Mock TestSubjects

Class 6 Geography Chapter 7 – हमारा देश : भारत

Class 6 Geography Chapter 7 – हमारा देश : भारत

NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत – ऐसे छात्र जो कक्षा 6 भूगोल विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 भूगोल अध्याय 7 (हमारा देश : भारत) के लिए सलूशन दिया गया है. यह जो NCERT Solution for Class 6 Geography Chapter 7 Hamara desh Bharat दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.इसलिए आप Class 6th Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 7
नाम: हमारा देश : भारत
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 7 हमारा देश : भारत

हमारा देश भारत के अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(1) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है ? उनके नाम लिखिए।

उत्तर-भारत को छह भौतिक भागों में बाँटा जा सकता है(1) उत्तर के विशाल पर्वत, (2) उत्तरी मैदान, (3) प्रायद्वीपीय पठार, (4) तटीय मैदान, (5) द्वीप समूह, (6) थार का मरुस्थल।

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।

उत्तर-पाकिस्तान, अफ गानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश।

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं ?

उत्तर-नर्मदा और ताप्ती।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

उत्तर-सुन्दरवन का डेल्टा।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं ? चण्डीगढ़ किन दो राज्यों की राजधानी है ?

उत्तर-भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की एक ही राजधानी चण्डीगढ़ है।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्यों ?

उत्तर-उत्तरी मैदान एकदम समतल तथा सपाट हैं। इन मैदानों का निर्माण हिमालय से निकली नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा किया गया है। इन मैदानों की भूमि बहुत उपजाऊ है तथा यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में कृषि भूमि उपलब्ध है। इसलिए इन मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों ?

उत्तर-लक्षद्वीप केरल तट से कुछ दूर अरब सागर में स्थित द्वीप है। यह द्वीप प्रवाल (मूंगा) से बना हुआ है। इसलिए इसे प्रवाल द्वीप भी कहते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (✔) कीजिए

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है ?

क. शिवालिक
ख. हिमाद्रि
ग. हिमाचल

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमाद्रि

(iii) पाक जलसन्धि किन देशों के बीच स्थित है ?

क. श्रीलंका तथा मालदीव
ख. भारत तथा श्रीलंका
ग. भारत तथा मालदीव

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं ?

क. अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
ख. लक्षद्वीप द्वीपसमूह
ग. मालदीव

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ? .

क. अरावली ख. पश्चिमी घाट ग. हिमालय

उत्तर- (i) क, (ii) ख, (iii) ख, (iv) ख, (v) क

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें

(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग ………………….. है।
(ii) महान हिमालय को ……. …………… के नाम से भी जाना जाता है।
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से …………………… भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
(iv) नर्मदा नदी …………………… सागर में गिरती है।
(v) ……………………. भारत में लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर-(i) 32.8 लाख वर्ग कि०मी०, (ii) हिमाद्रि, (iii) राजस्थान, (iv) अरब, (v) कर्क रेखा।

हमारा देश भारत के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर-32.8 लाख वर्ग कि०मी० ।

प्रश्न 2. उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक भारत का विस्तार कितना है ?

उत्तर-3214 कि०मी०।

प्रश्न 3. पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक भारत का विस्तार कितना है ?

उत्तर-2933 कि०मी०।

प्रश्न 4. विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है ?

उत्तर-चीन।

प्रश्न 5. चीन के बाद विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है ?

उत्तर-भारत।

प्रश्न 6. वर्तमान में (सन् 2011 की जनसंख्या के अनुसार) भारत की जनसंख्या कितनी है ?

उत्तर-लगभग 121 करोड़।

प्रश्न 7. भारत कौन-से गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तर-उत्तरी गोलार्द्ध में।

प्रश्न 8. कर्क रेखा भारत में से कितने अक्षांश से गुजरती है ?

उत्तर-23°30′ उ० अक्षांश।

प्रश्न 9. कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के बीच में से गुजरती है ?

उत्तर-कर्क रेखा।

 

प्रश्न 10. कितने देशों की स्थलीय सीमाएँ भारत से मिलती हैं ?

उत्तर-सात।

प्रश्न 11. 1° देशान्तर के लिए स्थानीय समय में कितना अन्तर आता है ?

उत्तर-4 मिनट।

प्रश्न 12. कौन-सी जलसन्धि श्रीलंका को भारत से अलग करती है ?

उत्तर-पाक जलसन्धि।

प्रश्न 13. भारत की राजधानी का नाम क्या है ?

उत्तर-दिल्ली।

प्रश्न 14. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है ?

उत्तर-राजस्थान।

प्रश्न 15. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है ?

उत्तर-गोवा।

प्रश्न 16. भारत का दक्षिणतम बिन्द्र कौन-सा है ?

उत्तर-भारत का दक्षिणतम बिन्दु अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित इन्दिरा प्वाइन्ट है।

प्रश्न 17. भारत में हिमालय पर्वत का उच्चतम शिखर कौन-सा है ?

उत्तर-भारत में हिमालय पर्वत का उच्चतम शिखर कंचनजंगा है।

प्रश्न 18. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है ?

उत्तर-संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दरवन है।

प्रश्न 19. सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण किन नदियों द्वारा किया जाता है ?

उत्तर-सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा किया जाता है।

 

प्रश्न 20. भारत के उत्तरी मैदानों के पश्चिमी भाग में स्थित मरुस्थल का नाम लिखो।

उत्तर-थार मरुस्थल।

प्रश्न 21. प्रायद्वीप किसे कहते हैं ?

उत्तर-तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ भू-भाग प्रायद्वीप कहलाता है।

प्रश्न 22. भारत के दो द्वीपसमूह कौन-कौन से हैं ?

उत्तर-बंगाल की खाड़ी में स्थित अण्डमान और निकोबार तथा अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत के दो द्वीपसमूह हैं।

प्रश्न 23. भारत के उत्तरी मैदानों में जनसंख्या का घनत्व क्यों अधिक है ?

उत्तर-क्योंकि भारत के उत्तरी मैदान अधिक उपजाऊ और कृषि में सम्पन्न हैं। इसलिए यहाँ जनसंख्या का घनत्व अधिक है।

प्रश्न 24. भारत के पूर्वी तटीय मैदान में बहने वाली चार प्रमुख नदियों के नाम बताओ।

उत्तर-(i) महानदी, (ii) गोदावरी, (iii) कृष्णा, (iv) कावेरी।

प्रश्न 25. भारत के पश्चिमी तटीय मैदान में बहने वाली दो प्रमुख नदियों के नाम बताओ।

उत्तर-(i) ताप्ती, (ii) नर्मदा।

प्रश्न 26. उत्तर भारत के मैदान का निर्माण करने वाली तीन प्रमुख नदियों के नाम बताएँ।

उत्तर-(i) गंगा, (ii) ब्रह्मपुत्र, (iii) सिन्धु।

प्रश्न 27. भारतीय संघ को कितने राज्यों तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में बाँटा गया है ?

उत्तर-भारतीय संघ को 28 राज्यों तथा 8 केन्द्रशासित क्षेत्रों में बाँटा गया है।

प्रश्न 28. कौन-सा द्वीप समूह सन् 2004 में सुनामी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था ?

उत्तर-अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह।

इस पोस्ट में आपको हमारा देश : भारत कक्षा 6 भूगोल Chapter 7 Question Answer our country india class 6 questions and answers class 6 geography chapter 7 pdf question answer class 6 geography chapter 7 notes Class 6th Social Science Geography Chapter 7 हमारा देश : भारत  Hamara desh bharat Class 6 question answer कक्षा 6 भूगोल अध्याय 7 प्रश्न उत्तर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर कक्षा 6 भूगोल अध्याय 7 नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *