Mock TestSubjects

Class 6th Social Science Geography Chapter 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

Class 6th Social Science Geography Chapter 6 – पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Chapter 3. पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप – बहुत से विद्यार्थी हर साल 6th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 भूगोल अध्याय 6 (पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions For Class 6 Geography Major Landforms of the Earth दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. .इसलिए आप Class 6th Geography Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 6
नाम: पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं ?

उत्तर. – पर्वत, पठार और मैदान प्रमुख स्थलरूप हैं।

(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अन्तर है ?

उत्तर. पर्वत-पर्वत धरातल के वे भू-भाग हैं जो आस-पास के क्षेत्रों से बहुत ऊँचे उठे होते हैं। पर्वतों का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है।

पठार-पठार आस-पास के क्षेत्रों से ऊपर उठी हुई सपाट भूमि होती है। इनकी ऊँचाई कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है। इनका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है।

(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं ?

उत्तर. पर्वत मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। इनका वर्णन निम्नलिखित है

  1. वलित पर्वत-ऐसे पर्वत जिनकी सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होता है, उन्हें वलित पर्वत कहते हैं। भारत में हिमालय पर्वत और अरावली पर्वत, यूरोप का आल्प्स पर्वत तथा रूस का यूराल पर्वत वलित पर्वतों के प्रमुख उदाहरण हैं।
  2. भ्रंशोत्थ पर्वत-इन पर्वतों का निर्माण बड़े-बड़े भू-खण्डों के फँसने और ऊपर उठने के कारण होता है। यूरोप की राईन . घाटी तथा वॉसजेस पर्वत इस तरह के पर्वत तन्त्र के उदाहरण हैं।
  3. ज्वालामुखी पर्वत-इन पर्वतों का निर्माण पृथ्वी की परतों के नीचे से लावा के फूटने के कारण होता है। अफ्रीका का माउण्ट किलिमंजारो तथा जापान का फ्यूजियामा इस तरह के पर्वतों के उदाहरण हैं।

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं ?

उत्तर. -मनुष्यों के लिए पर्वत निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी हैं

(1) पर्वतों से अनेक नदियाँ निकलती हैं जिनका जल लोगों तक पीने के लिए पहुँचाया जाता है।
(2) पर्वतों से निकलने वाली नदियों से खेतों की सिंचाई होती है तथा पन-बिजली का उत्पादन किया जाता है।
(3) पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव-जन्तु पाए जाते हैं।
(4) पर्वतों से हमें ईंधन, चारा तथा दूसरे उत्पाद; जैसे गोंद, रेजिन तथा दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं।
(5) पर्वत सैलानियों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र होते हैं।

(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर-मैदानों का निर्माण नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा किया जाता है। नदियाँ पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर बहा ले जाती हैं। अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्थों; जैसे पत्थर, बालू तथा सिल्ट को वे घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?

उत्तर. -नदियों द्वारा निर्मित मैदानों के सघन होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

(1) इन मैदानों की भूमि बहुत अधिक उपजाऊ होती है।
(2) इन मैदानों में मकान बनाने तथा खेती करने के लिए भूमि समतल होती है।
(3) इन मैदानों में परिवहन के साधनों का सघन जाल बिछा होता है।

(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों ?

उत्तर. पर्वतों में जनसंख्या के कम होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

(1) पर्वतों की भूमि ऊबड़-खाबड़ होने के कारण यहाँ मकान बनाना और खेती करना कठिन काम है तथा यहाँ की जलवायु भी बहुत कठोर है।
(2) पर्वतों में सिंचाई की सुविधाओं की कमी है।
(3) पर्वतों में परिवहन और यातायात के साधनों की कमी है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (✔) कीजिए

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं

क. ऊँचाई
ख. ढाल
ग. अभिमुखता

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती हैं ?

क. पर्वतों में
ख. मैदानों में
ग. पठारों में

(ii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है ?

क. केन्या
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है ?

क. दक्षिणी अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन

(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

क. एण्डीज़
ख. आल्प्स
ग. रॉकीज़

उत्तर. -(1) ग, (ii) क, (iii) ग, (iv) ग, (v) ख।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ……. ……… कहते हैं।
(ii) हिमालय एवं आल्प्स …………………… पर्वतों के उदाहरण हैं।
(iii) …………………… क्षेत्रों में खनिजों की प्रचरता होती है।
(iv) …….. …………. पर्वतों का एक क्रम है।
(v) …………………… क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।

उत्तर. (i) मैदान, (ii) वलित, (iii) पठारी, (iv) शृंखला, (v) मैदानी

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पृथ्वी पर पाए जाने वाले स्थलरूपों के नाम लिखो।

उत्तर. -पर्वत, पठार और मैदान।

प्रश्न 2. पर्वत किसे कहते हैं ?

उत्तर. वह स्थलीय भाग जो आस-पास की भूमि से ऊँचा होता है।

प्रश्न 3. पर्वतों के लिए न्यूनतम ऊँचाई कितनी रखी गई है ?

उत्तर. 600 मीटर।

प्रश्न 4. अपरदन किसे कहते हैं ?

उत्तर. -पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 5. निक्षेपण किसे कहते हैं ?

उत्तर. अवसादों के जमने से पृथ्वी की सतहों का पुनः निर्माण होता है, जिसे निक्षेपण कहते हैं।

प्रश्न 6. हिमानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. ऊँचे पर्वतों की चोटियों पर जमी बर्फ की बड़ी-बड़ी नदियों को हिमानी कहते हैं।

प्रश्न 7. श्रृंखला किसे कहते हैं ?

उत्तर. एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित पर्वतों को श्रृंखला कहते हैं।

प्रश्न 8. पर्वत कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर. -पर्वत तीन प्रकार के होते हैं।

प्रश्न 9. वलित पर्वत किसे कहते हैं ?

उत्तर. -ऐसे पर्वत जिनकी सतह ऊबड़-खाबड़ तथा शिखर शंक्वाकार होता है।

प्रश्न 10. भारत के दो वलित पर्वतों के उदाहरण दो।

उत्तर. हिमालय पर्वत और अरावली पर्वत।

प्रश्न 11. अप्लेशियन पर्वत कहाँ स्थित हैं ?

उत्तर. उत्तरी अमेरिका में।

प्रश्न 12. यूराल पर्वत कहाँ स्थित है ?

उत्तर. रूस में।

प्रश्न 13. यूराल किस प्रकार का पर्वत है ?

उत्तर. वलित पर्वत।

प्रश्न 14. आल्प्स पर्वत कहाँ स्थित है ?

उत्तर. यूरोप में।

प्रश्न 15. आल्प्स किस प्रकार का पर्वत है ?

उत्तर. वलित पर्वत।

प्रश्न 16. भ्रंशोत्थ पर्वत किसे कहते हैं ?

उत्तर. पृथ्वी की सतह के भ्रंशों के ऊपर उठने और नीचे धंसने से बने पर्वतों को भ्रंशोत्थ पर्वत कहते हैं।

प्रश्न 17. भ्रंशोत्थ पर्वतों के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर. -यूरोप की राईन घाटी तथा वॉसजेस पर्वत।

प्रश्न 18. ज्वालामुखी पर्वत किसे कहते हैं ?

उत्तर. पृथ्वी की सतहों के नीचे से निकले लावा के जमने से बने पर्वतों को ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं।

प्रश्न 19. किलिमंजारो पर्वत कहाँ स्थित है ?

उत्तर. अफ्रीका में।

प्रश्न 20. फ्यूजियामा पर्वत कहाँ स्थित है ?

उत्तर. जापान में।

 

प्रश्न 21. ज्वालामुखी पर्वतों के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर. किलिमंजारो पर्वत, फ्यूजियामा पर्वत।

प्रश्न 22. पर्वतों में खेले जाने वाले दो खेलों के नाम लिखो।

उत्तर. पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग।

प्रश्न 23. पठार किसे कहते हैं ?

उत्तर. आस-पास के क्षेत्रों से ऊपर उठी हुई सपाट भूमि को पठार कहते हैं।

प्रश्न 24. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है ?

उत्तर. तिब्बत का पठार।

प्रश्न 25. तिब्बत के पठार की ऊँचाई कितनी है ?

उत्तर. 4000 से 6000 मीटर तक।

प्रश्न 26. कौन-सी स्थलाकृति खनिज संसाधनों का भण्डार है ?

उत्तर. -पठार।

प्रश्न 27. अफ्रीका का पठार किस बात के लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर. सोना एवं हीरों के खनन के लिए।

प्रश्न 28. भारत के एक पठार का नाम लिखिए।

उत्तर. छोटानागपुर का पठार।

प्रश्न 29. छोटानागपुर का पठार किन खनिजों से भरपूर है ?

उत्तर. लोहा, कोयला तथा मैगनीज़।

प्रश्न 30. मैदान किसे कहते हैं ?

उत्तर. समतल भूमि के बहुत बड़े भाग को मैदान कहते हैं।

प्रश्न 31. मैदानों की समुद्रतल से अधिकतम ऊँचाई कितनी होती है ?

उत्तर. 200 मीटर।

प्रश्न 32. भारत का प्रमुख मैदान कौन-सा है ?

उत्तर. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र का मैदान।

प्रश्न 33. सबसे उपजाऊ स्थलाकृति कौन-सी है ?

उत्तर. मैदान।

प्रश्न 34. भारत का कौन-सा भाग सबसे अधिक सघन बसा है ?

उत्तर. -गंगा का मैदान।

प्रश्न 35. मैदानों का निर्माण किसके द्वारा किया जाता है ?

उत्तर. नदियों और उनकी सहायक नदियों के द्वारा।

इस पोस्ट में आपको कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 6 प्रश्न उत्तर  class 6 geography chapter 6 major landforms of the earth class 6 geography chapter 6 pdf class 6 geography chapter 6 notes class 6 geography chapter 6 pdf question answer पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप प्रश्न उत्तर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *