Samanya Gyan

रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

REET Important Questions PDF – आज हम आप के लिए REET Important Questions in Hindi में लेकर आयें है। जो कि सभी REET Exam के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित होगे।इसलिए जो उम्मीदवार REET परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उन्हें REET GK से रिलेटिड जानकारी होनी चाहिए .इस पोस्ट में नीचे 100 Important REET Questions दिए गए है .जो पहले REET परीक्षाओं में पूछे जा चुके है .इसलिए इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपकी परीक्षाओं के लिए फायदेमंद रहेंगे .

REET परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

1. बाह्य आभास के आधार पर व्यक्तित्व का वर्णन कहा जाता है? – सतही दृष्टिकोण
2. कौनसा पावलोवियन अनुबन्धन में आवश्यक नहीं है? – आनुषंगिकता
3. जिन बालकों की बुद्धि लब्धि…………..है साधारणतया उन्हें मानसिक न्यूनता-ग्रसित की श्रेणी में रखते है। – 70 से कम
4. सामान्य परिपक्वन से पहले प्रशिक्षित करना प्राय – लाभकारी है या हानिकारक, यह इस पर निर्भर करता है कि प्रशिक्षण में किस प्रकार की विधि का प्रयोग किया गया है
5. मानसिक रूप से स्वस्थ अध्यापक की विशेषता क्या है – वह संवेदनात्मक रूप से सन्तुलित है
6. हस्तशिल्प की शिक्षा दी जानी चाहिए। – मन्दबुद्धि बालक को
7. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहा परिभाषित किया जा सकता है – विद्यालय एवं कक्षा में
8. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धान्त का हिस्सा है? – गिलफोर्ड का सिद्धान्त
9. कौनसा बुद्धि के मापन में प्रयोग नहीं किया जा सकता है – विद्यार्थी की शिक्षक का ध्यान आकर्षित करने की योग्यता
10. एल्बर्ट बैन्डूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के अनुसार कौन सा नही है – बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण(माडलिंग) एक मुख्य तरीका है
11. सीखने का वक्र किसके सूचक हैं? – सीखने की प्रगति के सूचक हैं
12. किसमें अन्वेषण के ऊर्ध्व उपागम का उपयोग किया जाता है – केस अध्ययन
13. पिल्सबरी ने मनोविज्ञान को बताया है? – मानव व्यवहार का विज्ञान
14. ‘गेस्टाल्ट सम्प्रदाय’ का जन्म किस देश में हुआ? – जर्मनी में
15. अनुसंधान जो सामाजिक समस्या से सम्बन्धित होता है तथा विद्यालय की जनशक्ति के द्वारा विद्यालय में क्रियाकलापों के सुधार हेतु संचालित किया जाता है, कहलाता है – क्रियात्मक अनुसंधान
16. स्किनर के अनुसार भाषा की अवाप्ति होती है – क्लासिकी अनुबन्धन द्वारा
17. व्यक्तित्व व सामाजिक अधिगम सिद्धान्त किसने दिया था? – बण्डूरा और वाल्टर
18. लम्बाई, भार, त्वचा का रंग, पैर, आंखों एवं बालों का रंग में विविधता तथा विचलन को कहते है – भौतिक अन्तर
19. अधिगम सिद्धान्त के सन्दर्भ में स्कैफोल्डिंग संकेत करता है – वयस्कों द्वारा अधिगम में अस्थायी सहायता
20. मनोविज्ञान की बहिदर्शन विधि के जनक है? – जे.बी. वाटसन

21. कौनसा प्रतिभाशाली छात्र के लिए उचित प्रदत्त कार्य है – उनकी शक्तियों को सही दिशा देने तथा उसे व्यस्त रखने के लिए अपने साथी छात्रों को पढ़ाने के लिए कहना
22. सबसे पहले मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला किस देश में स्थापित हुई? – जर्मनी
23. समग्रवाद में मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है? – पूर्ण से अंश की ओर
24. शिक्षा का कौनसा प्रकार कला और सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित है? – मानवादी शिक्षा
25. कौन सीखने के गेस्टाल्ड सिद्धान्त से सम्बन्धित है? – कोहलर
26. कौनसी मानसिक मन्दता की विशेषता नहीं है – अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों का कमजोर होना
27. ‘‘अध्यापक को चाहिए की सीखने की प्रारम्भिक अवस्था में वह बच्चों की अधिक से अधिक सहायता करें एवं अधिक पुनर्बलन प्रदान करें तथा सीखने की अन्तिम अवस्था में न्यूनतम सहायता करे।‘‘ यह कथन किस मनोवैज्ञानिक के सिद्धान्त पर आधारित है? – सी.एल.हल के
28. किस स्थिति पर बच्चे यह जानें के नियम को आपात स्थितियों में तोड़ जा सकता है – स्वायता-किशोरावस्था
29. किस मनोवैज्ञानिक का सिद्धान्त ‘‘सुव्यवस्थित व्यवहार का सिद्धान्त‘‘ के नाम से जाना जाता है? – सी.एल. हल का
30. किनका नाम सृजनशास्त्र के पिता से जुड़ा है? – गाल्टन
31. कौनसा वृद्धि और विकास के सिद्धान्तों से सम्बन्धित नही है? – वर्गीकरण का सिद्धान्त
32. जब बच्चा फेल होता है, तो इसका तात्पर्य है कि – व्यवस्था फेल हुई है
33. कोई अरूचिकर कार्य को कराने के लिए अध्यापक किस तरह से छात्रों को प्रेरित कर सकता है? – समय-समय पर प्रगति से अवगत कराकर
34. कौन सिद्धान्त व्यक्त करता है कि मानव मस्तिष्क एक बर्फ की बड़ी चट्टान के समान है जो कि अधिकांशतः छिपी रहती है एवं उसमें चेतन के तीन स्तर है? – मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
35. शिक्षा शास्त्र का वह प्रकार जिसे विशिष्ट शिक्षा की आवश्यकता होती है – विकलांग व्यक्तियों को दी जाती है
36. इनमें से कौन NCF 2005 मार्ग दर्शी सिद्धान्त नही है – अंग्रेजी भाषा में शिक्षा देना
37. कक्षा-शिक्षण मे समूह गतिविधि का मुख्य उद्देश्य क्या है – बच्चों को अधिगम में सबसे ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित करना
38. बच्चों की रूचि बनाए रखने के लिए आप कौनसी विधि का चयन करेंगे – बच्चों को स्वयं गतिविधि करने के लिए देंगे
39. पाच वर्ष का राजू अपनी खिड़की के बाहर तूफान को देखता है। बिजली चमकती है और कड़कने की आवाज आती है। राजू शोर सुनकर उछलता है। बार-बार घटना होती है फिर कुछ देर शान्ति के पश्चात् बिजली कड़कती है। राजू बिजली की गर्जना सुनकर उछलता है। राजू का उछलना सीखने के किस सिद्धान्त का उदाहरण है? – शास्त्रीय अनुबन्धन
40. अनुसंधान सुझाते है कि एक विविध कक्षा में अपने विद्यार्थियों से शिक्षिका की अपेक्षाएं विद्यार्थियों के अधिगम – पर महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ती है

41. सीखने का ‘‘करना’’ कौनसे पक्ष से सम्बन्धित है – सीखने का गतिक क्षेत्र
42. अवधान के आन्तरिक अथवा व्यक्तिनिष्ठ निर्धारक है – रूचि, लक्ष्य, अभिवृत्ति
43. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुन: स्मरण करने की असफलता को कहते है – विस्मृति
44. विलियम वुंट किस प्रकार के मनोविज्ञान के जनक माने जाते है? – प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के
45. बच्चे के लिए नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, अधिनियम के लिए लागू है – 6-14 वर्ष
46. कौनसा मूल्यांकन का प्रकार नहीं है? – मानक
47. क्षेत्र सिद्धान्त किस वर्ग का सिद्धान्त है? – गेस्टाल्टवादियों का
48. शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नताओं को सम्बोधित करने के लिए एक विद्यालय किस प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवा सकता है – बालकेन्द्रित पाठ्यचर्या का पालन करना और शिक्षार्थियों को सीखने के अनेक अवसर उपलब्ध करवाना
49. अधिगम में आंकलन किस प्रकार आवश्यक होता है – प्रेरणा के लिए
50. शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यचर्या शब्दावली ………………….की ओर संकेत करती है – विद्यालय का सम्पूर्ण कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थी प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते है
51. प्रयास व त्रुटि किस नियम पर आधारित है – बहुअनुक्रिया
52. कौनसा अधिगम का क्षेत्र नही है – आध्यात्मिक
53. किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव व तुफान की अवस्था है। यह किसने कहा? – स्टेनले हाल
54. ‘‘नई परिस्थितियों में समायोजन की योग्यता ही बुद्धि है।‘‘ यह कथन है – स्टर्न का
55. …………..छात्र में रूचि उत्पन्न करने की कला है – प्रेरणा
56. हालांकि यह स्पष्ट रूप से उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं का उल्लंधन था, लेकिन अपने देश की रक्षा करते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में शहीद हुए। उन्हें सम्भवत:………….. – आत्म-सिद्धि प्राप्ति की इच्छा थी
57. कौनसा क्षेत्र मनोविज्ञान के अंतर्गत नहीं आता है – आर्थिक मनोविज्ञान
58. अभिवृत्ति है – एक भावात्मक प्रवृति जो अनुभव के द्वारा संगठित होकर किसी मनोवैज्ञानिक वस्तु के प्रति पसंदगी या नापसंदगी के रूप में प्रतिक्रिया करती है
59. विशेष रूप से जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा का प्रबन्ध होना चाहिए – दूसरे सामान्य बच्चों के साथ
60. विद्रोह की भावना की प्रवृति में से किस अवस्था से सम्बन्धित है? – मध्य किशोरावस्था

61. कोलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ किससे मानते है? – अरस्तु से
62. समायोजन से तात्पर्य स्वयं का विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलन करना है, ताकि सन्तुष्ट किया जा सके – आवश्यकताओं को
63. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी? – मैक्स वर्दीमर
64. कौनसा वायु वर्ग है, जो बचपन श्रेणी के बाद में आता है? – 6 से 11 साल
65. कक्षा 4 का एक बच्चा सदैव चिन्तित और कुण्ठित रहता है, आप – स्वयं परामर्शदाता की भूमिका का निर्वाह करेंगे
66. अप्रत्यक्ष पक्ष समस्याओं का उपयोग किस श्रेणी के प्रयोज्यों के लिए किया जाता है? – प्रौढ़
67. बच्चा………की आयु में दूसरों का अनुकरण करने की क्षमता विकसित करता है – तीन वर्ष
68. ‘‘आधुनिक शिक्षा का सम्बन्ध व्यक्ति तथा समाज दोनों के कल्याण से है।‘‘ यह कथन किस का है? – फ्रेंडसन
69. छात्रों में चोरी करने की आदत को कैसे दूर किया जा सकता है? – उदाहरण देकर
70. शारीरिक परिवर्तन के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है? – अभिवृद्वि
71. बच्चों के बौद्धिक विकास के चार अलग चरणों को किसके द्वारा पहचाना गया है? – पियाजे
72. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है? – प्रेरणा
73. संज्ञानात्मक विकास में से किसके द्वारा संभव है? – एक समृद्ध और विविध वातावरण प्रदान करके
74. लम्बात्मक विधि का अध्ययन किसने किया था? – कार्ल सी. गैरिसन ने
75. किस अवस्था में बालक अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते है? – बाल्यावस्था
76. अधिगम में प्रयत्न व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया – थार्नडाइक
77. मेरडिथ के अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि सामान्य रूप से उन परिवारों के बालक……..होते हैं, जो सामाजिक स्तर से ऊँचे होते है। – अधिक स्वस्थ एवं विकसित
78. मनोविज्ञान को मन का विज्ञान किसने कहा था? – पेस्टोलाजी
79. NCF 2005 ने सर्वाधिक बल दिया है? – तेजी से गणित करने पर
80. प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला जर्मनी में कब स्थापित हुई – 1879

81. बच्चों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए अध्यापकों को एक अच्छे कक्षायी परिवेश का सृजन करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के अधिगम परिवेश का सृजन करने के लिए नीचे दिए गए कथनों में से कौनसा सही नही है – अध्यापकों के अनुसार कार्य करना
82. औसत बुद्धि वाले बालकों की बुद्धि लब्धि ………के बीच होगी – 90-100
83. अधिगम स्थानान्तरण के द्वि-तत्व सिद्धान्त के प्रवर्तक थे – स्पीयरमैन
84. कौनसा सिद्धान्त यह दर्शाता है कि अपेक्षित व्यवहार के सन्निकट सकारात्मक प्रतिक्रिया तथा पुनर्बलन के फलस्वरूप व्यवहारात्मक विकास किया जा सकता है – आपरेन्ट अनुबन्धन
85. प्रतिभाशाली छात्र अपराधी कब बन जाते है? अथवा किशोरों में द्वन्द्व उभरने का प्रमुख कारण है – अवसरों की प्रतिकूलता होने पर
86. अन्तर्नोद सिद्धान्त के अनुसार अन्तर्नोद के कारण अभिप्रेरणा होती है। अन्तर्नोद किस पर आधारित है – आवश्यकता
87. कौनसी व्यक्तित्व मूल्यांकन की एक विधि नही है – मन:झनझाकरण विधि
88. समस्या के अर्थ को जानने की योग्यता, वातावरण के दोषों, कमियों एवं रिक्तियों के प्रति सजगता विशेषता है – सृजनशील बालकों की
89. ……………….की अवस्था में, बच्चा अपने साथियों के समूह का सक्रिय सदस्य बन जाता है – किशोरावस्था
90. कौनसा कौशल संवेगात्मक बुद्धि से सम्बन्धित है – समानुभूति देना
91. अभिक्रमित अनुदेशन हेतु सर्वप्रथम प्रयास किसने किया था? – सिडनी पे्रसे
92. बालक का प्रारम्भिक विकास मुख्यत: किस पर निर्भर है – माता-पिता
93. डाल्टन शिक्षणविधि का विकास किसने किया – मिस हेलेन पार्कहर्स्ट
94. अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है – परिपरिपक्वता एवं आयु
95. सशक्त अभिप्रेरणा सीखने का प्रभावशाली घटक है? – शीघ्र सीखता है
96. शिवानी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उतर शिक्षक तत्काल नहीं दे सकता है, शिक्षक की प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए? – शिक्षक द्वारा इस प्रश्न का सही उतर बाद में समझकर देना चाहिए
97. ‘2 से 3 वर्ष की आयु के मध्य एक बच्चे की भाषायी विकास दर (%में) बढ़ती है लगभग – 2 से 10 तक
98. बाल मनोविज्ञान का क्षेत्र है – गर्भावस्था से किशोरावस्था की विशेषताओं का अध्ययन
99. आदत होती है? – पूर्व अनुभवों की पुनरावृत्ति
100. R-S थ्योरी का अधिगम सिद्धान्त दिया? – स्किनर

इस पोस्ट में आपको रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न GK रीट एग्जाम के पुराने पेपर Rajasthan GK in Hindi for REET Exam reet rajasthan gk question pdf download reet 2022 model paper pdf download reet most questions pdf, reet gk question in hindi एवं reet question answer in hindi रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न gk   reet most questions pdf, reet gk question in hindi रीट एग्जाम साल्व्ड पेपर्स reet question answer in hindi Reet 2023 बार बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न रीट की परीक्षा में कैसे प्रश्न आते हैं? REET 2022 Important Question से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *