हिंदी

कक्षा 8 हिंदी विषय के पिछले वर्ष पूछे गए प्रश्न

कक्षा 8 हिंदी विषय के पिछले वर्ष पूछे गए प्रश्न

Hindi Subject Question Paper For Class 8 | Class 8 Hindi Sample Paper | कक्षा 8 हिंदी वार्षिक परिक्षा प्रश्न पत्र 2022 – जो विद्यार्थी 8वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के क्वेश्चन पेपरों को देखकर करनी चाहिए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में 8th क्लास का हिंदी विषय क्वेश्चन पेपर दिया गया है .जिसे देखकर आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है .और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप इस CBSE Class 8 Question Paper 2022 for Hindi को अच्छे से करे यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .इसके अलवा भी हमारी वेबसाइट पर Class 8 Hindi Question Paper दिए है.

कक्षा- आठवीं
विषय- हिंदी
समय : 3 घंटे]   [पूर्णांक : 80

निर्देश :
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
3. प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखिए।

Q 1. कवि पुष्पों को किससे सींच देना चाहता है?
(क) जल से
(ख) वायु से
(ग) पसीने से
(घ) जीवन-अमृत से
Ans.  जीवन-अमृत से

Q 2. बदलू के अनुसार कहाँ की औरतें मर्द का हाथ पकड़कर सड़कों पर घूमती हैं?
(क) गाँव की औरतें
(ख) कस्बे की औरतें
(ग) नगर की औरतें से
(घ) “फेरी वालों की औरतें
Ans.  कस्बे की औरतें

Q 3. दीवानों के साथ-साथ क्या चलता है?
(क) दर्द
(ख) धन ल
(ग) मस्ती का आलम
(घ) स्वार्थ
Ans. मस्ती का आलम

Q 4. भारत में कौन सबसे अधिक बेसब्री से पत्र का इंतजार करते हैं?
(क) विद्यार्थी
(ख) अध्यापक
(ग) सैनिक
(घ) न्यायाधीश
Ans.  सैनिक

Q 5. विश्वभर से महात्मा गांधी के पत्र उनके किस पते पर आते थे?
(क) महात्मा गाँधी गुजराती :
(ख) महात्मा गाँधी आंदोलनकारी
(ग) महात्मा गाँधी वकील
(घ) महात्मा गाँधी इंडिया
Ans.  महात्मा गाँधी इंडिया

Q 6. भारतवर्ष सदा किसे धर्म के रूप में देखता रहा है?
(क) धन
(ख) परिश्रम
(ग) कानून
(घ) शिक्षा
Ans.  कानून

Q 7. चिड़िया तिनका लेकर कहाँ जाना चाहती होगी?
(क) आकाश में
(ख) अपने अधूरे घोंसले पर
(ग) किसी मकान की छत पर
(घ) वृक्ष की टहनी पर
Ans.  अपने अधूरे घोंसले पर

Q 8. साधु से हमें क्या नहीं पूछना चाहिए?
(क) जाति
(ख) ज्ञान
(ग) भविष्य
(घ) राजनीति
Ans.  जाति

Q 9. सूरदास के आराध्य देव कौन हैं?
(क) श्रीराम
(ख) श्रीकृष्ण
(ग) शिव
(घ) ब्रह्मा
Ans.  श्रीकृष्ण

Q 10. आँखों से ओझल होना का क्या अर्थ है?
(क) लुप्त होना
(ख) दूर चला जाना
(ग) आँखों में धुआँ आना
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans.  दूर चला जाना

Q 11. आधुनिक भारतीय भाषाओं की जननी किस भाषा को कहा गया है?
(क) प्राकृत को
(ख) पालि को
(ग) संस्कृत को
(घ) हिंदी को
Ans.  संस्कृत को

Q 12. हड़प्पा देश के किस भाग में स्थित है?
(क) उत्तर प्रदेश में
(ख) मध्य प्रदेश में
(ग) पश्चिमी पंजाब में
(घ) राजस्थान में
Ans.  पश्चिमी पंजाब में

Q 13. भारतीय सभ्यता का मूल आधार क्या है?
(क) विशालता .
(ख) अस्थिरता
(ग) स्थिरता
(घ) लघुता
Ans.  स्थिरता

Q 14. पाणिनी किस भाषा के विद्वान थे?
(क) हिंदी के
(ख) अंग्रेज़ी के
(ग) संस्कृत के
(घ) पालि-प्राकृत के
Ans.  संस्कृत के

Q 15. गांधी जी सबसे ऊपर कैसे नियमों की सत्ता मानते थे?
(क) सामाजिक नियमों की
(ख) नैतिक नियमों की
(ग) राजनीतिक नियमों की
(घ) शैक्षिक नियमों की
Ans.  नैतिक नियमों की

Q 16. बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बंदलू को ‘बंदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?

Ans.  निश्चय ही बचपन में लेखक को अपने मामा के घर जाने का बहुत चाव था। उसके चाव का कारण वहाँ रहने वाला बदलू मनिहार था। वह उसे बहुत-सी रंग-बिरंगी लाख की गोलियाँ बनाकर देता था। ये गोलियाँ उसका मन मोह लेती थीं। चूँकि बदलू लेखक के मामा के गाँव का रहने वाला था। इसलिए लेखक को उसे भी मामा कहना चाहिए था। किंतु वह भी दूसरे बच्चों की देखा-देखी बदलू को ‘बदलू काका’ ही कहता था।

Q 17. पत्र लेखन की कला के विकास के लिए क्या-क्या प्रयास हुए? लिखिए।
Ans.  पत्र लेखन की कला को विकसित करने के लिए दुनिया के सभी देशों द्वारा पाठयक्रमों में पत्र लेखन का विषय शामिल किया गया। 16 वर्ष से कम आयु वाले विद्यार्थियों में पत्र लेखन प्रतियोगिता का विश्व स्तर पर आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में पत्र लेखन के प्रति रुचि उत्पन्न हो सके।

Q 18. कवि ने अपने आने को ‘उल्लास’ और जाने को ‘आँसू बनकर बह जाना’ क्यों कहा है?

Ans.  कवि का मत है कि जब वह अपने सगे-संबंधियों को मिलने आता है तो सब प्रसन्न हो जाते हैं। सबके जीवन में उल्लास छा जाता है। किंतु जब वह जाने लगता है तो खुशियाँ आँसू बनकर बहने लगती हैं। उसके जाने का दुःख होता है, किंतु क्रांतिकारी या स्वतंत्रता सेनानियों का एक निश्चित मार्ग होता है जिस पर उन्हें अवश्य बढ़ना होता है।

Q 19. कबीर के दोहों को साखी क्यों कहा जाता है? स्पष्ट कीजिए।

Ans.  कबीर के दोहों को ‘साखी’ कहा जाता है। ‘साखी’ शब्द ‘साक्षी’ शब्द का बदला हुआ रूप है जिसका अर्थ है-साक्षात् रूप में। कबीर ने अपने दोहों में वही लिखा है जिसे उन्होंने जीवन में साक्षात् रूप में अनुभव किया है। इसलिए कबीर के दोहों को ‘साखी’ कहा जाता है।

Q 20. “लाला झाऊलाल जी ने फौरन दो और दो जोड़कर स्थिति को समझ लिया।” आपके विचार से लाला झाऊलाल ने कौन-कौन सी बातें समझ ली होंगी?

Ans.  लोटा गिरने पर गली में मचे शोर को सुनकर लाला झाऊलाल दौड़कर नीचे उतरे। उनके आँगन में भीड़ घुस आई थी। लाला झाऊलाल चतुर एवं चालाक व्यक्ति थे। उन्होंने लोटे के पानी से भीगे हुए अंग्रेज़ को अपना पैर सहलाते हुए देखा तो वे सारी स्थिति तुरंत समझ गए। उन्होंने तुरंत समस्या की गंभीरता को पहचान लिया कि उन्हें क्या करना चाहिए। लाला झाऊलाल ने चुप रहने में ही अपना भला समझा, इसलिए वे कुछ नहीं बोले। यदि वे कुछ बोलते तो मामला और भी गंभीर हो जाता और बात बिगड़ जाती।

Q 21. श्रीकृष्ण अपनी चोटी के विषय में क्या सोच रहे थे?

Ans.  बालक श्रीकृष्ण अपनी चोटी के विषय में सोच रहे थे कि दूध पीने पर उसकी चोटी भी बलराम की चोटी की भाँति लंबी और मोटी हो जाएगी। यह नागिन के समान काली और चमकदार हो जाएगी। यह लहराती हुई और भी सुंदर दिखाई देगी।

Q 22. घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?

Ans.  बाज साँप का शत्रु है। वह साँप को खा जाता है। जब साँप का शत्रु बाज घायल हो गया तो साँप का खुश होना स्वाभाविक है। उसे पता चल गया था कि बाज अब घायल है। वह उसे हानि नहीं पहुंचा सकता। इसलिए साँप बाज को घायल दशा में देखकर खुश हुआ होगा।

Q 23. आपके विचार से अंग्रेज़ ने यह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया? आपस में चर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए।

Ans.  अंग्रेज़ को पुरानी व ऐतिहासिक वस्तुएँ खरीदने का शौक था। इसलिए उसने इस साधारण लोटे को ऐतिहासिक लोटा समझकर खरीदा था। इस लोटे को खरीदने से पहले अंग्रेज़ एक दुकान से पीतल की पुरानी मूर्तियाँ खरीद रहा था। बिलवासी ने अंग्रेज़ की इस आदत या शौक का फायदा उठाया और साधारण लोटे को ‘अकबरी लोटा’ कहकर उसे बेच दिया था।

Q 24. निम्नलिखित के दो-दो पर्यायवाची लिखें
(i) नदी,
(ii) पर्वत।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 25. विपरीतार्थक पद लिखिए-
(i) आवश्यक
(ii) राजा
(iii) छोटी
(iv) स्वार्थी।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 26. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत माता के स्वरूप को किन शब्दों में स्पष्ट किया?

Ans.  पंडित जवाहरलाल नेहरू किसी भी सभा में जाते तो वहाँ उनके स्वागत में लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते। नेहरू जी ने जब भारत माता के विषय में प्रश्न किया तो वे सब एक-दूसरे के मुँह की ओर देखने लगे। तब नेहरू जी ने कहा कि भारत माता भारत की मिट्टी, नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत और भारत की जनता ही है। भारत माता के स्वरूप में यहाँ रहने वाले सभी लोग आ जाते हैं। हिमालय से कन्याकुमारी तक, पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक की सीमाओं में आबद्ध यह पूरा देश भारत माता है।

Q 27. कविता का सप्रसंग भाव स्पष्ट करें
अभी न होगा मेरा अंत अभी-अभी ही तो आया है मेरे वन में मृदुल वसंतअभी न होगा मेरा अंत।

Ans.  इस कविता में वसंत ऋतु की शुरुआत में जो माहौल होता है उसकी चर्चा की गई है। कविता का शीर्षक उस मधुर संगीतमय वातावरण की तरफ इशारा करता है जो वसंत ऋतु के शुरु होने पर रहता है। वसंत के मौसम में हर तरफ से कोयल के कूकने की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। इसके अलावा भौरों के गुंजन की ध्वनि भी सुनाई देती है। शायद इसलिए कवि ने इस कविता का शीर्षक ध्वनि रखा है।

Q 28. सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।

Ans.  सविनय अवज्ञा आंदोलन’ 1930 में में सरकारी आदेशों का पालन न करने के लिए किया था। इसमें अंग्रेज़ी सरकार के साथ सहयोग न करने की भावना थी। लेखक ने ‘सविनय अवज्ञा’ का उपयोग बस के सन्दर्भ में किया है। वह इस प्रतीकात्मक भाषा के माध्यम से यह बताना चाह रहा है कि बस विनय पूर्वक अपने मालिक व यात्रियों से उसे स्वतंत्र करने का अनुरोध कर रही है।

Q 29. चरक कौन था? उसकी पुस्तकें किस विषय में रचित हैं?

Ans.  चरक राजा कनिष्क के दरबार में राजवैद्य थे जिनकी राजधानी पश्चिमोत्तर दिशा में थी। उनकी पाठ्य-पुस्तकों में बहुत-सी बीमारियों का वर्णन है तथा उनकी पहचान और उपाय (इलाज) के तरीके भी बताए गए हैं। इनमें शल्य-चिकित्सा, प्रसूति-विज्ञान, स्नान, पथ्य, सफ़ाई, बच्चों को खिलाने और चिकित्सा की जानकारी दी गई है।

Q 30. क्या चिंट्टियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ले सकते हैं?

Ans.  निश्चय ही आज का युग ई-मेलं, टेलीफोन और मोबाइल का युग कहा जा सकता है। संचार के इन साधनों के विकास के कारण पत्र लिखने व भेजने की गति व संख्या अवश्य कम हुई है। किंतु देश का बहुत बड़ा भाग आज भी पत्रों पर निर्भर है। दूर-दराज के गाँव व देहात के लोग पत्र लिखते हैं और भेजते हैं। आज भी शत-प्रतिशत सरकारी कार्य पत्र लेखन पर ही निर्भर करते हैं। व्यापारिक डाक की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसलिए यह कहना संभव नहीं है कि ई-मेल, टेलीफोन व मोबाइल कभी चिट्ठियों की जगह ले सकते हैं। चिट्ठियाँ या पत्र कम अवश्य हुए हैं, परंतु समाप्त नहीं हुए। इनके बिना मनुष्य का काम नहीं चल सकता।

Q 31. भारतीय जनता किनसे भयभीत होकर जीवन बिता रही थी?

Ans.  ब्रिटिश सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों के द्वारा खौफनाक वातावरण बनाया हुआ था। इसी कारण भारतीय जनता व्यापक दमनकारी, दमघोंटू वातावरण, सेना और पुलिस के अन्याय एवं अत्याचारों का शिकार, ज़मींदारों और साहूकारों के शोषण से युक्त जीवन जी रही थी।

Q 32. ‘भगवद्गीता’ किस ग्रंथ का अंश है और उसकी प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर- ‘भगवद्गीता’ महाभारत का महत्त्वपूर्ण अंश है। इसमें सात सौ श्लोक हैं। यह ग्रंथ भी अपने-आप में पूरा है। यह काव्य रूप में है। भगवद्गीता को हर धर्म एवं संप्रदाय आदर की दृष्टि से देखता है तथा अपने ढंग से इसकी व्याख्या करता है। यह एक ऐसी रचना है जो संकटकाल में मानव का मार्गदर्शन करती है। गीता में धर्म की रक्षा के लिए युद्ध को उचित बताया गया है। जब भी धर्म की हानि होती है तो उसे दूर करने के लिए संघर्ष जरूरी होता है। संपूर्ण भगवद्गीता अर्जुन और श्रीकृष्ण के बीच होने वाले संवाद के रूप में है। इसमें व्यक्ति के कर्त्तव्य, सामाजिक आचरण एवं मानव-जीवन में सदाचार के महत्त्व को दर्शाया गया है। साथ ही भक्ति पर भी बल दिया गया है। गीता में शरीर को नश्वर और आत्मा को अमर बताया गया है।

Q 33. शुरुआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया, परंतु आर. साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्यों?

Ans.  जब पुडुकोट्टई की महिलाओं ने साइकिल चलाना सीखना आरंभ किया तो शुरुआत में पुरुषों ने इसका जमकर विरोध किया, क्योंकि उन्हें भय था कि पुरुष-प्रधान समाज में नारियों में जागृति आ जाने से उनका महत्त्व कम हो जाएगा। उन पर तरह-तरह के व्यंग्य किए गए, किंतु वहाँ की महिलाओं ने उनकी परवाह न करके साइकिल चलाना सीखना जारी रखा। समय बीतने पर महिलाओं को साइकिल चलाने की सामाजिक स्वीकृति प्राप्त हो गई।
एक साइकिल विक्रेता आर. साइकिल्स के मालिक ने महिला साइकिल आंदोलन का समर्थन किया क्योंकि उसकी दुकान पर महिला साइकिल की बिक्री में काफी वृद्धि हुई थी। जिन महिलाओं को लेडीज़ साइकिल नहीं मिली, उन्होंने जेंट्स साइकिलें ही खरीद ली थीं। दुकानदार के इस कथन से पता चलता है कि महिला साइकिल चालकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।

Q 34. ‘तलवार का महत्त्व होता है म्यान का नहीं’–उक्त उदाहरण से कबीर क्या कहना चाहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

Ans.  इस उदाहरण के माध्यम से कबीरदास जी ने बताना चाहा है कि महत्त्व सदा मुख्य वस्तु का होता है। तलवार और म्यान में से तलवार अधिक महत्त्व रखती है। जब तलवार को खरीदना चाहेंगे तो हम तलवार की धार को अधिक महत्त्व देते हैं। उसकी धार को देखकर ही उसकी कीमत चुकाई जाती है। यद्यपि म्यान सुंदर भी हो तो उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जाता। इसी प्रकार साधु-संतों की जाति से हमें कुछ लेना-देना नहीं है। साधु संतों का ज्ञान महत्त्वपूर्ण होता है। यदि कोई साधु ज्ञानवान् है तो फिर वह किसी भी जाति का क्यों न हो, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता।

Q 35. अपने मुख्याध्यापक को पत्र लिखें जिसमें विद्यालय की साफ सफाई के लिए सुझाव दिया गया हो।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 36. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें
उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई। वे चादर लपेटे चारपाई पर पड़े रहे। एक बजे वे उठे। धीरे, बहुत धीरे से अपनी सोई हुई पत्नी के गले से उन्होंने सोने की वह सिकड़ी निकाली जिसमें एक ताली बँधी हुई थी। फिर उसके कमरे में जाकर उन्होंने उस ताली से संदूक खोला। उसमें ढाई सौ के नोट ज्यों-के-त्यों रखकर उन्होंने उसे बंद कर दिया। फिर दबे पाँव लौटकर ताली को उन्होंने पूर्ववत अपनी पत्नी के गले में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने हँसकर अंगड़ाई ली। दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक चैन की नींद सोए।
(क) पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।
(ख) उस दिन बिलवासी जी को नींद क्यों नहीं आई थी?
(ग) रात को एक बजे उठकर बिलवासी जी ने क्या किया?
(घ) बिलवासी जी को चैन की नींद कब आई थी?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 37. गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

हमें स्वराज्य मिल गया परन्तु सुराज्य अभी हमारे लिए स्वप्न ही है। इसका प्रधान कारण यह है कि देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कठोर परिश्रम करना अभी तक हमने नहीं सीखा है। श्रम का महत्त्व और मूल्य हम जानते नहीं हैं । हम आज भी आरामतलब हैं। हमें हाथों से यथेष्ट काम करना अच्छा नहीं लगता । हाथों से काम करने को हम हीन मानते हैं । हम कम-से-कम काम करके ज्यादा लाभ चाहते हैं। हम यह सोचते रहते हैं कि किस तरह काम से बचा जाए। यह दूषित मनोवृत्ति राष्ट्र की आत्मा में जा बैठी है और वहाँ से हटती नहीं । यदि हम इससे मुक्त नहीं होते और आज समाज में जितना हम पा रहे हैं या पा लेना चाहते हैं, उससे कई गुना अधिक अपने कठोर श्रम से नहीं देते, तो देश आगे नहीं बढ़ सकता और स्वराज्य सुराज्य में परिणित नहीं हो सकता ।

(क) सुराज्य कैसे बनता है?
(ख) दूषित मनोवृत्ति क्या है?
(ग) ‘स्वराज्य’ और ‘सुराज्य’ में क्या अन्तर है ?
(घ) ‘स्वराज्य’ तथा ‘यथेष्ट’ के अर्थ लिखिए।
(ङ) इस गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए ।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 38. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 100-120 शब्दों का अनुच्छेद लिखें
(क) सदाचार ही जीवन है
(ख) हमारे विद्यालय का वार्षिक उत्सव
(ग) स्वतन्त्रता दिवस

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

इस पोस्ट में आपको class 8 hindi question paper class 8 hindi solved question paper 2022 class 8 hindi exam paper 2022 CBSE Class 8 Hindi Sample Paper Previous Year Question Papers For Class 8 Hindi Kaksha 8 Hindi Model Paper कक्षा 8 का हिंदी का पेपर 2022 कक्षा 8 हिंदी का पेपर कक्षा 8 हिंदी किताब के प्रश्न उत्तर कक्षा आठवीं का हिंदी का पेपर कक्षा 8 हिंदी परिक्षा प्रश्न पत्र 2022 class 8 hindi previous year question paper 8th Class Hindi exam Paper से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *