Grammarविज्ञान

Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर

Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 10 किशोरावस्था की ओर – जो उम्मीदवार आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें किशोरावस्था के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 8th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 (किशोरावस्था की ओर) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions for class 8 Science chapter 10 Reaching the Age of Adolescence की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.10  किशोरावस्था के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

अभ्यास

प्रश्न 1. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित पदार्थ का क्या नाम है ?

उत्तर. हार्मोन (Hormone)।

प्रश्न 2. किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए।

उत्तर. किशोरावस्था (Adolescence)-जीवनकाल की वह अवधि, जब जनन विकास के कारण शरीर में परिवर्तन होते हैं, किशोरावस्था कहलाती है। यह अवस्था 11 वर्ष की आयु से 18 या 19 वर्ष की आयु तक रहती है। किशोरावस्था को टीनेजर्स भी कहते हैं। लड़कियों में यह अवस्था लड़कों की अपेक्षा एक या दो वर्ष पूर्व प्रारंभ हो जाती है। यह अवस्था की अवधि विभिन्न व्यक्तियों में भिन्न होती है।

प्रश्न 3. ऋतुस्राव क्या है ? वर्णन कीजिए।

उत्तर. ऋतुस्राव (Monstrual Cycle)- स्त्री में रजोधर्म चक्र अथवा ऋतुस्राव किशोरावस्था से प्रारंभ होता है, जो सामान्य रूप से प्रत्येक 28 दिनों के बाद स्त्री के सारे जनन जीवन (गर्भ धारण अवस्था छोड़कर) में नियमित चलता रहता है। इस चक्र की एक अवस्था में गर्भाशय से रुधिर प्रवाह होता है। इसको मासिक धर्म अथवा ऋतुस्राव कहते हैं। इस चक्र में लिंग हार्मोन गर्भाशय की दीवार को अंडे के चिपकने के लिए तैयार करते हैं। जब गर्भ धारण नहीं होता तो दीवार की तरह वह टूट जाती है और डिसचार्ज हो जाती है। यह ऋतु स्राव सामान्यतः 10 से 14 वर्ष की आयु में शुरू होता है और 45-50 वर्ष तक चलता है।

प्रश्न 4. यौवनारंभ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

उत्तर. यौवनारंभ की अवधि 11 से 19 वर्ष के बीच की है। इस अवस्था में निम्न परिवर्तन आते हैं

यौवनारंभ में लड़कों में परिवर्तन

(i) अचानक लंबाई में वृद्धि होना। बाजू और टाँगों की अस्थियाँ लंबी हो जाती हैं और लड़का लंबा हो जाता है।
(ii) कंधे और वक्ष दोनों ही चौड़े हो जाते हैं।
(iii) शरीर की माँसपेशियाँ विकसित हो जाती हैं।
(iv) आवाज़ भारी हो जाती है। ऐडम्स ऐपल, सुस्पष्ट उभरा भाग गले में दिखाई देता है। आवाज भर्राने लगती है।
(v) पसीना और स्वैद ग्रंथियों के स्राव में वृधि के कारण चेहरे पर फुसियाँ और मुँहासे हो जाते हैं।
(vi) नर जननांग जैसे शिश्न एवं वृषण पूर्णतः विकसित हो जाते हैं।
(vii) लड़कों के सीने, बगल एवं जाँघ के ऊपरी भाग में बाल आ जाते हैं।

यौवनारंभ में लड़कियों में परिवर्तन

(i) लंबाई में वृद्धि तुलनात्मक कम होती है।
(ii) कमर के नीचे का भाग चौड़ा हो जाता है।
(iii) लड़कियों का स्वरयंत्र नज़र नहीं आता। उनकी आवाज उच्च तारत्व वाली होती है।
(iv) लड़कों की तरह, चेहरे पर मुँहासे हो जाते हैं।
(v) अंडाशय बड़े हो जाते हैं और अंडाणु विकसित होने लगते हैं।
(vi) स्तन विकसित हो जाते हैं।
(vii) बगल और जाँघों में बाल आ जाते हैं।

प्रश्न 3. दो कॉलम चाली एक सारणी बनाइए जिसमें अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम तथा उनके द्वारा स्त्रावित अमन के नाम पाए गए हैं।

उत्तर. निम्न सारणी में अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम और उनके हार्मोन दर्शाए गए हैं

अंतःस्रावी ग्रंथियों (Endocrine Glands) हार्मोन (Hormones)
(1) पीयूष (Pituitary gland)

(2) थायराइड (Thyroid)

(3) एड्रीनल (Adrenal)

(4) अग्न्याशय (Pancreas)

(5) वृषण (Testis)

(6) अंडाशय (Ovaries)

(1) वृधि हार्मोन (Growth Hormone)

(2) थायराक्सिन हार्मोन (Thyroxin Hormone)

(3) एड्रिनेलिन (Adrenal)

(4) इंसुलिन (Insulin)

(5) एंड्रोजन (टैस्टोस्टीरॉन) (Endrogen)

(6) एस्ट्रोजन (Estrogen)

प्रश्न 6. लिंग हार्मोन क्या हैं ? उनका नामकरण इस प्रकार क्यों किया गया ? उनके प्रकार्य बताइए।

उत्तर. लिंग हार्मोन-नर में वृषण द्वारा और मादा में अंडाशय द्वारा स्रावित हार्मोन, लिंग हार्मोन कहलाते हैं। इन्हें यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह नर और मादा लिंग में भिन्न-भिन्न होते हैं।

नर लिंग हार्मोन (टेस्टोस्टरॉन) वृषण द्वारा स्रावित होता है। इससे लड़के में चेहरे के बालों में वृद्धि होती है। यह शुक्राणु उत्पन्न करने की क्षमता उत्पन्न करता है। | मादा लिंग हार्मोन (एस्ट्रोजन) अंडाशय द्वारा स्रावित होते हैं। यह मादा में गौण जनन लक्षण जैसे स्तनों की वृधि आदि को नियंत्रित करते हैं। यह गर्भधारण में सहायक है।

प्रश्न 7. सही विकल्प चुनिए

(क) किशोरों को सचेत रहना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं, क्योंकि

(i) उचित भोजन से उनके मस्तिष्क का विकास होता है।
(ii) शरीर में तीव्र गति से होने वाली वृद्धि के उचित आहार की आवश्यकता होती है।
(iii) किशोर को हर समय भूख लगती रहती है।
(iv) किशोर में स्वाद कलिकाएँ (ग्रंथियाँ) भली-भाँति विकसित होती हैं।

(ख) स्त्रियों में जनन आयु (काल) का प्रारंभ उस समय होता है जब उनके :

(1) ऋतुस्राव प्रारंभ होता है।
(ii) स्तन विकसित होना प्रारंभ करते हैं।
(iii) शारीरिक भार में वृद्धि होने लगती है।
(iv) शरीर की लंबाई बढ़ती है।

(ग) निम्न में से कौन-सा आहार किशोर के लिए सर्वोचित है ?

(i) चिप्स, नूडल्स, कोक
(ii) रोटी, दाल, सब्ज़ियाँ
(iii) चावल, नूडल्स, बर्गर
(iv) शाकाहारी टिक्की, चिप्स तथा लेमन पेय।

उत्तर. (क) (ii) शरीर में तीव्र गति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है।

(ख) (i) ऋतुस्राव प्रांरभ होता है।
(ग) (ii) रोटी, दाल, सब्जियाँ ।

प्रश्न 8. निम्न पर टिप्पणी लिखिए

(i) ऐडम्स ऐपॅल
(ii) गौण लैंगिक लक्षण
(iii) गर्भस्थ शिशु में लिंग निर्धारण।

उत्तर. (i) ऐस ऐप्पल (Adam’s Apple)-यौवनारंभ में लड़कों में स्वरयंत्र के बढ़ने से जो अंग गले में सुस्पष्ट उभरा हुआ नजर आता है, इसे ऐडम्स ऐप्पल कहते हैं।

(ii) गौण लैंगिक लक्षण (Secondary Sexual Characters)-वृषण और अंडाशय जननांग हैं। वे युग्मक उत्पन्न करते हैं जैसे शुक्राणु और अंडाणु/लड़कियों में स्तनों का विकास होता है और लड़कों में चेहरे पर दाड़ी, मूंछ आने लगती है। यह लक्षण लड़की और लड़के को भिन्न करने में मदद करते हैं। इसलिए इन्हें गौण लैंगिक लक्षण कहते हैं। लड़कों के सीने पर बाल आ जाते हैं। दोनों, लड़कों और लड़कियों के बगल और जांघों के ऊपरी भाग अथवा प्यूबिक क्षेत्र में बाल आ जाते हैं।

(iii) गर्भस्थ शिशु में लिंग निर्धारण

लिंग निर्धारण विशेष लिंग गुणसूत्रों के आधार पर होता है। नर में XY गुणसूत्र होते हैं और मादा में XX गुणसूत्र विद्यमान होते हैं। इससे स्पष्ट है कि मादा के पास Y गुणसूत्र होता ही नहीं है। जब नर-मादा के संयोग से संतान उत्पन्न होती है तो मादा किसी भी अवस्था में नर शिशु को उत्पन्न करने में समर्थ हो ही नहीं सकती क्योंकि नर शिशु में XY गुणसूत्र होने चाहिए।

निषेचन क्रिया में यदि पुरुष का X लिंग गुणसूत्र स्त्री के x लिंग गुणसूत्र से मिलता है तो इससे XX जोड़ा बनेगा। अतः संतान लड़की के रूप में होगी लेकिन जब पुरुष का Y लिंग गुणसूत्र स्त्री के x लिंग गुणसूत्र से मिलकर निषेचन करेगा तो xY बनेगा। इससे लड़के का जन्म होगा। किसी भी परिवार में लड़के या लड़की का जन्म पुरुष के गुणसूत्रों पर निर्भर करता है, क्योंकि Y गुणसूत्र तो केवल उसी के पास होता है।

अति उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. लड़की के 10-15 वर्ष की आय में हार्मोन क्या करते हैं ?

उत्तर. 10-15 वर्ष की आयु में लड़की के स्तन विकसित होते हैं और नितंब गोल हो जाते हैं।

प्रश्न 2. मानव में दो अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम लिखिए।

उत्तर. (i) पीयूष (i) थाइरॉयड।।

प्रश्न 3. कौन-सी अंतःस्रावी ग्रंथि वृद्धि हार्मोन उत्पन्न करती है ?

उत्तर. पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland) ।

प्रश्न 4. मादा जनन कोशिका को क्या कहते हैं ?

उत्तर. अंडा (Ova).

प्रश्न 5. मानव में वृधि किस आयु में रुक जाती है ?

उत्तर. 20-25 वर्ष की आयु में।

प्रश्न 6. थाइराक्सिन हार्मोन का मुख्य तत्त्व क्या है ?

उत्तर. आयोडीन (Iodine) ।

प्रश्न 7. कौन-सी ग्रंथि से एड्रीनेलिन उत्पन्न होती है ?

उत्तर. एड्रीनल ग्रंथि (Adrenal gland)।

प्रश्न 8. नर और मादा जनन हार्मोनों के नाम लिखिए।

उत्तर. टेस्टोस्टरॉन और एस्ट्रोजन ।

प्रश्न 9. निम्न के नाम लिखिए

(i) ग्रंथियाँ जो हार्मोन उत्पन्न करती हैं।
(ii) हार्मोन की प्रकृति।
(iii) मास्टर ग्रंथि।
(iv) थाइरॉयड ग्रंथि से स्त्रावित हार्मोन।
(v) आयोडीन की कमी से होने वाला रोग।
(vi) हार्मोन जो शक्कर का स्तर नियंत्रित करता है।
(vii) ‘आपातकालीन हार्मोन उत्पन्न करने वाली ग्रंथि।

उत्तर. (i) अंत: स्रावी ग्रंथियाँ अथवा नलिकाविहीन ग्रंथियाँ।
(ii) रासायनिक स्राव
(iii) पीयूष ग्रंथि
(iv) थाइराक्सिन
(v) घेघा (Goitre)
(vi) इंसुलिन तथा ग्लूकोजन
(viii) एड्रीनल।

प्रश्न 10. लिंग गुणसूत्रों (Sex Chromosomes) को परिभाषित करें।

उत्तर. लिंग गुणसूत्र (Sex Chromosomes)-वे गुणसूत्र जो लिंग निर्धारण से संबंध रखते हैं, लिंग गुणसूत्र कहलाते हैं। मादा में xX और नर में xY गुणसूत्र है।

प्रश्न 11. मानव कोशिका में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं ?

उत्तर. 46 (44 सामान्य गुणसूत्र और एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र)।

प्रश्न 12. किशोरावस्था कब आरंभ और खत्म होती है ?

उत्तर. किशोरावस्था 11 वर्ष की आयु से आरंभ होकर 18 अथवा 19 वर्ष की आयु तक रहती है।

प्रश्न 13. ग्रंथियां जो अपना स्राव सीधा रक्त प्रवाह में बहने देती हैं ……….. कहलाती हैं।

उत्तर. अत:स्रावी ग्रंथियाँ (Endocrine glands)।

प्रश्न 14. ‘लक्ष्य स्थल’ क्या है ?

उत्तर. लक्ष्य स्थल-शरीर का वह भाग जहाँ हार्मोन प्रभावित होते हैं।

प्रश्न 15. मादा मानव में जनन प्रक्रिया की अवधि क्या है ?

उत्तर. मादा में जनन प्रक्रम 10-12 वर्ष की आयु में विकसित होता है और 45-50 वर्ष की आयु में खत्म हो जाता

प्रश्न 16. रजोदर्शन (Menarche) की परिभाषा दीजिए।

उत्तर. रजोदर्शन : यौवनारंभ का पहला ऋतु स्राव रजोदर्शन कहलाता है।

प्रश्न 17. रजोनिवृत्ति (Menopause) क्या है ?

उत्तर. रजोनिवृत्ति : ऋतु स्राव का रुक जाना रजोनिवृत्ति कहलाता है।

प्रश्न 18. नर और मादा के लैंगिक गुण सूत्र कौन-से हैं ?

उत्तर. मादा में दो X-गुणसूत्र (XX) होते हैं जबकि नर में एक X-गुणसूत्र और दूसरा Y-गुणसूत्र होता है। (XY).

प्रश्न 19. पीयूष ग्रंथि कहाँ होती है ?

उत्तर. -मस्तिष्क के पास।

प्रश्न 20. कीटों और मेढकों के कायांतरण में से कौन-से हार्मोन उपयोग में आते हैं ?

उत्तर. कीट हार्मोन।

प्रश्न 21. AIDS को विस्तृत रूप में लिखें।

उत्तर. AIDS : एक्वायरड इम्यूनो डैफीशेंसी सिंड्रॉम। (Acquired Immuno Deficiency Syndrome).

प्रश्न 22. भारतीय संविधान के अनुसार विवाह की आयु क्या है ?

उत्तर. लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष ।

इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 10. किशोरावस्था की ओर reaching the age of adolescence class 8 pdf ncert class 8 science chapter 10 question answer ncert class 8 science chapter 11 ncert science book class 8 chapter 10 in hindi किशोरावस्था की ओर क्लास 8 नोट्स किशोरावस्था की ओर प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर Chapter 10. किशोरावस्था की ओर अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ,कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 10 kishoravastha की aur किशोरावस्था की ओर से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *