विज्ञान

Class 9th Science Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

Class 9th Science Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 1. हमारे आस-पास के पदार्थ – जो विद्यार्थी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे दसवीं में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए .जो विद्यार्थी 9th क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 1 (हमारे आस-पास के पदार्थ) का सलूशन दिया गया है. इस Class 9th Science Chapter 1 Matter in Our Surroundings की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 9 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (Textual Questions)

प्रश्न . निम्नलिखित में से कौन पदार्थ हैं?
कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, शीतल पेय, इत्र की सुगंध

उत्तर- कुर्सी, वायु, बादाम और शीतल पेय पदार्थ हैं क्योंकि इन का द्रव्यमान होता है और ये स्थान घेरते हैं।
प्रश्न . निम्नलिखित परीक्षण के कारण बताएँ
गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से आपके पास पहुंच जाती है, लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।

उत्तर- गर्मागरम खाने के कणों का तापमान अधिक होने के कारण इसकी गतिज ऊर्जा बहुत अधिक बढ़ जाती है। अधिक गतिज उर्जा होने के कारण भोजन के सुगंध के कण हवा के कणों के साथ मिलकर कम समय में ज्यादा दूरी तक पहुँच जाते हैं। जबकि ठंडे खाने का उष्मा नगण्य होने के कारण उससे निकलने वाली खुशबू के कणों में गतिज उर्जा बहुत ही कम होती है, तथा वे अधिक दूर तक नहीं पहुँच पाते हैं।
प्रश्न . स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है?

उत्तर- यह इसलिए हो पाता है क्योंकि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता हैं । यदि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान नहीं होता तो गोताखोर पानी को नहीं काट पाता । द्रव के कणों के बीच में आकर्षण बल ठोस की तुलना में कम होता है। इसलिए स्वीमिंग पुल में गोताखोर पानी को आसानी से काट पाता है।
प्रश्न . पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती हैं?

उत्तर– प्रत्येक पदार्थ कणों के मिलने से बनता है। प्रत्येक पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं इतने छोटे कि उन की छोटे आकार की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उनकी विशेषताएं निम्नलिखित हैं  –
(1) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
(2) तापमान बढ़ाने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।
(3) पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। यह आकर्षण बल अलग-अलग पदार्थों में अलग-अलग होता है।
(4) पदार्थ के कण स्वयं अंत:मिश्रित हो जाते हैं।
(5) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं। उनमें गतिज ऊर्जा होती है।
प्रश्न . किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें : वायु, चिमनी का धुआं, शहद, जल, चॉक, रूई और लोहा।

उत्तर- चिमनी का धुआं, वायु, रूई, जल, शहद, चॉक, लोहा।
प्रश्न . (a)पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए- दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व|

उत्तर (a) –

क्रम संख्या ठोस द्रव गैस
1. ठोसों का निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है। द्रवों का आयतन निश्चित होता है परंतु उनका आकार निश्चित नहीं होता है। गैसों का न तो निश्चित आकार होता है और न निश्चित आयतन।
2. ठोसों को अधिक दबाया नहीं जा सकता है। द्रवों को अधिक नहीं दबाया जा सकता है। गैसों को आसानी से दबाया जा सकता है।
3. अणुओं के बीच स्थान ठोसों में अधिकतम होता है। अणुओं के बीच स्थान द्रवों में कुछ अधिक होता है। अणुओं के बीच स्थान गैसों में अधिकतम होता है।
4. अणुओं के बीच आकर्षण बल ठोसों मे प्रबलतम होता है। अणुओं के बीच आकर्षण बल द्रवों में कम प्रबल होता है। अणुओं के बीच आकर्षण बल गैसों में नगण्य होता है।
5. अणुओं की गतिज ऊर्जा ठोसों में न्यूनतम होती है। अणुओं की गतिज ऊर्जा द्रवों में अधिक होती है। अणुओं की गतिज ऊर्जा गैसों में अधिकतम होता है।

उत्तर (b) –

दृढ़ता-  पदार्थ का वह गुण, जिससे उसके आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है|
संपीड्यता- यह पदार्थ का वह गुण है जिससे बल लगाए जाने पर उसके आयतन में परिवर्तन होता है|
तरलता- यह पदार्थ के बहाव की क्षमता है|
बर्तन में गैस का भरना- बर्तन में गैस भरने पर यह उसी का आकार ले लेता है|
आकार- स्पष्ट सीमाएँ होती हैं|
गतिज ऊर्जा- पदार्थ के कणों के निरंतर गतिशील होने के कारण इनमें गतिज ऊर्जा होती हैं|
घनत्व- घनत्व = पदार्थ का द्रव्यमान / पदार्थ का आयतन
ठोसों का घनत्व उच्च, द्रवों का कम तथा गैसों का घनत्व सबसे कम होता है।
प्रश्न . कारण बताएं
(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं।
(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।
(c) लकड़ी की मेज़ ठोस कहलाती है।
(d) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

उत्तर- (a) – गैस में कणों की स्थिति बहुत ढीली होती है और उनके बीच रिक्त स्थान बहुत अधिक होते हैं। उन में आकर्षण बल न के समान होता है और वे तीव्र गति से सभी दिशाओं में इधर-उधर गति कर सकते हैं। इनका निश्चित आयतन भी नहीं होता इसलिए गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिस में इसे रखा जाता है।
उत्तर-(b) – गैस के कण तेज गति से सभी दिशाओं में इधर उधर भागते है। जिसके कारण वे एक दूसरे से टकराते है और बर्तन की दीवारों से और ज्यादा बल से टकराते है। इसलिए गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।
उत्तर- (C) – एक लकड़ी की मेज का एक निश्चित आकार तथा आयतन होता है, जो कि ठोस पदार्थ का विशेष गुण है। अत: लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।
उत्तर- (d) – हवा एक गैस है, जिसके कारण हवा के कणों के बीच आकर्षण बल नगण्य होता है, जिसके कारण गैस के कण आपस में जुड़े नहीं रहते हैं। जबकि ठोस के कणों के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है, जिसके कारण ठोस के कण आपस में अत्यधिक मजबूती से जुड़े तथा संपीड़ित होते हैं। यही कारण है कि हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा।

1 2 3Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *