Samanya Gyan

दुनिया की परिवहन व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

दुनिया की परिवहन व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

आज के आधुनिक समय में इतनी तेजी आ चुकी है. कि अगर हम एक स्थान से दूसरे स्थान जाना चाहते हैं तो बस कुछ ही समय लगता है लेकिन पहले बहुत समय लगता था इतनी तेजी आने का सबसे बड़ा कारण परिवहन ही है दुनिया भर में परिवहन के कारण ही हम सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने संभव है. आज परिवहन से संबंधित आजकल हमारे एग्जाम में बहुत से प्रश्न आते हैं जिसमें के बहुत से ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि आप नहीं जानते हैं इसलिए आज हम आपको दुनियाभर के परिवहन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रशन इस पोस्ट में बताएंगे. इन प्रश्न उत्तर को आप ध्यान से पढ़िए और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें

1. ट्रांस साइबेरियन मार्ग की कुल लंबाई कितनी है?
उतर:- 9332 किमी
2. संयुक्त राज्य अमेरिका में सेनफ्रांसिक्को नगर से न्यूयॉर्क तक जाने वाला रेलमार्ग कौन-सा है?
उतर:- मध्य ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग
3 .विश्व का पहला रेलमार्ग कहाँ बनाया गया?
उतर:- उत्तरी-पूर्वी इंग्लैंड में कोयला खानों और न्यू कैमिल के मध्य
4.विश्व की प्रथम रेलगाड़ी कब चली?
उतर:- 1825 ई.
5. एशिया के किस देश में सबसे लंबा रेलमार्ग है?
उतर:- चीन
6. किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्ग का सर्वाधिक विकास हुआ है?
उतर:- यूरोप महाद्वीप
7. आंतरिक जल यातायात हेतु सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है?
उतर:- राइन
8. विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर कौन-सी है?
उतर:- स्वेज नहर
9. विश्व में सबसे अधिक सड़कों का जाल किस देश में हैं?
उतर:- संयुक्त राज्य अमेरिका में
10. सड़क प्रणाली में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उतर:- तीसरा

11. विश्व में किस देश में सर्वप्रथम रेलमार्ग का निर्माण हुआ?
उतर:- ब्रिटेन
12. संसार का सबसे व्यस्त महासागरीय मार्ग कौन-सा है?
उतर:- उत्तरी अटलांटिक सामुद्रिक जलमार्ग
13. ट्रांस साइबेरियन मार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है? उतर:- लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक
14. कौन-सा ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग बैंकूवर को हैलीफैक्स से जोड़ता है?
उतर:- कैनेडियन नेशनल रेलमार्ग
15. सड़कों की दृष्टि से ब्राजील का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उतर:- चौथा
16. पनामा नहर जलमार्ग व्यापार की दृष्टि से स्वेज नहर जलमार्ग की तुलना में कम महत्वपूर्ण है क्यों?
उतर:- घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर जलमार्ग से नही होता है
17. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन-सा है?
उतर:- ट्रांस साइबेरियन
18. स्वेज नहर जलमार्ग में जलयानों को पार करने में कितना समय लगता है?
उतर:- 15 घंटे
19. विश्व का व्यस्तम अंतः स्थलीय जलमार्ग कौन-सा है?
उतर:- उत्तरी अमेरिका का महान झील मार्ग
20. विश्व में रेलमार्ग की लंबाई सबसे अधिक किस देश में है?
उतर:- संयुक्त राज्य अमेरिका

21. स्वेज नहर के निर्माण से पूर्व महत्वपूर्ण जलमार्ग कौन-सा था?
उतर:- केप सामुद्रिक जलमार्ग
22. ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन’ रेलमार्ग किस जोड़ता है?
उतर:- सिडनी को पर्थ से
23. विश्व की प्रथम रेल कहाँ से कहाँ तक चली?
उतर:- स्टॉकटन से डार्लिंगटन तक
24. विश्व की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है?
उतर:- ट्रांस कैनेडियन राजमार्ग
25. कौन-सा जलमार्ग भूमध्य सागर और फारस की खाड़ी को जोड़ता है?
उतर:- स्वेज नहर जलमार्ग

इस पोस्ट में आपको दुनिया की परिवहन व्यवस्था,बस के बारे में जानकारी विश्व के प्रमुख रेल मार्ग प्राचीन यातायात के साधन यातायात के साधन के प्रकार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया है .अगर इसके बारे में कोई भी सवाल   होतो नीचे  कमेंट करके पूछे .

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *