विज्ञान

Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन

Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन

NCERT Solutions for Class 8th Chapter 9. जंतुओं में जनन – हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . जो विद्यार्थी आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 9 ( जंतुओं में जनन) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 8th Chapter 9 Reproduction in Animals दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 9  जंतुओं में जनन के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्त्वपूर्ण है? समझाइए।

उत्तर – यह प्रक्रम प्रत्येक जीव की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक हैl अर्थात, यह एक जैसे जीवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करता हैl

प्रश्न 2. मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर निषेचन-वृषण, नर युग्मक, शुक्राणु पैदा करते हैं। वृषण द्वारा लाखों शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। शुक्राणु चाहे बहुत सूक्ष्म होते हैं, परंतु प्रत्येक में एक सिर, मध्यभाग और एक पूंछ होती है।

जनन प्रक्रम का पहला चरण शुक्राणु और अंडाणु का संलयन हैl निषेचन के प्रक्रम में स्त्री के अंडाणु और नर के शुक्राणु का संयोजन होता है, इसलिए नई संतति में माता और पिता दोनों के लक्षण होते हैं और यह निषेचन शरीर के अंदर होता है, इसलिए इसे आंतरिक निषेचन कहते हैंl निषेचन के परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता हैl

प्रश्न 3. सर्वोचित उत्तर चुनिए

(क) आंतरिक निषेचन होता है

(1) मादा के शरीर में
(ii) मादा के शरीर से बाहर
(iii) नर के शरीर में ।
(iv) नर के शरीर से बाहर।

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वे हैं

(i) निषेचन
(ii) कायांतरण
(iii) रोपण
(iv) मुकुलन।

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केंद्रकों की संख्या होती है

(i) कोई नहीं
(ii) एक
(iii) दो
(iv) चार।

उत्तर – (क) (i) मादा के शरीर में (ख) (ii) कायांतरण (ग) (iii) एक।

प्रश्न 4. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F) संकेतित कीजिए

(क) अंडप्रजनक जंतु विकसित शिशु को जन्म देता है। ( )
(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। ( )
(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। ( )
(घ) वह कोशिका, जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है। ( )
(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। ( )
च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है। ( )
(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। ( )
(ज) विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है। ( )
(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है। ( )
(अ) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। ( )

उत्तर – (क) असत्य (F) (ख) सत्य (T) (ग) सत्य (T) (घ) असत्य (F) (ङ) सत्य (T) (च) असत्य (F) (छ) असत्य (F) (ज) सत्य (T) (झ) सत्य (T) (ब) असत्य (F)।।

प्रश्न 5. युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।

उत्तर – युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ

युग्मनज (Zygote) गर्भ (Foetus)
(1)  निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु संलयित होकर एक हो जाते हैंl इसके परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता हैl

(2) यह एक एकल कोशिका है।

(1) युग्मनज विकसित होकर भ्रूण बनता है और भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक अंगों की पहचान हो सके, गर्भ कहलाता हैl

(2) यह बहु-कोशिका है।

प्रश्न 6. अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर अलैंगिक जनन-जनन की वह किस्म जिसमें केवल एक ही जीव भाग लेता है, अलैंगिक जनन कहलाता है। जंतुओं में अलैंगिक जनन की विधियाँ निम्नलिखित हैं –

1. दविखंडन (Binary Fission)–दविखंडन में जीव को शरीर लंबवत् अनुप्रस्थ खांच से दो बराबर भागों में विभाजित हो जाता है। प्रत्येक भाग जनक के समान हो जाता है। जनन की यह विधि प्रोटोजोआ (अमीबा, पैरामिशियम

आदि) में होती है, जिन में यही विधि आवश्यक रूप से कोशिका विभाजन की विधि है जिसके परिणामस्वरूप संतति कोशिकाओं का पृथक्करण होता है। बहु- कोशिकीय जंतुओं में भी इस विधि को देखा गया है। जैसे-सी-ऐनीमोन में लंबवत् खंडन तथा प्लेनेरिया में अनुप्रस्थ खंडन।

2. मुकुलन (Budding)-मुकुलन एक प्रकार की अलैंगिक जनन क्रिया है जिसमें नया जीव जो अपेक्षाकृत छोटे पुंज की कोशिकाओं से निकलता है, आरंभ में जनक जीव में मुकुल बनाता है। मुकुल अलग होने से पहले जनक का रूप धारण कर लेता है जैसे-बाह्य मुकुलन में या जनक से अलग होने के पश्चात् आंतरिक मुकुलन में। बाह्य मुकुलन स्पंज, सीलेंट्रेटा (जैसे हाइड्रा), चपटे कृमि और ट्यूनीकेट में मिलता है, लेकिन कुछ सीलेंट्रेट जैसे ओबलिया पोलिप की अपेक्षा मैडूयूसी पैदा करते हैं।

प्रश्न 7. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है ?

उत्तर – गर्भाशय (Uterus)।

प्रश्न 8. कायांतरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।

उत्तर – कुछ जंतुओं में शिशु व्यस्क के समान नहीं होतेl ऐसे जंतुओं के शिशुओं का कुछ विशेष परिवर्तनों के साथ वयस्क में रूपांतरण कायांतरण कहलाता हैl

उपरोक्त चित्र में मेंढक के विकास के विभिन्न चरण हैं। तीन स्पष्ट चरण हैं-(i) अंडा (ii) टैडपोल लारवा (iii) वयस्क। मेंढक व टैडपोल वयस्क एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न होते हैं। मेंढक में एक विशेष परिवर्तन हैगलफड़ों का फेफड़ों में परिवर्तित होना। जिन जंतुओं में कायांतरण होते हैं वे हैं मेंढक, रेशमकीट।

प्रश्न 9. आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।

उत्तर – आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद

आंतरिक निषेचन बाह्य निषेचन
(1) नर युग्मक और मादा युग्मक का संलयन शरीर के अंदर होता है।

(2) नर मादा के शरीर में शुक्राणुओं का उत्सर्जन करता है।

(3) विकास शरीर के अंदर हो सकता है।

(4) उदाहरण-मनुष्य, पशु, शार्क, पक्षी।।

(1) नर युग्मक (शुक्राणु) और मादा युग्मक (अंडे) का संलयन शरीर के बाहर होता है।

(2) दोनों व्यष्टि युग्मकों को शरीर के बाहर फेंकते हैं।

(3) विकास शरीर के बाहर ही होता है।

(4) उदाहरण-मेंढ़क।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरिए

(i) ……………. प्रक्रम जाति की निरंतरता बनाए रखता है।
(ii) फूल में नर और मादा युग्मक, ……………. और ……………. कहलाते हैं।
(iii) ……….. जनन में, एक जीव अपने शरीर के भागों से नए जीव उत्पन्न करता है।
(iv) ……………. सारा जीवन काल वृधि करते हैं, परंतु ……………. कुछ ही आयु तक वृद्धि करते हैं।
(v) एक बहुकोशिक जंतु अपना जीवन प्रक्रम एक ……………. से करता है, जो लैंगिक जनन द्वारा बनता है।

उत्तर – (i) जनन (ii) परागकण, अंडा (iii) कायिक (iv) पौधे, जीव (v) युग्मनज।

प्रश्न 2. कौन-सा शरीर का भाग

(क) शुक्राणु उत्पादित करता है?
(ख) अंडाणु उत्पादित करता है?
(ग) आदमी से शुक्राणु मादा में भेजता है?

उत्तर – (क) वृषण । (ख) अंडाशय (ग) शिश्न।

प्रश्न 4. पौधों और जंतुओं में जनन के कितने तरीके हैं?

उत्तर -दो-(क) लैंगिक (ख) अलैंगिक।

प्रश्न 5. अलैंगिक जनन में कितने जीवों की आवश्यकता होती है?

उत्तर- एक।

प्रश्न 6. लैंगिक जनन में कितने सजीवों की आवश्यकता होती है?

उत्तर- दो।

प्रश्न 7. जननांगों में विशेष कोशिकाएं कौन-सी होती हैं?

उत्तर- युग्मक (Gametes)।

प्रश्न 8. विखंडन विधि से जनन करने वाले दो जंतुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- (1) अमीबा (2) पैरामीशियम।।

प्रश्न 9. कौन-से जीवों में मुकुल जनक के शरीर पर लगी रहती है?

उत्तर- स्पंज, कोरल (Corals)।

प्रश्न 10. युग्मनज (Zygote) क्या है?

उत्तर- युग्मनज-युग्मनज, नर और मादा युग्मकों के संलयन से बनने वाली पहली संरचना है।

प्रश्न 11. निषेचन (Fertilization) क्या है?

उत्तर- निषेचन-नर और मादा युग्मकों का संलयन।

प्रश्न 12. दो उभयलिंगी जंतुओं (Hermaphrodite) के उदाहरण दो।

उत्तर- (i) केंचुआ (ii) जोंक (leech)।

प्रश्न 13. कौन-सा बड़ा है-अंडाणु अथवा शुक्राणु।

उत्तर- अंडाणु।

प्रश्न 14. दो उदाहरण दो जिन जीवों में बाह्य निषेचन होता है।

उत्तर- (1) मेंढक (2) मछली।

प्रश्न 15. कायांतरण की परिभाषा दो।

उत्तर- कायांतरण-लारवा के कुछ उग्र परिवर्तनों द्वारा वयस्क जंतु में बदलने की प्रक्रिया कायांतरण कहलाती है।

प्रश्न 16. रिक्त स्थान भरो

(i) जनन प्रक्रम में भाग लेने वाली कोशिकाएँ … …. कहलाती हैं।
(ii) युग्मकों के संलयन से एक कोशिक संरचना ………………. उत्पन्न होती है।
(iii) पौधों और जंतुओं में युग्मकों का संलयन ………………. कहलाता है।
(iv) जीव जिनमें दोनों नर और मादा जनन अंग पाए जाते हैं, ………………. कहलाते हैं।

उत्तर- (i) युग्मक
(ii) युग्मनज
(iii) निषेचन
(iv) उभयलिंगी।

प्रश्न 17. जननांग (Gonads) क्या है? मानव में नर और मादा जननांग के नाम लिखो।

उत्तर- जननांग-जो विशेष कोशिकाएँ युग्मक उत्पन्न करते हैं, जननांग कहलाते हैं। मानव नर जननांग-वृषण मानव मादा जननांग-अंडाशय।

प्रश्न 18. नर और मादा युग्मकों के नाम लिखिए।

उत्तर- नर युग्मक-शुक्राणु, मादा युग्मक-अंडाणु ।

प्रश्न 19. बाह्य निषेचन और आंतरिक निषेचन का एक-एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- बाह्य निषेचन-मेंढक।
आंतरिक निषेचन-मानव।।

प्रश्न 20. शुक्राणु नली (Vas deferens) का क्या कार्य है?

उत्तर- शुक्राणु नली वृषण से शुक्राणु गर्भाशय में स्थानांतरण करती है।

प्रश्न 21. हाईमन (Hymen) किसे कहते हैं?

उत्तर- हाईमन-योनि (Vagina) के बाहर पतली झिल्ली का डायफ्राम हाईमन कहलाता है। यह रजोनवृत्ति के लिए सरंध्र होता है।

प्रश्न 22. निम्न कथन सही अथवा गलत अंकित करें

(i) मानव अंडे का निषेचन गर्भाशय में होता है।
(ii) औरतों में नसबंदी शिशु नियंत्रण की विधि है।
(iii) अंडाणु का निषेचन योनि में होता है।
(iv) शुक्राणु एक एकलकोशिक है।
(v) वृषण पेट गुहा में पाए जाते हैं।
(vi) शुक्राणु मानव ताप (37°C) पर उत्पन्न होते हैं।

उत्तर- (i) गलत (ii) गलत (iii) गलत (iv) सही (v) गलत (vi) सही।

प्रश्न 23. हाइड्रा में किस प्रकार का अलैंगिक जनन होता है?

उत्तर- मुकुलन (Budding) ।

प्रश्न 24. क्लोनिंग की परिभाषा दें।

उत्तर- क्लोनिंग-किसी समरूप कोशिका, किसी अन्य जीवित भाग अथवा संपूर्ण जीव को कृत्रिम रूप से उत्पन्न करना।

प्रश्न 25. किस जंतु की सफलतापूर्वक क्लोनिंग सर्वप्रथम इयान विलमट ने एडिनबर्ग, स्काटलैंड के रोजलिन इंस्टीच्यूट में की।

उत्तर- डोली भेड़ की।

प्रश्न 26. पहले स्तनधारी का नाम लिखें, जिसे क्लोन किया गया?

उत्तर- 5 जुलाई, 1996 में पैदा हुई डॉली भेड़।

प्रश्न 27. जनन किसे कहते हैं ?

उत्तर- जनन-जीवों द्वारा अपने जैसे जीव उत्पन्न करने की क्रिया को जनन कहते हैं।

प्रश्न 28. मानव के शुक्राणु में पूंछ का कार्य क्या है ?

उत्तर- गति प्रदान करना।

प्रश्न 29. अंडोत्सर्ग किसे कहते हैं ?

उत्तर- अंडोत्सर्ग-अंडाशय द्वारा अंडाणु निकालने की क्रिया को अंडोत्सर्ग कहते हैं।

प्रश्न 30. परखनली शिशु क्या होता है ?

उत्तर- वह शिशु जो शरीर से बाहर कृत्रिम निषेचन द्वारा उत्पन्न होता है परखनली शिशु कहलाता है।

प्रश्न 31. IVF का पूरा नाम लिखें।

उत्तर- इनविट्रो निषेचन।

प्रश्न 32. परखनली शिशु का विकास कहाँ होता है ?

उत्तर- गर्भाशय में।

प्रश्न 33. अंडप्रजक जंतु क्या होते हैं ?

उत्तर- वे जंतु जो अंडे देते हैं अण्डप्रजक जन्तु कहलाते है।

प्रश्न 34. जरायुज जंतु क्या होते हैं ?

उत्तर- वे जंतु जो बच्चों को जन्म देते हैं जरायुज जंतु कहलाते है।

प्रश्न 35. डॉली क्लोन की मौत कब हुई ?

उत्तर- 14 फरवरी, 2003 में ।

प्रश्न 36. किस जनन में नर तथा मादा की आवश्यकता नहीं होती ?

उत्तर- अलैंगिक जनन में।

प्रश्न 37. पहला परखनली शिशु कौन था ?

उत्तर- लुईस जाय ब्राऊन।

जंतुओं में जनन बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको Class 8 Science Chapter 9 Reproduction in Animals नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 9.जंतुओं में जनन ,NCERT Solutions for Class 8th Science chapter- 9. जंतुओं में जनन ,जंतुओं में जनन कैसे होता है reproduction in animals class 8 ncert pdf ncert class 8 science chapter 9 pdf reproduction in animals class 8 extra questions  class 8 science chapter 9 in hindi ncert science class 8 chapter 9 in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :