) तुलसीदास
उत्तर.

76. मध्यकालीन संत काव्य’ पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं है?
(1) उपनिषद्
(2) अद्वैत दर्शन
(3) नाथ साहित्य
(4) जैन साहित्य
उत्तर.

77. सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) सफी काव्य अधिकांशतः मुक्तक रूप में लिखे गये थे।
(2) सूफी काव्य में कथानक रूढ़ियों का प्रयोग मिलता है।
(3) आचार्य शुक्ल के अनुसार प्रेमाख्यानक काव्य में नायिका की अपेक्षा नायक के विरह को अधिक महत्व दिया गया है।
(4) सूफी काव्यों में ऐतिहासिक-अनैतिहासिक पात्रों की गाथाओं के साथ-साथ रचयिताओं की कल्पना-शक्ति का योग भी न्यूनाधिक मात्रा में रहा है।
उत्तर.

78. ‘अनोखी परीक्षा’ (अपरा) में औघड़ बाबा ने दो भाईयों को अपना शिष्य नहीं बनाने का क्या ।
(1) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर बड़े से बडे पंथ का भी पतन होने में देर नहीं लगती।
(2) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी।
(3) क्योंकि अधिक शिष्य होने पर आश्रम का खर्चा बढ़ जाने की संभावना थी।
(4) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर शिक्षा आवास की समुचित व्यवस्था संभव नहीं।
उत्तर.

79. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को ‘अलंकत काल’ कहने वाले विद्वान् इनमें से कौन है?
(1) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(2) राम चंद्र शुक्ल
(3) नगेन्द्र
(4) मिश्र बंधु
उत्तर.

80. प्रयोगवादी काव्य के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन असत्य है?
(1) प्रयोगवाद ने बड़ी-बड़ी घटनाओं, बड़े-बड़े व्यक्तियों और बड़े-बड़े जीवन प्रसंगों के विशाल फलक पर इतिवृत्तात्मक काव्य का निर्माण किया।
(2) ‘प्रयोगवाद’ नाम उन कविताओं के लिए रूढ़ हो गया जो ‘तार सप्तक’ के माध्यम से सन् 1943 में प्रकाशन जगत में आयीं।
(3) प्रयोगवादी कविता में मध्यम वर्गीय व्यक्ति जीवन की समस्त जड़ता, कुंठा, अनास्था, पराजय और मानसिक संघर्ष के सत्य की अभिव्यक्ति है।
(4) प्रयोगवादी कवि भावुकता के स्थान पर ठोस बौद्धिकता को स्वीकार करते हैं।
उत्तर.

81. ‘रस के स्वरूप के संबंध में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) रस ब्रह्मस्वाद सहोदर है।
(2) रस स्वप्रकाशानन्द है।
(3) रसलौकिक आनंद प्रदान करता है।
(4) रस वेद्यान्तर स्पर्श शून्य है।
उत्तर.

82. काव्य लक्षण एवं लक्षणकार की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(1) शब्दार्थों सहितो काव्यम् – भामह
(2) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्-दण्डी
(3) वाक्य रसात्मक काव्यम् – विश्वनाथ
(4) तददोषौ शब्दार्थो सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि-मम्मट
उत्तर.

83. सीखना ज्ञान के निर्माण की एक प्रक्रिया है। यह कथन किस परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है?
(1) व्यवहारात्मक परिप्रेक्ष्य का
(2) भावात्मक परिप्रेक्ष्य का
(3) रचनात्मक परिप्रेक्ष्य का
(4) संज्ञानात्मक परिप्रेक्ष्य का
उत्तर.

84. निम्नलिखित में से कौन-सा कवि रीतिमुक्त काव्यधारा का नहीं है?
(1) भिखारीदास
(2) बोधा
(3) आलम
(4) ठाकुर
उत्तर.

85. रचना और रचनाकार की दृष्टि से इनमें से कौन सा विकल्प गलत है?
(1) ध्यान मंजरी – अग्रदास
(2) भक्तमाल – नाभादास
(3) बरवै नायिका भेद – रहीम
(4) वेलि क्रिसन रुक्मिणी री – चतुर्भुज दास
उत्तर.

86. पत्रिका और उसके प्रकाशन वर्ष आरंभ) की दृष्टि से इनमें से कौन-सा विकल्प गलत है?
(1) कवि वचन सुधा – 1868 ई.
(2) उदन्त मार्तण्ड – 1838 ई.
(3) सरस्वती – 1900 ई.
(4) हरिश्चन्द्र मैगजीन – 1873 ई.
उत्तर.

87. निम्नलिखित में से रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौन-सा विकल्प गलत है!
(1) चेतना के बिम्ब – नगेन्द्र
(2) यौवन के द्वार पर – रामदरश मिश्र
(3) बंगाल का अकाल – प्रकाशचन्द्र गुप्त
(4) दशद्वार से सोपान तक – हरिवंशराय बच्चन
उत्तर.

88. निम्नलिखित में से कौन संप्रेषण प्रक्रिया का तत्व नहीं है?
(1) संदर्भ
(2) संप्रेषक
(3) गंतव्य
(4) संदेश
उत्तर.

89. ‘झुलसती लू के साथ दहरे होते यकेलिप्टस और केजरिना के पेड, दरकती गुलाब की क्या सूखे पत्तों से ढंका लॉन…… इस मौसम में वैसे भी मन एक अजीब सी ऊब, बल्कि मनहूसियत से भर जाता है
ये पंक्तियाँ ‘मन्दाकिनी’ पुस्तक के किस पाठ से ली गई हैं।
(1) निर्वासित
(2) गेहूँ बनाम गुलाब
(3) सुभद्रा
(4) यात्रा एक पावन तीर्थ की
उत्तर.

90. इनमें से अशुद्ध वाक्य कौन सा है?
(1) अब हम पुस्तक पढेंगे।
(2) मैं तुम्हें कुछ कहना चाहता हूँ।
(3) वह अपनी ससुराल गया है।
(4) मुझे उनकी अपेक्षा सबसे अधिक अंक मिले।
उत्तर.

91. ‘राजपत्र’ में प्रकाशित होने वाला पत्र इनमें से कौन सा है?
(1) परिपत्र
(2) विज्ञप्ति
(3) ज्ञापन
(4) अधिसूचना
उत्तर.

92. निम्नलिखित में से किस निबन्धकार ने ‘शिवशम्भु का चिट्ठा’ नाम से निबंध लिखे?
(1) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(2) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(3) बालमुकुन्द गुप्त
(4) सरदार पूर्ण सिंह
उत्तर.

93. आचार्य कुन्तक ने निम्नलिखित में से किसे ‘वक्रोक्ति’ का एक भेद नहीं माना है?
(1) कल्पना वक्रता
(2) पद पूर्वार्द्ध वक्रता
(३) वर्ण विन्यास वक्रता
(4) प्रबन्ध वक्रता
उत्तर.

94. छायावाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(1) छायावादी कवि ‘निराला’ की अनभति शैव दर्शन में परिणत होती चली जाती है।
(2) छायावादी कवियों ने प्रधान रूप से प्रणय अनुभूतियों को व्यक्त किया है।
(3) छायावादी कविता द्विवेदी युगीन नीरस, उपदेशात्मक और स्थूल आदर्शवादी काव्यधारा के विरुद्ध विद्रोह के रूप में प्रवाहित हुई।
(4) छायावादी भावबोध स्वानुभूति और सौंदर्य प्रधान कल्पना द्वारा निर्मित हुआ है।
उत्तर.

95. ‘अस्मिता’ के विकास के लिये सबसे महत्वपूर्ण समय है
(1) वृद्धावस्था
(2) किशोरावस्था
(3) प्रौढ़ावस्था
(4) बाल्यावस्था
उत्तर.

96. जो पत्र अनेक विभागों/व्यक्तियों या शाखाओं को भेजा जाता है, उसे क्या कहते हैं?
(1) अधिसूचना
(2) परिपत्र
(3) अर्द्धशासकीय पत्र
(4) विज्ञप्ति
उत्तर.

97. डॉ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल (प्रारंभिक काल) को किस नाम/किन नामों से संबोधित किया है?
(1) संधिकाल एवं चारण काल
(2) सिद्ध-सामंत काल
(3) प्रारंभिक काल, संधिकाल
(4) आदिकाल, वीरकाल
उत्तर.

98. अधिगम के विभिन्न सिद्धांत व्याख्या करते हैं
(1) संज्ञानपरक अधिगम में व्यक्तित्व की भूमिका का
(2) अधिगम घटित होने में अभिप्रेरणा के महत्व का
(3) अधिगम के उत्पन्न एवं व्यक्त होने की प्रक्रिया का
(4) कौशल अधिगम में बुद्धि के योगदान का
उत्तर.

99. “परसों तुम्हारे लाडले भाई ने मुझसे माँस पकाने को कहा। घी हांडी में पाव भर से अधिक न था। वह सब मैंने मॉस में डाल दिया। जब खाने बैठा तो कहने लगा- दाल में घी क्यों नहीं है?” यह कथन ‘कथा धारा’ के किस पाठ से लिया गया है?
(1) ताई
(2) बड़े घर की बेटी
(3) खेल
(4) देशभक्त
उत्तर.

100. भरतेश्वर बाहुबलि रास इनमें से किस काव्य धारा का ग्रंथ है?
(1) रासो साहित्य
(2) नाथ साहित्य
(3) सिद्ध साहित्य
(4) जैन साहित्य
उत्तर.

101. ‘खेती न किसान को, भिखारी को न भीख भली,
बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।
तुलसीदास की ये पंक्तियाँ उनकी किस रचना की हैं?
(1) गीतावली
(2) कवितावली
(3) रामचरित मानस
(4) दोहावली
उत्तर.

102. हिन्दी-शब्द कोश में इनमें से कौन-सा शब्द सबसे पहले आएगा?
(1) क्षमा
(2) दवार
(3) त्राटक
(4) पकवान
उत्तर.

103. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए
रचना – रचनाकार
(अ) ठेठ हिंदी का ठाठ (i) मदन गोपाल
(ब) घुमक्कड़ शास्त्र (ii) मणि मधुकर
(स) खेला पोलमपुर (iii) महापंडित राहुल सांकृत्यायन
(द) कलम का मज़दूर : प्रेमचंद (iv) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
(1) (अ)-(i), (ब)-(ii), (स)-(iv), (द)-(ii)
(2) (अ)-(ii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(3) (अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(i), (द)-(i)
(4) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iii), (द)-(iv)
उत्तर.

104. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन सा ग्रंथ केशव रचित नहीं है?
(1) छन्द माला
(2) जहाँगीर जस चंद्रिका
(3) विज्ञानगीता
(4) भाषा भूषण
उत्तर.

105. ‘पाप करने पर, पाप (दोष)- मुक्त होने के लिए किया जाने वाला कार्य’- इस वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द इनमें से कौन सा है?
(1) पश्चात्ताप
(2) हवन
(3) तीर्थाटन
(4) प्रायश्चित
उत्तर.

106. निम्नलिखित में कौनसा एक संप्रेषण का प्रकार नहीं है?
(1) लोक संप्रेषण
(2) वैध संप्रेषण
(3) अंतरवैयक्तिक संप्रेषण
(4) स्व संप्रेषण
उत्तर.

107. ‘सार्थक शाब्दिक अधिगम व धारण किस प्रतिमान का मुख्य उद्देश्य है ?
(1) उन्नत संगठक प्रतिमान
(2) वैज्ञानिक पृच्छा प्रतिमान
(3) सहकारी अधिगम प्रतिमान
(4) सूचना प्रक्रम प्रतिमान
उत्तर.

108. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार स्कूलों को किस प्रकार की पाठ्यचर्या अपनानी चाहिये?
(1) उन्नत पाठ्यचर्या जो प्रतिभावान विद्यार्थियों को सुलभ हो
(2) उदार पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो
(3) लचीली पाठ्यचर्या जो कमजोर विद्यार्थियों को सुलभ हो
(4) सार्वभौमिक पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो
उत्तर.

109. छायावाद के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(1) छायावाद को अपना समर्थ आलोचक नन्द दुलारे वाजपेयी के रूप में मिला।
(2) महादेवी वर्मा ने अज्ञात प्रियतम के प्रति प्रणय निवेदन किया है।
(3) छायावाद की राष्ट्रीय सांस्कतिक काव्यधारा के एक प्रमुख कवि राधाकृष्ण दास हैं।
(4) छायावाद के समानान्तर चलने वाली प्रेम और मस्ती की काव्य धारा के एक प्रमुख कवि हरिवंशराय बच्चन हैं।
उत्तर.

110. ‘सरयू’ में संकलित रचना ‘अलोपी’ का रचनाकार इनमें से कौन है?
(1) महादेवी वर्मा
(2) नरेश मेहता
(3) श्रीधर पराडकर
(4) भगवती प्रसाद वाजपेयी
उत्तर.

111. ‘सरयू में संकलित परसाई जी के व्यग्यात्मक निबंध में क्रांति का सब से बड़ा दुश्मन किसे बताया गया
(1) मदर इन-लॉ को
(2) फादर इन-लॉ को
(3) वाइफ को व
(4) सिस्टर इन-लॉ को
उत्तर.

112. इनमें अरस्तू के अनुकरण सिद्धांत से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) अनुकरण का अभिप्राय भावपरक अनुकरण से है, न कि यथार्थ वस्तुपरक प्रत्यकन से।
(2) अनुकरण में आदर्शतत्व का समावेश भी होगा और वह सुन्दर एवं आनंददायी होगा।
(3) अनुकरण के संबंध में प्लेटो और अरस्तू के मत में कोई अंतर नहीं है।
(4) व्यष्टि से संबंद्ध होते हुए भी वह समष्टिगत सत्य का प्रतिपादन करेगा।
उत्तर.

113. निम्नलिखित में से कौन सी रचना भारतेंदु हरिश्चन्द्र की नहीं है।
(1) श्री चन्द्रावली
(2) भारत दुर्दशा
(3) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति
(4) रणधीर प्रेम मोहिनी
उत्तर.

114. ‘कोडी-कौड़ी शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है।
(1) एक खेल का नाम – बीस का समूह
(2) कुष्ठ रोगी – बीस का समूह
(3) एक समुद्री जीव का खोल – बीस का समूह
(4) बीस का समूह – एक समुद्री जीव का खोल
उत्तर.

115. ‘कथा धारा’ में संकलित कहानी ‘शरणदाता’ के पात्र देविन्दर लाल और रफीकुद्दीन घर में बैठकर किसकी आलोचना किया करते थे?
(1) राजनेताओं की
(2) मुसलमानों की
(3) देश के भविष्य की
(4) देश के वर्तमान की
उत्तर.

116. “दृग उरझत टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित प्रीति।
परति गाँठ दुरजन हियै, दई नई यह रीति।
उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन-सा अलंकार है?
(1) अन्योक्ति
(2) व्यतिरेक
(3) असंगति
(4) विरोधाभास
उत्तर.

117. निम्नलिखित कवियों में से ओरछा-नरेश के दरबारी कवि मंत्र गुरु और मंत्री कौन थे ?
(1) चिन्तामणि
(2) देव
(3) केशवदास
(4) भूषण
उत्तर.

118. ‘नागरी प्रचारिणी सभा, काशी के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) हिंदी शब्द सागर’ ‘हिंदी साहित्य का बृहत इतिहास और हिंदी विश्वकोश इसके प्रमुख प्रकाशन हैं।
(2) आचार्य रामचंद्र शुक्ल इसके संस्थापक हैं
(3) इसकी स्थापना 1893 ई. में हुई।
(4) हस्तलिखित ग्रथों की खोज करना भी इसका एक उद्देश्य है।
उत्तर.

119. क्षेत्र सिद्धांत के अन्तर्गत ‘संज्ञानात्मक सरचना’ पर्यायवाची है
(1) व्यक्ति का
(2) समायोजन का
(3) पर्यावरण का
(4) अवबोध का
उत्तर.

120. किसे ‘अह-ग्रस्त’ छात्र की विशेषता के रूप में नहीं माना जा सकता?
(1) अपेक्षित मानदण्डों के अनुसार छात्र अपने व्यवहार को टालने की चिंता व्यक्त करता है।
(2) छात्र अपने आकांक्षा स्तर को अपने आत्म-सम्प्रत्यय के अनुसार निर्धारित करता है।
(3) लक्ष्य की प्राप्ति हेतु छात्र अपेक्षित तल्लीनता प्रदर्शित करता है।
(4) छात्र किसी पुरस्कार की इच्छा द्वारा अनुप्रेरित होता है।
उत्तर.

121. एक छात्र हिन्दी कविता की आलोचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत कर लेता है। उसका यह ‘अधिगम व्यवहार’किस अनुक्षेत्र में रखा जा सकता है?
(1) संज्ञानात्मक अनुक्षेत्र
(2) भावात्मक एवं मनोगतिक अनुक्षेत्र
(3) संज्ञानात्मक एवं भावात्मक अनुक्षेत्र
(4) भावात्मक अनुक्षेत्र
उत्तर.

122. ठोस वस्तुओं पर आधारित मानसिक संक्रिया के परिणामस्वरूप समस्या समाधान, पियाजे के संज्ञानातम्क विकास कौन सी अवस्था को प्रदर्शित करता है ?
(1) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(2) प्राकसंक्रियात्मक अवस्था
(3) मूर्तसंक्रियात्मक अवस्था
(4) संवेदी पेशीय अवस्था
उत्तर.

123. ‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित पाठ- ‘महाकवि जयशंकर प्रसाद’ निम्नलिखित में से किस विधा की रचना है।
(1) रेखाचित्र
(2) खंडकाव्य
(3) आत्मकथा
(4) जीवनी
उत्तर.

124. ‘अपरा’ में संकलित निबंध ‘कालचक’ के लेखक मिश्रजी ने ‘पहला चौमासा’ किसे कहा है?
(1) गर्मी को
(2) पावस को
(3) शीतकाल को
(4) वसंत को
उत्तर.

125. आदिकालीन साहित्य से संबंधित इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।
(2) चर्यापद एक प्रकार के गीत होते हैं जो सामान्यतः अनुष्ठान के समय गाए जाते हैं।
(3) आदिकालीन बौद्ध सिद्धों ने दोहाकोशों के साथ-साथ चर्यापदों की रचना भी की।
(4) दोहा आदिकालीन अपभ्रंश साहित्य का प्रमुख छंद है।
उत्तर.

126. ‘आराधन का दृढ आराधन से दो उत्तर,
तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर।
‘सरयू’ में संकलित राम की शक्ति पूजा’ से उधृत उक्त कथन किसका है?
(1) जाम्बवान
(2) लक्ष्मण
(3) सुग्रीव
(4) हनुमान
उत्तर.

127. इनमें से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(1) भीरु-निर्भीक
(2) श्वेत-श्याम
(3) उर्वर-अनुर्वर
(4) ईप्सित-अभीप्सित
उत्तर.

128. ‘मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस’ के लिये भारतीय माध्यम है
(1) ब्लैकबोर्ड
(2) स्वयं
(3) मूडल
(4) एडेक्स
उत्तर.

129. इनमें से कौन सा गद्यकार भारतेंदु युग का नहीं है?
(1) श्रीनिवास दास
(2) जगदीश चंद्र माथुर
(3) प्रताप नारायण मित्र
(4) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर.

130. शब्द शक्ति के संबंध में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है!
(1) शब्द की शक्ति उसके अन्तर्निहित अर्थ को व्यक्त करने का व्यापार है।
(2) मम्मट ने शब्द शक्ति के लिए ‘शक्ति’ तथा विश्वनाथ ने ‘व्यापार शब्द का प्रयोग किया है।
(3) व्यंजना शब्द शक्ति से पाल अर्थ को प्रतीयमानार्थ भी कहते हैं।
(4) अभिधा शब्द शक्ति के दवारा तीन प्रकार के शब्दों-रूढ़, यौगिक और योगरूढ़-का अर्थबोध होता है।
उत्तर.

131. महाराणा प्रताप की सेना में शामिल होने वाले भीलू राणा पूंजा किस क्षेत्र के रहने वाले थे?’आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।
(1) मेरपुर-खमनोर
(3) मेरपुर-पानरवा
(2) मेरपुर-झाडोल
(4) मेरपुर-गोगुन्दा
उत्तर.

132. समानता. गुणवत्ता व परिमाण को भारतीय शिक्षा का ‘दुर्गाहय त्रिकोण किसने कहा था?
(1) प्रो. वी.के.आर.वी. राव
(2) श्री. जे.पी. नायक
(3) श्री. गिजुभाई बधेका
(4) प्रो यशपाल
उत्तर.

133. उच्छिष्ट’ शब्द का सही संधि विच्छेद इनमें से कौन-सा है ?
(1) उत् + छिष्ट
(2) उच् + छिष्ट
(3) उत् + शिष्ट
(4) उच् + शिष्ट
उत्तर.

134. किस विकल्प में कोई भी शब्द अनेकार्थक शब्द ‘अर्क’ का अर्थबोधक नहीं है?
(1) इंद्र, अग्नि
(2) सूर्य, मदार
(3) स्फटिक, प्रकाशकिरण
(4) कामदेव, घी
उत्तर.

135. निम्नलिखित में से कौन-सा अशाब्दिक संप्रेषण’ का उदाहरण नहीं है?
(1) जानबूझकर मुस्कराना
(2) स्पर्श से भेद करना
(3) चेहरे से व्यक्त करना
(4) संकेतन करना
उत्तर.

136· निम्नलिखित में से ‘सात्विक अनुभाव’ नहीं है
(1) अश्रु
(2) अपस्मार
(3) प्रलय
(4) वैवर्ण्य
उत्तर.

137. निम्नलिखित में कौन मुद्रित सामग्री का एक प्रकार नहीं है? ।
(1) बुलेटिन
(2) कैटलॉग
(3) एनसाइक्लोपीडिया
(4) अनुशिक्षिकीय
उत्तर.

138. ‘ठेले पर हिमालय’ के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
(1) इसमें धर्मवीर भारती ने कौसानी क्षेत्र की सुदरता का वर्णन किया है।
(2) इसमें धर्मवीर भारती ने शिमला और स्वीडन के सौंदर्य की तुलना की है।
(3) इसमें बम्बई के बहाने दार्जिलिग का सौंदर्य वर्णन है।
(4) इसमें शुक्लजी ने श्रीनगर और मनाली का वर्णन किया है।
उत्तर.

139. कार्ल मार्क्स और उनके विचारों के बारे में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?
(1) मार्क्स के अनुसार श्रम और वर्ग संघर्ष काव्य की मूल प्रेरणाएँ हैं।
(2) मार्क्स काव्य का उद्देश्य क्रान्ति को प्रोत्साहित करना मानते हैं।
(3) मार्क्स ने सर्जन की प्रक्रिया में सौंदर्य की भावना को कुछ भी महत्व नहीं दिया।
(4) मार्क्स दुनिया के सब मनुष्यों में दो वर्ग मानते हैं-शोषक वर्ग और शोषित वर्ग।
उत्तर.

140. सज्ञान का अर्थ है
(1) कर्म (कार्य) व भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(2) कर्म (कार्य) के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(3) भाषा और संप्रेषण के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
(4) भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना
उत्तर.

141. निम्नलिखित में से कौन सी रचना शिलांकित है?
(1) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
(2) वर्ण रत्नाकर
(3) वसन्त विलास
(4) राउलवेल
उत्तर.

142. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?
(1) आखिरी कलाम – मुल्लादाऊद पायन
(2) पदमावत – मलिक मुहम्मद जायसी
(3) मधुमालती – मझन
(4) मृगावती – कुतुबन
उत्तर.

143. कक्षा शिक्षण के सन्दर्भ में अधिगम एवं अभिप्रेरणा उत्पन्न करने के लिये किस प्रकार की जानकारी अपेक्षित नहीं है
(1) छात्र चर
(2) परिस्थितिगत चर
(3) शिक्षक चर
(4) विद्यालय में सेवा के लिये स्वीकृत नियम
उत्तर.

144. रस निष्पत्ति के व्याख्याकारों में से भट्ट नायक के सिद्धान्त को इनमें से क्या कहा जाता है।
(1) उत्पत्तिवाद,
(2) अनुमितिवाद
(3) भुक्तिवाद
(4) अभिव्यक्तिवाद
उत्तर.

145. बावजी चतुर सिंह ने निम्नलिखित में से किसके पीछे मनुष्य-जन्म नहीं खोने का संदेश दिया है। ‘अपरा’ में संकलित दोहे के आधार पर बताइये।
(1) जमीन-जायदाद
(2) शान-शौकत
(3) मान-सम्मान
(4) धन-दारा
उत्तर.

146. जेबकतरा’ शब्द में कौन सा समास है?
(1) संप्रदान तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) कर्म तत्पुरुष
(4) अव्ययीभाव
उत्तर.

147. निम्नलिखित में से कौन प्रणाली के पहल’ का तत्व नहीं है?
(1) प्रतिपुष्टि
(2) अध्ययन
(3) अदा
(4) प्रक्रिया
उत्तर.

148. “बौद्धधर्म के सिद्धान्तों में देश की बदलती हई परिस्थितियों ने जिन नवीन भावनाओं की सृष्टि की, उन्हीं के परिणाम स्वरूप सिद्ध साहित्य की रूपरेखा तैयार हई।” सिद्ध साहित्य के प्रादु इनमें से किसका है?
(1) धीरेन्द्र वर्मा
(2) राम कुमार वर्मा
(3) गणपति चन्द्र गुप्त
(4) मिश्र बंधु
उत्तर.

149. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए
रचना – रचनाकार
(अ) कविकुल कल्पतरु (i) भूषण
(ब) ललित ललाम (i) भिखारीदास
(स) शिवा बावनी (iii) चितामणि
(द) काव्य निर्णय (iv) मतिराम
(1) (अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(i), (द)-(iii)
(2) (अ)-(iii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(ii)
(3) (अ)-(ii), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(i)
(4) (अ)-(i), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(ii)
उत्तर.

150. द्विवेदी युगीन कविता के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन गलत है?
(1) द्विवेदी युगीन कविता में राष्ट्रीयता का अभाव है।
(2) द्विवेदी युगीन काव्य में वर्ण्य-विषयों का विस्तार हुआ।
(3) द्विवेदी युगीन काव्य में सभी काव्य रूपों का प्रयोग हुआ है।
(4) द्विवेदी युगीन काव्य में नीति और आदर्श प्रधानता है।
उत्तर.

RPSC 1st Grade GK Exam Paper – 3 January 2020 (Answer Key)
RPSC 1st Grade Sanskrit Exam Paper – 4 January 2020 (Answer Key)

RPSC 1st Grade Hindi Answer Key 3 January 2020
RPSC 1st Grade GK Answer Key 3 January 2020

RPSC 1st Grade GK Exam Paper – 6 January 2020 (Answer Key)

इस पोस्ट में आपको RPSC 1st Grade Hindi Answer Key 3rd Jan 2020 आरपीएससी स्कूल व्याख्याता हिंदी परीक्षा पेपर 3 जनवरी 2020 RPSC 1st grade Hindi Question Paper 3 January 2020 राजस्थान स्कूल लेक्चरर हिंदी पेपर 3 जनवरी आंसर की RPSC 1st Grade Hindi Answer Key 3 January 2020 Rajasthan 1st Grade Papar Hindi Paper Answer Key RPSC 1st Grade Teacher Answer Key 2020 for Hindi ,RPSC School Lecturer Question Paper 1st grade Hindi 3 January 2020 आरपीएससी 1 ग्रेड हिंदी उत्तर कुंजी 3 जनवरी 2020 ,आरपीएससी प्रथम ग्रेड हिंदी प्रश्न पत्र 3 जनवरी 2020 के बारे में बताया गया है इस अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके जरुर पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *