Samanya GyanSubjects

भारत प्राचीन के इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत प्राचीन के इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत का इतिहास बहुत ही पुराना है. जिसके बारे प्रश्न भी बहुत ज्यादा बनते है .आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम जैसेः Banking ,SSC ,Police ,Army Navey ,रेलवे आदि में भारत प्राचीन के इतिहास से काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए उम्मीदवार को भारत प्राचीन के इतिहास के बारे जानकारी होना बहुत जरूरी है .यह जानकारी हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी आवश्यक है .इसलिए आज इस पोस्ट में भारत का इतिहास प्रश्न उत्तर pdf ,प्राचीन भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी ,भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए है ,जो हर बार परीक्षा में पूछे जाते है .इसलिए इन्हें आप अच्छे से याद करें .

1. अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया ?
उत्तर.जजिया
2. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की?
उत्तर. लार्ड वेलेजली ने
3. पानीपथ का द्वितीय युद्ध में किसकी जीत हुई ?
उत्तर.अकबर
4. हिंदू त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने पर किसने रोक लगाई ?
उत्तर.औरंगजेब
5. किसने गुलाब से इत्र निकालने की विधि खोजी थी ?
उत्तर.नूरजहां की मां अस्मत बेगम
6. भागवद्गीता, योगवशिष्ठ, उपनिषद् एवं रामायण का फारसी अनुवाद किसने करवाया?
उत्तर. दाराशिकोह
7. जहांगीर किसे न्याय का प्रतीक मानता था ?
उत्तर.सोने की जंजीर
8. भारत से कोहिनूर हीरा और मयूर सिंहासन कौन लूटकर ले गया ?
उत्तर.नादिर शाह
9. औरंगजेब का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर.उज्जैन के दोहद नामक स्थान पर ।
10. मुगलवंश की नींव रखने से पहले बाबर कहां का शासक था ?
उत्तर.फरगना

11. कितने साल की उम्र में हुमायूं राजगद्दी पर बैठा ?
उत्तर.23 साल
12. कन्नौज का युद्ध कब हुआ?
उत्तर.1540 ई.
13. शाहे बेखबर के नाम से किस मुगल शासक को जाना जाता है ?
उत्तर.बहादुरशाह
14. जहांगीर की बेगम नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर.मेहरुन्निसां
15. शाहजहां ने किसकी सहायता से राजगद्दी हासिल की ?
उत्तर.असाफ खां
16. सैय्यद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. खिज्र खां
17. पानीपथ के तीसरे युद्ध में किसकी हार हुई थी ?
उत्तर.मराठों की ।
18. सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता ?
उत्तर.पानीपथ की दूसरी लड़ाई
19. लम्पट मूर्ख किसे कहा जाता था?
उत्तर. जहांदार शाह को
20. मुगल वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. बाबर

21. न्याय दर्शन के संस्थापक कौन थे?
उत्तर. महर्षि गौतम
22. औरंगजेब ने राज्य की गैर-मुस्लिम जनता पर कौन-सा कर लगाया ?
उत्तर.जजिया
23. किस युद्ध में हारने के बाद हुमायूं को भारत से बाहर शरण लेनी पड़ी ?
उत्तर.कन्नौज (बिलग्राम)
24. महावीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर. 540 ई. पू. कुण्डलग्राम वैशाली
25. अकबर ने सबसे पहले समुद्र कहां देखा ?
उत्तर.गुजरात विजय के दौरान
26. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर कौन थे ?
उत्तर.महावीर स्वामी
27. लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. बहलोल लोदी
28. सिक्कों की ढलाई सर्वाधिक किसके शासन काल में हुई?
उत्तर.औरंगजेब
29. राजीव गांधी का समाधी स्थल किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. वीर भूमि
30. हुमायूं का पूरा नाम क्या था ?
उत्तर.नसीरुद्दीन हुमायूं

31. चौहान वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. वासुदेव
32. चन्देल वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. नन्नुक
33. चौसा के युद्ध में किसकी पराजय हुई ?
उत्तर.हुमायूं
34. चौसा का युद्ध किसके बीच हुआ था ?
उत्तर.शेरशाह सूरी और हुमायूं
35. हुमायूं द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है ?
उत्तर.दौहरिया, चौसा, बिलग्राम और सरहिंद का युद्ध ।
36. औरंगजेब किस धर्म को मानता था ?
उत्तर.सुन्नी
37. शाहजहां के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर.खुर्रम
38. औरंगजेब किस नाम से सिंहासन पर बैठा ?
उत्तर.औरंगजेब आलमगीर
39. राज्य की जनता को न्याय दिलाने के लिए जहांगीर ने अपने महल के बाहर किस प्रतीक को लगवाया ?
उत्तर.सोने की जंजीर
40. मराठा साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
उत्तर. शिवाजी

41. अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना किसने की?
उत्तर. लॉर्ड मेयो
42. अकबर द्वितीय ने 1833 ई. में अपना पेंशन बढ़वाने के लिए किसे इंग्लैंड भेजा था ?
उत्तर.राजा राममोहन राय
43. सोलंकी वंश (गुजरात का चालुक्य) वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. मूलराज प्रथम
44. किसके संरक्षण में अकरब ने 1560 ई. तक शासन किया ?
उत्तर.बैरम खां
45. गुरुमुखी लिपी का आरंभ किसने किया?
उत्तर. गुरु अंगद ने
46. अंतिम मुगल बादशाह कौन था ?
उत्तर.बहादुरशाह द्वितीय (जफर)
47. गजनी साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर. अलप्तगीन
48. बाबर का जन्म कब और कहां हुआ था ?
उत्तर.24 फरवरी 1483 ई. में फरगना में ।
49. औरंगजेब ने कितनी बार अपना राज्याभिषेक करवाया ?
उत्तर.दो बार ।
50. अपने निर्वासन काल के शुरू में हुमायूं ने कहां शरण ली ?
उत्तर.राणा वीरसाल

51. पानीपथ का तीसरा युद्ध किसके बीच हुआ ?
उत्तर.अहमद शाह अबदाली और मराठों के बीच
52. शेरोन लोवेन (यूएसए) का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से है?
उत्तर. ओडिसी
53. बाबर ने बादशाह की उपाधि कब धारण की ?
उत्तर.1507 ई.
54. शाहजहां ने आगरा से अपनी राजधानी कहां परिवर्तित की ?
उत्तर.शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली)
55. धरमट का युद्ध किसके बीच हुआ?
उत्तर. दाराशिकोह एवं औरंगजेब के मध्य
56. लाल किला और किला-ए-मुबारक का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर.शाहजहां
57. ईरानी आक्रमणकारी नादिर शाह ने किसके शासन काल में दिल्ली पर हमला बोला ?
उत्तर.मुहम्मद शाह
58. महाप्रयाण घाट किसका समाधि स्थल है?
उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
59. किसकी मदद से हुमायूं ने दोबार सत्ता हासिल की ?
उत्तर.ईरान के शाह और बैरम खां । (1555 ई. में हुमायूं दोबारा दिल्ली की गद्दी पर बैठा)
60. बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया था ?
उत्तर.1764 ई. में

61. खालसा पंथ की स्थापना किसने की?
उत्तर. गुरु गोविन्द सिंह ने
62. जैन धर्म के 23वें तीर्थकर कौन थे ?
उत्तर.पाशर्वनाथ
63. मराठा साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर. शिवाजी
64. जैन धर्म का संस्थापक कौन थे ?
उत्तर.ऋषभदेव
65. पाशर्वनाथ ने भिक्षुओं को किस रंग का वस्त्र पहनने को कहा ?
उत्तर.सफ़ेद
66. जैन धर्म का उदय कब हुआ ?
उत्तर.6ठी शताब्दी ई०पू०
67. पाशर्वनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर.सर्फ़
68. किस नाम से जहांगीर ने सिक्के जारी करवाए ?
उत्तर.निसार नाम से
69. बहमनी राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर. हसनगंगू ने
70. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर एवं प्रवर्तक कौन थे ?
उत्तर.ऋषभदेव

71. बहादुरशाह जफर और उनकी बेगम जीनत महल को कैदी बनाकर किस जेल में रखा गया ?
उत्तर.वर्मा के रंगूर स्थित मांडले जेल बहादुरशाह जफर की मौत इसी जेल में हुई जफर का मकबरा रंगूर में स्थित है
72. गद्दी पर बैठने के बाद औरंगजेब ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया ?
उत्तर.राहदारी और पानदारी
73. महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह के विरुद्ध जहांगीर ने किसे सैन्य अभियान का जिम्मा सौंपा ?
उत्तर.शहजादा खुर्रम
74. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर. हरिहर एवं बुक्का
75. जहांगीर के सबसे छोटे बेटे शहरयार की शादी किसके साथ हुई थी ?
उत्तर.नूरजहां के पहले पति से उत्पन्न पुत्री से
76. अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर की स्थापना की ?
उत्तर.फतेहपुर सीकरी
77. शिवाजी द्वारा लगाए गए दो कर कौनसे थे?
उत्तर. चौथ, सरदेशमुखी
78. खिलजी वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर. जलालुद्दीन खिलजी
79. गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से मिला ?
उत्तर.पुर्तगाली
80. रंगीला बादशाह किसे कहा जाता था?
उत्तर. मुहम्मदशाह को

81. आनंद वन की स्थापना किसने की?
उत्तर. बाबा आम्टे
82. किसके नेतृत्व में पहली बार मुगल दरबार में अंग्रेज आए ?
उत्तर.मिशन कैप्टन हॉकिंस
83. मुगल किसके वंश से संबंधित थे ?
उत्तर.तुर्की के चुगताई वंश
84. दिल्ली की गद्दी पर बैठने से पहले हुमायूं कहां का सबेदार था ?
उत्तर.बदख्शां
85. शाहजहां की बेगम का क्या नाम था ?
उत्तर.मुमताज
86. महाराणा प्रताप कहां का राजा था ?
उत्तर.मेवाड़
87. हुमायूं की मृत्यु कैसे हुई ?
उत्तर.1556 ई. में दिल्ली के शेरमंडल नामक पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने से ।
88. रंगीला नाम से किस शासक को जाना जाता था ?
उत्तर.मुहम्मद शाह
89. मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?
उत्तर. कैप्टन हॉकिन्स
90. मयूर सिंहासन को बनाने वाले कलाकार का क्या नाम था ?
उत्तर.बादल खां

91. गुलाम वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर. कुतुबुद्दीन ऐबक
92. सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर. शेरशाह सूरी
93. बाबर ने काबुल पर कब कब्जा किया ?
उत्तर.1504 ई.
94. बादशाह बनने से पहले औरंगजेब कहां का गवर्नर था ?
उत्तर.दक्कन
95. मीर मुहम्मद हाकिम कौन थे ?
उत्तर.औरंगजेब के गुरू
96. गुर्जर प्रतिहार वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर.नागभट्ट प्रथम
97. बाद में हुमायूं ने भारत के बाहर कहां शरण ली ?
उत्तर.ईरान के शाह
98. मुगल वंश की नींव किसने रखी ?
उत्तर.बाबर
99. शाहजहां की माता का क्या नाम था ?
उत्तर. शाहजहाँ का जन्म जोधपुर के शासक राजा उदयसिंह की पुत्री ‘जगत गोसाई’ (जोधाबाई) के गर्भ से 5 जनवरी, 1592 ई. को लाहौर में हुआ था
100. औरंगजेब ने अकबर द्वारा शुरू किए गए किस उत्सव को समाप्त कर दिया ?
उत्तर.नौरोज उत्सव तथा झरोखा दर्शन

इस पोस्ट में आपको  आधुनिक इतिहास के प्रश्न उत्तर इतिहास के प्रश्न उत्तर , इतिहास के प्रश्न उत्तर pdf प्राचीन भारत का इतिहास प्रश्न एवं उत्तर PDF प्राचीन भारत के इतिहास से संबंधित नोट्स History of India Question & Answer in Hindi  भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी से संबधित प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर आपको यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दूसरों के साथ शेयर करें और अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें .

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *