Solved Paper

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

हिमाचल प्रदेश  में हर साल अलग-अलग डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर नौकरियां निकलती रहती है जिसमें बहुत से लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा की तैयारी भी करते हैं इसलिए जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए हिमाचल प्रदेश GK के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि हिमाचल प्रदेश की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश gk से संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे जाते हैं इसलिए जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न उत्तर ढूंढ रहे हैं उनके लिए इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान २०१७ हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2015 हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान सवालों के जवाब से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए हैं इसलिए इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी परीक्षा की तैयारी करें.

1. जिस प्रकार कांगड़ा के इतिहास से संसार चंद का नाम संबंधित है ठीक उसी प्रकार नूरपुर से कौन सा नाम संबंधित है?
उत्तर.जगत सिंह
2.कांगड़ा की बड़ी नहर भवारना का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
उत्तर.भीमचंद
3.मंडी राज्य का कौन सा शासक तांत्रिक विद्याओ का भी ज्ञाता था?
उत्तर.सिद्ध सेन
4.बिलासपुर के किस शासक के विषय में यह माना जाता है कि उसने कुल्लू राज्य में शरण दी थी?
उत्तर.मेघ चंद
5.किस राज्य का संबंध जैसलमेर से जोड़ा जाता है?
उत्तर.बिलासपुर
6. गोरखा कमांडो भक्ति थापा की मृत्यु 1815 में किस स्थान पर हुई थी?
उत्तर.मलौन दुर्ग
7.मंडी रियासत में यात्रियों को लूटने वाले किरती सरदार को किसने हराया था?
उत्तर.बान सेन
8.कांगड़ा के किस राजा का वृतांत ईस्ट इंडिया कंपनी से एक व्यापारी मूरक्राफ्ट ने विस्तार से किया है?
उत्तर.संसार चंद
9. कुल्लू के किस राजा की राजधानी नग्गर रही है?
उत्तर.उत्तम सिंह
10.गांसो वजीर का संबंध किस रियासत से रहा है?
उत्तर.मंडी

11. मुगल बादशाह शाहजहां और औरंगजेब का समकालीन कुल्लू का शासक कौन था?
उत्तर. जगत सिंह
12.बिलासपुर का कौन सा शासक अपना राज्य छोड़कर कांगड़ा चला गया था?
उत्तर.हरिहर चंद
13. किस वर्ष नाहन नगर की नींव रखी गई थी?
उत्तर.1621 ई. में
14.किस मुगल बादशाह ने कांगड़ा के शासक जयचंद को कैद किया था?
उत्तर.अकबर
15.सुकेत के किस शासक की हत्या उसके सेवकों ने कर दी थी?
उत्तर.रतन सेन
16.गोरखों के उस सेनापति का नाम क्या था जिसने ईश्वरी सेन को संसार चंद की कैद से छुड़वाया था?
उत्तर.अमर सिंह थापा
17.कांगड़ा पर आक्रमण के लिए पहाड़ी राजाओं ने किस राजा के नेतृत्व में गोरखों का आक्रमण के लिए निमंत्रण भेजा था?
उत्तर.बिलासपुर
18.किसी राबिनिगड दुर्ग का निर्माता माना जाता है?
उत्तर.वीर प्रकाश
19.कुल्लू के किस राजा ने नाम के साथ लगे पाल शब्द को त्यागकर नाम के साथ सिंह शब्द को जोड़ा?
उत्तर. सिद्ध सिंह
20.जहांगीर ने कांगड़ा किले पर अधिकार करने के लिए 1618 ई. में किसे भेजा था?
उत्तर.सूरजमल

21.बदन सिंह को किस राज्य के राजवंश से संबंधित माना जाता है?
उत्तर.सिरमौर
22.प्राचीन काल में त्रिगर्त राज्य की स्थापना सुशर्मा चंद ने 13वीं शताब्दी में की थी सुशर्मा चंद का वास्तविक सिहासन कहां स्थित है?
उत्तर.मुल्तान
23.शम्बर राजा और भरतकुल के राजा दिवोदास से हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में कितने वर्षों तक युद्ध चला था?
उत्तर.40 वर्ष
24. गोरखों के कांगड़ा पर आक्रमण के समय उनका नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर.अमर सिंह थापा
25.अंग्रेजों तथा सिक्खों के बीच किस वर्ष युद्ध हुआ था जिसमें कांगड़ा अंग्रेजों के अधीन आ गया था?
उत्तर.1846 ई.
26.किसी सिरमौर रियासत का संस्थापक माना जाता है?
उत्तर.शुभंश प्रकाश
27.गोरखों को बिलासपुर के किस नरेश ने सहायता के लिए निमंत्रण भेजा था?
उत्तर.महान चंद
28.बिलासपुर के किस शासक ने अपने ही कुटुंब के हिंदू शासक की हत्या करती थी?
उत्तर.कल्याण चंद
29.मंडी,सुकेत क्योंथल तथा किश्तवार के शासक सेन वंशीय माने जाते हैं इनका परिवारिक निवास कहां से संबंधित है?
उत्तर.बंगाल
30.वजीर सरदार ज्वाला सिंह का संबंध किस रियासत से हैं?
उत्तर.मंडी

31.लॉर्ड एल्गिन द्वितीय ने मंडी रियासत का दौरा किस वर्ष किया था?
उत्तर.1899 में
32.कमलाहगढ़ किला का निर्माता सूरज सेन कहां का राजा था?
उत्तर.मंडी
33. किसने कांगड़ा की धन संपदा को बुरी तरह लूटा था?
उत्तर.महमूद गजनवी
34.सुनहानी किस राज्य की केंद्र स्थली रही है?
उत्तर.बिलासपुर
35.वे दों रियासतें कौन सी है जिन्होंने यह संकल्प लिया था कि जब तक कौवा सफेद न हो जाए तथा कैलाश पर्वत की बर्फ पिघल न जाए दोनों राज्य मित्र बने रहेंगे?
उत्तर.तिब्बत-रामपुर
36. ऐतिहासिक मंदिर तथा चंदेरी शासकों के खंडहर किस जिले में है?
उत्तर.बिलासपुर
37.दाड़ी रियासत किस वर्ष जुब्बल राज्य की राजधानी बनी तथा 1947 तक इस स्थिति में रही?
उत्तर.1896 में
38. सिखों ने नूरपुर के किस शासक को 7 वर्ष तक बंदी बनाया था?
उत्तर.वीर सिंह
39.संसारचंद ने किस वर्ष मंडी राज्य पर चढ़ाई कर वहां के राजा ईश्वरी सेन को 12 वर्ष तक कैद करके रखा था?
उत्तर.1792 में
40. नूरपुर के किस शासक ने मुगलों के विरुद्ध बगावतें की थी?
उत्तर.जगत सिंह

41.हरिपुर किस रियासत की राजधानी रही है?
उत्तर.गुलेर
42.सिरमौर के शासक धर्म प्रकाश तथा हिंदुर के शासक राम सिंह के बीच कौन सी लड़ाई हुई थी?
उत्तर.झालरा एवं भालरा
43.कांगड़ा वंशावली में वर्णित हरि चंद ने किस रियासत की स्थापना की थी?
उत्तर.गुलेर
44.पुरातन काल में सुंदर नगर को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर.बनेड
45.पुरानी मंडी जो मंडी रियासत की राजधानी है इसका पूर्व क्या नाम था?
उत्तर.केशधार
46. हिमाचल प्रदेश की पूर्व रियासतों के विषय में क्या गलत है?
उत्तर.बुशहर के राजा केहरी सिंह के कमजोर शासक थे
47.देलथ रियासत की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. पृथ्वी सिंह
48.रानी का कोट नमक दुर्ग का निर्माण 1120 में सुकेत रियासत में किसने की थी?
उत्तर.सेंबत सेन
49.धर्मशाला की नींव अंग्रेजों ने कांगड़ा की राजधानी के रूप में कब रखी थी?
उत्तर.1855 में
50.सिखों ने कुल्लू के पाल वंश से राजगद्दी कब छीन ली थी?
उत्तर.1840 ई. में

51.बिलासपुर के किस शासक ने मुस्लिम बनने से इंकार कर दिया था?
उत्तर.विक्रम चंद
52.वह मुगल बादशाह जिसने अपने संस्मरण में यह लिखा है कि वह पहला मुगल शासक है जिसने कांगड़ा दुर्ग पर विजय हासिल की वह कौन है?
उत्तर.जहांगीर
53.सुकेत रियासत की राजधानी 1520 में किस शासक ने लोहारा से करतारपुर स्थानांतरित कर दी थी?
उत्तर.करतार सेन
54.संसारचंद ने रणजीत सिंह को किस संधि के दौरान कांगड़ा का दुर्ग और 66 गांव सौंपे थे?
उत्तर.ज्वालामुखी की संधि
55. आधुनिक पांगना गांव किस राज्य की राजधानी रही है?
उत्तर.सुकेत
56.सुकेत रियासत का वह राजा कौन है जिसने प्रिंस ऑफ वेल्स अनाथ आश्रम खोला था?
उत्तर. लक्ष्मण सेन
57.सिखों द्वारा सताए जाने के कारण कांगड़ा के किस शासक को अर्की में शरण लेनी पड़ी?
उत्तर.अनिरुद्ध चंद
58.यदि त्रिगर्त को हिमालय प्रदेश का सबसे प्राचीनतम राज्य कहां जाए तो द्वितीय प्राचीनतम राज्य किसे कहा जाएगा?
उत्तर.कुल्लू (कुल्लूत)
59.मुगल बादशाह जहांगीर ने किस वर्ष कांगड़ा की यात्रा की?
उत्तर. 1622 में
60. किस राजा ने सुल्तानपुर को अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर.जगत सिंह

61.सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने सिरमौर रियासत को किस वर्ष दिल्ली सल्तनत का भाग बनाया गया?
उत्तर.1379 में
62.कौन सा शासक सिरमौर रियासत का अंतिम शासक था?
उत्तर.राजेंद्र प्रकाश
63.मुगल बादशाह जहांगीर ने कांगड़ा दुर्ग पर विजय के लिए किसे सेनापति नियुक्त किया था?
उत्तर.मुर्तजा खां
64.भरमौर से चंबा में राजधानी का स्थानांतरण किस सदी की घटना है?
उत्तर.दसवीं
65.कौन सा शोणितपुर का प्राचीन नाम माना जाता है?
उत्तर. सराहन
66.किस राज्य की राजधानी लुहारा रही है?
उत्तर.सुकेत
67.सुजानपुर के निकट स्थित पालमपुर कस्बा को किसने बसाया था?
उत्तर.आलम चंद
68.सुकेत रियासत का पतन किस राजा के शासन के तुरंत बाद आरंभ हो गया था?
उत्तर.मदन सेन
69.किस वर्ष लाहौल क्षेत्र पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया था?
उत्तर.1846 में
70. किस प्रसिद्ध वंशज का कुल देवता नाग को माना जाता है?
उत्तर.पठानिया

71.मंडी के किस शासक ने भंगाल के शासक तथा अपने ही रिश्तेदार का वध कर दिया था?
उत्तर. सिद्ध सेन
72.कांगड़ा के किस शासक ने अपने ही कुल की राज्य शाखाओ को पराजित किया था?
उत्तर.घमंड चंद
73.दरकोटी रियासत का संस्थापक कौन था?
उत्तर.दुर्गा सिंह
74.कांगड़ा के किस शासक को जालंधर का राज्यपाल नियुक्त होने का सम्मान प्राप्त है?
उत्तर.घमंड चंद
75.लगभग 1211 में क्योंथल रियासत की स्थापना किसने की थी?
उत्तर.गिरी सेन
76.कुल्लू के राजा जीत सिंह से सिखों ने किस वर्ष राजा की पदवी छीन कर उसे वजीर रूपी जमींदार बना दिया था?
उत्तर.1840 ई. में
77.भंगाल राज्य/रियासत किसके शासन के अधीन अपनी चरम सीमा पर था?
उत्तर.दलेल पाल
78.सिरमौर रियासत के बुधी प्रकाश ने किसे अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर.राजपुर
79. विलियम मूरक्राफ्ट ने सुकेत रियासत की कब यात्रा की थी?
उत्तर. 1820 में
80.भागत रियासत की स्थापना किसने की थी?
उत्तर.अजय देव

81.किस वर्ष अंग्रेजों ने गोरखों को हराकर शिमला आने का मार्ग खोल दिया था?
उत्तर.1824 में
82.मुगल बादशाह जहांगीर का समकालीन नूरपुर का राजा कौन था?
उत्तर. जगत सिंह
83.हिमाचल प्रदेश कि वह रियासत जहां नाक कटाने की सजा तथा राज्य में नाक की शल्य चिकित्सा प्रसिद्ध थी?
उत्तर.कांगड़ा
84.नूरपुर को किस वंश की रियासत माना जाता है?
उत्तर.पठानिया
85.भारत की स्वतंत्रता से पूर्व किन्नौर किस रियासत का हिस्सा था?
उत्तर.रामपुर बुशहर
86.कल्याण चंद किस वर्ष बिलासपुर का शासक बना?
उत्तर.1630 ई.में
87.मंडी रियासत के राजा जालिम सिंह ने अपने किस प्रधानमंत्री की हत्या कर दी थी?
उत्तर.धारी
88.किस गवर्नर-जनरल/वायसराय ने सर्वप्रथम 1863 में शिमला में अपना स्थाई निवास बनाया?
उत्तर.लॉर्ड एल्गिन
89.नहान स्थित रानी का ताल तथा काली स्थान का संबंध सिरमौर के किस शासक की रानी के साथ जोड़ा जाता है?
उत्तर.विजय प्रकाश
90.रामपुर बुशहर का इतिहास किसने जलाया था?
उत्तर. गोरखों ने

91.सिरमौर के किस यशस्वी शासक ने अपनी सीमाओं का विस्तार किया था?
उत्तर.कर्म प्रकाश
92.’नेरटी की लड़ाई’ किन राज्यों के शासकों के बीच हुई थी?
उत्तर.कांगड़ा- चंबा
93.कंडाघाट क्षेत्र को किस वर्ष अंबाला जिले से स्थानांतरित कर हिमाचल प्रदेश में मिला दिया गया?
उत्तर.1966 में
94.मुगल शासक औरंगजेब के विरुद्ध कांगड़ा के किस शासक ने विरोध विद्रोह किया था?
उत्तर.चंद्रभान
95.भंगाल राज्य/रियासत के शासक ने मंडी के आक्रमण से बचने के लिए किस राज्य में शरण ली थी?
उत्तर.कुल्लू
96. सिखों को अंग्रेजों ने किस वर्ष पराजित किया?
उत्तर.1846 ई.में
97.मंडी के शासक ईश्वरी सेन को किसने संसार चंद की कैद से छुड़वा कर उसे उसका राज्य पुनः वापस दिलवाया था?
उत्तर. गोरखों ने
98.जुबब्ल रियासत में गठित पहली प्रतिनिधि सरकार का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर. भागमल सोहठा
99.लद्दाखी के साहित्य में कुल्लू के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर.न्यूनगटी
100.नालागढ़ के क्षेत्र को किस रियासत के नाम से जाना जाता है?
उत्तर.हण्डूर

आज हमने आपको इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2018 हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के सवालों हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2017 pdf download,most important gk questions of himachal pradesh hp gk online test 2017 online mcq test of hp gk latest hp gk questions with answers से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए हैं यह प्रश्न-उत्तर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते है इसलिए इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि यह प्रश्न उत्तर आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें और यदि इसके बारे में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *