विज्ञान

Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा

Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा

NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 17 वन हमारी जीवन रेखा – सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 17 (वन : हमारी जीवन रेखा) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for Class 7 Science chapter 17. Forests Our Lifeline की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. अगर आपको यह समाधान फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे . हमारी वेबसाइट पर सभी कक्षाओं के सलूशन दिए गए है .

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं?
Ans.वनों में वास करने वाले जंतु कई प्रकार से वनों के विकास और वृद्धि में सहायता करते हैं। वन्य जंतु जब मरते हैं तो सूक्ष्म जीवाणु इनके शरीर का अपघटन कर मृदा में पोषकों की वृद्धि करते हैं। यही पोषक वन्य वनस्पति की

वृद्धि में सहायक होते हैं। वन्य जंतु पेड़-पौधों के फल व बीजों को खाते हैं तथा इन पौधों के अनपचे बीजों को दूर-दूर तक फैलाने का कार्य करते हैं। उन स्थानों पर बीजों के अंकुरण से वन्य वनस्पति का विकास व वृद्धि होती है जिससे वनों | का पुनर्जनन होता है।

प्रश्न 2. समझाइए कि वन, बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं?
Ans.वनों के पेड़-पौधे जल को काफी मात्रा में अवशोषित करते हैं जिसके कारण वर्षा जल से बाढ़ की रोकथाम हो जाती है। साथ ही पेड़-पौधे और अन्य वनस्पति जल के स्वतंत्र बहाव को रोकते हैं जिससे बाढ़ों की रोकथाम होती है।
प्रश्न 3. अपघटक किन्हें कहते हैं? इनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए। ये वन में क्या करते हैं?
Ans.अपघटक–ऐसे सूक्ष्मजीव जो मृत जीव-जंतुओं के शरीर कों सरल अवयवों में बाँट देते हैं, अपघटक कहलाते हैं। जीवाणु, कवक, बीटल प्रमुख रूप से अपघटक का कार्य करते हैं। अपघटक वनों में जहाँ मृत जीवों के शरीर का अपघटन कर मृदा में मिलाते हैं वहीं ये वनों में सफाई का कार्य भी करते हैं। पर्यावरण संतुलन में भी अपघटक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 4. वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए।
Ans.वनों की वनस्पति प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम के लिए वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन को वायुमंडल में छोड़ते हैं। इसी ऑक्सीजन को सभी जंतु श्वसन प्रक्रम में ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को वायुमंडल में मुक्त करते हैं, यही कार्बन डाइऑक्साइड पौधों के द्वारा ग्रहण की जाती है।
प्रश्न 5. समझाइए कि वनों में कुछ भी व्यर्थ क्यों नहीं होता है?
Ans.वनों में सभी मृत पेड़-पौधों व जंतुओं के शरीर को अपघटक जीवांश में बदलकर मृदा में मिला देते हैं जो पौधों को महत्त्वपूर्ण पोषक प्रदान करता है। अतः वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता।
प्रश्न 6. ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।
Ans.वनों से प्राप्त होने वाले उत्पाद-(1) गोंद, (2) बिरोजा, (3) प्लाईवुड, (4) तेल, (5) मसाले, (6) पशुओं के लिए चारा, (7) औषधियाँ, (8) ईंधन की लकड़ी आदि। .
प्रश्न 7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की ……………… में सहायता करते हैं।
(ख) वन परिशुद्ध करते हैं ……………………… और …………………….. को।
(ग) शाक वन में …………………….. परत बनाते हैं।
(घ) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद ………….. को समृद्ध करते हैं।
Ans.(क) परागण, (ख) जल, वायु, (ग) निम्नतम, (घ) मृदा।। .
प्रश्न 8. हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है?
Ans.हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होना स्वाभाविक है क्योंकि हम वनों से अनेकों प्रकार से जुड़े हैं
(1) वन हमारे पर्यावरण को शुद्धता, ठंडक व शांत वातावरण प्रदान करने में सहायक हैं।
(2) वन मृदा अपरदन को रोककर, भूमि की पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ भूमिगत जल को और गहरा होने से रोकते हैं।
(3) वन भूमि के तापमान को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
(4) वन अनेकों जीवों को आश्रय व आवास प्रदान करते हैं। इस प्रकार वनों के बारे में चिंतित होना स्वाभाविक । ही नहीं परम आवश्यक भी है।
प्रश्न 9. समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?
Ans.वनों में विभिन्न प्रकार के जंतु और पादपों का होना अति आवश्यक है क्योंकि जंतु और पादप एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। पौधे भोजन बनाते हैं, जंतु उसे खाते हैं। जंतु कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं तो पौधे इसे ग्रहण करते हैं। जंतु मरने के बाद जीवांश में बदल जाते हैं जो पौधों को पोषक अवयव प्रदान करते हैं। अतः जंतु और पादप एक-दूसरे के पूरक होते हैं।
प्रश्न 10. चित्र 17.3 में चित्रकार, चित्र को नामांकित करना और तीरों द्वारा दिशा दिखाना भूल गया है। तीरों पर दिशा को दिखाइए और चित्र को निम्नलिखित नामों द्वारा नामांकित करिए
बादल, वर्षा, वायुमंडल, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पादप, जंतु, मृदा, अपघटक, मूल, भौमजल स्तर।
Ans.
प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है?
(i) गोंद
(ii) प्लाईवुड
(iii) सील करने की लाख
(iv) कैरोसीन
Ans.(iv) कैरोसीन
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?
(i) वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
(ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(iii) वन जलवायु और जलचक्र को प्रभावित करते हैं।
(iv) मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती है।
Ans.(ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
प्रश्न 13. सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है
(i) बालू
(ii) मशरूम
(iii) ह्यूमस
(iv) काष्ठ
Ans.(iii) ह्यूमस

1 2Next page

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *