Mock Test

UPTET ऑनलाइन मॉक टेस्ट इन हिंदी

UPTET ऑनलाइन मॉक टेस्ट इन हिंदी

UPTET परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम हमारी वेबसाइट के ऊपर ऑनलाइन फ्री मॉक टेस्ट दे रहे हैं जिससे कि उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी बड़ी ही आसानी से कर सकता है. यहां पर दिए गए सभी प्रश्न और उत्तर पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में भी इन प्रश्नों में से पूछा  जाएँगे तो अगर आप भी है UPTET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर दिए गए Online Practice Test For UPTET In Hindi हिंदी में uptet अभ्यास सेट ctet mock test in hindi UP TET Paper 1 & Paper 2 Practice Test in Hindi से अपनी परीक्षा की तैयारी करें और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

UPTET Previous Year Question Papers In Hindi
UPTET Solved Paper in Hindi

भाग I बाल विकास एवं शिक्षण विज्ञान

1. नर्सरी कक्षा में शुरुआत करने के लिए कौन-सी विषय-वस्तु (Theme) सबसे अच्छी है?

• मेरा प्रिय मित्र
• मेरा पड़ोस
• मेरा परिवार
• मेरा विद्यालय
उत्तर. मेरा परिवार

2. बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में प्रगति तब हो सकती है जब हम

• उसकी प्रगति की नियमित रूप से जाँच करें
• बच्चों की प्रगति को नियमित रूप से जाँचने के साथ-साथ सुधारात्मक कदम उठाएँ
• बच्चों को नियमित रूप से गृहकार्य दें
• बच्चों के लिए नियमित रूप से गतिविधियाँ आयोजित कराएँ
उत्तर. बच्चों की प्रगति को नियमित रूप से जाँचने के साथ-साथ सुधारात्मक कदम उठाएँ

3. एन सी एफ 2005 के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

• यह भारत की विद्यालयी शिक्षा के सम्बन्ध में एक संवैधानिक संशोधन है
• यह एन सी ई आर टी द्वारा तैयार किया गया दस्तावेज है, जो भारत की विद्यालयी शिक्षा के सम्बन्ध में संस्तुतियाँ प्रस्तुत करता है
• यह भारत में गुणात्मक शिक्षा के सम्बन्ध में यूनेस्को और भारत द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज है
• उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. यह एन सी ई आर टी द्वारा तैयार किया गया दस्तावेज है, जो भारत की विद्यालयी शिक्षा के सम्बन्ध में संस्तुतियाँ प्रस्तुत करता है

4. मानव व्यक्तित्व परिणाम है?

• केवल आनुवंशिकता का
• पालन-पोषण और शिक्षा का
• आनुवंशिकता और वातावरण की अन्तःक्रिया का
• केवल वातावरण का
उत्तर. आनुवंशिकता और वातावरण की अन्तःक्रिया का

5. समेकित शिक्षा इंगित करती है?

• सभी बच्चों के लिए एकसमान शिक्षण विधि
• सामान्य बच्चों व भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल
• सामान्य बच्चों एवं भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए पृथक् स्कूल
• सामान्य बच्चों एवं भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एकसमान सुविधा
उत्तर. सामान्य बच्चों व भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल

6. एक शिक्षक, विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?

• अनुशासन की अनुभूति को विकसित कर
• आदर्श रूप से बर्ताव कर
• महान व्यक्तियों के बारे में बोलकर
• उन्हें अच्छी कहानियाँ सुनाकर
उत्तर. आदर्श रूप से बर्ताव कर

7. एक बच्चा जो •••••• से ग्रस्त है, वह ‘Saw’ और ‘Was’,’Nuclear’ और ‘Unclear’ में अन्तर नहीं कर सकता?

• शब्द जम्बलिंग विकार
• डिस्लेक्सिमिया
• डिस्लेक्सिया
• डिस्मोरफीमिया
उत्तर. डिस्लेक्सिया

8. शिक्षार्थियों के बीच अधिगम शैली में अन्तर का कारण हो सकता है?

• शिक्षार्थी की समाजीकरण प्रक्रिया
• शिक्षार्थी द्वारा अपनाई गई विचारणा नीति
• परिवार की आर्थिक स्थिति
• बालक का लालन-पालन
उत्तर. शिक्षार्थी द्वारा अपनाई गई विचारणा नीति

9. राज्य स्तर की एक एकल-गायन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करते समय एक विद्यालय लड़कियों को वरीयता देता है। यह दर्शाता है?

• प्रगतिशील चिन्तन
• वैश्विक प्रवृत्तियाँ
• प्रयोजनात्मक उपागम
• लैंगिक पूर्वाग्रह
उत्तर. लैंगिक पूर्वाग्रह

10. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त है?

• यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है।
• विकास की सभी प्रक्रियाएँ अन्तः सम्बन्धित नहीं हैं
• सभी की विकास-दर समान नहीं होती है
• विकास हमेशा रेखीय होता है
उत्तर. सभी की विकास-दर समान नहीं होती है

11. एक बालक की मानसिक आयु 12 वर्ष और शारीरिक आयु 10 वर्ष है। उसका बुद्धिलब्धांक होगा

• 120
• 100
• 22
• 83
उत्तर. 120

12. पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु-स्थायित्व’ को प्रदर्शित करता है?

• संवेदी प्रेरक चरण
• पूर्व-संक्रियात्मक चरण
• मूर्त संक्रियात्मक चरण
• औपचारिक संक्रियात्मक चरण
उत्तर. संवेदी प्रेरक चरण

13. एक विद्यार्थी अपने अध्यापक से समय की पाबन्दी सीखता है; यह एक उदाहरण है?

• वाचिक अधिगम का
• प्रेक्षण अधिगम का
• कौशल अधिगम का
• अधिगम अन्तरण का
उत्तर. प्रेक्षण अधिगम का

14. व्यवहार का ‘करना पक्ष ••••• में आता है?

• सीखने के गतिक क्षेत्र
• सीखने के भावनात्मक क्षेत्र
• सीखने के मनोवैज्ञानिक क्षेत्र
• सीखने के संज्ञानात्मक क्षेत्र
उत्तर. सीखने के गतिक क्षेत्र

15. प्रायः शिक्षार्थियों की त्रुटियाँ …..’ की ओर संकेत करती हैं।

• वे कैसे सीखते हैं
• शिक्षार्थियों का सामाजिक-आर्थिक स्तर
• यान्त्रिक अभ्यास की आवश्यकता
• सीखने की अनुपस्थिति
उत्तर. वे कैसे सीखते हैं

16. सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका होनी चाहिए?

• सुगमकर्ता की
• अनुदेशनकर्ता की
• प्रशिक्षक की
• नियन्त्रणकर्ता की
उत्तर. सुगमकर्ता की

17. निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?

• चढ़ना
• फुदकना
• दौड़ना
• लिखना
उत्तर. लिखना

18. बच्चे उसी वातावरण में सीख सकते हैं जहाँ

• उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले
• उन्हें खेलने का मौका मिले
• उन्हें मित्र बनाने का मौका मिले
• कड़ा अनुशासन हो
उत्तर. उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले

19. विद्यार्थियों के सीखने में जो रिक्तियाँ रह जाती हैं, उनके निदान के बाद •••••• चाहिए?

• सघन अभ्यास कार्य होना
• समुचित उपचारात्मक कार्य होना
• सभी पाठों को व्यवस्थित रूप से दोहराना
• शिक्षार्थियों और अभिभावकों को उपलब्धि के बारे में बताना
उत्तर. समुचित उपचारात्मक कार्य होना

20. कक्षा एक और दो स्तर के बच्चे

• अमूर्त अनुभवों से शीघ्र सीखते हैं।
• मूर्त अनुभवों से शीघ्र सीखते हैं
• पढ़कर शीघ्र सीखते हैं
• लिखकर शीघ्र सीखते हैं
उत्तर. मूर्त अनुभवों से शीघ्र सीखते हैं

21. शिक्षा के सन्दर्भ में, समाजीकरण से तात्पर्य है।

• सामाजिक वातावरण में अनुकूलन और समायोजन
• सामाजिक मानदण्डों का सदैव अनुपालन करना
• अपने सामाजिक मानदण्ड बनाना
• समाज में बड़ों का सम्मान करना
उत्तर. सामाजिक वातावरण में अनुकूलन और समायोजन

22. शिक्षार्थी वैयक्तिक भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। अतः शिक्षक को

• अधिगम की एकसमान गति पर बल देना चाहिए।
• कठोर अनुशासन सुनिश्चित करना चाहिए
• परीक्षाओं की संख्या बढ़ा देनी चाहिए
• सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए
उत्तर. सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए

23. एक शिक्षिका अपने आप कभी भी प्रश्नों के उत्तर नहीं देती। वह अपने विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए, समूह चर्चाएँ और सहयोगात्मक अधिगम अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उपागम •••••• के सिद्धान्त पर आधारित है।

• सीखने की तत्परता
• सक्रिय भागीदारी
• अनुदेशात्मक सामग्री के उचित संगठन
• अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना और भूमिका-प्रतिरूप बनाना
उत्तर. सक्रिय भागीदारी

24. कक्षा एक में बच्चों में भाषा कौशल का विकास किस क्रम में होना चाहिए?

• सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
• लिखना, पढ़ना, सुनना, बोलना
• सुनना, लिखना, बोलना, पढ़ना
• लिखना, बोलना, पढ़ना, सुनना
उत्तर. सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

25. यदि विद्यार्थी पाठ में रुचि न लेते प्रतीत हों, तो शिक्षक को चाहिए कि वह

• शिक्षण विधि बदल दे
• दृश्य-श्रव्य सामग्री को प्रयोग में लाकर पाठ को रुचिकर बनाए
• कक्षा से चला जाए
• कक्षा में कोई अन्य कार्य प्रारम्भ करे
उत्तर. शिक्षण विधि बदल दे

26. कोह्लबर्ग के अनुसार, शिक्षक बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास कर सकता है।

• नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके
• कैसे व्यवहार किया जाना चाहिए’ इस पर कठोर निर्देश देकर
• धार्मिक शिक्षा को महत्त्व देकर
• व्यवहार के स्पष्ट नियम बनाकर
उत्तर. नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके

27. निम्न में से एक प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण गुण कौन-सा है?

• शिक्षण विधियों में सक्षमता और विषय का ज्ञान
• उच्च मानक भाषा में पढ़ाने की क्षमता
• पढ़ाने की उत्सुकता
• धैर्य और लगन
उत्तर. धैर्य और लगन

28. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझना शिक्षक की सहायता करता है?

• शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप में सम्बोधित करने में
• शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में
• शिक्षार्थी की आर्थिक पृष्ठभूमि को पहचानने में
• शिक्षार्थियों को क्यों पढ़ना चाहिए-यह औचित्य स्थापित करने में
उत्तर. शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप में सम्बोधित करने में

29. एक शिक्षक, बच्चे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों पर क्रोध प्रकट करता है। यह इंगित करता है कि ?

• वह बच्चे का शुभचिन्तक है
• उसमें ज्ञान की कमी है
• वह कुण्ठित है
• वह संवेदनात्मक रूप से सन्तुलित नहीं है
उत्तर. वह संवेदनात्मक रूप से सन्तुलित नहीं है

30. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए संगीत, कहानी कहने, नाटक, कला, शिल्प, खेल आदि जैसी गतिविधियों का संचालन

• सप्ताह में एक बार होना चाहिए
• प्रत्येक विषय के साथ सम्मिलित होना चाहिए
• अलग से संचालित करना चाहिए
• अतिरिक्त समय में कराया जाना चाहिए।
उत्तर. प्रत्येक विषय के साथ सम्मिलित होना चाहिए

भाग II हिन्दी (भाषा I)

31. किसी वस्तु को दूसरे देश से अपने देश में क्रय कर लाने की क्रिया कहलाती है?

• आयात
• निर्यात
• प्रेषण
• वाहन
उत्तर. आयात

32. ‘कवि’ शब्द में कौन-सी संज्ञा है?

• व्यक्तिवाचक
• जातिवाचक
• द्रव्यवाचक
• भाववाचक
उत्तर. जातिवाचक

33. ‘अनुरूप’ समस्त पद में कौन-सा समास है?

• तत्पुरुष
• कर्मधारय
• अव्ययीभाव
• बहुव्रीहि
उत्तर. अव्ययीभाव

34. स्थिति में परिवर्तन न होने के भाव को व्यक्त करने वाली सही कहावत है?

• जस दूल्हा तस बनी बराता
• न सुख में मोटे न दुःख में दुबले
• न गरजे न बरसे वही धूप की धूप
• वही ढांक के तीन पात
उत्तर. वही ढांक के तीन पात

35. ‘पन्नग’ का समानार्थी शब्द है?

• उरग
• पिक
• पिनाक
• केशरी
उत्तर. उरग

36. ‘गीता मन्द-मन्द मुस्कुरा रही है इस वाक्य में ‘मन्द-मन्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?

• विशेषण
• क्रिया-विशेषण
• संज्ञा
• सर्वनाम
उत्तर. क्रिया-विशेषण

37. हिन्दी का कौन-सा प्रेमाख्यान कवि एक आँख का काना था?

• ईश्वर दास
• शेखनवी
• कुतुबन
• जायसी
उत्तर. जायसी

38. “जो पसीने से उत्पन्न हो’ के लिए एक उपयुक्त शब्द है?

• स्वयंभू
• जरायुज
• स्वेदज
• अण्डज
उत्तर. स्वेदज

39. ‘रीत्यनुसार’ का सही सन्धि-विच्छेद है?

• रीत्य + अनुसार
• रीत + अनुसार
• रीति + अनुसार
• रीत्य + नुसार
उत्तर. रीति + अनुसार

40. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है?

• शिक्षा
• साक्षी
• सखी
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. साक्षी

41. सस्वर वाचन का मुख्य उद्देश्य है?

• पढ़ने में आनन्द की अनुभूति करना
• बच्चों की पढ़ने सम्बन्धी झिझक को समाप्त करना
• बोल-बोलकर पढ़ना
• द्रुत गति से वाचन करना
उत्तर. बच्चों की पढ़ने सम्बन्धी झिझक को समाप्त करना

42. ‘थ’ किस वर्ग का व्यंजन है?

• ओष्ठय
• तालव्य
• दन्त्य
• ऊष्म
उत्तर. दन्त्य

43. हिन्दी भाषा सीखने में पाठ्य पुस्तक

• साध्य है।
• साधन है
• एकमात्र संसाधन है
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. साधन है

44. ‘वह तोड़ती पत्थर,देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर। उपरोक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?

• सुमित्रानन्दन पन्त
• भवानी शंकर मिश्र
• सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला
• नागार्जुन
उत्तर. सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला

45. जो शब्दांश किसी शब्द के अन्त में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं, उसे कहते हैं?

• समास
• सन्धि
• प्रत्यय
• उपसर्ग
उत्तर. प्रत्यय

46. “वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र की अपनी राय प्रकट होती है” को कहते हैं?

• आलेख
• विशेष रिपोर्ट
• सम्पादकीय
• उल्टा पिरामिड
उत्तर. सम्पादकीय

47. ‘ऋजुता’ का सही विलोम है?

• टेढ़ापन
• वक्रता
• बॉकापन
• तिरछापन
उत्तर. वक्रता

48. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया जाता है?

• समाज सेवा
• सिनेमा
• विज्ञान
• साहित्य
उत्तर. साहित्य

49. सोहत ओढ़े पीत पट, श्याम सलोने गात।मनो नीलमणि शैल पर, आतप परयो प्रभात।।प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

• अनुप्रास
• उपमा
• रूपक
• उत्प्रेक्षा
उत्तर. उत्प्रेक्षा

50. “जहाँ-जहाँ शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?

• भिन्नार्थी शब्द-युग्म
• विपरीतार्थक शब्द-युग्म
• पुनरुक्त शब्द-युग्म
• एकार्थी शब्द-युग्म
उत्तर. पुनरुक्त शब्द-युग्म

51. क्रिया से बनने वाली भाववाचक संज्ञा है?

• थकावट
• बुराई
• आलस्य
• बुढ़ापा
उत्तर. थकावट

52. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है?

• विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी
• भाषागत शुद्धता पर बल
• अध्यापक का एकालाप
• श्रव्य-दृश्य सामग्री का प्रचुर उपयोग
उत्तर. विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी

53. कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है?

• षट्पद
• मधुकर
• अलि
• प्रभाकर
उत्तर. प्रभाकर

54. जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि।सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि।। उपरोक्त दोहे में ‘अँधियारा और दीपक’ किसके प्रतीक हैं?

• अन्धेरे व प्रकाश के
• बुरे और अच्छे के
• अज्ञान और ज्ञान के
• प्रभु और प्राप्ति के
उत्तर. अज्ञान और ज्ञान के

55. ‘यामा’ किसकी रचना है?

• भवानी प्रसाद मिश्र
• महादेवी वर्मा
• अज्ञेय
• मुक्तिबोध
उत्तर. महादेवी वर्मा

निर्देश (प्र.सं. 56-60) निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए।
| गद्यांश डॉ. रामकुमार वर्मा ने ऐतिहासिक एवं समस्यामूलक एकांकियों की रचना की है। उनके एकांकियों का मूल स्वर आदर्शवादी है। प्रेम, सेवा, उदारता, त्याग और बलिदान की भावनाओं से ओत-प्रोत इन ऐतिहासिक एकांकियों में भारत के अतीत गौरव को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का प्रयास किया गया है। समस्यामूलक एकांकियों में वर्मा जी ने शिक्षित मध्यमवर्गीय दम्पतियों की अनेक समस्याओ-प्रेम, सेक्स, सन्देह, दम्भ आदि को कथानक का विषय बनाया है, किन्तु उनकी परिणति आदर्श में हुई है क्योंकि उनके एकांकियों की नायिकाएँ अन्ततः अपने पति के सम्मान की रक्षा करती हुई दिखाई पड़ती हैं यथा ‘रेशमी टाई’ की ललिता और ‘एक्ट्रेस’ एकांकी की नायिका प्रभात कुमारी। अतिशय आदर्शवादिता के कारण वर्मा जी के एकांकी यथार्थ से दूर हो गए जान पड़ते हैं, किन्तु एकांकी शिल्प की दृष्टि से वे हिन्दी के युग प्रवर्तक एकांकी माने जा सकते हैं। आरम्भ, कौतुहल, संकलन त्रय, चरम सीमा आदि तत्व उनके एकांकियों में बड़ी सूक्ष्मता से विद्यमान हैं। रंगमंचीयता एवं अभिनेयता के गुणों से भी उनके एकांकी सम्पन्न हैं। तथा उनमें सरसता के साथ-साथ शिल्प की प्रौढ़ता भी विद्यमान है। वस्तुतः एकांकी कला को चरम यौवन पर पहुँचाने का श्रेय डॉ. रामकुमार वर्मा को ही दिया जाता है।

56. उपरोक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?

• डॉ. वर्मा की लेखन शैली
• डॉ. रामकुमार वर्मा के एकांकी
• डॉ. रामकुमार वर्मा के नाटकों में राष्ट्रीयता
• डॉ. वर्मा के एकांकियों में रंगमंचीयता
उत्तर. डॉ. रामकुमार वर्मा के एकांकी

57. उपरोक्त गद्यांश में प्रयुक्त शैली है?

• विवरणात्मक
• विवेचनात्मक
• आलोचनात्मक
• गवेषणात्मक
उत्तर. आलोचनात्मक

58. डॉ. रामकुमार वर्मा के एकांकियों का मूल स्वर है?

• यथार्थवादी
• आदर्शवादी
• आदर्शोन्मुखी यथार्थवादी
• उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. आदर्शवादी

59. रंगमंचीयता एवं अभिनेयता की दृष्टि से वर्मा जी के एकांकी

• सफल हैं
• असफल हैं
• सम्पादन माँगते हैं
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. सफल हैं

60. वर्मा जी के समस्यामूलक एकांकियों में चित्रण किया गया है?

• शिक्षित मध्यमवर्गीय दम्पत्तियों की समस्या का
• राजनीतिक समस्या का
• शोषण की समस्या का
• सामाजिक समस्या का
उत्तर. शिक्षित मध्यमवर्गीय दम्पत्तियों की समस्या का

Part III English (Language II)

Directions (Q.Nos. 61-63) Fill In The Blank By Choosing Correct Preposition.

61. The Horse Jumped ……. The Well.

• On
• In
• Into
• Under
Answer. Into

62. The Patient Died ……. …… Cholera.

• Of
• By
• With
• For
Answer. Of

63. She Bought A Pen ….. ……… Ten Rupees.

• By
• With
• From
• For
Answer. For

64. Which One Of The Following Words Can Be Made Plural By Adding A Suffix ‘En’?

• Fox
• Box
• Ox
• Tax
Answer. Ox

65. Choose The Correct Word To Complete The Given Sentence. ……. I Speak To The Principal For One Day Leave?

• Can
• May
• Must
• Should
Answer. May

66. Choose The Correct Spelling.

• Contineous
• Continuous
• Continous
• Continus
Answer. Continuous

67. Choose The Correct Part Of Speech Of The Italicized Words. Namita Wore A Dark Green Saree On Her Wedding.

• Noun
• Pronoun
• Adjective
• Adverb
Answer. Adjective

68. Fill In The Correct Word In The Given Sentence.’The Higher You Go, …… Harder You Fall.’

• As
• So
• The
• None Of These
Answer. The

Directions (Q.Nos. 69 And 70) Select The Opposites Of The Italicized Words In The Given Sentences.

69. This Window-Pane Is Transparent.

• Solid
• Opaque
• Translucent
• Fragile
Answer. Opaque

70. His Attitude Is Very Hostile.

• Kind
• Friendly
• Humane
• Helpful
Answer. Friendly

Directions (Q.Nos. 71-75) Read The Following Passage And Answer The Questions That Follow.
Passage Most Of Us Pay Little Attention To Courtesies. How Often Do We Say ‘Please’ When We Want Something Or ‘Thank You’ When We Get It ? ‘Please’ And ‘Thank You’ Are The Necessities Of Ordinary Conversation Which We Prefer To Ignore. Courtesies Are Not Just A Matter Of Good Breeding But Also Good Manners. They Are More Than Just Saying The Right Thing At The Right Time. We Are Supposed To Know What We Are Doing. We Should Also Ensure That Our Inefficiency And Ignorance Does Not Hurt Even -Intentionally. E.G., If We Want To Invite Someone We Do Not Know, We May Invite Him Formally Through Written Invitation Or Through Telephone Personally. But Getting It Done By An Assistant Is An Act Of Discourtesy.

71. Attention To The Courtesies Of Ordinary Life Is Shown By

• Being Very Loud
• Hurting Someone
• Using Words Like ‘Please’ And ‘Thank You
• Being Ignorant
Answer. Using Words Like ‘Please’ And ‘Thank You

72. Use Of ‘Please’ And ‘Thank You’ Indicates

• Discourteous Behaviour
• Good Bringing And Good Manners
• Ignorant Nature
• Innocent Nature
Answer. Good Bringing And Good Manners

73. Saying The Right Thing At The Right Time Ensures That

• We Are Inefficient
• We Are Courteous
• We Are Hurting Someone
• We Are Ignorant
Answer. We Are Courteous

74. An Act Of Inviting Someone Becomes Discourteous If

• We Are Polite
• We Telephone Personally
• We Send Written Invitation
• We Get It Done By An Assistant
Answer. We Get It Done By An Assistant

75. The Adjective Form Of ‘Ignorance’ V Is

• Ignore
• Ignoring
• Ignorant
• Ignored
Answer. Ignorant

76. To Combine The Given Two Sentences, Choose The Most Appropriate Word. I Was Annoyed. I Kept Quite.

• Or
• And
• So
• Still
Answer. Still

77. ‘Irrevocable’ Means

• Which Can Be Altered
• Reversible
• Irreversible
• Irrecoverable
Answer. Irreversible

78. Choose Correct Pronoun To Fill In The Blank In The Sentence. ‘I Am Wiser Than ……….

• Him
• Himself
• He
• His
Answer. He

79. Choose The Appropriate Meaning Of The Idiom‘Burning Question’.

• A Dying Issue
• A Relevant Problem
• An Irrelevant Issue
• A Widely Debated Issue
Answer. A Widely Debated Issue

80. Choose Correct Word Order.

• She Speaks Always The Truth
• She Always Speaks The Truth
• She Speaks The Truth Always
• Always She Speaks The Truth
Answer. She Always Speaks The Truth

81. Choose The Correctly Punctuated Sentence.

• Rama The Son Of Dasharatha, Was Very Brave
• Rama, The Son Of Dasharatha, Was Very Brave
• Rama, The Son Of Dasharatha Was Very Brave
• Rama The Son Of Dasharatha Was Very Brave
Answer. Rama, The Son Of Dasharatha, Was Very Brave

82. Choose Adverb In The Following Sentence.He Frequently Comes Unprepared.

• He
• Frequently
• Comes
• Unprepared
Answer. Frequently

83. Choose The Correct Synonym Of The Word ‘Ridiculous’.

• Love
• Affection
• Absurd
• Jealous
Answer. Absurd

84. Which Of The Following Words Can Be Made Plural By Changing ‘F’ Into ‘Ves’?

• Chief
• Roof
• Gulf
• Thief
Answer. Thief

85. Choose The Correct Form Of Verb To Fill In The Blank In The Given Sentence. This Mango ………………….. Sweet.

• Tasty
• Taste
• Tasting
• Tastes
Answer. Tastes

86. Choose The Correct Spelling / Word To Fill In The Blank In The Given Sentence. Every Student ….. Sachin Was Present In The Class.

• Eccept
• Except
• Axcept
• Acsept
Answer. Except

भाग IV गणित

87. एक वस्तु का क्रय मूल्य, वस्तु पर अंकित मूल्य का 64% है।खरीद पर 12% की छूट देने पर प्रतिशत लाभ होगा?

• 52
• 24
• 42.5
• 37.5
उत्तर. 37.5

88. किस प्रकार के मूल्यांकन का मुख्य अभिप्राय विद्यार्थियों को ‘फीडबैक देना है?

• रचनात्मक मूल्यांकन
• निदानात्मक मूल्यांकन
• सारांशात्मक मूल्यांकन
• भविष्यात्मक मूल्यांकन
उत्तर. रचनात्मक मूल्यांकन

89. रवि और अली की कुल आयु, अली तथा जॉन की कुल आयु से 10 वर्ष अधिक है। जॉन, रवि से कितने वर्ष छोटा है?

• 10
• 20
• ज्ञात नहीं किया जा सकता
• उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. 10

90. यदि (4) का? % = 512, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

• 4
• 5
• 8
• 10
उत्तर. 5

91. किसी प्रमेय की परिकल्पना’ और ‘निष्कर्ष को परस्पर . बदलने से प्राप्त कथन कहलाता है।

• प्रमेय का विलोम
• प्रमेय का प्रतिलोम
• प्रमेय का प्रतिधनात्मक
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. प्रमेय का विलोम

92. रूबी के गुल्लक में केवल 50 पैसे तथा १ 1 के सिक्के हैं तथा दोनों प्रकार के सिक्कों की संख्या समान है। 50 पैसे के एक-तिहाई सिक्के तथा ३ 1 के एक-चौथाई सिक्के निकाल देने पर गुल्लक में ३ 26 अवशेष बचते हैं। प्रारम्भ में गुल्लक में सिक्कों की संख्या है?

• 36
• 60
• 54
• 48
उत्तर. 48

93. एक दुपहिया के आगे वाले पहिए की परिधि6 फीट तथा पीछे वाले पहिए की परिधि 9 फीट है X दूरी चलने में आगे वाला पहिया, पिछले पहिए से 10 चक्कर अधिक लगाता हैx का मान है?

• 360 फीट
• 144 फीट
• 540 फीट
• 180 फीट
उत्तर. 180 फीट

94. एक बेलन, एक अर्द्धगोला तथा एक शंकु एकसमान आधार पर स्थित हैं तथा उनकी ऊँचाइयाँ समान हैं। उनके आयतनों में अनुपात होगा ?

• 3: 2:1
• 3: 2:2
• 2: 1:1
• 1 : 1 : 1
उत्तर. 3: 2:1

95. एक कस्बे के 1000 निवासियों में से 60% पुरुष है जिनमें से 20% साक्षर है यदि कुल 25% निवासी साक्षर हो तो कस्बे की कितनी प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?

• 30
• 37.5
• 35
• 32.5
उत्तर. 32.5

96. 100 तथा 300 के मध्य कितनी संख्याए 7 से विभाज्य है ?

• 42
• 28
• 35
• 31
उत्तर. 28

97. गणित के अधिगम के प्रति शिक्षार्थी की संवेदनशीलता जागृत करने के लिए प्रभावी उपाय है?

• विषय सामग्री को शिक्षार्थी के अभव के क्षेत्र से सम्बन्धित करना
• जो पढ़ाया जाना है, उससे सम्बन्धित प्राप्त पूर्व ज्ञान की जाँच करना
• शिक्षार्थियों को अवधारणाओं के अनुप्रयोगों से अवगत कराना, जिनमें दैनिक जीवन की स्थितियों से सम्बन्धित अनुप्रयोगों को अधिक प्राथमिकता दी जाए
• उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी

98. 3:40 Pm र घड़ी की घण्टे की सुई तथा मिनट की सुई के बीच का कोण होगा?

• 150°
• 140°
• 130°
• 135°
उत्तर. 130°

99. तीन चौराहों की ट्रैफिक लाइट क्रमशः प्रत्येक 1 मिनट,75 सेकण्ड और 90 सेकण्ड बाद बदलती हैं। यदि वे एकसाथ 7:50 Am पर बदलें, तो वे पुनः एकसाथ बदलेंगी ?

• 7:59 Am पर
• 8:02 Am पर
• 8:05 Am पर
• 8:10 Am पर
उत्तर. 8:05 Am पर

100. 1 सेमी भुजा वाले 24 घनों को परस्पर जोड़कर एक ठोस | घनाभ बनाया जाता है। यदि इस घनाभ के आधार की परिमाप 12 सेमी हो, तो घनाभ की ऊँचाई होगी?

• 1 सेमी
• 2 सेमी
• 3 सेमी
• 4 सेमी
उत्तर. 3 सेमी

101. एक शिक्षक को विषय ‘बेलन तथा शंकु के आयतन और पृष्ठीय क्षेत्रफल’ पढ़ाना है। शिक्षण का कौशल प्राप्त उद्देश्य होगा?

• शिक्षार्थी एक बेलन और एक शंकु के अभिलक्षणों में भेद कर पाएगा
• शिक्षार्थी एक बेलन और एक शंकु की आकृति बना पाएगा
• शिक्षार्थी बेलन तथा शंकु के आयतन व पृष्ठीय क्षेत्रफल परिकलित करने के सूत्रों का प्रत्यास्मरण कर पाएगा
• शिक्षार्थी शंकु की ऊँचाई ज्ञात कर पाएगा जबकि यह शंकु किसी बेलन को पिघलाकर प्राप्त किया गया हो
उत्तर. शिक्षार्थी एक बेलन और एक शंकु की आकृति बना पाएगा

102. भाग के एक प्रश्न में, भाजक भागफल का 10 गुना है एवं शेषफल का 5 गुना है। यदि शेषफल 46 है, तो भाज्य होगा?

• 5636
• 5566
• 5436
• 5336
उत्तर. 5336
भाग V पर्यावरण अध्ययन

103. अपने पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता का मूल्यांकन करना, प्रमुख उद्देश्य है?

• संज्ञानात्मक क्षेत्र का
• भावनात्मक क्षेत्र का
• मनोकार्यात्मक क्षेत्र का
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. भावनात्मक क्षेत्र का

104. भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएँ होती हैं?

• उत्तर-पूर्वी पहाड़
• हिमालय
• पश्चिमी घाट व नीलगिरी
• उत्तरी घाट
उत्तर. हिमालय

105. जब ध्रुव से भूमध्यरेखा की ओर बढ़ते हैं, तब जैव विविधता

• बढ़ती है
• घटती है।
• स्थिर रहती है
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. बढ़ती है

106. ह्युमस निर्माण में कौन सहायक हैं?

• उत्पादक
• अपघटक
• उपभोक्ता
• ये सभी
उत्तर. अपघटक

107. रेड डाटा बुक’ में सम्मिलित हैं?

• विलुप्, हो रहे जीव
• सुभेद्य जीव
• आपत्तिग्रस्त जीव
• ये सभी
उत्तर. ये सभी

108. ‘जल संग्रहण के सम्बन्ध में वहाँ की क्षेत्रीय भाषानुसार कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

• राजस्थान-खादिन
• बिहार-अहार
• कर्नाटक-कॉदी
• तमिलनाडु-एरिस
उत्तर. कर्नाटक-कॉदी A

109. भूकम्प की तरंगों को निरूपित करता है?

• सिस्मोग्राफ
• इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ
• टॉमोग्राफ
• पॉलीग्राफ
उत्तर. सिस्मोग्राफ

110. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2000 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है?

• पहली और दूसरी कक्षा
• तीसरी से पाँचवीं कक्षा
• छठी से आठवीं कक्षा
• नवीं और दसवीं कक्षा
उत्तर. तीसरी से पाँचवीं कक्षा

111. मानव-पर्यावरण सम्बन्ध एक :::::::: संकल्पना है?

• ऋणात्मक
• धनात्मक
• संज्ञानात्मक
• ये सभी
उत्तर. धनात्मक

112. निम्न में से कौन-सा ऊर्जा का स्रोत कभी पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं करता है?

• नाभिकीय ऊर्जा
• सौर ऊर्जा
• कोयला
• पेट्रोलियम
उत्तर. सौर ऊर्जा

113. चिपको आन्दोलन की जनक गौरा देवी द्वारा चिपको आन्दोलन किस गाँव में प्रारम्भ किया गया?

• रैणी गाँव
• मानमती
• थिरपाक
• हाट गाँव
उत्तर. रैणी गाँव

114. बाढ़ से समोभिद् पौधे मर जाते हैं, क्योंकि

• पौधों का कोशिका रस पतला हो जाता है
• मूल में श्वसन रुक जाता है
• पौधों का कोशिका रस सान्द्र हो जाता है
• पानी की अधिकता से पोषक तत्व पौधे से बाहर आ जाते हैं
उत्तर. मूल में श्वसन रुक जाता है

115. सागरीय खरपतवार महत्त्वपूर्ण स्रोत है?

• क्लोरीन के
• ब्रोमीन के
• आयोडीन के
• लोहा के
उत्तर. आयोडीन के

116. स्मॉग (धुंध) बनता है?

• धुएँ तथा कोहरे से
• वाष्प के संघनन से
• कोहरा तथा NO से
• धुएँ तथा CO2 से
उत्तर. धुएँ तथा कोहरे से

117. ‘मोनाल’ उत्तराखण्ड के अतिरिक्त किस राज्य का राज्य पक्षी है?

• अरुणाचल प्रदेश
• जम्मू-कश्मीर
• हिमाचल प्रदेश
• मेघालय
उत्तर. हिमाचल प्रदेश

118. किसी खाद्य श्रृंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादप होते हैं,क्योंकि

• वे विस्तृत रूप से फैले होते हैं
• वे मृदा से जुड़े होते हैं
• वे सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं
• उनमें जड़ें होती हैं
उत्तर. वे सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं

119. अम्लीय वर्षा का कारण निम्न में से किसकी सान्द्रता में वृद्धि है?

• SO2 TOTT NO2
• CO तथा CO2
• CO तथा N2
• धूल तथा O3
उत्तर. SO2 TOTT NO2

120. डी डी टी है?

• खरपतवार निवारक
• जैव निम्नीकरणीय प्रदूषक
• अजैव निम्नीकरणीय प्रदूषक
• एण्टीबायोटिक
उत्तर. अजैव निम्नीकरणीय प्रदूषक

121. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

• हल्दी पाउडर-मेटैलिक यलो
• फ्रियॉन–क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
• ग्रीन हाउस गैस-कार्बन डाइऑक्साइड
• कण्टूर कृषि-भूमि अपरदन
उत्तर. कण्टूर कृषि-भूमि अपरदन

122. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है?

• बाघ के लिए
• भालू के लिए
• एक सींग वाले गैण्डा के लिए
• हंगुल के लिए।
उत्तर. एक सींग वाले गैण्डा के लिए

123. “उच्चतम न्यायालय ने सरकार को निर्देशित किया है कि यमुना के जल की गुणवत्ता कम-से-कम ग्रेड ‘सी’ स्तर तक बनाए, जिससे उसे लोगों के पीने योग्य बनाकर उपलब्ध कराया जा सके।” उक्त कथनानुसार ग्रेड ‘सी’ स्तर का अर्थ है?

• शुद्ध जल
• थोड़ी मात्रा में प्रदर्शित जल
• औसत दर्जे का प्रदूषित जल
• अधिक प्रदूषित जल
उत्तर. औसत दर्जे का प्रदूषित जल

124. सजीवों में ऑक्सी श्वसन की प्रक्रिया में ::::::: ऊर्जा अवमुक्त होती है?

• 573 किलो कैलोरी
• 673 किलो कैलोरी
• 28 किलो कैलोरी
• 746 किलो कैलोरी
उत्तर. 673 किलो कैलोरी

125. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

• 22 मार्च
• 22 अप्रैल
• 05 जून
• 15 जून
उत्तर. 05 जून

126. अत्यधिक चारण का परिणाम है?

• मृदा प्रदूषण
• मृदा अपरदन
• ताप प्रदूषण
• जलवायु परिवर्तन
उत्तर. मृदा अपरदन

127. सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है?

• पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्धन
• ग्रामीण क्षेत्रों में चकबन्दी
• वन्य प्राणियों का संरक्षण
• चारागाहों का विकास
उत्तर. पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्धन

128. ओजोन परत की मोटाई नापने की इकाई है?

• डेसीबल
• डॉबसन इकाई
• पास्कल
• वेबर
उत्तर. डॉबसन इकाई

129. वायुमण्डल की सबसे निचली परत कहलाती है?

• क्षोभमण्डल
• समतापमण्डल
• आयनमण्डल
• ओजोनमण्डल
उत्तर. क्षोभमण्डल

130. पृथ्वी की सतह का कितना प्रतिशत भाग जल से घिरा है?

• 60
• 71
• 77
• 80
उत्तर. 71

Child Development and Pedagogy Notes in Hindi for UPTET
UPTET Online Free Mock Test in Hindi
UPTET के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

इस पोस्ट में आपको UPTET ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ tet online test paper 1 uptet mock test 2018 UPPSC, UPTET, CTET Hindi Online Test UPTET Online Mock Test Series 2018 बाल विकास हिंदी ऑनलाइन टेस् uptet २०१७ प्रैक्टिस टेस्ट इन हिंदी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रशन दिए गए हैं और उनके साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं जिससे कि आप अपनी UPTET की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं अगर इन टेस्ट के बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

18 Comments

    1. पहले आपने एक ऑप्शन सलेक्ट करना होगा तब नीचे आपको करेक्ट अंसर मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *