Samanya Gyan

आईबीपीएस आरआरबी पिछले साल का प्रश्न पत्र हिंदी में

आईबीपीएस आरआरबी पिछले साल का प्रश्न पत्र हिंदी में

 अगर आप किसी चीज के बारे में तैयारी कर रहे हैं या किसी एग्जाम के बारे में तैयारी करें तो उसके बारे में आपको जानना सबसे पहले बहुत ही जरूरी है तो आज हम आपको इस पोस्ट में इंडिया के सभी बैंकों के बारे में जानकारी देंगे  जो कि आपके बैंकिंग एग्जाम में पूछे जाती है तो हम नीचे आपको कुछ महत्वपूर्ण बैंकिंग एग्जाम से संबंधित प्रश्न दे रहे हैं यह प्रश्न लगभग सभी बैंक एग्जाम में आते हैं तो यदि आपको यह जानकारी पसंद आए तो शेयर करना ना भूलें  

1. भारत में पंचायती राज पद्धति सर्वप्रथम किस राज्य ने कार्यन्वित की थी?
उत्तर.  राजस्थान 
2. राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापन कब की गई थी
उत्तर. जुलाई 1988 में 
3. सरकार को किस सेवा में सर्वाधिक मात्रा में सेवा कर राजस्व प्राप्त होता है?
उत्तर. टेलीफोन 
4. यदि घाटे के बजट को करेंसी नोट छापकर पूरा किया जाए, तो इसका परिणाम क्या होगा
उत्तर.मुद्रास्फीति 
5. भारत के विदेशी विनिमय कोष में क्या सम्मिलित किया जाता है?
उत्तर.  विदेशी मुद्रा, स्वर्ण तथा एस. डी. आर. 
6. भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के निर्धारण का आधार क्या है?
उत्तर.  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 
7. मूल्यांकन की किस यूनिट को पेपर गोल्ड कहा जाता है?
उत्तर.  एसडीआर 
8. मुद्रा गुणक क्या होता है?
उतर. कुल धन और आधारभूत धन के बीच का अनुपात 
9. भारत सरकार ने कृषि के लिए किस पंचवर्षीय योजना में ऐसी नीति अपनाई जिससे हरित क्रांति संभव हुई?
उत्तर.  तीसरी पंचवर्षीय योजना 
10. साख नियंत्रण से अभिप्राय देश में साख की मात्रा एवं दशा पर नियंत्रण से है। भारत में यह कार्य किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 

11. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर वित्तीय भार कम करने के उद्देश्य से सरकार ने इनके कर्मचारियों के लिए एक मुश्त मुआवजा देकर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की योजना प्रारंभ की हैं। इसे क्या कहा गया है
उत्तर. गोल्डन हैंड शेक स्कीम 
12. किसी राष्ट्र की राष्ट्रीय आय क्या होती है?
उत्तर. सभी फेक्टर आमदनियों का संपूर्ण योग 
13. ‘चुंगी’ एक कर  किस पे लगाया जाता है
उत्तर. नगरपालिका द्वारा या स्थानीय निकायों द्वारा शहर में लाए गए माल पर लगाया जाता है
14. अर्थव्यवस्था में निवेश के स्तर का संकेतक क्या है?
उतर. सकल घरेलू पूंजी निर्माण 
15. देश में विदेशी निवेश के वास्तविक प्रवाह को बढ़ाने व परियोजनाओं के वास्तविक रूप में स्थापित होने को सुनिश्चित करने के लिए किस प्राधिकरण की स्थापना की गई है?
उत्तर.  विदेशी निवेश कार्यान्वयन प्राधिकरण 
16. योजना आयोग तथा राष्ट्रीय विकास परिषद् जहां संविधानेतर संस्थाएँ हैं, वहीं अंतरराज्यीय संवैधानिक संस्था है। इसका गठन कौन करता हैं?
उत्तर.  राष्ट्रपति 
17. किसके द्वारा पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाती है?
उत्तर. राष्ट्रीय विकास परिषद् 
18. हवाला क्या है?
उत्तर.  विदेशी मुद्रा विनिमय का अवैध कारोबार 
19. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड कब स्थापित हुआ?
उत्तर. 12 अप्रैल, 1988 
20. एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय खोला है?
उत्तर.  नई दिल्ली 

21. भारत में बेरोजगारी की समस्या मूलतः किस प्रकार की है?
उत्तर.  संरचनात्मक 
22. मूल्य एवं पूंजी नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर.  जे आर हिक्स 
23. मुक्त व्यापार क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर.  जहां बिना नियंत्रण के व्यापार होता है 
24. अवमूल्यन आयात को क्या बनाता है?
उत्तर.  महंगा 
25. भारत में बेरोजगारी के आंकड़ें किस संगठन द्वारा एकत्रित किए जाते हैं?
उत्तर.  नेशनल सैम्पल सर्वे संगठन द्वारा 
26. आर्थिक विकास का सर्वोत्तम सूचक किसको माना जाता है
उत्तर. बढ़ता जीवन स्तर 
27. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना कब हुई
उत्तर. 1 जुलाई, 1955 को इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण करके 
28. वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में शामिल सदस्य बैंकों की संख्या कितनी है
उत्तर. 5 (पहले यह संख्या 7 थी) 
29. भारतीय स्टेट बैंक का प्रधान कार्यालय कहाँ स्थित है
उत्तर.  मुंबई 
30. बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उसकी जमा राशि से अधिक रुपए निकालने की सुविधा क्या कहते है
उत्तर. ओवर ड्राफ्ट 

31. किस बैंक ने सर्वप्रथम चीन में अपनी शाखा खोली?
उत्तर.  एसबीआई 
32. भारत में FERA का स्थान किसने ले लिया है
उत्तर.  FEMA ने 
33. एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है
उत्तर. मनीला में 
34. किस बैंक का विलय भारतीय स्टेट बैंक में सर्वप्रथम किया गया?
उत्तर. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र 
35. SEZ का पूरा नाम क्या है
उत्तर.  स्पेशल इकॉनोमिक जोन 
36. SIDBI शब्द संक्षेप का क्या अर्थ है
उत्तर. स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया 
37. यू टी आई बैंक ने जिस नये ब्रांड का नाम चुना है, वह कौन-सा है
उत्तर. ऐक्सिस बैंक 
38. सेबी का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर.  मुंबई में 
39. बैंक दर का क्या अर्थ है
उत्तर. ब्याज की वह दर जिसे केंद्रीय बैंक दूसरे बैंकों से ऋणों पर वसूल करता है। 
40. सानिया मिर्जा और उनके सहभागी ने यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता है, वह सहभागी कोन है?
उत्तर.  ब्रूनो सोरेस 

41. जैव विविधता के लिए किसे मिदोरी पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर.  आर कमल बावा 
42. हाल ही में किसने लगातार तीसरी बार यूएस ओपन ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
उत्तर.  सेरेना विलियम्स 
43. हाल ही में एशिया पेसिफिक फोरम का सम्मेलन भारत के किस शहर में आयोजित किया गया?
उत्तर.  नई दिल्ली 
44. भारत के विदेशी विनिमय संचय का प्रतिरक्षक कौन है?
उत्तर. भारतीय रिजर्व बैंक 
45. किसी देश द्वारा आयातो पर लगाए गए कर को क्या कहते हैं
उत्तर.  टैरिफ
46. बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद और साधन कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का अंतर क्या कहलाता है?
उत्तर.  शुद्ध अप्रत्यक्ष कर 
47. आर्थिक समीक्षा किस मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत की जाती है?
उत्तर.  वित्त मंत्रालय 
48. एक रुपये के नोट व सिक्कों (एक रुपये से कम) को छोड़कर अन्य सभी करेंसी नोटों का निर्गमन रिजर्व बैंक करता है, इन नोटों पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
उत्तर.  गवर्नर, रिजर्व बैंक 
49. आय कर, निगम कर, व्यय कर, उपहार कर, संपत्ति कर, ब्याज, कर, होटल व पर्यटन कर आदि किसके द्वारा आरोपित प्रत्यक्ष कर हैं
उत्तर.  केंद्र सरकार 
50. सूती वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में भारत का बोस्टन किस नगर को कहा जाता है
उत्तर.  अहमदाबाद 

51. मनी लाउड्रिंग बिल का क्या उद्देश्य है
उत्तर. अवैध रूप से प्राप्त किए गए धन की आवाजाही पर निगरानी रखना 
52. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहां है?
उत्तर. रोम में 
53. मुद्रा संकुचन का क्या कारण होता है
उत्तर.  वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी 
54. राष्ट्रीय कोष में सर्वाधिक धन किस माध्यम से जमा होता है
उत्तर.  उत्पाद शुल्क 
55. नाबार्ड का क्या तात्पर्य है
उत्तर.  नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट 
56. किस राज्य की अर्थव्यवस्था को मनीऑर्डर अर्थव्यवस्था कहा जाता है?
उत्तर. उत्तराखंड 
57. ग्रामीण विद्युतीकरण निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर. 1969 
58. मंगला क्या है?
उत्तर.  राजस्थान में एक तेल कुआं 
59. एशिया का वह प्रथम व्यक्ति कौन है, जिसने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया
उत्तर. प्रो. अमर्त्य सेन (भारत)
60. वेल्यू एंड केपिटल नामक पुस्तक किसकी रचना है?
उत्तर. हिक्स की 

इस पोस्ट में आपको बैंक की तैयारी कैसे करें, बैंक परीक्षा पेपर,बैंक परीक्षा पेपर pdf, हिंदी में आईबीपीएस पीओ पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र, बैंक सामान्य ज्ञान,आईबीपीएस आरआरबी पो पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र पीडीएफ आईबीपीएस आरआरबी प्रश्न पत्र 2015 पीडीएफ बैंक परीक्षा पेपर pdf आईबीपीएस आरआरबी पिछले साल हिंदी में प्रश्न पत्र आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा पैटर्न बैंक परीक्षा पेपर 2017 हिंदी में पिछले वर्ष प्रश्नपत्र आईबीपीएस के बारे में बताया गया है .अगर इसके बारे में कोई भी सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट करके पूछे.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

3 Comments

  1. मुझे rrb का पिछला हिंदी सब्जेक्ट के questions चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *