विज्ञान

Class 7th Science Chapter 10 – जीवों में श्वसन

Class 7th Science Chapter 10 – जीवों में श्वसन

जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है . उन्हें Science के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि बहुत से विद्यार्थी Science में कमजोर होते है .इसलिए उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 10 (जीवों में श्वसन) का सलूशन दिया गया है. इस Class 7th Science Chapter 10 Respiration in Organisms की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 7 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. कोई धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँसें क्यों लेता है?
Ans.जब धावक दौड़ता है तो शरीर की मांसपेशियों को अधिक कार्य करना पड़ता है अर्थात् शरीर को सामान्य से अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। उसी ऊर्जा की आपूर्ति हेतु धावक को सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँस लेनी पड़ती है ताकि भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए अधिक ऑक्सीजन शरीर को मिल सके।
प्रश्न 2. वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएँ और अंतरं बताइए।
Ans.वायवीय और अवायवीय श्वसन में समानताएँ–(1) दोनों प्रकार के श्वसन में ऊर्जा उत्पन्न होती है। (2) दोनों प्रकार के श्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है।

वायवीय और अवायवीय श्वसन में अन्तर-

वायवीय श्वसन अवायवीय श्वसन
1. यह ऑक्सीजन की उपस्थिति में होती है।

2. इसमें ऊर्जा अधिक उत्पादित होती है।

3. इसमें भोजन का पूर्ण ऑक्सीकरण होता है।

1. यह ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है।

2. इसमें ऊर्जा कम मात्रा में उत्पन्न होती है।

3. इसमें भोजन का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है।

 

प्रश्न 3. जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में साँस लेते हैं, तो हमें छींक क्यों आ जाती है?
Ans.धूल भरी वायु में साँस लेने से, हमारे श्वास के साथ धूलकण भी श्वास नली में प्रवेश कर जाते हैं जबकि हमारा श्वसन तंत्र उन्हें स्वीकार नहीं करता और फेफड़ों से तेज वायु उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करती है जिसके परिणामस्वरूप हमें छींक आ जाती है।
प्रश्न 4. तीन परखनलियाँ लीजिए। प्रत्येक को 3/4 भाग तक जल से भर लीजिए। इन्हें A, B तथा C द्वारा चिहनित कीजिए। परखनली A में एक घोंघा रखिए। परखनली B में कोई जलीय पादप रखिए और C में एक घोंघा और पादप दोनों को रखिए। किस परखनली में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी? .
Ans.परखनली A में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी क्योंकि घोंघा श्वसन द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालता है। परखनली B में जलीय पौधा, प्रकाश संश्लेषण क्रिया में उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड का इस्तेमाल कर लेता है। परखनली C में घोंघा और पादप होने के कारण घोंघे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड पादप द्वारा अवशोषित कर ली जाती है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता कम हो जाती है।
प्रश्न 5. सही उत्तर पर () का निशान लगाइए
(क) तिलचट्टों के शरीर में वायु प्रवेश करती है, उनके
(i) फेफड़ों द्वारा, (ii) क्लोमों द्वारा, (ii) श्वास रंध्रों द्वारा, (iv) त्वचा द्वारा।

(ख) अत्यधिक व्यायाम करते समय हमारी टाँगों में जिस पदार्थ के संचयन के कारण ऐंठन होती है, वह है।

(i) कार्बन डाइऑक्साइड, (ii) लैक्टिक अम्ल, (iii) ऐल्कोहॉल, (iv) जल।

(ग) किसी सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम-अवस्था में औसत श्वसन दर होती है।

(i) 9-12 प्रति मिनट, (ii) 15-18 प्रति मिनट, (iii) 21-24 प्रति मिनट, (iv) 30-33 प्रति मिनट।

(घ) उच्छ्वसन के समय, पसलियाँ

(i) बाहर की ओर गति करती हैं, (ii) नीचे की ओर गति करती हैं, (ii) ऊपर की ओर गति करती हैं, (iv) बिल्कुल गति नहीं करती हैं।

Ans.(क) (iii), (ख) (ii), (ग) (ii), (घ) (ii) ।
प्रश्न 6. कॉलम A में दिए गए शब्दों का कॉलम B के साथ मिलान कीजिए|
कॉलम A कॉलम B
(क) यीस्ट

(ख) डायाफ्राम (मध्यपट)

(ग) त्वचा

(घ) पत्तियाँ

(च) मछली

(छ) मेंढक

(i) केंचुआ

(ii) क्लोम

(ii) ऐल्कोहॉल

(iv) वक्ष-गुहा

(v) रंध्र

(vi) फेफड़े और त्वचा

(vii) श्वासप्रणाल (वातक)

Ans.
कॉलम A कॉलम B
(क) यीस्ट

(ख) डायाफ्राम (मध्यपट)

(ग) त्वचा

(घ) पत्तियाँ

(च) मछली

(छ) मेंढक

(ii) ऐल्कोहॉल

(iv) वक्ष-गुहा

(i) केंचुआ

(v) रंध्र

(ii) क्लोम

(vi) फेफड़े और त्वचा

 

प्रश्न 7. बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य हैं अथवा ‘असत्य’
(क) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।
(ख) पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है।
(ग). मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।
(घ) मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं। (च) अंतःश्वसन के समय वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ जाता है। Ans.(क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) सत्य, (घ) असत्य, (च) सत्य। .
प्रश्न 8. पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाते हैं, क्योंकि
(क) 5km से अधिक ऊँचाई पर वायु नहीं होती है।
(ख) वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।
(ग) वहाँ वायु का ताप भू-तल के ताप से अधिक होता है।
(घ) पर्वत पर वायुदाब भू-तल की अपेक्षा अधिक होता है।
Ans.(ख) वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कोशिका किसे कहते हैं?
Ans.कोशिका जीव की सबसे छोटी संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई होती है।
प्रश्न 2. कोशिका को विभिन्न कार्यों (पोषण, परिवहन, उत्सर्जन, जनन आदि) के लिए आवश्यक ऊर्जा कहाँ से मिलती है?
Ans.भोजन के ऑक्सीकरण से।
प्रश्न 3. कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं?
Ans.कोशिका में भोजन के विखंडन के प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है, उसे कोशिकीय श्वसन कहते हैं।
प्रश्न 4. श्वास लेना क्या है?
Ans.जिस प्रक्रिया में जीवधारी ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइ गैस को मुक्त करते हैं, श्वास लेना कहलाती है।
प्रश्न 5. श्वसन किसे कहते हैं?
Ans.इस जटिल प्रक्रिया में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड (CO,) गैसों का आदान-प्रदान तथा ऊर्जा मुक्त करने के लिए पाचित खाद्य का ऑक्सीकरण होता है। श्वसन एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है।
प्रश्न 6. श्वसन कितने प्रकार का होता है?
Ans.दो प्रकार का-वायवीय श्वसन और अवायवीय श्वसन।
प्रश्न 7. कांठीय पादपों में गैसीय विनिमय किस संरचना द्वारा होता है?
Ans.कांठीय पादपों में गैसीय विनिमय वातरंध्र संरचना द्वारा होता है।
प्रश्न 8. मूल के जलमग्न होने से पादप की मृत्यु क्यों हो जाती है?
Ans.मूल के जलमग्न होने से श्वसन न कर पाने के कारण पादप की मृत्यु हो जाती है।
प्रश्न 9. अनॉक्सीश्वसन क्रिया किसमें होती है?
Ans.अनॉक्सीश्वसन क्रिया यीस्ट में होती है।
प्रश्न 10. मूल का कौन-सा भाग श्वसन करता है?
Ans.मूल में स्थित मूल रोम श्वसन करता है।
प्रश्न 11. अधिक व्यायाम करने से पेशियों में ऐंठन का कारण क्या है?
Ans.शरीर में लैक्टिक अम्ल को संग्रह होने से पेशियों में ऐंठन हो जाती है।
प्रश्न 12. गर्म पानी के स्नान से या मालिश करने से शरीर की ऐंठन कम क्यों हो जाती है?
Ans.क्योंकि उन क्रियाओं से शरीर में रक्त का संचार बढ़ने से और कोशिकाओं में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ने से लैक्टिक अम्ल, कार्बन डाइऑक्साइड व जल में विखंडित हो जाता है।
प्रश्न 13. शरीर में अवायवीय श्वसन के लिए कौन-कौन सी क्रियाएँ उदाहरण बन सकती हैं?
Ans.बहुत देर तक व्यायाम करना, तेजी से दौड़ना, कई घण्टे टहलना आदि।
प्रश्न 14. अंतःश्वसन किसे कहते हैं?
Ans.ऑक्सीजन से समृद्ध वायु को शरीर के अंदर ले जाना अंतःश्वसन कहलाता है।
प्रश्न 15. उच्छ्वसन किसे कहते हैं?
Ans.कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध वायु को शरीर से बाहर निकालना उच्छ्वसन कहलाता है।
प्रश्न 16. श्वसन दर किसे कहते हैं?
Ans.कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वसन करता है, उसे उसकी श्वसन दर कहते हैं।
प्रश्न 17. एक साँस का अर्थ क्या है?
Ans.एक साँस = एक अंतः श्वसन + एक उच्छ्वसन।
प्रश्न 18. मनुष्य में प्रमुख श्वसन अंग कौन-सा होता है?
Ans.फुफ्फुस (फेफड़े)।
प्रश्न 19. मनुष्य के श्वसन तंत्र के प्रमुख अंगों के नाम लिखें।
Ans.नासा-द्वार, नासा-गुहा, श्वासनली, फेफड़े।
प्रश्न 20. वक्ष-गुहा किससे छिपी होती है?
Ans.वक्ष-गुहा पसलियों से छिपी होती है।
प्रश्न 21. वक्ष-गुहा को आधार प्रदान करने वाली परत का नाम लिखें।
Ans.वक्ष-गुहा को आधार प्रदान करने वाली परत का नाम डायाफ्राम है।
प्रश्न 22. अंतःश्वसन में वक्ष-गुहा का आयतन घटता है या बढ़ता है?
Ans.अंतःश्वसन में वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ता है।
प्रश्न 23. उच्छ्वसन में वक्ष-गुहा का आयतन घटता है या बढ़ता है?
Ans.उच्छ्वसन में वक्ष-गुहा का आयतन घटता है।
प्रश्न 24. वायु में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन कितने प्रतिशत होती है?
Ans.वायु में नाइट्रोजन 78% और ऑक्सीजन 21% होती है।
प्रश्न 25. अंतःश्वसित वायु में ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड की प्रतिशत मात्रा क्या होती है?
Ans.21% ऑक्सीजन (O,) व 0.04% कार्बन डाइऑक्साइड (CO,)।
प्रश्न 26. उच्छ्वसित वायु में ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड की क्या प्रतिशत मात्रा होती है?
Ans.16.4% ऑक्सीजन व 4.4% कार्बन डाइऑक्साइड।
प्रश्न 27. मछली, सर्प व झींगा में श्वसन अंग का नाम लिखें।
Ans.मछली, सर्प व झींगा में श्वसन अंग का नाम क्लोम है।
‘ प्रश्न 28. जलीय जीव जैसे–मछली श्वसन के द्वारा ऑक्सीजन कहाँ से प्राप्त करती है?
Ans.जल में घुली ऑक्सीजन को क्लोम के माध्यम से प्राप्त करती है।
प्रश्न 29. त्वचा द्वारा कौन-सा जीव श्वसन करता है?
Ans.त्वचा द्वारा केंचुआ जीव श्वसन करता है।
प्रश्न 30. मेंढक श्क्स न कैसे करता है?
Ans.त्वचा और फुफ्फुस से।
प्रश्न 31. कीटों में श्वसन के लिए कौन-सा अंग होता है?
Ans.वायु नलिका अथवा श्वासनली।
प्रश्न 39. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किनके द्वारा होता है?
Ans.पौधों में गैसों का आदान-प्रदान रंध्रों द्वारा होता है।
प्रश्न 33. गैसों के आदान-प्रदान करने की क्रिया की दर किसमें अधिक होती है? (1) पौधों में, (2) जंतुओं में।
Ans.(2) जंतुओं में।
प्रश्न 34. मनुष्य में फुफ्फुसी आयतन कितना है?
Ans.लगभग 500 मिलीलीटर।
प्रश्न 35. श्वांस लेने की दर का नियंत्रण कौन करता है?
Ans.मस्तिष्क के श्वसन केन्द्र से निकलने वाली तन्त्रिकाएँ।
प्रश्न 36. पादपों में श्वसन-गैस का नाम लिखें।
Ans.O2 और CO2 (दोनों गैसें)।
प्रश्न 37. पादपों में प्राणियों की तुलना में श्वसन में एक प्रमुख अंतर लिखिए।
Ans.पादपों में सभी भाग (जड़, तना, पत्ती) श्वसन करते हैं, प्राणियों में ऐसा नहीं होता।

NCERT Solutions for Class 7 Science

इस पोस्ट में हमने आपको NCERT Solutions for Science Class 7th Chapter 10. जीवों में श्वसन. एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 10 जीवों में श्वसन ncert class 7th science chapter 10 question and answer class 7th science chapter 10 question answer respiration in organisms class 7 worksheet with answers ncert solutions for class 7 science chapter 10 extra questions class 7 Science Chapter 10 Respiration in Organisms से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *