Mock TestSubjects

Class 6 Geography Chapter 8 – भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी

Class 6 Geography Chapter 8 – भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 8 भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी – कक्षा 6 के छात्रों के लिए यहाँ पर भूगोल विषय के अध्याय 8 का पूरा समाधान दिया गया है .जो भी भूगोल विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें यहाँ पर सभी अध्यायों का पूरा हल मिल जायेगा .यह जो NCERT Solutions For Class 6 Geography Chapter 8. India Climate, Vegetation and Wildlife दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. .इसलिए आप Class 6th Geography Chapter 8 भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 8
नाम: भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 8 भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी

हमारा देश भारत के अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए(i) कौन-सी पवन भारत में वर्षा लाती है ? यह इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों है ?

उत्तर भारत में अधिकतर वर्षा मानसून पवन से होती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत की कृषि मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर है। यदि मानसून पवन अच्छी वर्षा करती है तो देश में कृषि का उत्पादन भी अच्छा होगा। इसलिए यह पवन अधिक महत्त्वपूर्ण है।

(i) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए।

उत्तर-मौसम के तत्त्वों के आधार पर भारत के मौसमों को चार भागों में बाँटा गया है

(i) शीत ऋतु (दिसम्बर से फरवरी)

(ii) ग्रीष्म ऋतु (मार्च से मई)

(iii) वर्षा ऋतु (जून से सितम्बर)

(iv) शरद् ऋतु (अक्तूबर और नवम्बर)

(ii) प्राकृतिक वनस्पति क्या है ?

उत्तर. जो वनस्पति बिना मनुष्य की सहायता के अपने-आप उग आती है उसे प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

 

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (✔) कीजिए

(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?

क. मुम्बई

ख. आसनसोल

ग. मौसिनराम

(ii) जंगली बकरी तथा हिम तेन्दुए कहाँ पाए जाते हैं ?

क. हिमालय क्षेत्र में

ख. प्रायद्वीपीय क्षेत्र में

ग. गिर वन में

(iii) दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय आर्द्र पवनें कहाँ बहती हैं ?

क. स्थल से समुद्र की ओर

ख. समुद्र से स्थल की ओर

ग. पठार से मैदान की ओर

उत्तर-(i) ग, (ii) क, (ii) ख।

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती हैं जिन्हें …….. ……. कहा जाता है।

(ii) आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में ……… ………… के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।

(ii) गुजरात के ………. …. वन …………… का निवास है।

उत्तर-(i) लू, (ii) सर्दी, (it) गिर, शेर।

भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. मौसम किसे कहते हैं ?

उत्तर. -वायुमण्डल में दिन-प्रतिदिन होने वाले परिवर्तनों के रूप को मौसम कहते हैं।

प्रश्न 2. मौसम के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन से हैं ?

उत्तर. -वर्षा, तापमान और सौर विकिरण।

प्रश्न 3. जब सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं तो तापमान कैसा होता है ?

उत्तर. -कम।

प्रश्न 4. जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं तो तापमान कैसा होता है ?

उत्तर. अधिक।

प्रश्न 5. जलवायु किसे कहते हैं ?

उत्तर. किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की दशाओं को जलवायु कहते हैं।

प्रश्न 6. तमिलनाडु और आन्ध्र प्रदेश के तटीय भागों में किस ऋतु में वर्षा होती है ?

उत्तर. शीत ऋतु में।

प्रश्न 7. भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाला सबसे प्रमुख कारक क्या है ?

उत्तर. -मानसून पवनें।

प्रश्न 8. ‘मानसून’ शब्द का क्या अर्थ है ?

उत्तर. ‘मानसून’ शब्द अरबी भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘मौसम’।

प्रश्न 9. मानसूनी पवनें किसे कहते हैं ?

उत्तर. मौसम के अनुसार चलने वाली पवनों को मानसूनी पवनें कहते हैं।

प्रश्न 10. हमारी कृषि मुख्यतया किस बात पर निर्भर करती है ?

उत्तर. -हमारी कृषि मुख्यतया मानसूनी वर्षा पर निर्भर करती है।

प्रश्न 11. भारत में शीत ऋतु का कार्यकाल कब-से-कब तक का है ?

उत्तर. भारत में शीत ऋतु का कार्यकाल दिसम्बर से फरवरी तक का है।

प्रश्न 12. भारत में ग्रीष्म ऋतु कब-से-कब तक होती है ?

उत्तर. भारत में ग्रीष्म ऋतु मार्च से मई तक होती है।

प्रश्न 13. प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं ?

उत्तर. जो वनस्पति बिना मनुष्य की सहायता के उग आती है, उसे प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

प्रश्न 14. भारत की वनस्पति में इतनी विभिन्नता का क्या कारण है ?

उत्तर. जलवायु की विभिन्नता।

प्रश्न 15. भारत की वनस्पतियों को कितने प्रकारों में विभाजित किया गया है ?

उत्तर. पाँच प्रकारों में।

प्रश्न 16. हमारे देश में सबसे अधिक भाग पर कौन-से वन पाए जाते हैं ?

उत्तर. पतझड़ या मानसूनी वन।

प्रश्न 17. साल और सागौन किन वनों के वृक्ष हैं ?

उत्तर. -पतझड़ वनों के।

प्रश्न 18. मैंग्रोव वनों का प्रमुख वृक्ष कौन-सा है ?

उत्तर. सुन्दरी।

प्रश्न 19. शंकुधारी वृक्ष किन वनों में पाए जाते हैं ?

उत्तर. पर्वतीय वनों में।

प्रश्न 20. भारत में मैंग्रोव वन कहाँ पाए जाते हैं ?

उत्तर. पश्चिम बंगाल तथा अण्डमान और निकोबार के द्वीपसमूहों में।

प्रश्न 21. भारत किस कटिबन्ध में स्थित है ?

उत्तर. भारत उष्ण कटिबन्ध में स्थित है।

प्रश्न 22. थार मरुस्थल की वनस्पति क्या है ?

उत्तर. थार मरुस्थल में नागफनी जैसी वनस्पति मिलती है।

प्रश्न 23. वनों का एक प्रत्यक्ष लाभ लिखिए।

उत्तर. वनों से हमें इमारती लकड़ी मिलती है।

प्रश्न 24. वनों का एक अप्रत्यक्ष लाभ लिखिए।

उत्तर. वन हमारे वातावरण को हरा-भरा बनाए रखते हैं।

प्रश्न 25. भारत में पशुओं की कितनी प्रजातियाँ पाई जाती हैं ?

उत्तर. -भारत में पशुओं की लगभग 80,000 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 26. भारत में एक सींग वाला गैंडा कहाँ मिलता है ?

उत्तर. भारत में एक सींग वाला गैंडा असम में मिलता है।

प्रश्न 27. भारत में शेरों का प्राकृतिक आवास कहाँ है ?

उत्तर. भारत में शेरों का प्राकृतिक आवास गुजरात में गिर के वनों में है।

प्रश्न 28. भारत में बाघ कहाँ मिलते हैं ?

उत्तर. भारत में बाघ पश्चिमी बंगाल में मिलते हैं।

प्रश्न 29. भारत में हाथी कहाँ मिलते हैं ?

उत्तर. -भारत में हाथी असम और कर्नाटक में मिलते हैं।

प्रश्न 30. भारत में सांपों की दो प्रमुख प्रजातियाँ कौन-कौन सी हैं ?

उत्तर. कोबरा और करैत।

प्रश्न 31. अभयारण्य किसे कहते हैं ?

उत्तर. -पशुओं और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षण प्रदान करने के लिए बनाए गए स्थलों को अभयारण्य कहते हैं।

प्रश्न 32. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?

उत्तर. -बाघ।

प्रश्न 33. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है ?

उत्तर. -मोर।

प्रश्न 34. साइबेरियन क्रेन वर्ष के किस महीने में भारत आते हैं ?

उत्तर. -दिसम्बर में।

प्रश्न 35. साइबेरियन क्रेन किस महीने में भारत से साइबेरिया लौटते हैं ?

उत्तर. -मार्च में।

प्रश्न 36. मैंग्रोव वन कहाँ हो सकते हैं ?

उत्तर. खारे जल में।

प्रश्न 37. महोगनी एवं रोजवड वृक्ष कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर. उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन में।

प्रश्न 38…………… मैंग्रोव वन की प्रजाति है।

उत्तर. सुन्दरी वृक्ष।

प्रश्न 39. ………….. को मानसून वन भी कहा जाता है।

उत्तर. पतझड़ वन।

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के लघूत्तरात्मक प्रश्न

इस पोस्ट में आपको class 6th geography chapter 8 question answer Class 6 geography chapter 8 pdf notes Class 6th Geography Chapter 8 जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी class 6 geography chapter 8 india climate, vegetation and wildlife pdf class 6 geography chapter 8 questions and answers india climate vegetation and wildlife class 6 notes भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी प्रश्न उत्तर Class 6 भूगोल Chapter 8 Question Answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *