Samanya Gyan

हरियाणा के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

हरियाणा के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी लेकिन हरियाणा का इतिहास उसे भी बहुत ज्यादा पुराना है यहां पर बहुत ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ी गई और यहां पर बहुत ही प्राचीन और मध्यकालीन के अवशेष भी पाए गए. और सांस्कृतिक रूप में हरियाणा की पहचान बहुत पुराने समय से है. आज हम इस पोस्ट में आपको हरियाणा के इतिहास से संबंधित जानकारी देंगे जो की अक्सर परीक्षाओ में पूछी जानती है . और अगर आप भी हरयाणा के इतिहास के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दी गयी जानकारी को पढ़े.

हरियाणा में पाए गए प्राचीनकाल अवशेष

  1. यौधेय गणराज्य की मुहरे नौरंगाबाद( भिवानी) में पाई गई.
  2. जैन मूर्तियां हांसी, व शनीला में पाए गए.
  3. कुषाण शैली का द्वार स्तम्भ रोहतक में पाए गए .
  4. कुणिंद कालीन सिक्के करनाल, जगाधरी, बुडीया में पाए गए.
  5. समुंद्र गुप्त कालीन सिक्के मीताथल में पाए गए.
  6. शुंग कालीन फलक सुध में पाए गए.
  7. मौर्यकालीन स्तूप व के अवशेष हिसार व फतेहाबाद में पाए गए .
  8. यज्ञ की मूर्तियां पलवल में पाई गई.
  9. रामायण श्लोककिंत नचारखेड़ा ( भिवानी ) में पाए गए.
  10. मिट्टी की मोहरें दौलतपुर में पाई गई.
  11. हड़प्पा सभ्यता से पहले की सभ्यता के आभूषण व अवशेष कुनाल (हिसार) में पाए गए.
  12. हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेष भिवानी में पाए गए.
  13. कुषाण कालीन सोने व तांबे के सिक्के मीताथल ( भिवानी क्षेत्र) में पाए गए.
  14. इंडो ग्रीक सिक्के खोखरा कोट( रोहतक) में पाए गए.
  15. सोने, तांबे के सिक्के मीताथल (भिवानी) में पाए गए.
  16. सिक्के ढालने के सांचे खोखरा कोट, औरंगाबाद में पाए गए.
  17. यौधेय कालीन सांचे खोखरा कोट (रोहतक) में पाए गए.
  18. टकसाले अग्रोहा, बरवाला ,औरंगाबाद में पाए गए.

हरियाणा के वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम

अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है कि हरियाणा का पुराना नाम क्या है या इसके जिले का पुराना नाम क्या है तो नीचे आपको कुछ ऐसे जिलों के नाम दिए गए हैं. जिनके प्राचीन नाम कुछ और थे और अब इनके नए नाम कुछ और है.और इनके बारे में परीक्षाओं में ज्यादातर पूछा जाता है.

  1. अम्बाला का पुराना नाम अम्बाला
  2. औरंगाबाद का पुराना नाम प्रकृतनाक
  3. पिंजौर का पुराना नाम पंचमपुर
  4. गोहाना का पुराना नाम गवन मोहाना
  5. जींद का पुराना नाम जयंतपुरी
  6. सोनीपत का पुराना नाम शोणप्रस्थ
  7. अग्रोहा का पुराना नाम अग्रोद्का
  8. बहादुरगढ़ का पुराना नाम शरफाबाद
  9. नारनौल का पुराना नाम नर राष्ट्र
  10. असंध का पुराना नाम असन्धिवत
  11. पलवल का पुराना नाम अपलवा
  12. हांसी का पुराना नाम महेस्थ
  13. महम का पुराना नाम आशी
  14. कैथल का पुराना नाम कपिल स्थल
  15. थानेसर का पुराना नाम स्थाण्वीश्वर
  16. जगाधरी का पुराना नाम युगंधर
  17. कालका का पुराना नाम कालकूट

इस पोस्ट में आपको,हरियाणा का इतिहास pdf हरियाणा सामान्य ज्ञान हरियाणा पर निबंध हरियाणा का खान पान महम का पुराना नाम हरियाणा का पुराना नाम क्या है,हरियाणा सामान्य ज्ञान के बारे में बताया गया अगर इसके अलवा आपका कोई भी सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट करके पूछे .

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *