हिंदी

वाक्यांश के लिए एक शब्द किसे कहते है

वाक्यांश के लिए एक शब्द किसे कहते है

The phrase In Hindi : अपनी बात को को सही रूप में प्रस्तुत करना भी एक कला है , भाषा को सुंदर , आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए जब अनेक शब्दों के स्थान पर एक ही शब्द का प्रयोग किया जाता है तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है |यह सार्थक शब्दों का गौण प्रकार है आपको नीचे ऐसे कुछ शब्द दिए गए जो अक्सर परीक्षा में आते है.

वाक्यांश उदाहरण

1. जिसे देखकर डर (भय) लगे डरावना,- भयानक
2. जो स्थिर रहे – स्थावर
3. ज्ञान देने वाली – ज्ञानदा
4. भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाले – त्रिकालदर्शी
5. जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
6. जिसे क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य
7. पंद्रह दिन में एक बार होने वाला – पाक्षिक
8. अच्छे चरित्र वाला – सच्चरित्र
9. आज्ञा का पालन करने वाला – आज्ञाकारी
10. रोगी की चिकित्सा करने वाला – चिकित्सक
11. सत्य बोलने वाला – सत्यवादी
12. दूसरों पर उपकार करने वाला – उपकारी
13. जिसे कभी बुढ़ापा न आये – अजर
14. दया करने वाला – दयालु
15. जिसका आकार न हो – निराकार
16. जो आँखों के सामने हो – प्रत्यक्ष
17. जहाँ पहुँचा न जा सके – अगम, अगम्य
18. जिसे बहुत कम ज्ञान हो, थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ
19. मास में एक बार आने वाला – मासिक
20. जिसके कोई संतान न हो – निस्संतान

21. जो कभी न मरे – अमर
22. जिसका आचरण अच्छा न हो – दुराचारी
23. जिसका कोई मूल्य न हो – अमूल्य
24. जो वन में घूमता हो – वनचर
25. जो इस लोक से बाहर की बात हो – अलौकिक
26. जो इस लोक की बात हो – लौकिक
27. जिसके नीचे रेखा हो – रेखांकित
28. जिसका संबंध पश्चिम से हो – पाश्चात्य
29. जो स्थिर रहे – स्थावर
30. दुखांत नाटक – त्रासदी
31. जो क्षमा करने के योग्य हो – क्षम्य
32. हिंसा करने वाला – हिंसक
33. हित चाहने वाला – हितैषी
34. हाथ से लिखा हुआ – हस्तलिखित
35. सब कुछ जानने वाला – सर्वज्ञ
36. जो स्वयं पैदा हुआ हो – स्वयंभू
37. जो शरण में आया हो – शरणागत
38. जिसका वर्णन न किया जा सके – वर्णनातीत
39. फल-फूल खाने वाला – शाकाहारी
40. जिसकी पत्नी मर गई हो – विधुर
41. जिसका पति मर गया हो – विधवा
42. सौतेली माँ – विमाता
43. व्याकरण जाननेवाला – वैयाकरण
44. रचना करने वाला – रचयिता
45. खून से रँगा हुआ – रक्तरंजित
46. अत्यंत सुन्दर स्त्री – रूपसी
47. कीर्तिमान पुरुष – यशस्वी
48. कम खर्च करने वाला – मितव्ययी
49. मछली की तरह आँखों वाली – मीनाक्षी
50. मयूर की तरह आँखों वाली – मयूराक्षी

51. बच्चों के लिए काम की वस्तु – बालोपयोगी
52. जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो – बहुचर्चित
53. जिस स्त्री के कभी संतान न हुई हो – वंध्या (बाँझ)
54. फेन से भरा हुआ – फेनिल
55. प्रिय बोलने वाली स्त्री – प्रियंवदा
56. जिसकी उपमा न हो – निरुपम
57. जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो – नवजात
58. जिसका कोई आधार न हो – निराधार
59. नगर में वास करने वाला – नागरिक
60. रात में घूमने वाला – निशाचर
61. ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला – नास्तिक
62. मांस न खाने वाला * निरामिष
63. बिलकुल बरबाद हो गया हो – ध्वस्त
64. जिसकी धर्म में निष्ठा हो – धर्मनिष्ठ
65. देखने योग्य – दर्शनीय
66. बहुत तेज चलने वाला – द्रुतगामी
67. जो किसी पक्ष में न हो – तटस्थ
68. तत्त्त्तव को जानने वाला – तत्त्त्तवज्ञ
69. तप करने वाला – तपस्वी
70. जो जन्म से अंधा हो – जन्मांध

71. जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो – जितेंद्रिय
72. चिंता में डूबा हुआ – चिंतित
73. जो बहुत समय कर ठहरे – चिरस्थायी
74. जिसकी चार भुजाएँ हों – चतुर्भुज
75. हाथ में चक्र धारण करने वाला – चक्रपाणि
76. जिससे घृणा की जाए – घृणित
77. जिसे गुप्त रखा जाए – गोपनीय
78. गणित का ज्ञाता – गणितज्ञ
79. आकाश को चूमने वाला – गगनचुंबी
80. जो टुकड़े-टुकड़े हो गया हो – खंडित
81. आकाश में उड़ने वाला – नभचर
82. तेज बुद्धिवाला – कुशाग्रबुद्धि
83. कल्पना से परे हो – कल्पनातीत
84. जो उपकार मानता है – कृतज्ञ
85. किसी की हँसी उड़ाना – उपहास
86. ऊपर कहा हुआ – उपर्युक्त
87. ऊपर लिखा गया – उपरिलिखित
88. जिस पर उपकार किया गया हो – उपकृत
89. इतिहास का ज्ञाता – अतिहासज्ञ
90. आलोचना करने वाला – आलोचक
91. ईश्वर में आस्था रखने वाला – आस्तिक
92. बिना वेतन का – अवैतनिक
93. जो कहा न जा सके – अकथनीय
94. जो गिना न जा सके – अगणित
95. जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो – अजातशत्रु
96. जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितीय
97. जो परिचित न हो – अपरिचित
98. जिसकी कोई उपमा न हो – अनुपम
99. जिसकी कल्पना न की जा सके – अकल्पनीय
100. जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितीय

101. जो छूने योग्य न हो – अछूत
102. जो छुआ न गया हो – अछुता
103. जिसे जीता न जा सके – अजेय
104. जो अपनी जगह से न डिगे – अडिग
105. जिसका कोई शत्रु न हुआ हो – अजातशत्रु
106. जो कुछ न जनता हो – अज्ञ
107. सीमा का अनुचित उल्लंघन – अतिक्रमण
108. जो सबके मन की जनता हो – अंतर्यामी
109. जिसकी तुलना न की जा सके – अतुलनीय
110. किसी पक्ष का समर्थन करने वाला – अधिवक्ता
111. किसी सभा या संस्था का प्रधान – अध्यक्ष
112. जिसका निवारण न किया जा सके – अनिवार्य
113. बिना पलक गिराये हुए – अनिमेष
114. जिसका कोई निश्चित घर न हो – अनिकेत
115. विष्णु का उपासक – वैष्णव
116. शिव का उपासक – शैव
117. शक्ति का उपासक – शाक्त
118. नीचे की ओर लाना – अपकर्ष
119. जो मापा न जा सके – अपरिमेय
120. जो आँखों के सामने न हो – परोक्ष

121. जो बीत चुका हो – अतीत
122. जो पहले कभी न हुआ हो – अभूतपूर्व
123. जो सदा चला आ रहा हो – अनवरत
124. जो कानून के विरूद्व हो – अवैध
125. जो हिसाब किताब की जाचं करता हो – अंकेक्षक
126. जो बिना वेतन काम करता हो – अवैतनिक
127. जो मानव के योग्य न हो – अमानुषिक
128. जो कान को कटु लगे – कर्णकटु
129. जो केन्द्र की ओर उन्मुख होता हो – केंद्राभिमुख
130. जो चर्चा का विषय हो – चर्चित
131. जो अपने पथ से भटक गया हो – पथभ्रष्ट
132. जो पृथ्वी से संबंधित हो – पार्थिव
133. जो उक्ति बार – बार कही जाए – पुनरुक्ति
134. जो वस्तु दूसरे के यहाँ रखी हो – धरोहर
135. जो विश्वास करने योग्य हो – विश्वसनीय
136. जो बहुत कुछ जनता हो – विज्ञ
137. जो सबकुछ जनता हो – सर्वज्ञ
138. भली प्रकार से सीखा हुआ – अभ्यस्त
139. किसी वस्तु का भीतरी भाग – अभ्यन्तर
140. किसी वस्तु का चौथा भाग – चतुर्थांश

141. किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला – मर्मज्ञ
142. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – अभियुक्त
143. जिसके पास कुछ न हो – अकिंचन
144. सौ वर्षो का समूह – शताब्दी
145. साफ कहने वाला – स्पष्टवक्ता
146. जिसका अन्त न हो – अनन्त
147. जिसका का चित एक जगह स्थिर हो – एकाग्रचित्त
148. अधिक वर्षा होना – अतिवृष्टि
149. वर्षा का अभाव – अनावृष्टि
150. गोद ली हुई संतान – दत्तक

151. नियम के विरूद्व बात – अपवाद
152. गुरु के समीप रहने वाले विधार्थी – अन्तेवासी
153. अध्ययन का काम करने वाला – अध्येता
154. अध्यापन का काम करने वाला – अध्यापक
155. आदि से अन्त तक – आधोपन्त
156. पैर से लेकर सिर तक – आपादमस्तक
157. अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला – इच्छाचारी
158. जिससे उपमा दी जाए – उपमान
159. जिसकी उपमा दी जाए – उपमेय
160. ऊपर की ओर जाने वाला – ऊर्ध्वगामी
161. किए गए उपकार को न मानने वाला – कृतघ्न
162. क्रम के अनुसार होने वाला – क्रमनुसार
163. घर बसाकर रहने वाला – गृहस्थ
164. रात और सांध्य के बीच का समय – गोधूलि
165. कुंती का पुत्र – कौन्तेय
166. गंगा का पुत्र – गांगेय
167. पति – पत्नी का जोड़ा – दम्पत्ति
168. प्रतिदिन होने वाला – दैनिक
169. वर्ष में एक बार होने वाला – वार्षिक
170. धर्म में रूचि रखने वाला – धर्मात्मा

171. आकाश में विचरण करने वाला – खेचर
172. नख से शिखा तक के सब अंग – नखशिख
173. नया उदित होने वाला – नवोदित
174. अभी – अभी जन्म लेने वाला – नवजात
175. जल में लगने वाली आग – बड़वाग्नि
176. सदैव रहने वाला – शाश्वत
177. कम बोलने वाला – मितभाषी
178. फेंककर चलाया जाने वाला हथियार – अस्त्र
179. पकड़कर चलाया जाने वाला हथियार – शस्त्र
180. हास्य रस से परिपूर्ण नाटिका – प्रहसन

इस पोस्ट में हमने आपको ऊपर वाक्यांश क्रिया वाक्यांश शब्द वाक्यांश की परिभाषा वाक्यांश किसे कहते हैं वाक्यांश क्या होता है वाक्यांश पूर्वसर्ग वाक्यांशों उदाहरण वाक्यांश उदाहरण वाक्यांश के लिए वाक्यांश वाक्यांश का अर्थ वाक्यांश क्या है वाक्यांश का मतलब अंग्रेजी वाक्यांश वाक्यांश इन हिंदी वाक्यांश के लिए एक शब्द वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द वाक्यांशों के लिए एक शब्द वाक्यांशो के लिए एक शब्द से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके बारे में अभी भी आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *