Mock Test

Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Practice Test in Hindi

Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Practice Test in Hindi

जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम प्रैक्टिस टेस्ट Class 6  – जो उम्मीदवार JNV Entrance परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी प्रैक्टिस सेट मॉक टेस्ट ऑनलाइन टेस्ट इत्यादि से करनी चाहिए .इससे तैयारी अच्छे से हो जाती है. इस पोस्ट में आपको Mock test of Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test for Class VI, JNV Schools Exam Online Practice Test, JNVST Schools Entrance Exam Online Practice Test से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एक ऑनलाइन मॉक टेस्ट के रूप में दिए गए .यह प्रश्न हर बार Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance की परीक्षाओं में पूछे जाते है . नीचे दिए गए ऑप्शन में से एक आंसर को चुने तो आपको यहा सही आंसर दिखा दिया जाएगा

1. यदि 23200 ÷ 145 = 160 है, 232 ÷ 1.45 बराबर है।

• 160
• 16
• 1.60
• 0.16
उत्तर. 16

2. काकू ने बक्शी से 7 अंक कम पाए जबकि रमन ने काकू से 3 अंक अधिक पाए। यदि उनके कुल प्राप्तांक 76 हैं, तो रमन ने कितने अंक पाए?

• 22
• 25
• 29
• 31
उत्तर. 25

3. एक मछली के टैंक की लम्बाई 40 सेमी चौड़ाई 60 सेमी तथा ऊँचाई 50 सेमी है। इसमें 50 लीटर पानी भरा है। इस टैंक को पानी से पूरा भरने के लिए कितना लीटर पानी और डालना पड़ेगा?

• 50 लीटर
• 60 लीटर
• 70 लीटर
• 120 लीटर
उत्तर. 70 लीटर

4. संख्याओं 14 और 28 का महत्तम समापवर्तक (HCF) 14 है। इनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या होगा?

• 28
• 196
• 298
• 98
उत्तर. 28

5. दो संख्याओं का गुणनफल 18.75 है। यदि एक संख्या दूसरी संख्या की तिगुनी है, तो बड़ी संख्या है।

• 2.5
• 3.5
• 4.5
• 7.5
उत्तर. 7.5

6. श्रेणी 9, 13, 17, 21, 25, ……. में अगली संख्या क्या है?

• 26
• 27
• 29
• 33
उत्तर. 29

7. 5-अंकीय बड़ी-से-बड़ी तथा छोटी-से-छोटी संख्याओं,जिनमें सभी अंक भिन्न हों, का अन्तर है।

• 41976
• 88531
• 98531
• 108999
उत्तर. 88531

8. एक आयताकार भूखण्ड, जिसकी विमाएँ 100 मी X 80 मी हैं, के चारों ओर तीन बार बाड़ लगाने में कितना तार लगेगा?

• 180 मी
• 1080 मी
• 360 मी
• 720 मी
उत्तर. 1080 मी

9. 84% बराबर है।

• 42/100
• 42/50
• 84/225
• 8.4
उत्तर. 42/50

10. एक व्यक्ति एक दिन में 471 किमी चला। वह 29 ⅓ किमी स्कूटर से, 8 ⅚ किमी साइकिल से तथा शेष पैदल चला। वह पैदल कितना चला?

• 8 ⅓ किमी
• 10 ⅓ किमी
• 9 ⅓ किमी
• 12 ⅔ किमी
उत्तर. 9 ⅓ किमी

11. 12 पुरुष अथवा 15 औरतें एक कार्य को 21 दिनों में पूरा कर पाते हैं। उसी कार्य को 6 पुरुष तथा 10 औरतें कितने दिनों में पूरा करेंगे?

• 15
• 18
• 21
• 24
उत्तर. 18

12. निम्न में से किन संख्याओं के बीच में केवल एक ही अभाज्य संख्या है?

• 40 तथा 50
• 60 तथा 70
• 80 तथा 90
• 90 तथा 100
उत्तर. 90 तथा 100

13. अंकों 5, 1, 6 में से किन्हीं दो अंकों को कितनी बार प्रयोग में लाकर बनने वाली 5-अंकों वाली छोटी-से-छोटी संख्या कौन-सी है?

• 11565
• 51156
• 11556
• 11655
उत्तर. 11556

14. ₹ 3500 की राशि 6% वार्षिक ब्याज की दर से कितने वर्षों में साधारण ब्याज पर ₹ 4130 हो जाएगी?

• 4 वर्ष
• 3 वर्ष
• 6 वर्ष
• 5 वर्ष
उत्तर. 3 वर्ष

15. एक व्यक्ति ने एक टी. वी. ₹ 18200 में खरीदा। उसने इस टी. वी. की मरम्मत पर ₹ 1800 खर्च किए। वह इसको कितने में बेचे कि उसको ₹ 3000 का लाभ हो?

• ₹ 20430
• ₹ 21200
• ₹ 23000
• ₹ 25200
उत्तर. ₹ 23000

16. 4-अंकीय छोटी-से-छोटी संख्या, जो 2, 3, 8, 10 से पूर्णतया विभाजित हो, है।

• 1020
• 1060
• 1080
• 1120
उत्तर. 1080

17. 7.7 + 7.77 + 7.777 + 7.7777 का योग है।

• 28.2828
• 28.2847
• 30.0247
• 31.0247
उत्तर. 31.0247

18. 14 भी 25 सेमी कपड़े के एक टुकड़े में से 75 सेमी के 4 टुकड़े काटे गए। शेष बचे कपड़े की लम्बाई कितनी होगी?

• 13 मी 50 सेमी
• 11 मी 25 सेमी
• 10 मी 50 सेमी
• 10 मी 25 सेमी
उत्तर. 11 मी 25 सेमी

19. एक स्टोर 5 सेबों के पैकेट को ₹ 25 में तथा एक सेब ₹ 6 में बेचता है। यदि एक औरत 27 सेब खरीदती है,तो उसे कितनी राशि देनी होगी?

• ₹ 128
• ₹ 130
• ₹ 137
• ₹ 150
उत्तर. ₹ 137

20. 3 X 0.3 X 0.03 X 0 X30 बराबर है।

• 81
• 8.1
• 0.81
• 0
उत्तर. 0

21. 76076 को 13 से भाग देने पर भागफल है।

• 5652
• 5852
• 5762
• 5662
उत्तर. 5852

22. 9 तथा 7 दोनों का एक उभयनिष्ठ गुणज संख्या A है। यह संख्या 1200 तथा 1300 के बीच में है। संख्या A क्या है?

• 1197
• 1260
• 1206
• 1266
उत्तर. 1260

23. विभिन्न अंकों का प्रयोग 4-अंकीय सबसे छोटी संख्या,जिसमें 3 दहाई के स्थान पर हो, है।

• 1290
• 1092
• 2091
• 2190
उत्तर. 1092

निर्देश – इस खण्ड में पाँच अनुच्छेद हैं। प्रत्येक अनुच्छेद पर पाँच प्रश्न हैं। प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

अनुच्छेद 1

एक समय एक गधा जंगल में रहता था। उसे एक दिन एक शेर की खाल मिली। उसने उसे पहन लिया और गर्व से जंगल में भागने लगा। जब पशुओं ने उसे देखा, तो डर से भागने लगे। उन सबने सोचा कि गधा सचमुच ही एक शेर है। एक दिन इस गधे को एक लोमड़ी मिली। लोमड़ी भी डरी और भाग गई। गधा अन्य पशुओं की प्रतिक्रियाएँ देखकर इतना खुश हुआ कि वह चुप न रह सका। वह अपने नए वेश को भूल गया और रेंकने लगा। ज्योंहि लोमड़ी ने उसका रेंकना सुना, वह उलटा लौट आई। सभी पशु अब समझ गए कि वह शेर नहीं है, बल्कि शेर की खाल में गधा है। गधा अपनी जान बचाने भागा।

24. अनुच्छेद में किस पशु का उल्लेख नहीं है?

• लोमड़ी
• शेर
• जेब्रा
• गधा
उत्तर. जेब्रा

25. गधे को गर्व क्यों हो रहा था?

• अन्य पशु उसे शेर समझ रहे थे
• उसके बहुत मित्र बन गए थे
• दूसरे पशु उसे सम्मान दे रहे थे
• वह सुन्दर दिखाई पड़ रहा था
उत्तर. अन्य पशु उसे शेर समझ रहे थे

26. गधा क्यों भाग गया?

• दूसरे पशु की खाल पाने के लिए
• अपनी जान बचाने के लिए
• अपने मित्रों को बुलाने के लिए
• शेर को ढूंढने के लिए
उत्तर. अपनी जान बचाने के लिए

27. गधा कहाँ रहता था?

• अस्तबल में
• जंगल में
• फार्महाउस में
• गाँव में
उत्तर. जंगल में

28. रेंकना’ किस पशु की आवाज़ को कहा जाता है?

• हाथी
• लोमड़ी
• कुत्ता
• गधा
उत्तर. गधा

अनुच्छेद 2

एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घण्टे खाना खाते हुए बिताता है। एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु हैं। वे पत्तियाँ, कोमल इण्ठल, जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते हैं। भारतीय हाथी बाँस के पौधे खाना पसन्द करते हैं। हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों की खाल चीरकर अलग करने के लिए अपने दाँतों का उपयोग करते हैं। वे अपनी हँड का उपयोग भोजन को अपने मुँह में रखने के लिए करते हैं। हाथी किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियाँ खा सके। एक वयस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है। हाथी प्रायः किसानों की फसलें बरबाद कर देते हैं। उन्हें गन्ने खाना पसन्द है, इसलिए किसानों को खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। जब किसान हाथियों को देखते हैं, तो जोर-जोर से बहुत शोर करते हैं। कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्रायः वे कोई चिन्ता नहीं करते। वे खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं। हमें अपने वनों की रक्षा करनी होगी, ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाए। तब वे खेतों में नहीं घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे। मनुष्यों को और पशुओं को खुशी से साथ-साथ रहना चाहिए।

29. निम्नलिखित में से नष्ट करना’ का विलोम शब्द कौन-सा है?

• शोर करना
• भगाना
• विरोध करना
• रक्षा करना
उत्तर. रक्षा करना

30. अपनी फसलों से हाथियों को भगाने के लिए किसान क्या करते हैं?

• उनके पीछे भागते हैं।
• उन पर बन्दूक चला देते हैं।
• शोर मचाते हैं
• खेतों के चारों ओर दीवार बना देते हैं।
उत्तर. शोर मचाते हैं

31. हाथियों को शाकाहारी क्यों कहा जाता है?

• वे केवल सब्जियाँ और फल खाते हैं।
• वे केवल पत्तियाँ और घास खाते हैं।
• वे पत्तियाँ, फल और पौधे खाते हैं।
• वे केवल पेड़ों और फलों को खाते हैं।
उत्तर. वे पत्तियाँ, फल और पौधे खाते हैं।

32. हाथी एक दिन में कितने घण्टे खाने में बिताता है?

• 10 से 12 घण्टे
• 14 से 16 घण्टे
• 12 से 16 घण्टे
• 16 से 18 घण्टे
उत्तर. 16 से 18 घण्टे

33. भारतीय हाथी क्या करना पसन्द करते हैं?

• गन्ने खाना
• फसल उजाड़ना
• शोर करना
• दूसरे पशुओं को खाना
उत्तर. गन्ने खाना

अनुच्छेद 3

तुलसी का पौधा अधिकांश भारतीय घरों में उगाया जाता है। इस बूटी से मधुर गन्ध आती है। इस पौधे की पत्तियों का उपयोग पूजा के लिए। होता है और उनमें औषधीय तथा रोगहारी गुण होते हैं। विश्व में तुलसी के कम-से-कम 150 प्रकार हैं। प्राचीन काल में मन्दिरों का उपयोग पथिकों के विश्रामगृह के रूप में होता था। तुलसी का पौधा मन्दिर के बाहर उगाया जाता था, क्योंकि इसमें । प्यास रोकने का विशेष गुण होता है। जब कुछ पत्तियाँ जीभ के नीचे रखी जाएँ, तो थके हुए पथिक, जो पानी ढूँढ रहे होते हैं, उनकी प्यास कम हो जाती है। तुलसी, जिसका मूल निवास भारत है, 16वीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप पहुँची। यह माना जाता है कि यदि तुलसी के पत्तों । का रस शहद के साथ नित्य लिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चाय के लिए पानी उबालते समय यदि कुछ तुलसी की पत्तियाँ मिला दी जाएँ, तो इसमें विशेष गन्ध और स्वाद आ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। यह आराम भी पहुँचाती है और तनाव दूर करती है।

34. तुलसी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?

• यह सुगन्ध देती है।
• यह तनाव दूर करती है।
• यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी है।
• इसका मूल स्थान पश्चिमी यूरोप में है।
उत्तर. इसका मूल स्थान पश्चिमी यूरोप में है।

35. विश्व में तुलसी की कितनी किस्में हैं?

• 100
• 170
• 150
• 160
उत्तर. 150

36. तुलसी का मूल निवास किस देश में है?

• इंग्लैण्ड
• भारत
• चीन
• इटली
उत्तर. भारत

37. शहद और तुलसी का मिश्रण

• स्वास्थ्य के लिए अहितकर है।
• स्वास्थ्य के लिए हितकर है।
• हमारे लिए थोड़ा-सा हानिकारक है।
• स्वास्थ्य के लिए थोड़ा-सा लाभकारक है।
उत्तर. स्वास्थ्य के लिए हितकर है।

38. तुलसी के पौधे को मन्दिरों के बाहर क्यों उगाया जाता था?

• पथिकों की प्यास नियन्त्रित करने के लिए।
• पथिकों को थकान का अनुभव कराने के लिए।
• मन्दिर के चारों ओर खुशबू फैलाने के लिए।
• ईश्वर की पूजा करने के लिए।
उत्तर. पथिकों की प्यास नियन्त्रित करने के लिए।

अनुच्छेद 4

सभी मकड़ियाँ जाले बुनती हैं, जिनसे उन्हें तीन कामों में सहायता मिलती है। जालों से मकड़ियों को अण्डे सँभालने में छिपाने में और भोजन पकड़ने में मदद मिलती है। बहुत सी मकड़ियाँ अपने जालों में अण्डे देना पसन्द करती हैं, जिसमें उ अण्डे एक साथ और सुरक्षित रहते हैं। जाले चिपचिपे होते हैं और इस प्रकार वे भोजन पकड़ने में मकड़ियों की सहायता करते हैं। जब कोई कीट जाले में उड़कर आता है, तो फैंस जाता है, इधर-उधर हिलता है, बाहर निकलने का प्रयत्न करता है पर ऐसा कर नहीं सकता, क्योंकि वह फँस गया होता है। मकड़ी जान लेती है कि कीट फँस गया है, क्योंकि उन्हें जाले के हिलने का अनुभव होता है और मकड़ी कीट तक पहुँच जाती है। जालों के बिना मकड़ी वैसे नहीं रह पाती जैसे वह रहती है। मकड़ियों को जीवित रहने के लिए जाले चाहिए, किन्तु यदि आपको अपने घर में । जाले न मिलें, तो इसका यह अर्थ नहीं कि आपका घर मकड़ियों से मुक्त है।

39. यह अनुच्छेद मुख्य रूप से किसके बारे में है?

• मकड़ी के रंग
• मकड़ी के जाले
• मकड़ी के अण्डे
• मकड़ी के खाद्य पदार्थ
उत्तर. मकड़ी के जाले

40. घर में मकड़ी का जाला न मिलने का यह अर्थ नहीं है। कि

• मकड़ी को अब भूख नहीं है।
• मकड़ी बाहर निकलने में डर रही है।
• मकड़ी सो गई है।
• मकड़ी है ही नहीं।
उत्तर. मकड़ी है ही नहीं।

41. मकड़ी के जाले सहायक नहीं होते है?

• अण्डों को थामने में
• भोजन को पकड़ने में
• अण्डों को बचाने में
• कीटों को डराने में
उत्तर. कीटों को डराने में

42. मकड़ियाँ कैसे जान लेती हैं कि उनके जाले में शिकार फँस गया?

• वे उसे सुनती हैं।
• वे उसे सँघती हैं।
• वे उसका अनुभव करती हैं।
• वे उसे देखती हैं।
उत्तर. वे उसका अनुभव करती हैं।

43. यहाँ ‘जीवित रहना’ का अर्थ है।

• स्वीकारना
• देखना
• सोचना
• जीना
उत्तर. जीना

अनुच्छेद 5

जब फास्ट फूड खाने की बात हो, तो बच्चे ललचाते हैं। इसे बनाने में कम समय लगता है और बाजारों में भी यह सरलता से मिल जाता है। बच्चे फल, सूप या अंकुरित वस्तुएँ खाने के बदले फास्ट फूड खाना पसन्द करते हैं। नूडल, बर्गर और पिज्जा की बड़ी माँग है। यद्यपि ये बनाने में बड़े आसान हैं, फिर भी ये हमारे लिए हानिकारक हैं। इनमें हमारे शरीर के लिए अच्छी पोषण उपयोगिता नहीं होती। बहुत से शोधकर्ताओं ने सिद्ध किया है कि इन खाद्य पदार्थों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें तेल में तलकर पकाया जाता है, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे हम मोटे हो सकते हैं। मोटापे से मधुमेह और उच्च रक्तचाप हो सकते हैं। जो बच्चे अधिक फास्ट फूड खाते हैं, उन्हें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं; जैसे-मधुमेह और उच्च रक्तचाप| उनका विकास उन बच्चों की अपेक्षा अधिक प्रभावित होगा, जो पौष्टिक भोजन करते हैं। लोग पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं और घर पर बने खाने के स्थान पर फास्ट फूड को वरीयता दे रहे हैं। यह पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के गम्भीर दुष्प्रभावों में से एक है।

44. अनुच्छेद में किस शब्द का अर्थ ‘नकल करना है?

• अनुकरण करना।
• तुलना करना
• कार्य करना
• अपनाना
उत्तर. अनुकरण करना।

45. हमें फास्ट फूड संस्कृति को क्यों बढ़ावा नहीं देना चाहिए?

• फास्ट फूड स्वादिष्ट होता है।
• यह आसानी से उपलब्ध है।
• यह हमारी जीवनशैली बदल देता है।
• यह हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।
उत्तर. यह हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

46. घर पर बना खाना ……… होता है।

• पोषक नहीं
• फास्ट फूड से अच्छा नहीं।
• फास्ट फूड की अपेक्षा अधिक पौष्टिक
• न तो पौष्टिक, न ही स्वादिष्ट
उत्तर. फास्ट फूड की अपेक्षा अधिक पौष्टिक

47. फास्ट फूड किसी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकता है?

• जीवनशैली में बदलाव लाकर
• मोटापे का कारण बनकर
• हमें अच्छा स्वास्थ्य देकर
• पश्चिमी सभ्यता को प्रोत्साहन देकर
उत्तर. मोटापे का कारण बनकर

48. फास्ट फूड से हो /सकती है।

• अनिद्रा
• जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ
• जेब पर भार
• सामाजिक स्तर में हानि
उत्तर. जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ

इस पोस्ट में आपको JNVST Practice test, Online Test Series JNVST Mock Test Class VI Entrance Exam Jawahar Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test for Class VI , Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Test Solved Papers Jawahar Navodaya Vidyalaya Mock Test Series 2024 jawahar navodaya vidyalaya 6th class paper नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर pdf in hindi जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम मॉडल पेपर इन हिंदी  से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है.इसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

8 Comments

  1. 10 number ka question ka answer kya hoga 432-5/6 aata hai aur option mein esa vikalp nahi hai aap ese hal karke bataeye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *