Subjects

प्रतिशत का क्या अर्थ होता है प्रतिशत निकालने के सूत्र

प्रतिशत का क्या अर्थ होता है प्रतिशत निकालने के सूत्र

प्रतिशत के बारे में हमे स्कूल से ही पढाया जाता है .आज कोई भी कॉम्पिटिशन परीक्षा हो उसमे बहुत से प्रश्न प्रतिशत से संबंधित पूछे जाते है . इसलिए अगर कोई विद्यार्थी चाहे वह एसएससी, IBPS , RRB , UPSC , CAT , MAT ,  SSC CGL की परीक्षा हो या कोई भी इंडियन कॉम्पटेटिव परीक्षा की तैयारी कर रहा हो तो ,उसे प्रतिशत के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है ,यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी आवश्यक है .प्रतिशत क्या होता है ,प्रतिशत को कैसे निकालते है ,प्रतिशत शुत्र क्या होता है इत्यादि के बारे में निचे पूरी डिटेल में बताया गया है .नीचे दी गई जानकरी को आप ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगी .

प्रतिशत – जब दो संख्याओं के बीच के सम्बन्ध को 100 से सम्बन्धित कर दिया जाता है तो प्राप्त होने वाली संख्या को प्रतिशत कहा जाता है. इसे प्रतिशत (%) के निशान में व्यक्त किया जाता है.प्रतिशत को अंग्रेजी में Percentage कहा जाता है, जिसको दो हिस्सों (Percent  = per + cent  ) में बाँट कर इसे समझा जा सकता है.इनको हिंदी में समझे तो “ per “ का अर्थ है हर और “ cent “ का अर्थ होता है हिस्से. इस तरह परसेंट या प्रतिशत किसी भी दी हुई जानकारी या डाटा के हर हिस्से पर आधारित होता है.

1. प्रतिशत का अर्थ – प्रतिशत का अर्थ होता है प्रत्येक सौ या प्रति सैकड़ा पर (%=1/100) एक सौ में एक होता है –  6% का अर्थ प्रत्येक सौ पर 6

2. प्रतिशत भिन्न – प्रतिशत को भिन्न में बदलने के लिए उसे 100 से भाग देते है. जैसे की – 20% = 20/100 = 1/5

3. साधारण भिन्न – साधारण भिन्न को प्रतिशत में बदलने के लिए उसे 100 से गुणा करते हैं, जैसे की –

उदाहरण 1. 3/5 को प्रतिशत भिन्न में लिखिए।

हल: % = 60%

4. प्रतिशत को दशमलव में बदलने की विधि – प्रतिशत का सिम्बल हटाकर बाईं और दो अंकों के बाद दशमलव का सिम्बल लगाते है.
उदाहरण : 35% को दशमलव में बदलें 35% = .35 (बाई ओर दो अंको के बाद दशमलव बिंदु दिया)

उदाहरण : 2.4% को दशमलव में बदलिये 2.4% = .024 (बाई ओर दो अंको के बाद दशमलव बिंदु लगा दिया,यहां एक शून्य लगाकर दो अंक पूरे करने पडे)

5. दशमलव को प्रतिशत में बदलने की विधि – दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर दो अंक बढा देते है. और उसके बाद % का निशान लगाते है.

उदाहरण .26 को प्रतिशत में बदलें

हल .26 = 26% (दशमलव बिंदु के दाहिनी ओर दो अंक आगे बढाने पर 26 बनेगा,अंत दशमलव बिंदु (.) लगाने की जरुरत नही है.)

उदाहरण .0028 को प्रतिशत में बदलें

हल .0028 = .28% (दशमलव बिंदु को दाहिनी ओर दो अंक आगे बढाने पर .28 बनेगा उस पर % का निशान लगाते है.)

प्रतिशत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न 

1. निम्नलिखित में से 20% का मान किसके बराबर होगा?
  • 1/4
  • 1/2
  • 1/5
  • 1/8

उत्तर. 1/5

2. 36% का मान दशमलव भिन्न में होगा?
  • 0.36
  • .036
  • 3.6
  • .0036

उत्तर. 0.36

3. 4/5 को प्रतिशत भिन्न में बदलने पर मान होगा?
  • 80%
  • 70%
  • 60%
  • 40%

उत्तर. 80%

4.3 मीटर का 15%,किसके बराबर होगा?
  • 44 सेंमी.
  • 45 सेंमी.
  • 40 सेंमी.
  • 38 सेंमी.

उत्तर. 45 सेंमी. 

5. 26 का 18% = ?
  • 4.88
  • 4.65
  • 3.68
  • 4.68

उत्तर. 4.68

6. 10% का 10% कितने % होगा?
  • 7
  • 6
  • 1
  • 5

उत्तर. 1

7. किसी शहर की जनसंख्या 50,000 से बढकर 52,000 हो जाती हो,तो बताइये कितने प्रतिशत की वृध्दि होगी?
  • 3%
  • 6%
  • 4%
  • 5%

उत्तर.  4% 

8. एक आदमी अपने वेतन का 75% खर्च करता है. और 150 रु. मासिक बचाता है. तो उसका मासिक वेतन है?
  • 750 रु.
  • 600 रु.
  • 400 रु.
  • 300 रु.

उत्तर. 600 रु.

9. किसी विद्यालय में 97% विद्यार्थी उपस्थित थे और 18 विद्यार्थी अनुपस्थित थे विद्यालय में कुल विद्यार्थियो की संख्या है?
  • 400
  • 450
  • 500
  • 550

उत्तर. 500

10. किसी राशि का 7%,35 रुपये है,तो वह राशि ज्ञात कीजिए?
  • 550 रु.
  • 700 रु.
  • 600 रु.
  • 500 रु.

उत्तर. 500 रु.

11. 3 किग्रा. कितने किग्रा. का 5% है?
  • 60 किग्रा.
  • 50 किग्रा.
  • 65 किग्रा.
  • 70 किग्रा.

उत्तर. 60 किग्रा. 

12.किसी राशि का 5%,500 रुपये के 12% के बराबर है.तो राशि ज्ञात कीजिए?

  • 1100 रु.
  • 1200 रु.
  • 1150 रु.
  • 1250 रु.

उत्तर. 1200 रु.

13. अनिल ने अपनी पूंजी का 65% मशीनरी में तथा 20% कच्चा माल खर्च कर दिया यदि उसके पास अब 1305 रुपये बचे हों तो उसने कितना खर्च कर दिया?
  • 7395 रु.
  • 7350 रु.
  • 7390 रु.
  • 7380 रु.

उत्तर. 7395 रु.

14. किसी पुस्तकालय में 20% पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में है.तथा शेष की 50% पुस्तकें हिंदी भाषा में है. यदि शेष 900 पुस्तकें अन्य क्षेत्रीय भाषा में है. तो पुस्तकालय में कुल कितनी पुस्तके है?
  • 2300
  • 2250
  • 2290
  • 2280

उत्तर. 2250 

15. 200 का 40% + 150 का 30% कितने के बराबर है?
  • 175
  • 200
  • 150
  • 125

उत्तर. 125

16. 38 लडकियों की एक कक्षा में तीन लडकियां गैर हाजिर थीं बाकि 20% गृह कार्य नही कर पाई तो जिन लडकियों ने गृह कार्य किया उनकी संख्या है?
  • 26
  • 27
  • 28
  • 29

उत्तर. 28

17. विद्यालय में 800 छात्रो में से एक दिन 12-1/2 % छात्र अनुपस्थित रहे उपस्थित छात्रों की संख्या ज्ञात करो?
  • 700
  • 600
  • 650
  • 625

उत्तर. 700

18. एक नगर में 35,600 हिंदू 12,240 मुसलमान और अन्य जाति के 2,160 लोग है.बताइए हिंदू कुल जनसंख्या के कितने प्रतिशत है?
  • 71.3%
  • 71.2%
  • 71%
  • 71.5%

उत्तर. 71.2% 

19.जोसफ ने अपने धन का 40% बडे पुत्र को और शेष का 70% छोटे पुत्र को दिया यदि अब उसके पास 5490
रुपये बच रहे तो जोसफ का धन ज्ञात करो?
  • 33,000 रु.
  • 32,500 रु.
  • 32,000 रु.
  • 33,500 रु.

उत्तर. 33,000 रु.

इस पोस्ट में आपको प्रतिशत निकालना प्रतिशत के सूत्र प्रतिशत पर आधारित प्रश्न प्रतिशत कैलकुलेटर परसेंटेज निकालने का सूत्र  प्रतिशतता क्या है प्रतिशत के प्रश्न pdf हिंदी में प्रतिशत सवाल pdf प्रतिशत सवाल और जवाब हिंदी में पीडीएफ प्रतिशत के सरल सवाल प्रतिशतता के प्रश्न प्रतिशत प्रश्न percentage formula percentage difference calculator how to calculate percentage of marks percentage off calculator how to make percentage how to find percentage of something  के बारे में बताया गया है . अगर यह जानकारी आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करें.अगर इसके अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *