विज्ञान

Class 7th Science Chapter 11 – जंतुओं और पादप में परिवहन

Class 7th Science Chapter 11 – जंतुओं और पादप में परिवहन

हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 11 ( जंतुओं और पादप में परिवहन) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 7th Chapter 11. Transportation in Animals and Plants दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 11   जंतुओं और पादप में परिवहन के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।
कॉलम A कॉलम B
(क) रंध्र

(ख) जाइलम

(ग) मूल रोम

(घ) फ्लोएम

(ङ) क्लोरोप्लास्ट

(i) जल का अवशोषण

(ii) वाष्पोत्सर्जन

(iii) भोजन का परिवहन

(iv) जल का परिवहन

(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर.

कॉलम A कॉलम B
(क) रंध्र

(ख) जाइलम

(ग) मूल रोम

(घ) फ्लोएम

(ङ) क्लोरोप्लास्ट

(ii) वाष्पोत्सर्जन

(iv) जल का परिवहन

(i) जल का अवशोषण

(iii) भोजन का परिवहन

(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ……… के द्वारा होता है।
(ख) हीमोग्लोबिन ……………………………… कोशिकाओं में पाया जाता है।
(ग) धमनियाँ और शिराएँ …………………………… के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।
(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन …………………………….. कहलाता है।
(च) मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ……. है।
(छ) पसीने में जल और ………………………………….. होता है।
(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम ……. कहते हैं।
(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में ………………… द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है। Ans.(क) रक्त वाहिकाओं, (ख) लाल रक्त, (ग) केशिकाओं, (घ) नब्ज, (च) मूत्र, (छ) लवण, (ज) मूत्र, (झ) वाष्पोत्सर्जन।
प्रश्न 3. सही विकल्प का चयन करिए
(क) पादपों में जल का परिवहन होता है
(i) जाइलम के द्वारा
(ii) फ्लोएम के द्वारा
(iii) रंध्रों के द्वारा
(iv) मूलरोमों के द्वारा

(ख) मूलों द्वारा जुल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें

(i) छाया में रखकर
(ii) मंद प्रकाश में रखकर
(ii) पंखे के नीचे रखकर ।
(iv) पॉलीथीन की थैली से ढंककर

Ans.(क) (i) जाइलम के द्वारा, (ख) (iii) पंखे के नीचे रखकर
प्रश्न 4. पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।
Ans.सभी पादपों व जंतुओं को भोजन, ऑक्सीकरण के लिएं ऑक्सीजन, जल आदि की आवश्यकता होती है। साथ ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन की भी आवश्यकता होती है। उपरोक्त संवहन कार्यों के लिए विशेष ऊतक | और अंग कार्य करते हैं। इन ऊतकों व अंगों का कार्य ही पदार्थों का परिवहन करना है।
प्रश्न 5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?
उत्तर.  रक्त में पाई जाने वाली पट्टिकाणु शरीर की रक्षक हैं। जब कोई रोगाणु शरीर में प्रवेश करता है तो ये रुधिर कणिकाएँ उन पर हमला बोलकर उन्हें नष्ट कर देती हैं और हमारे शरीर को कोई रोग नहीं होता। अतः इन कणिकाओं का कार्य एक सैनिक के समान है। इनकी उपस्थिति में हम बीमार नहीं हो सकते।
प्रश्न 6. रंध्र क्या हैं? रंध्रों के दो कार्य बताइए।
Ans.रंध्र या स्टोमेटा-पौधों के पत्तों में पाई जाने वाली उन सूक्ष्म संरचनाओं को स्टोमेटा या रंध्र कहते हैं जो गैसों का विसरण (आदान-प्रदान करते हैं। यह रंध्री तंत्र एक खुला स्थान अथवा रंध्र दो अधिचर्म रक्षक कोशिकाओं और अनेक सहायक कोशिकाओं से घिरा होता है। रंध्रों के बंद होने या खुलने की प्रक्रिया कोशिकाओं के (Guard Cells) द्वारा नियंत्रित होती है।

कार्य-(1) रंध्र ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं।
(2) रंध्र वाष्पोत्सर्जन में सहायक होते हैं।

प्रश्न 7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?
Ans.पौधों की पत्तियाँ निरंतर वाष्पोत्सर्जन करती रहती हैं जिससे अतिरिक्त पानी को बाहर फेंक दिया जाता है। पानी की इस हानि की आपूर्ति जड़ से जल परिवहन द्वारा होती रहती है। पत्तियों में वाष्पोत्सर्जन से पौधे के अंदर कर्षण (खिंचाव) उत्पन्न होता है जिसके द्वारा जल पौधे के शीर्ष तक पहुँच जाता है और पौधे की पत्तियों में जल व खनिजों की आपूर्ति होती रहती है।
प्रश्न 8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।
Ans.रक्त के घटक–(1) प्लैज्मा, (2) रक्त कोशिकाएँ (रक्त कणिकाएँ)।

रक्त कणिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं—(A) लाल रक्त कणिकाएँ, (B) श्वेत रक्त कणिकाएँ, (C) पट्टिकाणु।

प्रश्न 9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?
Ans.रक्त शरीर के सभी अंगों को अवशोषित भोजन व ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करता है। साथ ही रक्त उन अंगों से अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित कर बाहर निकालने का कार्य करता है। रक्त शरीर के सभी अंगों को होने वाली बीमारियों से भी बचाकर रक्षक की भूमिका अदा करता है।
प्रश्न 10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?
Ans.रक्त की लाल रक्त कोशिकाओं में एक लौह तत्त्व व लाल वर्णक हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इसी वर्णक. के कारण रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।
प्रश्न 11. हृदय के कार्य बताइए।
Ans.हृदय के कार्य (1) शरीर के सभी अंगों (भागों) तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का परिवहन करना हृदय का कार्य है।

(2) शरीर के सभी भागों से कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हृदय सहायक है।

प्रश्न 12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?
Ans.जब शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ अपना कार्य करती हैं तो कुछ पदार्थ अपशिष्ट के रूप में निर्मुक्त होते हैं। प्रायः ये पदार्थ विषाक्त होते हैं इसीलिए इन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना आवश्यक हो जाता है वरना इन पदार्थों से शरीर को कुछ भी हानि होना संभावित होती है।
प्रश्न 13. मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।
Ans.मानव उत्सर्जन तंत्र (वृक्क) का नामांकित चित्र

अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. परिवहन किसे कहते हैं?
Ans.शरीर के एक भाग द्वारा अवशोषित तथा संश्लेषित पदार्थों का अन्य भागों तक स्थानांतरण परिवहन कहलाता है।
प्रश्न 2. मानव परिसंचरण तंत्र किसे कहते हैं?
Ans.हृदय और रक्त वाहिनियों को संयुक्त रूप से मानव परिसंचरण तंत्र कहते हैं।
प्रश्न 3. रक्त का एक कार्य लिखें।
Ans.पाचित भोजन व ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों तक पहुँचाना रक्त का प्रमुख कार्य है।
प्रश्न 4. रक्त क्या है?
Ans.रक्त तरल संयोजी ऊतक है।
प्रश्न 5. रक्त के प्रमुख भाग कौन-कौन से हैं?
Ans.रक्त के प्रमुख भाग-प्लैज्मा व रक्त कोशिकाएँ हैं।
प्रश्न 6. रक्त में कौन-सी कोशिकाएँ (कणिकाएँ) पाई जाती हैं?
Ans.लाल रक्त कोशिकाएँ, श्वेत रक्त कोशिकाएँ व पट्टिकाणु।
प्रश्न 7. कौन-सी कोशिकाएँ सभी भागों तक ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करती हैं?
Ans.लाल रक्त कोशिकाएँ।
प्रश्न 8. कौन-सी रक्त कोशिकाएँ हमें बीमारियों से बचाती हैं?
Ans.श्वेत रक्त कोशिकाएँ।
प्रश्न 9. रक्त का थक्का बनाने में सहायक रक्त कोशिकाओं के नाम लिखें।
Ans.पट्टिकाणु।
प्रश्न 10. रक्त वाहिनियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
Ans.दो-धमनी व शिरा।
प्रश्न 11. धमनियाँ क्या कार्य करती हैं?
Ans.धमनियाँ हृदय से ऑक्सीजन समृद्ध रक्त को शरीर के सभी भागों में पहुँचाती हैं।
प्रश्न 12. धमनियों का गुण लिखें।
Ans.धमनियों की दीवारें मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं।
प्रश्न 13. नाड़ी स्पंद किसे कहते हैं?
Ans.धमनियों में रक्त स्पंदन के साथ बहता है, यही स्पंदन नाड़ी स्पंद या नब्ज कहलाता है।
प्रश्न 14. स्पंदन दर किसे कहते हैं?
Ans.प्रति मिनट स्पंदों की संख्या स्पंदन दर कहलाती है।
प्रश्न 15. स्वस्थ वयस्क व्यक्ति की स्पंदन दर कितनी है?
Ans.72 से 80 स्पंदन प्रति मिनट।

प्रश्न 16. शिराओं का एक कार्य लिखें।

उत्तर.रक्त वाहिनियों द्वारा, कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को शरीर के सभी भागों में से वापस हृदय में ले आना, शिराओं का कार्य है।
प्रश्न 17. शिराओं की विशेषता लिखें।
Ans.शिराओं की भित्तियाँ अपेक्षाकृत पतली होती हैं और शिराओं में ऐसे वाल्व होते हैं, जो रक्त को हृदय की ओर ही प्रवाहित करते हैं।
प्रश्न 18. केशिकाएँ किन्हें कहते हैं?
Ans.धमनियाँ और शिराएँ ऊतकों में पहुँचकर अत्यधिक पतली नलिकाओं में विभाजित हो जाती हैं, जिन्हें केशिकाएँ कहते हैं।
प्रश्न 19. फुफ्फुस धमनी में कैसा रक्त बहता है?”.
Ans.अशुद्ध (कार्बन डाइऑक्साइड युक्त) रक्त।
प्रश्न 20. फुफ्फुस शिरा में कैसा रक्त बहता हैं?
Ans.शुद्ध रक्त अर्थात् ऑक्सीजन युक्त रक्त।
प्रश्न 21. हृदय किसे कहते हैं?
Ans.पेशियों से बना ऐसा पंप जो शुद्ध रक्त का प्रवाह शरीर के सभी भागों में और सभी भागों से अशुद्ध रक्त का संग्रह करता है।
‘प्रश्न 22. हृदय का आकार कैसा होता है?
उत्तर–बंद मुट्ठी के आकार का। Ans.दो अलिंद, दो निलय।
प्रश्न 24. हृदय स्पंदन को किस उपकरण द्वारा जाँचा जा सकता है?
Ans.स्टेथॉस्कोप के द्वारा।
प्रश्न 25. उत्सर्जन किसे कहते हैं?
Ans.हानिकारक अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना उत्सर्जन कहलाता है।
प्रश्न 26. उत्सर्जन तंत्र किसे कहते हैं?
Ans.अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक अंगों के समूह को उत्सर्जन तंत्र कहते हैं।
प्रश्न 27. मानव किन-किन पदार्थों को अपशिष्ट के रूप में बाहर निकालता है?
Ans.मल, कार्बन डाइऑक्साइड, पसीना व मूत्र।
प्रश्न 28. वृक्क किस अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं?
Ans.मूत्र को।
प्रश्न 29. एक वयस्क 24 घंटे में कितना मूत्र करता है?
Ans.1 से 1.8 लीटर।
प्रश्न 30. मूत्र में जल और यूरिया की प्रतिशत मात्रा कितनी होती है?
Ans.95% जल, 2.5 यूरिया।
प्रश्न 31. पसीने का उत्सर्जन किस अंग द्वारा होता है?
Ans.त्वचा द्वारा।
प्रश्न 32 . पसीने में क्या-क्या पाया जाता है?
Ans.जल और लवण।
प्रश्न 33. गर्मियों में पसीना आने का क्या लाभ है?
Ans.इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
प्रश्न 34. वृक्क खराब होने की स्थिति में, शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को कैसे हटाया जाता है?
Ans.डायलाइसिस द्वारा।
प्रश्न 35. मछली की जंतु कोशिका के अपशिष्ट उत्पाद का नाम लिखें।
Ans.अमोनिया गैस।
प्रश्न 36. पौधों के संवहन ऊतकों के नाम लिखें।
Ans.दारू और पोषवाह ऊतक।
प्रश्न 37, पत्तियों में तैयार स्टार्च (मंड) पौधे के अन्य भागों तक किस ऊतक द्वारा पहुँचता है?
Ans.पोषवाह (Phloem) ऊतक द्वारा।
प्रश्न 38. पौधे की जड़ों द्वारा अवशोषित पोषक, पत्तियों तक कैसे पहुँचते हैं?
Ans.दारू ऊतकों द्वारा।
प्रश्न 39. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम में तैयार मंड, पौधे के अन्य भागों तक कैसे पहुँचाया जाता है?
Ans.फ्लोएम (पोषवाह) ऊतक द्वारा।
प्रश्न 40. पादपों की मूल के सतह का क्षेत्रफल किसके द्वारा बढ़ाया जाता है?
Ans.मूलरोमों के द्वारा।
प्रश्न 41. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?
Ans.पौधों की पत्तियों से जल का ह्रास वाष्पोत्सर्जन कहलाता है।
प्रश्न 42. वाष्पोत्सर्जन के द्वारा पौधों में कौन-सा बल उत्पन्न होता है?
Ans.अभिकर्षण (खिंचाव)।

NCERT Solutions for Class 7 Science

इस पोस्ट में आपको class 7 science notes on transportation in animals and plants transportation in animals and plants class 7 mcq with answers class 7 science chapter 11 notes नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 7th चैप्टर 11– जंतुओं और पादप में परिवहन NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 11 जंतु एवं पादप में परिवहन r Class 7 Science in hindi Medium chapter 11. जंतुओं और पादपों में परिवहन से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *