Solved Paper

जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

Navodaya Vidyalaya Mock Test Class VI Practice Set – जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2024 की तैयारी कर रहे ,उन्हें अपनी तैयारी पीछे पूछे गए प्रश्नों को देखकर करनी चाहिए .इससे उम्मीदवार की तैयारी अच्छे से हो जाती है इसलिए जो उम्मीदवार जजवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के प्रश्न उत्तर ढूढ़ रहे ,उन सभी उम्मीदवारों को इस पोस्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय के पेपर 2024 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर pdf in hindi जवाहर नवोदय विद्यालय मॉडल क्वेश्चन पेपर इन हिंदी पीडीएफ जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर की परीक्षा में पूछे गए है .इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे .यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे .

Jawahar Navodaya Vidyalaya Solved Paper For Class 6th
Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Practice Test In Hindi
Jawahar Navodaya Vidyalaya Mock Test Series In Hindi

प्रश्न. दो संख्याओं का गुणनफल 18.75 है। यदि एक संख्या दूसरी संख्या की तिगुनी है, तो बड़ी संख्या है।

उत्तर – 7.5

प्रश्न. विभिन्न अंकों का प्रयोग 4-अंकीय सबसे छोटी संख्या,जिसमें 3 दहाई के स्थान पर हो, है।

उत्तर – 1092

प्रश्न. 5-अंकीय बड़ी-से-बड़ी तथा छोटी-से-छोटी संख्याओं,जिनमें सभी अंक भिन्न हों, का अन्तर है।

उत्तर – 88531

प्रश्न. एक आयताकार भूखण्ड, जिसकी विमाएँ 100 मी x 80 मी हैं, के चारों ओर तीन बार बाड़ लगाने में कितना तार लगेगा?

उत्तर – 1080 मी

प्रश्न. संख्याओं 14 और 28 का महत्तम समापवर्तक (HCF) 14 है। इनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या होगा?

उत्तर – 28

प्रश्न. एक व्यक्ति ने एक टी. वी. ₹ 18200 में खरीदा। उसने इस टी. वी. की मरम्मत पर ₹ 1800 खर्च किए। वह इसको कितने में बेचे कि उसको ₹ 3000 का लाभ हो?

उत्तर – ₹ 23000

प्रश्न. 7.7 + 7.77 + 7.777 + 7.7777 का योग है।

उत्तर – 31.0247

प्रश्न. एक स्टोर 5 सेबों के पैकेट को ₹ 25 में तथा एक सेब ₹ 6 में बेचता है। यदि एक औरत 27 सेब खरीदती है,तो उसे कितनी राशि देनी होगी?

उत्तर – ₹ 137

प्रश्न. 76076 को 13 से भाग देने पर भागफल है।

उत्तर – 5852

प्रश्न. निम्न में से किन संख्याओं के बीच में केवल एक ही अभाज्य संख्या है?

उत्तर – 90 तथा 100

प्रश्न. 4-अंकीय छोटी-से-छोटी संख्या, जो 2, 3, 8, 10 से पूर्णतया विभाजित हो, है।

उत्तर – 1080

प्रश्न. ₹ 3500 की राशि 6% वार्षिक ब्याज की दर से कितने वर्षों में साधारण ब्याज पर ₹ 4130 हो जाएगी?

उत्तर – 3 वर्ष

प्रश्न. एक मछली के टैंक की लम्बाई 40 सेमी चौड़ाई 60 सेमी तथा ऊँचाई 50 सेमी है। इसमें 50 लीटर पानी भरा है। इस टैंक को पानी से पूरा भरने के लिए कितना लीटर पानी और डालना पड़ेगा?

उत्तर – 70 लीटर

प्रश्न. 14 भी 25 सेमी कपड़े के एक टुकड़े में से 75 सेमी के 4 टुकड़े काटे गए। शेष बचे कपड़े की लम्बाई कितनी होगी?

उत्तर – 11 मी 25 सेमी

प्रश्न. एक व्यक्ति एक दिन में 471 किमी चला। वह 29 ⅓ किमी स्कूटर से, 8 ⅚ किमी साइकिल से तथा शेष पैदल चला। वह पैदल कितना चला?

उत्तर – 9 ⅓ किमी

प्रश्न. 12 पुरुष अथवा 15 औरतें एक कार्य को 21 दिनों में पूरा कर पाते हैं। उसी कार्य को 6 पुरुष तथा 10 औरतें कितने दिनों में पूरा करेंगे?

उत्तर – 18

प्रश्न. यदि 23200 ÷ 145 = 160 है, 232 ÷ 1.45 बराबर है।

उत्तर – 16

प्रश्न. 84% बराबर है।

उत्तर – 42/50

प्रश्न. 3 x 0.3 x 0.03 x 0 x30 बराबर है।

उत्तर – 0

प्रश्न. 9 तथा 7 दोनों का एक उभयनिष्ठ गुणज संख्या A है। यह संख्या 1200 तथा 1300 के बीच में है। संख्या A क्या है?

उत्तर – 1260

प्रश्न. श्रेणी 9, 13, 17, 21, 25, ……. में अगली संख्या क्या है?

उत्तर – 29

प्रश्न. काकू ने बक्शी से 7 अंक कम पाए जबकि रमन ने काकू से 3 अंक अधिक पाए। यदि उनके कुल प्राप्तांक 76 हैं, तो रमन ने कितने अंक पाए?

उत्तर – 25

प्रश्न. अंकों 5, 1, 6 में से किन्हीं दो अंकों को कितनी बार प्रयोग में लाकर बनने वाली 5-अंकों वाली छोटी-से-छोटी संख्या कौन-सी है?

उत्तर – 11556

निर्देश – इस खण्ड में पाँच अनुच्छेद हैं। प्रत्येक अनुच्छेद पर पाँच प्रश्न हैं। प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

अनुच्छेद 1

एक समय एक गधा जंगल में रहता था। उसे एक दिन एक शेर की खाल मिली। उसने उसे पहन लिया और गर्व से जंगल में भागने लगा। जब पशुओं ने उसे देखा, तो डर से भागने लगे। उन सबने सोचा कि गधा सचमुच ही एक शेर है। एक दिन इस गधे को एक लोमड़ी मिली। लोमड़ी भी डरी और भाग गई। गधा अन्य पशुओं की प्रतिक्रियाएँ देखकर इतना खुश हुआ कि वह चुप न रह सका। वह अपने नए वेश को भूल गया और रेंकने लगा। ज्योंहि लोमड़ी ने उसका रेंकना सुना, वह उलटा लौट आई। सभी पशु अब समझ गए कि वह शेर नहीं है, बल्कि शेर की खाल में गधा है। गधा अपनी जान बचाने भागा।

प्रश्न. गधे को गर्व क्यों हो रहा था?

उत्तर – अन्य पशु उसे शेर समझ रहे थे

प्रश्न. गधा क्यों भाग गया?

उत्तर – अपनी जान बचाने के लिए

प्रश्न. रेंकना’ किस पशु की आवाज़ को कहा जाता है?

उत्तर – गधा

प्रश्न. अनुच्छेद में किस पशु का उल्लेख नहीं है?

उत्तर – जेब्रा

प्रश्न. गधा कहाँ रहता था?

उत्तर – जंगल में

अनुच्छेद 2

एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घण्टे खाना खाते हुए बिताता है। एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु हैं। वे पत्तियाँ, कोमल इण्ठल, जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते हैं। भारतीय हाथी बाँस के पौधे खाना पसन्द करते हैं। हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों की खाल चीरकर अलग करने के लिए अपने दाँतों का उपयोग करते हैं। वे अपनी हँड का उपयोग भोजन को अपने मुँह में रखने के लिए करते हैं। हाथी किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियाँ खा सके। एक वयस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है। हाथी प्रायः किसानों की फसलें बरबाद कर देते हैं। उन्हें गन्ने खाना पसन्द है, इसलिए किसानों को खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। जब किसान हाथियों को देखते हैं, तो जोर-जोर से बहुत शोर करते हैं। कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्रायः वे कोई चिन्ता नहीं करते। वे खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं। हमें अपने वनों की रक्षा करनी होगी, ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाए। तब वे खेतों में नहीं घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे। मनुष्यों को और पशुओं को खुशी से साथ-साथ रहना चाहिए।

प्रश्न. हाथी एक दिन में कितने घण्टे खाने में बिताता है?

उत्तर – 16 से 18 घण्टे

प्रश्न. भारतीय हाथी क्या करना पसन्द करते हैं?

उत्तर – गन्ने खाना

प्रश्न. अपनी फसलों से हाथियों को भगाने के लिए किसान क्या करते हैं?

उत्तर – शोर मचाते हैं

प्रश्न. हाथियों को शाकाहारी क्यों कहा जाता है?

उत्तर – वे पत्तियाँ, फल और पौधे खाते हैं।

प्रश्न. निम्नलिखित में से नष्ट करना’ का विलोम शब्द कौन-सा है?

उत्तर – रक्षा करना

अनुच्छेद 3

तुलसी का पौधा अधिकांश भारतीय घरों में उगाया जाता है। इस बूटी से मधुर गन्ध आती है। इस पौधे की पत्तियों का उपयोग पूजा के लिए। होता है और उनमें औषधीय तथा रोगहारी गुण होते हैं। विश्व में तुलसी के कम-से-कम 150 प्रकार हैं। प्राचीन काल में मन्दिरों का उपयोग पथिकों के विश्रामगृह के रूप में होता था। तुलसी का पौधा मन्दिर के बाहर उगाया जाता था, क्योंकि इसमें । प्यास रोकने का विशेष गुण होता है। जब कुछ पत्तियाँ जीभ के नीचे रखी जाएँ, तो थके हुए पथिक, जो पानी ढूँढ रहे होते हैं, उनकी प्यास कम हो जाती है। तुलसी, जिसका मूल निवास भारत है, 16वीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप पहुँची। यह माना जाता है कि यदि तुलसी के पत्तों । का रस शहद के साथ नित्य लिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चाय के लिए पानी उबालते समय यदि कुछ तुलसी की पत्तियाँ मिला दी जाएँ, तो इसमें विशेष गन्ध और स्वाद आ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। यह आराम भी पहुँचाती है और तनाव दूर करती है।

प्रश्न. शहद और तुलसी का मिश्रण

उत्तर – स्वास्थ्य के लिए हितकर है।

प्रश्न. तुलसी के पौधे को मन्दिरों के बाहर क्यों उगाया जाता था?

उत्तर – पथिकों की प्यास नियन्त्रित करने के लिए।

प्रश्न. विश्व में तुलसी की कितनी किस्में हैं?

उत्तर – 150

प्रश्न. तुलसी का मूल निवास किस देश में है?

उत्तर – भारत

प्रश्न. तुलसी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?

उत्तर – इसका मूल स्थान पश्चिमी यूरोप में है।

अनुच्छेद 4

सभी मकड़ियाँ जाले बुनती हैं, जिनसे उन्हें तीन कामों में सहायता मिलती है। जालों से मकड़ियों को अण्डे सँभालने में छिपाने में और भोजन पकड़ने में मदद मिलती है। बहुत सी मकड़ियाँ अपने जालों में अण्डे देना पसन्द करती हैं, जिसमें उ अण्डे एक साथ और सुरक्षित रहते हैं। जाले चिपचिपे होते हैं और इस प्रकार वे भोजन पकड़ने में मकड़ियों की सहायता करते हैं। जब कोई कीट जाले में उड़कर आता है, तो फैंस जाता है, इधर-उधर हिलता है, बाहर निकलने का प्रयत्न करता है पर ऐसा कर नहीं सकता, क्योंकि वह फँस गया होता है। मकड़ी जान लेती है कि कीट फँस गया है, क्योंकि उन्हें जाले के हिलने का अनुभव होता है और मकड़ी कीट तक पहुँच जाती है। जालों के बिना मकड़ी वैसे नहीं रह पाती जैसे वह रहती है। मकड़ियों को जीवित रहने के लिए जाले चाहिए, किन्तु यदि आपको अपने घर में जाले न मिलें, तो इसका यह अर्थ नहीं कि आपका घर मकड़ियों से मुक्त है।

प्रश्न. मकड़ियाँ कैसे जान लेती हैं कि उनके जाले में शिकार फँस गया?

उत्तर -वे उसका अनुभव करती हैं।

प्रश्न. घर में मकड़ी का जाला न मिलने का यह अर्थ नहीं है। कि

उत्तर -मकड़ी है ही नहीं।

प्रश्न. यहाँ ‘जीवित रहना’ का अर्थ है।

उत्तर -जीना

प्रश्न. मकड़ी के जाले सहायक नहीं होते है?

उत्तर -कीटों को डराने में

प्रश्न. यह अनुच्छेद मुख्य रूप से किसके बारे में है?

उत्तर -मकड़ी के जाले

अनुच्छेद 5

जब फास्ट फूड खाने की बात हो, तो बच्चे ललचाते हैं। इसे बनाने में कम समय लगता है और बाजारों में भी यह सरलता से मिल जाता है। बच्चे फल, सूप या अंकुरित वस्तुएँ खाने के बदले फास्ट फूड खाना पसन्द करते हैं। नूडल, बर्गर और पिज्जा की बड़ी माँग है। यद्यपि ये बनाने में बड़े आसान हैं, फिर भी ये हमारे लिए हानिकारक हैं। इनमें हमारे शरीर के लिए अच्छी पोषण उपयोगिता नहीं होती। बहुत से शोधकर्ताओं ने सिद्ध किया है कि इन खाद्य पदार्थों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें तेल में तलकर पकाया जाता है, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे हम मोटे हो सकते हैं। मोटापे से मधुमेह और उच्च रक्तचाप हो सकते हैं। जो बच्चे अधिक फास्ट फूड खाते हैं, उन्हें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं; जैसे-मधुमेह और उच्च रक्तचाप| उनका विकास उन बच्चों की अपेक्षा अधिक प्रभावित होगा, जो पौष्टिक भोजन करते हैं। लोग पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं और घर पर बने खाने के स्थान पर फास्ट फूड को वरीयता दे रहे हैं। यह पश्चिमी सभ्यता को अपनाने के गम्भीर दुष्प्रभावों में से एक है।

प्रश्न. घर पर बना खाना ……… होता है।

उत्तर -फास्ट फूड की अपेक्षा अधिक पौष्टिक

प्रश्न. फास्ट फूड से हो /सकती है।

उत्तर -जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ

प्रश्न. अनुच्छेद में किस शब्द का अर्थ ‘नकल करना है?

उत्तर -अनुकरण करना।

प्रश्न. हमें फास्ट फूड संस्कृति को क्यों बढ़ावा नहीं देना चाहिए?

उत्तर -यह हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

प्रश्न. फास्ट फूड किसी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर सकता है?

उत्तर -मोटापे का कारण बनकर

JNVST Previous Year Question Papers With Solutions
जवाहर नवोदय विद्यालय साल्व्ड पेपर 2023 इन हिंदी
JNVST Class 6 परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

इस पोस्ट में आपको Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Question Paper 2024 navodaya entrance exam model papers for 6th pdf navodaya entrance exam model papers for 9th pdf navodaya previous question papers pdf jawahar navodaya vidyalaya sample paper in hindi jawahar navodaya vidyalaya test papers pdf jawahar navodaya vidyalaya old paper navodaya vidyalaya exam paper से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है . अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. Sir plz navodaya ka question paper class 5,6 ka send iss mobile no. Par bheje 9956798047

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *